Sultanpur: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Sultanpur, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे जिला कार्यालय में बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद, कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से शहर के सुपरमार्केट और दीवानी चौराहे के पास स्थित जलकल में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक गए, जहां उन्होंने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
