228001
सुल्तानपुर: कक्षा चौथी के छात्र की किडनैपिग के बाद हत्या, एसपी ने दिया बयान
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में कोतवाली नगर के गांधीनगर मोहल्ले में कक्षा चौथी के छात्र 5 लाख की रंगदारी नहीं देने पर अपहरणकर्ता ने ओसामा उर्फ साहिल पुत्र मो शकील की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।आरोपी का मकान बच्चे के मकान के ठीक सामने है। वहीं घटना के बाद से मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मचा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस का सख्त अभियान
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। पिछले 15 दिनों में नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 62 ट्रकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से यातायात बाधित होने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालकों और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। यातायात पुलिस का कहना है कि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
CGST जोधपुर ने 24 करोड़ के फर्जी ITC रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) जोधपुर की बड़ी कार्रवाई: तरबूज के बीज/मग़ज़ के व्यापारी द्वारा 24 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का खुलासा किया गया। CGST ने कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया; मुख्य आरोपी ललित चांडक को बिना माल की आपूर्ति के फर्जी बिलों के आधार पर ITC का अवैध लाभ उठाने और आगे पास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। 'तरबूज के बीज और मगज' के व्यापार की आड़ में धोखाधड़ी। आरोपी को कोर्ट ने 28 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा। CGST जोधपुर (मुख्यालय) ने फर्जी फर्मों के माध्यम से जारी जाली इनवॉइस के आधार पर लगभग 24 करोड़ रुपये के कर-चोरी/फर्जी ITC का मामला उजागर किया। यह धोखाधड़ी मुख्य रूप से 'तरबूज के बीज / मगज' के व्यापार की आड़ में की जा रही थी। कोर्ट ने आरोपी को 28 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा; CGST ने मामले की जांच जारी रखी है।0
0
Report
तबादला सूची में गड़बड़ियों से शिक्षा विभाग पर सवाल, रिकॉर्ड मिलान की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षा विभाग की तबादला प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हाल ही में जारी व्याख्याता तबादला सूची में कई ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं, जिन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। इससे पहले विभाग द्वारा एक मृतक शिक्षक और एक सेवानिवृत्त शिक्षक का तबादला किए जाने का मामला सामने आया था, वहीं अब नई सूची में कार्यरत व्याख्याताओं का उसी विद्यालय में तबादला कर दिए जाने की गड़बड़ी सामने आई है। बीकानेर के एक मृतक शिक्षक और अजमेर के एक सेवानिवृत्त शिक्षक का नाम भी पूर्व में जारी तबादला सूची में शामिल था। अब ताजा सूची में हिंदी विषय के व्याख्याता ईश्वर लाल का तबादला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविन्दगढ़ से उसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविन्दगढ़ में दर्शाया गया है। इसी प्रकार राजधानी जयपुर की हिंदी व्याख्याता शीला देवी, जो वर्तमान में शहीद मेजर योगेश अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरलीपुरा बीड़ में कार्यरत हैं, उनका तबादला भी उसी विद्यालय में कर दिया गया है। दोनों मामलों ने तबादला सूची की जांच और डेटा सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी त्रुटियों के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या तबादला आदेश पर्याप्त जांच-पड़ताल के बिना जारी किए जा रहे हैं। यदि सूची तैयार करने से पहले रिकॉर्ड का सही मिलान किया जाता, तो इस तरह की गलतियों से बचा जा सकता था। अब शिक्षकों और कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग उठ रही है कि विभाग तबादला सूची की व्यापक समीक्षा करे, त्रुटियों को तत्काल सुधारे और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।0
0
Report
Advertisement
डिस्काॅम एईएन पूनमचंद विश्नोई का जोधपुर स्थानांतरण, विदाई समारोह में ग्रामीणों ने दी विदाई
Jodhpur, Rajasthan:फ्लोदी डिस्काॅम एईएन पूनमचंद विश्नोई का स्थानांतरण JEN RDDS जोधपुर में होने पर विदाई समारोह में ग्रामीणों और किसानों ने पूनमचंद विश्नोई को विदाई दी।0
0
Report
गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, चालक सुरक्षित बच गया
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम -दिल्ली एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में लगी आग चलती गाड़ी में लगी आग, कार पूरी तरह जलकर हुई राख़ गुरूग्राम कार में आग लगने से जाम कि स्थिति उपन्न हुई फिलहाल आग पर पाया काबू, ट्रैफिक हुआ सामान्य कार चालक ने बचकर अपनी जान बचाई, गाड़ी में सवार था एक सख्श0
0
Report
जी न्यूज खबर के बाद गोरखपुर में फरार बाल अपचारी केस: 4 पुलिसकर्मी निलंबित
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से बाल अपचारी के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिसकर्मियों की लापरवाही बरतने को लेकर जी न्यूज पर प्रमुखता के साथ खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और लापरवाही बरतने के आरोप में एक दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वहीं फरार बाल अपचारी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बुधवार सुबह राजघाट थाना क्षेत्र का एक बाल अपचारी रूटीन मेडिकल जांच के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया था। उसके साथ दो अन्य बाल अपचारी भी थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी तीनों को एक साथ मेडिकल जांच के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान एक बाल अपचारी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल के आसपास घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। फरार किशोर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसपी सिटी निमिष पाटील ने दारोगा संजय पांडेय, मुख्य आरक्षी रामधारी यादव, राजेश कुमार और प्रेम नारायण वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात थे।पुलिस का कहना है कि फरार बाल अपचारी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। वहीं इस पूरे मामले में जी न्यूज पर खबर प्रसारित होने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर गाज गिराईं है।0
0
Report
Advertisement
ईरान के साथ लड़ने आ गया रूस मिडिल ईस्ट में जंग फिर से शुरू
Saharanpur, Uttar Pradesh:पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रूस और ईरान को लेकर नए दावे और अटकलें तेज हो गई हैं। रूस की संभावित सैन्य सहायता, उन्नत हथियारों की चर्चा और वैश्विक शक्तियों की रणनीतियों पर पूरी दुनिया की नजर है। आखिर रूस और ईरान के बीच क्या चल रहा है? किन हथियारों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं? और क्या इससे पश्चिम एशिया के युद्ध का समीकरण बदल सकता है?0
0
Report
दिल्ली के 2000 करोड़ IFC घोटाले पर कांग्रेस का आरोप, मंत्री इस्तीफा दें
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में ₹2000 करोड़ से अधिक के IFC घोटाले! कांग्रेस का आरोप है कि बिल्डर माफिया तथा अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रभावशाली नेताओं के गठजोड़ ने इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज (IFC) घोटाले को अंजाम दिया। यदि यह राजस्व नहीं लूटा गया होता, तो दिल्ली को बेहतर जल आपूर्ति, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे पर खर्च किया जा सकता था तथा हर घर तक नल का जल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होती। दिल्ली जल बोर्ड के मंत्री श्री प्रवेश वर्मा इस्तीफा दें और पिछले 12 वर्षों के सभी IFC मामलों की CBI से निष्पक्ष, समयबद्ध और व्यापक जांच कराई जाए।0
0
Report
एस ओ जी की कार्रवाई: मेवाड़ यूनिवर्सिटी से फर्जी डिग्री जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:एसओजी की कार्रवाई प्राध्यापक-हिन्दी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2022 में एक्शन फर्जी डिग्री जारी करने में सहयोगी आरोपी अशोक विश्नोई उर्फ अशोक चोटिया गिरफ्तार आरोपी ने अशोक विश्नोई उर्फ अशोक चोटिया द्वारा दिलवाई गई थी मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगारर चितोडगढ़ से एम.ए. हिन्दी की फर्जी मार्कशीट डिग्री मेवाड यूनिवर्सिटी के डीन कोशल किशोर चन्दुल से सम्पर्क कर हासिल की गई थी फर्जी डिग्री फर्जी डिग्री हासिल करने वाली ब्रह्मा कुमारी सहित कुल 15 आरोपी अब तक गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
चंद्रकांत पाटील बोले- मंत्रिमंडळ विस्तार के लिए अब तक कोई प्रस्ताव नहीं आया
Sangli, Maharashtra:स्लग - आमच्यासमोर कोणताच प्रस्ताव नाही,जयंत पाटलांच्या मुख्यमंत्री भेटीवरून चंद्रकांत पाटलांच स्पष्टीकरण.. अँकर - राष्ट्रवादी शरद पवार पक्ष किंवा जयंत पाटील एनडीएत समावेश होण्याबाबतचा कोणता प्रस्ताव आला नाही,अशी माहिती उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटील यांनी दिली आहे.मुख्यमंत्री पहाटे तीन पर्यंत लोकांना भेटतात,त्यामुळे रात्री का गेले, रात्रीच्या अंधारात गेले काम या प्रश्नाला अर्थ नाही,काहीतरी सामायिक काम असतील,असे विधान जयंत पाटील सुनील तटकरे आणि प्रफुल पटेल त्यांची मुख्यमंत्र्यांशी झालेल्या रात्रीच्या भेटीवरून चंद्रकांत पाटलांनी केले आहे.पक्षात कोणाला घ्यायचं की नाही याबाबत कोअर कमिटी निर्णय घेते, बैठकीनंतर बेरीज-वजाबाकीचा विचार करून निर्णय होतो,पण अद्याप कोणताही प्रस्ताव आला नाही,असे स्पष्टीकरण देखील मंत्री चंद्रकांत पाटलांनी दिला आहे,ते सांगलीच्या मिरज येथे शासकीय रुग्णालयातील विविध युनिटच्या लोकार्पण सोहोळ्याप्रसंगी बोलत होते. बाईट - चंद्रकांत पाटील - उच्च व तंत्रशिक्षण मंत्री,भाजपा. अँकर - राज्यातील मंत्रिमंडळाच्या विस्ताराबाबत कोणताही प्रस्ताव अद्याप झालेला नाही,असे स्पष्टीकरण भाजपाचे संसदीय कार्य व उच्च शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटील यांनी दिले आहे.प्रत्येक राज्यात आणि देशात मंत्रिमंडळ विस्ताराच्या चर्चा सातत्याने चालू असतात,मात्र मंत्री मंडळ पुनर्गठण ठराविक 2-4 जण बसतात,त्या-त्या मंत्र्यांची गुणपत्रिका पाहिली जाते, त्यावरून तो निर्णय घेतला जातो, नवीन काही घ्यायचे का नाही याचा देखील प्रस्ताव होतो आणि तो दिल्लीला पाठवला जातो,पण अशा कोणत्याही प्रकारचा प्रस्तावाची सुरुवात झाली नाही,असे स्पष्टीकरण मंत्री चंद्रकांत पाटलांनी दिला आहे. बाईट - बाईट - चंद्रकांत पाटील - उच्च व तंत्रशिक्षण मंत्री,भाजपा.0
0
Report
गोपालगंज में सफाईकर्मी का शव नाले से बरामद, लापता तीन दिन बाद मिला
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में सफाईकर्मी का शव नाले से बरामद किया गया है। मृतक तीन दिनों से लापता था जिसकी तलाश की जा रही थी, वही आज उसका शव नाले से बरामद किया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर खाड़ की है जहाँ नाले से चुन्नीलाल रावत का शव बरामद किया गया। मृतक सदर अस्पताल में सफाई कर्मचारी था; पिछले तीन दिनों से लापता था। मृतक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान का निवासी था, हजियापुर खाड़ में रहता था। नगर थाना ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है; वही परिजनों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
मधुबनी के खिरहर में नदी से युवक का शव, राजन चौधरी की पहचान
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी के खिरहार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बछराजा नदी से 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। घटना खिरहर गॉव के भरन टोला की है। नदी में उपलाता शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। नदी में तैरते शव की शिनाख्त खिरहर गांव निवासी राजन चौधरी के रूप में की गई है। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुँची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुराحال है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वही खिरहर थाना अध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने कहा है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह प्रयास, पुलिस ने परिवार को सुरक्षित बचाया
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग कलक्ट्रेट परिसर में परिवार ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास रास्ते को लेकर चल रहा है पीड़ित परिवार का पड़ोसी से विवाद रास्ता बंद होने पर पीड़ित परिवार ने एसडीएम के होमगार्ड पर लगाए आरोप कलक्ट्रेट गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने परिवार को बचाया मीरगंज थाना क्षेत्र के खमरिया गाँव का निवासी है पीड़ित परिवार कोतवाली थाना क्षेत्र के कलक्ट्रेट गेट पर किया था आत्मदाह का प्रयास।0
0
Report
कांग्रेस मानसून सत्र में NEET पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी पर फोकस करेगी
Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक से खबर आगामी मानसून सत्र में कांग्रेस इन मुद्दों पर करेगी फोकस नीट (NEET-UG) विवाद परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामला. आर्थिक संकट, महगाई, तेल की कीमत, आम जनता से जुड़े मुद्दे, आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी और ईंधन की बढ़ती कीमतों को उठाया जाएगा. विशेषाधिकार हनन मामला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिए गए बयानों के खिलाफ कांग्रेस का नोटिस. अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मुद्दा. एथेनॉल का मुद्दा. के साथ कई अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा0
0
Report
रांची के जगन्नाथपुर रथ मेले का भव्य आगाज़, सुरक्षा व्यवस्था के साथ रथयात्रा
Ranchi, Jharkhand:रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले का आज भव्य आगाज़ हो गया। आस्था और परंपरा के इस महापर्व में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री भी रथयात्रा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। रथ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पुलिस बल, ट्रैफिक व्यवस्था और निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से रथयात्रा में शामिल हो सकें। रांची का ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का भी एक भव्य उत्सव है।0
0
Report
Advertisement
