SULTANPUR-अयोध्या दर्शन के बिना लौटे जम्मू के दंपत्ति
Budhana, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भारी भीड़ के कारण प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू के बिजनेसमैन माणिक शर्मा अपनी पत्नी के साथ पहले प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गरीब रथ से पहुंचे। मंगलवार को संगम तट पर स्नान करने के बाद वे अयोध्या के लिए रवाना हुए। बुधवार की सुबह हलियापुर में अयोध्या बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्हें करीब 5 घंटे तक बस में ही बैठे रहना पड़ा। पुलिस ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी। बाद में बगैर रामलला के दर्शन किए ही दंपत्ति वापस जम्मू के लिए रवाना हो गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
