228001
Sultanpur: दोस्तपुर में 15 लोगों पर अवैध विद्युत कनेक्शन का मामला
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के दोस्तपुर में पंद्रह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद अवैध रूप से कनेक्शन चालू रखा। विभाग ने इनका कनेक्शन तब काटा जब बकाया राशि जमा नहीं की गई। जानकारी के अनुसार, दोस्तपुर थाना अंतर्गत बेथरा में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अररिया में नकली खाद-बीज बनाने वाले गैरेज गोदाम का खुलासा, सील
Forbesganj, Bihar:अररिया में नकली खाद और बीज बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। जिला मुख्यालय से सटे हुए गैयारी गांव में कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए एक बड़े नकली खाद और बीज बनाने वाले गोदाम को सील किया है। इस गोदाम में सस्ते यूरिया के लाल रंग मिलाकर नकली पोटाश खाद तैयार किया जा रहा था साथ ही नमक से बने नकली डीएपी खाद को भी पैक करने की तैयारी की जा रही थी। गोदाम में खाद के साथ ही मकई के सस्ते बीज को नामी कम्पनी के पैकेट के पैक किया जा रहा था। छापेमारी दल के पहुंचने से पहले ही अवैध कारोबारी गोदाम बंद करके फरार हो गया जिसके बाद अधिकारियों ने ताला तोड़ कर गोदाम में पड़े सामानों को जब्त किया। पुलिस फरार कारोबारी की तलाश में जुटी हुई है और इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता करने में जुटी हुई है।0
0
Report
NSG ने महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए 100+ कमांडो की मॉक ड्रिल की
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर NSG का बड़ा अभ्यास, 100 से ज्यादा कमांडो ने संभाला मोर्चा महाकाल महालोक में रात 11 बजे से देर रात 2 बजे तक चली मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल में डमी आतंकियों से निपटने और डमी बंधकों को सुरक्षित रेस्क्यू करने का किया अभ्यास NSG के साथ स्थानीय पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने मिलकर किया अभ्यास सुरक्षा में संभावित कमियों को दूर कर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात NSG कमांडो की टीम ने मॉक ड्रिल की।इस अभ्यास में डमी आतंकियों से निपटने और डमी बंधकों को सुरक्षित रेस्क्यू करने का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में 100 से ज्यादा NSG कमांडो के साथ स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे से निपटने की तैयारी करना और आपात स्थिति में सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना था। यह अभ्यास महाकाल महालोक के मानसरोवर क्षेत्र से त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के बीच आयोजित किया गया। रात 11 बजे शुरू हुई यह मॉक ड्रिल शुक्रवार देर रात 2 बजे तक चली। इसमें अलग-अलग तरह की संभावित सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय का आकलन किया गया। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से NSG, स्थानीय पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने मिलकर यह अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान संभावित सुरक्षा खतरों का आकलन किया जाता है और यह देखा जाता है कि किसी आपात स्थिति में सभी एजेंसियां किस तरह मिलकर काम करेंगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद संभावित कमियों को पहचानने और उन्हें दूर करने में मदद मिलती है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के मुताबिक, इस तरह के अभ्यास से सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनता है और किसी भी खतरे की स्थिति में तेजी से कार्रवाई करने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस ड्रिल के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए इस तरह के सुरक्षा अभ्यास महत्वपूर्ण हैं। इनका मकसद यही है कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित रहे और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियां मिलकर प्रभावी कार्रवाई कर सकें。0
0
Report
इटावा: 8 दिन गुमशुदा युवक का शव ग्वालियर में मिलने से परिजनों का हंगामा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 8 दिन से गुमशुदा युवक का शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिलने से सनसनी बन गया. परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, परिजनों ने शव को कोतवाली थाना के बाहर गाड़ी में रखकर प्रदर्शन किया. सीओ सिटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया है. इटावा जनपद के थाना शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत साबितगंज के रहने वाले युवक 8 दिन से गुमशुदा होने के बाद शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. शव को इटावा शहर कोतवाली लेकर पहुँचने पर शव को कोतवाली के बाहर गाड़ी में रखकर नामजद लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन करने लगे तभी सीओ समेत भारी संख्या में पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर कार्यवाही करने की बात को लेकर शांत कराया गया है. परिजनों का आरोप है दूसरे मोहल्ले पथवारिया के रहने वाले नामजद रिश्तेदार की बेटी किसी के साथ भाग गई थी तभी ब्रजेन्द्र को अपने साथ लड़की को ढूंढवाने के लिए अपने साथ 13 अक्टूबर को ग्वालियर ले गए थे लेकिन दो दिन बाद रिश्तेदार लौट आए लेकिन ब्रजेंद्र नहीं लेते तो परिजनों ने नामजद लोगों से पूछताछ की तो विवाद करने लगे तभी परिजनों ने पुलिस को नामजद लोगों के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में शिकायत की थी इस मामले पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था तभी बीते रात को ग्वालियर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि ब्रजेंद्र का शव वहां है तभी परिजनों ने पहुँचकर शव को अपने साथ लेकर पहुंचे थे.0
0
Report
Advertisement
ACB ने जिले में PI के लाचार-घोटाले का खुलासा, 40 हजार रिश्वत के साथ दबोचा
Anand, Gujarat:એંકર .આણંદની એસીબીએ ગુરુવારે સાંજના સુમારે આંકલાવ પોલીસ મથકમાં લાંચના છટકું ગોઠવી ૪૦ હજાર રૂપિયાની લાંચ લેતા પીઆઇ રાજદીપસિંહ બી. વનારને રંગેહાથે ઝડપી પડેતા પોલીસ બેડામાં હડકંપ જવા પામ્યો છે. વીઓ.આંખલાવ તાલુકાના ખડોલ (હ) ગામના રાજનગરમાં આવેલી જે. જે. કેમિકલ ફેક્ટરીમાંથી નીકળતાં કેમીકલયુક્ત ધુમાડા અને પ્રદૂષણના કારણે આસપાસના ખેતી પાકોને નુકશાન થતુ હતું અને ભુગર્ભ જ્યાં પાણી પણ પ્રદૂષિત થવાની ભીતિ વ્યક્ત કરવામાં આવી હતી. ફેક્ટરીની નજીક આંગણવાડી હોવાને કારણે નાના બાળકોના સ્વાસ્થ્યની પણ ગંભીર સમસ્યા ઉભી થવા મળી હતી. વીઓ: થોડા સમય પહેલા ફેક્ટરીમાં ઓઈલ ટેન્ક લીકજ થતા વિસ્તારમાં અફીડાંઘર માહોલ સર્જાયો હતો. તેની લીધે ગ્રામજનો એકત્ર થયા હતા અને ફેક્ટરી સામે કડક કાર્યવાહી કરવાની માંગણી થઈ હતી. કેટલીક સંસ્થાઓએ પણ ગામની મુલાકાત લઈને આ ફેક્ટરી બંધ થાય તે માટે રજુઆતો કરી હતી. સમગ્ર મામલો પ્રદૂષણ નિયંત્રણ બોર્ડ સાથે સંકળાયેલો હોવા છતાં પણ આંકલાવના પીઆઈ રાજદિપસિંહ भगવતસિંહ વનાર દ્વારા ફેક્ટરીના સંચાલકને પોલીસ મથકે બોલાવીને ધમકાવી ફેક્ટરી પ્રદૂષણ ફેલાવ છે. તેમ કહીને બંધ કરાવી દેવાની ધમકી આપી દોઢ ટન એસસીને માંગણી કરી હતી. જો પંછી દ્વારા આપવાની ના પાડતા રૂ. ૪૦ હજાર રોકડા લાંચની માંગણી કરી હતી. વીઆઇ ફેક્ટરીના માલિકે આંકલાવ એસીબી કચેરીમાં લાંચની ફરિયાદ નોંધાવતા એસીબી પી.આઈ આર એન વિરાણે ગુરૂવારે સાંજના સુમારે આંકલાવ પોલીસ મથકમાં લાંચના છટકાનું આયોજન કર્યું હતું જેમાં પી.આઈ રાજદીપસિંહ વનાર ₹40,000 ની લાંચ લેતા રંગે હાથ ઝડપાઈ ગયા હતા. એસીબીની ટીમને જોતા જ રાજદીપસિંહ વનાર ભાગવાનો પ્રયાસ કર્યો હતો અને એસીબીની ટીમ સાથે ઝપાઝપી કરી હતી પરંતુ એસીબીની ટીમે પી.આઈનો ભાગવાનો પ્રયાસ નિષ્ફળ બનાવ્યો હતો. વીઆઈ-એસીસીબી પોલીસ લાંચ લેતા ઝડપાયેલા પી.આઈ રાજદિપસિંહ વનારની ધરપકડ કર્યા બાદ વધુ તપાસ અમદાવાદ ગ્રામ્ય એસીબી પોલીસને સોંપવામાં આવી હતી અને તેથી આંકલાવ ખાતે ટીમ દોડીને પૃષ્ઠભૂમિમાં તપાસ શરૂ કરી હતી. અંધાંકાશી ધુમધીરાત્રિના 11 વાગ્યા બાદ એસીબી પોલીસ પીઆઈના નિવાસસ્થાને ઓપરેશન હાથ ધરતા ચકચાર મચી ગઈ હતી.0
0
Report
बाराबंकी में MLC चुनाव से पहले BJP-Sap भिड़ंत, बूथ पर रातभर हंगामा
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- MLC चुनाव से पहले बाराबंकी में BJP-सपा आमने-सामने, बूथ लगाने को लेकर आधी रात तक बवाल, भिड़े दोनों दलों के नेता-कार्यकर्ता, जमकर हुई बहसबाजी, भारी पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक (MLC) चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले देर रात बाराबंकी में सियासी पारा चढ़ गया। शहर के लखपेड़ाबाग चौराहे पर चुनावी एजेंटों का बूथ लगाने को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। तनाव इस कदर बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आने की आशंका पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने किसी तरह स्थिति को संभाला। ऐन चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम ने जिले का सियासी माहौल गरमा दिया है। भाजपा नेताओं का आरोप था कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने बिना अनुमति उनकी जगह पर चुनावी एजेंटों का बूथ लगा दिया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर सपा ने बूथ बनाया था, वह भाजपा नेता आदित्य सिंह टाइगर की मार्केट के सामने था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला गरमा गया। भाजपा नेताओं ने सपा पर गुंडई का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सत्ता में रहते हुए सपा नेताओं की ऐसी कार्यशैली रही है, तो सत्ता से बाहर रहने के बावजूद इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सपा फिर सत्ता में आ गई तो प्रदेश का क्या हाल होगा? वहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखलाई हुई है। सपा नेताओं का कहना था कि उनके एजेंटों के लिए लगाया गया बूथ भाजपा नेताओं ने जबरन हटवा दिया। इसी को लेकर विवाद हुआ। सपा ने इसे भाजपा की दबाव बनाने वाली राजनीति करार दिया। विवाद की सूचना मिलते ही दोनों दलों के नेताओं का मौके पर जमावड़ा लग गया। भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर पटेल, राकेश पटेल और रोहित सिंह समेत कई नेता पहुंचे। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, प्रीतम सिंह और आशीष सिंह आर्य समेत कई नेता मौके पर मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहसबाजी के बीच तनाव बढ़ता देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। गौरतलब है कि आज होने वाले लखनऊ स्नातक खंड एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने वर्तमान एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि समाजवादी पार्टी ने पूर्व एमएलसी श्रीमती कांति सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। कांति सिंह पटेल, डॉ. एसपी सिंह की पत्नी हैं। दोनों प्रमुख प्रत्याशी कुर्मी समुदाय से आते हैं। चुनाव से ठीक पहले बाराबंकी में बूथ लगाने को लेकर दोनों दलों के नेताओं के आमने-सामने आने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब सबकी नजरें मतदान पर टिकी हैं।0
0
Report
भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों ने ऐतिहासिक जीत का दावा किया
Amroha, Uttar Pradesh:आज होने वाले बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक (एमएलसी) चुनाव में मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों ने Zee मीडिया से Exclusive बातचीत में जीत का बड़ा दावा कर सियासी हलचल तेज कर दी है। डॉ हरि सिंह ढिल्लों ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से ऐतिहासिक जीत का दावा किया है, उन्होंने साफ कहा कि पांच साल पहले भी उन्होंने देश में पहला स्थान हासिल किया था और इस बार पहले से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करेंगे। डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों ने अपनी जीत का दावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों पर जताया। भाजपा प्रत्याशी ने शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा को सरकार का बड़ा कदम बताया, साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में गुंडाराज नहीं, बल्कि कानून का राज है। उन्होंने दावा किया कि अब स्कूल-कॉलेजों में गुंडागर्दी पर लगाम लगी है और कानून के मुताबिक काम हो रहा है। बाइट: डॉ हरि सिंह ढिल्लों, शिक्षक विधायक प्रत्याशी, भाजपा.0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में रामदल के साथ काली स्वांग ने दशहरा मेले को बनाया दिलचस्प
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के मम्फोर्डगंज रामलीला कमेटी ने निकाला रामदल और काली स्वांग का जुलूस, रामदल और कालीSwang देखने के लिए सड़कों पर उमड़ा भक्तों का हुजूम। संगम नगरी प्रयागराज के मम्फोर्डगंज रामलीला कमेटी की तरफ से गुरुवार को पूरी भव्यता के साथ रामदल का जुलूस निकाला गया। रामदल जुलूस के साथ काली स्वांग भी निकाला गया। विधिवत पूजन अर्चन के बाद रामदल के साथ मां काली का स्वरूप धारण कर निकाले गए काली स्वांग को देखने के लिए सड़कों पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथ में खप्पर और गले में मुंडमाला पहने मां काली के स्वरूप को सड़कों पर देखकर भक्त आश्चर्यचकित हो गए। सड़कों पर मां काली का स्वरूप देखने से ऐसा लगा कि जैसे मां काली खुद अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए सड़कों पर आ गईं हैं। यह दृश्य प्रयागराज में दशहरा मेले के उत्सव के दौरान रामदल के साथ देखने को मिलता है। गुरुवार को मम्फोर्डगंज रामलीला कमेटी के रामदल के साथ भी मां काली का यह स्वरूप भक्तों को देखने को मिला।0
0
Report
कोरबा: 7 वर्षीय मासूम की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत में, जांच जारी
Durg, Chhattisgarh:कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संगीन मामले में आरोपी को दबोच लिया है। जिला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बालिका की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और संदेही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।Korba: Accused Detained in Murder of 7-Year-Old Girl, Police Probe Underway0
0
Report
बस्तर दशहरा के 600 साल पुराने मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राजपरिवार ने ज
Kudkanar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजशाही, मुगल और ब्रिटिश काल से गुजरते हुए 'मुरिया दरबार' की यह परंपरा 600 वर्षों से अनवरत चली आ रही है। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए जाने को गर्व का क्षण बताया और कहा कि उनके आगमन से बस्तर की अनूठी संस्कृति व समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी।President Droupadi Murmu to Attend 600-Year-Old Muria Darbar at Bastar Dussehra; Royal Family Hails Historic Visit0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ का उद्घोष, छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा पर भव्य महान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और शौर्यगाथा मंच पर जीवंत होने जा रही है। 22 अक्टूबर से दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास, हरिद्वार की ओर से भव्य महानाट्य का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के उद्घोष से माहौल गूंजेगा। आयोजकों के मुताबिक, इस महानाट्य को विश्व का सबसे बड़ा महानाट्य बताया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम भैया जी ने गाजियाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महानाट्य के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके साहस, संघर्ष और अदम्य शौर्य को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक जीवन, राष्ट्रभक्ति और आदर्शों से परिचित कराना है।0
0
Report
गाजियाबाद के लोनी में 22 वर्षीय सोनू खान की गोली मारकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में 22 वर्षीय सोनू खान की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात गुरुवार रात करीब आठ बजे की है, जब सोनू अपने दोस्त की चाऊमीन की ठेली पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और सोनू के सीने में गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। हत्या से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी और वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया है।0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में पेड़ से टकराई यात्री बस: 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल; स्टीयरिंग फेल होने की आशंका
Chirimiri, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में केल्हारी के रोजी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। 46 यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्टीयरिंग फेल होना हादसे की वजह बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग में हाई कोर्ट की वकील अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग शहर के बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती (करीब 28 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फ्लैट में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, अनुष्का चक्रवर्ती ने करीब तीन वर्ष पहले कुशाग्र रुद्र से प्रेम विवाह किया था। दोनों गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में साथ रहते थे। उनके साथ एक पालतू कुत्ता भी रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पति फ्लैट से गायब है और पालतू कुत्ते को भी अपने साथ ले गया है। पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है। कुशाग्र रुद्र मूल रूप से व्यवसायी बताया जाता है। घटना के बाद फ्लैट का दरवाजा कोड वाले लॉक से बंद था। बाद में ड्राइवर की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के पिता ने अपने दामाद कुशाग्र रुद्र पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अनुष्का की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना के बाद अनुष्का के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपनी बेटी की मौत को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश रजक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका के पिता ने पति पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
शिलिगुड़ी में दुर्गापूजा समितियों के बीच भयंकर संघर्ष, कई घायल
Siliguri, West Bengal:শিলিগুড়ির দুই পুজো কমিটির সদস্যদের মধ্যে ব্যাপক সংঘর্ষের ঘটনায় উত্তেজনা ছড়িয়েছে। শহরের নৌকাঘাট এলাকায় শক্তিগড় সর্বজনীন দুর্গা পূজা কমিটি ও উজ্জ্বল সংঘের সদস্যদের মধ্যে মারামারির অভিযোগ উঠেছে। শক্তিগড় সর্বজনীন দুর্গা পূজা কমিটির সম্পাদক রথীন দে গুরুতরভাবে আহত হয়েছেন এবং তাঁর মাথায় আঘাত লেগে.shিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালকে নেওয়া হয়েছে।除此之外, অন্য একজন আহত হয়েছেন বলে জানা গেছে, যিনি ফুলবাড়ী এলাকার বেসরকারী হাসপাতালে চিকিৎসাধীন। ঘটনাস্থলে পুলিশ মোতায়েন রয়েছে যাতে পরিস্থিতি সামাল দেওয়া যায়।0
0
Report
मालदा रामकेली में बीजेपी कर्मी की हत्या; दो पक्षों के बीच विवाद सामने
Malda, West Bengal:বিজেপি কর্মীকে ধারালো অস্ত্র দিয়ে কুপিয়ে খুন। মৃত্যু নিশ্চিত করতে চালানো হয় ২ রাউন্ড গুলি বলে অভিযোগ। অভিযোগের তীর তৃণমূলের দিকে। মালদার ইংরেজ বাজার থানার রামকেলি এলাকার ঘটনা। মৃত বিজেপি কর্মীর নাম সমীর ঘোষ(২৭)। অভিযোগ এলাকা তৃণমূল কর্মী শত্রু ঘোষ ও তার দলবলের বিরুদ্ধে । মৃতের ভাই বিবেক ঘোষের অভিযোগ তার দাদা বিজেপি করে অভিযুক্তরা তৃণমূল করে। দীর্ঘদিনের বিবাদ ছিল। তার জেরেই দশমীর দিন তার দাদার উপর হামলা চালানো হয়। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পুলিশ গিয়ে মৃতদেহ উদ্ধার করে। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে পূকুরের দখল নিয়ে বিবাদ ছিল দীর্ঘদিনের। সেই বিবাদ ঘিরে গতকাল গন্ডোগোল হয়। তাতে এই খুন। রাজনৈতিক কারণে খুন হয়। মৃত সমীর ঘোষও কোন সক্রিয় রাজনৈতিক কর্মী ছিলেন না। অভিযুক্তরাও সক্রিয় রাজনৈতিক কর্মী নয়। মূলতঃ তারা দুইপক্ষ পুকুরের ব্যবসা করতেন।তবে ঘটনার তদন্ত চলছে। চলছে চিরুনী তল্লাশি। উত্তেজনার জন্য কেন্দ্রীয় বাহিনী মোতায়েন করা হয়েছে। চলছে রুট মার্চও। এলাকা এখনও থমথমে। আতঙ্কে পরিবার সহ এলাকাবাসী। তাদের দাবী অভিযুক্তদের চরম শাস্তি দিতে হবে। পুলিশ ভুমিকা নিক্সিয়। স্থানীয় বাসিন্দারা জানান দশমীর দুপুরে শত্রু ঘোষ ও তার দলবলের সাথে পুরোন বিবাদ নিয়ে বচসা হয়। মৃত সমীর ঘোষ स्थानीय রামকেলী ফাঁড়ির পুলিশকে খবর দেয়। মৃত সমীরের বাড়ি থেকে ঢিল ছোঁড়া দূরত্বে রয়েছে অস্থায়ী পুলিশ ক্যাম্প। খবর পেয়ে পুলিশ ঘটনাস্থলে যায়। দুই পক্ষকে সরিয়েও দেয়। পুলিশ যেতেই সমীর উপর হামলা করে শত্রু ঘোষ ও তার দলবল। প্রথমে গুলি করে। এরপর ধারালো অস্ত্র দিয়ে কোপানো হয়.0
0
Report
Advertisement
