सुल्तानपुर: छात्र की किडनैपिंग के बाद हत्या के मामले में कोर्ट ने 5 आरोपियों को भेजा जेल
Sultanpur, Uttar Pradesh:कोतवाली नगर के गांधीनगर में चौथी कक्षा के छात्र ओसामा की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी आसिफ ऊर्फ सोनू, बब्बू ऊर्फ ताज मोहम्मद, मो. सलीम, रिजवाना और सबीना को गिरफ्तार कर सुरक्षा व्यवस्था में कोर्ट में पेश किया। जहां से जज ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
