228001
सुल्तानपुरः संभल हिंसा पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार है जिम्मेदार !
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में संविधान दिवस पर डॉक्टर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कांग्रेसी एक घंटे मौन धरने पर बैठे। इसके बाद कांग्रेसियों ने संभल में हुई हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंसा को लेकर सरकार जिम्मेदार है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भैंस चोरी के इनामी बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, 25 हजार इनाम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में भैंस चोरी की घटनाओं में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी भी बरामद हुई है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बंधवा रजबर और भेलखा गांव से 29 और 30 अप्रैल की रात चार भैंसों और एक बच्चे की चोरी हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि गुड्डू उर्फ साहिल फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि गुड्डू उर्फ साहिल ऐदिलपुर नहर के पास अपने साथियों का इंतजार कर रहा है और किसी वारदात की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया。 घायल आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ साहिल पुत्र तूफान अहमद, निवासी रहीमपुर मौलानी, थाना करारी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 3310 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ बंधवा रजबर और भेलखा गांव से भैंसें चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार चोरी की गई भैंसों को उन्नाव के स्लॉटर हाउस में 30 हजार रुपये में बेच दिया गया था, जिसकी रकम आपस में बांट ली गई थी। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
इटावा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दो घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में मरीज को देखकर घर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई जबकि दो व्यक्ति घायल हुए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इटावा जनपद के थाना इकदिल इलाके के अंतर्गत पिलखर के पास नेशनल हाईवे पर कथगवाँ गांव के रहने वाले मेघ सिंह अपने दो अन्य साथी चुन्नीलाल, विजय के साथ इटावा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखकर वापस जा रहे थे कि पिलखर के पास तेज गति अज्ञात वाहन की टक्कर से मेघ सिंह की मौत हो गई, विजय सिंह और चुन्नीलाल घायल हुए।0
0
Report
सीकर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ा हमला, 8 लाख रुपये की शराब जब्त
Sikar, Rajasthan:सीकर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा ब्रांड की करीब 8 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। सदर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर ले जाई जा रही 110 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सदर थानाधिकारी इन्द्रराज मरोड़िया के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि कंवरपुरा से बाडलवास की ओर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने संभावित मार्गों पर नाकाबंदी की। इस दौरान बाडलवास-भीखणवासी मार्ग पर जोहड़ी के पास संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रॉली में लकड़ी के कार्टनों में भरी चंडीगढ़ निर्मित हरियाणा ब्रांड की 110 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र खिलेरी तथा उसके साथी ने सुनील कुमार सेषमा बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। थानाधिकारी इन्द्रराज मरोड़िया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जब्त शराब की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। बाइट - इन्द्रराज मरोड़िया थानाधिकारी, सदर थाना सीकर।0
0
Report
Advertisement
Masaurhi में बंद घर का ताला तोड़ चोर लाखों के आभूषण लेकर फरार
Masaurhi, Bihar:बंद घर का ताला तोड जेवरात और सामान की चोरी। घटना के दौरान पूरे घर के सामान को किया क्षतिगस्त। ।।मसौढ़ी।। गौरीचक थाना क्षेत्र में पलांकि के समीप एक बंद घर का ताला तोड अज्ञात बदमास आभूषण सामान लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगो की नजर उक्त घर के मुख्य दरवाजे के टूटे ताले पर पड़ी। सूचना पर घर के मालिक गांव पहुंचे। मामले में अवगिला निवासी रंजीत कुमार ने गौरीचक थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे 16 वर्षों से उक्त मुहल्ले में मकान बना कर रहते हैं। मकान तीन मंजिला है। सबसे ऊपर किरायेदार रहते हैं। बीते तीन दिनों से परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। घर में ताला बंद था। उनके किरायेदार भी मकान में नहीं थे। उनके कमरे में भी ताला बंद था। इधर, इसका फायदा उठा चोर बीते देर रात उनके घर के मुख्य दरवाजे मे लगे ताले को तोड घर मे प्रवेश कर गए। घर मे प्रवेश करने के बाद चोरों ने कमरे व उक्त कमरे मे रखा आलमीरा समेत अन्य सामानों को खंगाल डाला। आलमीरा को भी तोड़ा गया। आलमीरा मे रखे कुछ आभूषण और सामान लेकर फरार हो गये। घटना को अंजाम देने के दौरान पूरे घर को तहस नहस कर दिया गया। जो सामान चोर लेकर जाने में सक्षम नहीं हुए। उन्हें तोड़ दिया गया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी थे। उनका इस घटना से दो लाख से उपर का नुकसान हुआ है। बाइट रंजीत कुमार पीड़ित0
0
Report
Khairagarh: धारदार बटनदार चाकू से दहशत फैलाने वाले धनेश्वर को अदालत ने 2 साल सजा
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में धारदार बटनदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले धनेश्वर उर्फ दादू मानिकपुरी को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। जनवरी 2026 में धरमपुरा क्षेत्र में लोगों को डरा-धमका रहे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा था और उसके कब्जे से 9.5 इंच लंबा बटनदार चाकू बरामद किया था। प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, खैरागढ़ ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए 2 वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सफलता बताया है।0
0
Report
यूपी के सीएम योगी: वर्षा ऋतु में सावधानी से होगी समृद्धि
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, वर्षा ऋतु नवसृजन, संवर्धन और समृद्धि का आगमन है। वर्षा ऋतु के साथ चातुर्मास का यह पावन काल हमें प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व, संयम, संवेदनशीलता और संतुलित जीवन का संदेश देता है। वर्षा के समय आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी होती हैं, अतः उस समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। कई बार अतिवृष्टि के कारण नदियों एवं जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। अतः इस दौरान नदियों एवं जलाशयों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें। सरकार ने इन सब चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, फिर भी आप सभी सतर्क एवं सजग रहें। आप सभी का सहयोग ही हमारे प्रयासों को सार्थक करेगा。0
0
Report
Advertisement
भिवंडी के शांतीनगर में फ्लैट से 20 किलो गांजा के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार
Thane, Maharashtra:भिवंडीत सुटकेस मधील २० किलो गांजा जप्त, महिलेसह एकास अटक शांतीनगर पोलिसांची कारवाई. भिवंडीत शांतीनगर पोलिसांनी शनिवारी एका उच्चभ्रू निवासी संकुलातील इमारतीमधील फ्लॅट मध्ये केलेल्या कारवाईत दोन सुटकेस मध्ये साठवलेला ६ लाख ३२ हजार ८०० रुपये किमतीचा २० किलो ७६० ग्रॅम वजनाचा गांजा जप्त केला असून. हा गांजा विक्री साठी बाळगणारी महिला व तिचा साथीदार अशा दोघा जणांना अटक केली आहे. शांतीनगर पोलिस ठाण्याचे वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड यांना गुप्त बातमीदारा कडून टेमघर पाडा कल्याण रोड येथील अरिहंत कॉम्प्लेक्स येथील इमारती मध्ये एका फ्लॅट्स मध्ये विक्री साठी गांजा आणल्याची माहिती मिळाली. स्थानिक पोलिसांच्या पथकांनी इमारती मधील चौथ्या मजल्यावरील संशयित फ्लॅट वर छापा टाकला असता त्या राहणारी महिला मिंटूदेवी विनोद सिंग कुशवाह, वय ४० व तिचा साथीदार दुर्गा राजेंद्र शाह,वय ४३ अशा दोघांच्या ताब्यात असलेल्या लाल व निळ्या रंगाच्या दोन्हा सुटकेस यांची तपासणी केली असता त्यामध्ये प्रत्येकी १० किलो प्रमाणे गांजा प्लास्टिक गोणी मध्ये भरून ठेवलेला आढळून आला. पोलिसांनी दोघा जणांना अटक करून रविवारी सुट्टीच्या न्यायालयात हजर केले असता त्यांना २४ जून पर्यंत पोलिस कोठडी ठोठावण्यात आली असल्याची माहिती शांतीनगर पोलिस ठाण्याचे वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड यांनी दिली आहे.0
0
Report
शराबी युवक ने बारात में हर्ष फायरिंग, एक की मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:शराब के नशे में धुत युवक ने बारात में की हर्ष फायरिंग हादसे में गोली लगने से एक की मौत, चार को आई मामूली चोट मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मामले की जांच में जुटी पुलिस गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव का मामला0
0
Report
नागौर: जसनगर के पास ट्रक-कार भिडंत में तीन की मौत, एक बच्ची घायल
Nagaur, Rajasthan:नागौर जसनगर के निकट भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और कार की हुई भिडंत, हादसे मे एक ही परिवार के तीन जनों की हुई मौत, एक बच्ची हुई गंभीर रूप से घायल, सूचना मिलते ही जसनगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार हरियाणा के रोहतक जिले के मेवाड़ी गांव निवासी बताये जा रहे हैं,0
0
Report
Advertisement
नीट यूजी 2026: जयपुर सेंटर में छात्रा मोबाइल से पेपर फोटो खींचते पकड़ी, गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - रविवार को आयोजित हुए नीट यूजी री एग्जाम 2026 के दौरान जयपुर के बिंदायका में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एग्जाम सेंटर में रविवार को सुरक्षा में बड़ी लापरवाही हुई और एक छात्रा मोबाइल लेकर परीक्षा रूम में पहुंच गई। हालांकि एग्जाम खत्म होने से 15 मिनट पहले फोटो खींचते हुए उसे पकड़ लिया गया, छात्रा के मोबाइल में नीट पेपर के फोटो मिले हैं जो उसने क्लिक किए। हालांकि एग्जाम सेंटर पर जैमर लगे होने के चलते पेपर बाहर नहीं भेजा जा सका। छात्रा ने पुलिस पूछताछ में - कहा कि वह एआई से आंसर ढूंढने के लिए मोबाइल लाई थी। ये भी जानकारी में आया है कि नीट का उसका ये तीसरा अटेम्पट था。 बिंदायका थाने में छात्रा, ड्यूटी स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों से देर रात - तक पूछताछ जारी रही। फिलहाल छात्रा को - गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के मोबाइल की एफएसएल जांच करवाई जाएगी। छात्रा अपने अंडरगारमेंट्स के हुक में मोबाइल छुपाकर एग्जाम रूम तक लेकर पहुंची थी। प्रवेश गेट से परीक्षा हॉल तक जांच के दौर ान दो बार मेटल डिटेक्टर ने अलर्ट दिया था। छात्रा ने यह कहकर गुमराह किया कि अंडरगारमेंट्स के हुक के कारण ऐसा हो रहा। लेकिन जांच करने वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।0
0
Report
बुलंदशहर के ट्रांसफॉर्मर में आग, सैकड़ों घरों की बिजली बिगड़ी, दमलक ने काबू पाया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- स्कूल के पास रखे ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी। देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, लोगों में दहशत का माहौल। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। आग लगने से सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित। सुरक्षा के मद्देनजर अलीगढ़ चुंगी की ओर जाने वाले मार्ग को रोका गया, यातायात किया गया वन-वे। थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के पुराना जीटी रोड स्थित जनित पब्लिक स्कूल के निकट हुई घटना。0
0
Report
बुलंदशहर जहांगीराबाद में गोलीकांड: शिवम ने महेश सैनी की हत्या कर दी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में महेश सैनी नामक युवक की गोली मारकर हत्या。 शराब पीने के दौरान शिवम सैनी से हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप。 विवाद बढ़ने पर शिवम सैनी ने महेश सैनी को गोली मारी。 फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान हुई मौत。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार。 आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम समेत तीन अन्य पुलिस टीमों का गठन。 घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम व एसपी देहात सहित भारी पुलिस बल मौजूद जांच शुरू。 थाना जहांगीराबाद क्षेत्र की घटना。0
0
Report
Advertisement
धनबाद के गोविंदपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ में आग, कोई जनहानि नहीं
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कंगालो इलाके में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली गिरने से खिरोद राय के बगान में लगे ताड़ के पेड़ में आग लग गई। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से ताड़ के पेड़ में आग भड़क उठी। इस दौरान घर में मौजूद खिरोद राय की छोटी बहू को भी बिजली का झटका महसूस हुआ, जिसके बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत महिला की मदद की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
बहराइच के हिंदू लड़की भगाने के मामले पर रिपोर्टर विशाल रघुवंशी का लाइव कवरेज
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच से रिपोर्टर विशाल रघुवंशी का हिंदू लड़की के भगाने वाले मामले पर लाइव रिकॉर्ड हो रहा है।0
0
Report
भोगांव में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा: एक की मौत, दो घायल, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:मैनपुरी, उत्तर प्रदेश | भोगांव क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। SDM भोगांव नीरज द्विवेदी ने बताया, "यह भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड का मामला है जहां एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक से भरभराकर पूरा बैठ गया, जिसमें 3 लोग दब गए थे... तीनों को निकाला गया जिसमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था और उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। दो अन्य व्यक्तियों का इलाज सीएससी में चल रहा है। जो व्यक्ति जिला अस्पताल गया है उसकी मृत्यु हो गई है... दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है... घटना के कारण अभी जांच का विषय है।"0
0
Report
Advertisement
