228125
सुल्तानपुरः अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक पलटी कार, दो घायल
Katka, Uttar Pradesh:अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्वारिकागंज चौकी में पास शनिवार की रात अयोध्या से दर्शन कर लौट रही कार अचानक पलट गई। हादसे में सास और बहू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया गया। यह सभी झारखंड के रांची जिले के रहने वाले बताए जा रहें है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर यूपी के जिलों में पोस्टर लगे, क्या संदेश बदलेगा?
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर यूपी के कई जिलों में लगे पोस्टर पोस्टर पर लिखा- ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ मुफ्फरनगर, अलीगढ़, सहारनपुर और शामली समेत कई शहरों में लगे पोस्टर 7 सितंबर 2013 को शुरू हुए थे मुजफ्फरनगर दंगे 60 से ज्यादा लोगों की गई थी जान, 50 हजार से अधिक हुए थे विस्थापित मुजफ्फरनगर दंगों के बीच अखिलेश पर लगे थे सैफई महोत्सव देखने के आरोप दंगों को काबू करने के लिए लेनी पड़ी थी सेना की मदद मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर अखिलेश सरकार पर उठे थे गंभीर सवाल अखिलेश सरकार पर लगे दंगों से निपटने में नाकामी के आरोप सपा सरकार पर लगे थे दंगाइयों को सत्ता का संरक्षण देने के आरोप0
0
Report
कोटा की वोटर लिस्ट में Jagdish की जगह Hanuman ji की फोटो, सवाल उठे
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव: मतदाता सूची में भारी लापरवाही, मतदाता जगदीश की जगह छपी हनुमान जी की फोटो वार्ड 29 में सामने आया अजीबोगरीब मामला; 10 दिन से मतदाता की तलाश में भटक रहा प्रशासन, चुनाव प्रक्रिया के सत्यापन पर उठे सवाल कोटा। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 29 से मतदाता सूची की एक हैरान कर देने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां भाग संख्या 12 की वोटर लिस्ट में एक नागरिक की तस्वीर के स्थान पर साक्षात भगवान हनुमान जी महाराज की फोटो छाप दी गई है। सूची के क्रमांक 1294 पर दर्ज 35 वर्षीय जगदीश, पुत्र रामचंद्र का नाम और पता तो दर्ज है, लेकिन फोटो वाले कॉलम में पवनपुत्र की तस्वीर देखकर हर कोई अचंभित है। मामला उजागर होते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और निर्वाचन विभाग की सत्यापन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। कागजों के अनुसार मतदाता का पता प्रेम नगर सेकंड, कंसुआ क्षेत्र का मकान नंबर 6 दर्ज है। इसके बावजूद, क्षेत्र के बीएलओ राजेश गुप्ता पिछले 10 दिनों से जगदीश की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मतदाता सूची में मोबाइल नंबर दर्ज न होने से संपर्क साधना और भी कठिन हो गया है। बीएलओ का कहना है कि उन्होंने खुद इस नाम का सत्यापन नहीं किया था यह नाम एसआईआर प्रक्रिया या सीधे कार्यालय में आए आवेदनों के जरिए जुड़ा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को रिपोर्ट सौंप दी गई है। मामले पर वार्ड 29 के भाजपा प्रत्याशी बद्री आर्य ने कहा कि यह किसी तकनीकी या मानवीय भूल का नतीजा हो सकता है और जगदीश वास्तविक मतदाता हो सकते हैं। गौरतलब है कि कोटा में इस तरह की गफलत पहली बार नहीं हुई है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी एक मतदाता की फोटो की जगह अलमारी की तस्वीर छप गई थी, जिसे बाद में सुधारा गया था। फिलहाल, प्रशासन असली मतदाता की तलाश और सूची को दुरुस्त करने की कवायद में जुटा हुआ है।0
0
Report
Manjinder Singh Sirsa के बाइट से TT MCD के बचाव ऑपरेशन का वॉकथ्रू
Noida, Uttar Pradesh:Uplinking byte of Manjinder Singh Sirsa TT MCD commissioner - Sanjeev Khirwar Walkthrough showing the rescue operation0
0
Report
Advertisement
गणेशोत्सव में डीजे बैन के बावजूद शहर में उत्साह, पुलिस सतर्क
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर शहरातील गणेशोत्सव गतवर्षीप्रमाणे यावर्षीही डीजेमुक्त करा. गणेश मंडळे आणि नागरिकांचा उत्साह वाढवण्यासाठी शेवटचे पाच दिवस देखावे मध्यरात्रपर्यंत सुरू ठेवा, असे आदेश पालकमंत्री संजय शिरसाट यांनी रविवारी एमआयटी महाविद्यालयाच्या मंथन हॉलमध्ये आयोजित शांतता समिती बैठकीत keल्या. डीजेला बंदी केल्याने काही जणांची नाराजी झाली. पण डीजे बंदीमुळे झांज पथक, आकर्षक मानवी देखाव्यांचा सहभाग वाढत आहे. ही बाब कुठल्याही उत्सवासाठी महत्त्वाची बाब है, असे शिरसाट म्हणाले. पोलिस आयुक्त प्रवीण पवार यांनी परजिल्ह्यातून येणाऱ्या डीजेसाठी नाकेबंदी केली जाईल. काही लोकांनी शहरातही डीजेच्या गाड्या बनवल्या आहेत. त्यांच्यावर कारवाई करू असा इशारा आयुक्तांनी दिलाय...0
0
Report
पूर्व विधायक जाड़ावत ने विकास मुद्दों पर भाजपा सरकार और आक्या पर निशाना साधा
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद चुनाव के बीच पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने भाजपा सरकार और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पर विकास के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। जाड़ावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में यूआईटी और नगर परिषद के विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय करीब 108 से 110 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए, जिसमें 55 से 60 करोड़ रुपए चित्तौड़गढ़ शहर में खर्च हुए। जाड़ावत ने चंबल पेयजल परियोजना में देरी, गंभीरी नदी की सफाई, रिवर फ्रंट और बजरी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही जमीनों की खरीद-फरोख्त और चुनाव में दबाव की राजनीति के आरोप लगाए। जाड़ावत ने भ्रष्टाचार के आरोपों को चुनौती देते हुए कहा कि उनके खिलाफ अवैध संपत्ति या भ्रष्टाचार का सबूत मिले तो वे अपनी पूरी संपत्ति देने को तैयार हैं।0
0
Report
साहिबगंज में गंगा बाढ़ से लाखों लोगों पर संकट, राहत अभी भी अधूरी
Sahibganj, Jharkhand:झारखंड के साहिबगंज जिले से गुजरने वाली गंगा नदी इन दिनों रौद्र रूप धारण किये हुए है। जो अपने में सब कुछ लील लेना चाहती है। गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है जिससे गंगा के दियरा क्षेत्र व नदी के किनारे हिस्सों में बाढ़ आ गई है। ग्रामीण व मवेशी पालक को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया गंगा का पानी अभी उफान पर है, जिसके कारण दियारावासी को काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। लेकिन जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण कई मवेशी पालक व ग्रामीण तक राहत नहीं पहुँच रही है, मवेशियों का चारा, पीड़ित ग्रामीणों के रहने व गुर्जर-वसर करने हेतु सूखा अनाज और ऊंचाई वाले सूखे जगह पर ट्रिपाल की आवश्यकता है। साहिबगंज प्रखंड के रामपुर दियारा, कारगिल दियारा, गोपालपुर दियारा, बलुआ, हरप्रसाद, टोपरा दियारा, सहित कई दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति खौफनाक बनी हुई है। फिलहाल साहिबगंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.09 मीटर यानि 28.34 मीटर पर बह रहा है, जिसकी फिलहाल कम होने की कोई संकेत नहीं है। लोगों को अभी और बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रशासन ने बताया की साहिबगंज जिले में खतरे की निशान से ऊपर गंगा का जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है वही जिले में बाढ़ का खतरा अब शहरी इलाकों में भी मंडराने लगा है। जिले के साहिबगंज प्रखंड, राजमहल प्रखंड, उधवा प्रखंड बरहरवा प्रखंड और तालझारी प्रखंड के दर्जनो पंचायत बाढ़ से प्रभावित है. जिसमे 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है. प्रशासन द्वारा जो भी राहत कार्य चलाया जा रहा है, ग्रामीणों की माने तो नाकाफी है. एक बड़ी आबादी तक अभी भी प्रशासन की पहुँच नहीं है. इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी की तस्वीर सामने आई जब बाढ़ में फंसे उफानती गंगा के बीच से मरीज को बोट एम्बुलेंस से रेस्क्यू कर साहिबगंज सदर अस्पताल पहुँचाया. प्रशासन भी पूरी हालत पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में रिटायर्ड रेल कर्मी के घर में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग.न्यूज जालौन यूपी जालौन में रिटायर्ड रेल कर्मी के घर में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, बदमाशों ने पुलिस पर किए दो राउंड फायर, बाल बाल बची पुलिस पुलिस ने भी बचाव में की दो राउंड फायर, फायरिंग में मुठभेड़ में 1 बदमाश के पैर में लगी गोली, दो बदमाशों ने एकाउंटर के डर से पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चलाया था चैकिंग अभियान, बदमाशों के पास से एक ई-रिक्शा किया बरामद, जन्माष्टमी की रात रिटायर्ड रेलवे कर्मी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट लिए थे जेवरात व नगदी, पुलिस ने 35 हजार रुपए की नगदी के साथ सोने चांदी के आभूषण किए बरामद, Sog और सर्विलांस टीम के साथ कोंच कोतवाली पुलिस ने चलाया था विशेष अभियान, मौके पर ASP IPS डॉक्टर ईशान सोनी के साथ सीओ परमेश्वर प्रसाद पहुंचे मौके पर,मामले की कर रहे जांच, पुलिस ने घायल बदमाश को पहुंचाया जिला अस्पताल,उरई दो अन्य बदमाशो की तलाश में जुटी पुलिस, जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी बोल 4/5 सितंबर की रात को रिटायर्ड रेलकर्मी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की हुई गिरफ्तारी, कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंडा-बिरगुवाँ गांव रोड़ की घटना।0
0
Report
सेल्समैन से हुई लूट की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल किया गया गिरफ्तार,
Gonda, Uttar Pradesh:सेल्समैन से हुई लूट की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा मय कारतूस, लूट के 19,500/- रूपये व 01 अदद स्प्लेंडर मोटरसाईकिल बरामद बीती रात्रि नगर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दुल्लापुर की तरफ से एक शातिर बदमाश बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल के साथ आने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा लालपुर खालसा तिराहा के पास पंहुचकर अभियुक्त को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम यश प्रताप सिंह बताया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। बीते 4 सितम्बर को अंकित गुप्ता, जो रूद्रपुर विशेन स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन है, अपनी दुकान बंद कर अपने साथी शिवप्रकाश तिवारी के साथ अम्बेडकर चौराहे से बालपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें रोककर असलहे से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वादी के पास मौजूद दुकान के करीब ₹70,000/- नकद लूटकर मौके से फरार हो गए थे।0
0
Report
कैथल राइस मिलर्स की मांगें, सीएमआर एक्सटेंशन और धान खरीद पर सरकार से कार्रवाई
Kaithal, Haryana:कैथल में राइस मिलर्स की प्रदेश स्तरीय बैठक में सीएमआर एक्सटेंशन समेत कई मुद्दों पर मंथन हुआ। एंकर: हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्ज एंड डिलर्ज एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के कोने-कोने से राइस मिलर्स और डीलर्स के प्रतिनिधि पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने की। बैठक में आगामी धान सीजन को लेकर नई पॉलिसी, सीएमआर एक्सटेंशन, लंबित काम व भुगतान, विभागीय समस्याओं और एफसीआई से जुड़े मामलों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मिलर्स ने कहा कि पिछले सीजन से जुड़े कई मामलों का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। जिसमें प्रमुख मुद्दा लगभग 6 लाख मैट्रिक टन का चावल अभी तक मिलों में पड़ा है। जिसके कारण मिलर्स पूरी तरह से अंसमजस की स्थिति में पूरी तरह से असहाय है। ऐसे में नए धान सीजन में दोबारा काम शुरू करने से पहले सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि जब तक सरकार अतिरिक्त सीएमआर की खरीद और राइस मिलर्स की अन्य मांगों को नहीं मानती, तब तक मिलर्स सीएमआर का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाएंगे और न ही धान की खरीद करेंगे। उन्होंने कहा कि मिलर्स अपनी समस्याओं को लेकर सरकार के सामने लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण मुद्दे अभी लंबित हैं। किसानों व सरकार को पहले ही चेताया है कि क्योंकि धान का सीजन सिर पर खड़ा है, अन्नदाता के मेहनत से पैदावार किए धान की बेकद्री हो इसलिए मिलर्स खरीद एजैंसियों को मिलर्स अपने मिलों के फड किसानों की धान लगवाने के लिए तैयार है और इसमें पूरा सहयोग भी करेंगे। लेकिन वे धान खरीद एजैंसियां ही उसकी देखभाल करेगी। हालांकि, मांगों का समाधान होने तक मिलर्स खुद धान खरीद में भाग नहीं लेंगे। बैठक में प्रदेशभर से आए राइस मिलर्स ने समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के स्तर पर एकजुट होकर निर्णय लेने पर जोर दिया। बैठक में एक आवाज-एक संगठन-एक संघर्ष का संदेश दिया गया। अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि राइस मिलर्स संगठन के बैनर तले अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे। सरकार द्वारा मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने के बाद ही आगामी धान सीजन में सीएमआर रजिस्ट्रेशन और धान खरीद को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ खरीद एजेंसी द्वारा खरीदी गई धान सरकारी मापदंडों के अनुसार होनी चाहिए। ब्रोकन 25 प्रतिशत से कम हो, नमी 17 प्रतिशत या इससे कम हो, डैमेज व डिस्कलर 2-2 प्रतिशत से अधिक ना हो, सरकारी मापदंड के अनुसार बड़े पंखा से साफ की हुई धान होनी चाहिए। इस मौके पर मिलर्स कई जगहों से मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
इटावा में स्लीप बस में आग, यात्रियों ने कूदकर सुरक्षित बचाई अपनी जान
Noida, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में स्लीप बस में आग से हड़कंप मचा, बस में सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई है, दिल्ली से राठ जा रही थी बस, पुलिस और फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया है। फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे की घटना है।0
0
Report
फागी दौरे पर डिप्टी सीएम ने ग्रामीण समस्याओं पर चौपाल में चर्चा की
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) डिप्टी सीएम ने किया फागी का दौरा, फागी के मांदी में संत शिरोमणी धन्ना जी भगत सार्वजनिक प्रार्थना स्थल पर की चौपाल。 डिप्टी सीएम की चौपाल बनी चर्चा का विषय, फागी प्रधान प्रेम देवी चौधरी ने बताई समस्याएं। निकाय चुनावों को लेकर वार्ड वाइज कर रहे हैं जनसंपर्क, जनता से कर रहे हैं अपील। डिप्टी सीएम ने किया पौधरोपण, प्रकृति के संरक्षण और हरियाली के विस्तार का दिया संदेश। रिटायर्ड एएसपी मोटाराम बेनीवाल ने चौपाल में डिप्टी सीएम से किया संवाद, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद।0
0
Report
भर्तृहरि महाराज की 16वीं निःशुल्क पदयात्रा करौली से रवाना, भक्तों की भारी भीड़
Karauli, Rajasthan:भर्तृहरि महाराज भक्त मंडल करौली के तत्वावधान में तीन बड़े स्थित जगदम्बा मंदिर से भर्तृहरि महाराज की 16वीं निःशुल्क पदयात्रा रवाना हुई। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भर्तृहरि महाराज के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और अल्पाहार से स्वागत किया गया। पांचदिवसीय यात्रा का समापन 11 सितंबर को भर्तृहरि महाराज के दरबार में महाआरती और भंडारे के साथ होगा। यात्रा रवाना होने से पहले तीन बड़े स्थित जगदम्बा मंदिर में भक्त मंडल की ओर से पूजा-अर्चना की गई। मुख्य अतिथि करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और विशिष्ट अतिथि कमलेश शर्मा का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद भर्तृहरि महाराज के रथ और ध्वज का पूजन कर आरती की गई। विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। भक्त मंडल के अध्यक्ष भूरीलाल प्रजापत ने बताया कि पदयात्रा का तीन बड़े, मसालपुर चुंगी सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गुड़ला पहाड़ी में श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पदयात्रा के दौरान पहले दिन नृसिंह मंदिर बांधुआ में रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन धौला कुआं खेड़ला, तीसरे दिन राजकीय विद्यालय भूड़ा और चौथे दिन डाबला विद्यालय में रात्रि विश्राम रहेगा। पांचवें दिन रात्रि विश्राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधौगढ़ में होगा। यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर सचिव गंगाराम प्रजापत सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सपा बूथ अध्यक्ष के आरोप से गोपालपुर विधानसभा में हंगामा, पुलिस जांच की मांग
Azamgarh, Uttar Pradesh:सर्वे में वर्तमान विधायक की जगह दूसरे सपा नेता को पहली पसंद बताना सपा बूथ अध्यक्ष को पड़ा भारी, समर्थकों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट का वीडियो वायरल। सपा बूथ अध्यक्ष राहुल यादव के मुताबिक सर्वे में अपनी पसंद बताने के बाद उन्हें फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई। इसी मामले में वह दो दिन पूर्व शुक्रवार को अपने विधायक से सीधे बात करना चाहते थे, जहां शाम करीब 5 के बीच गोपालपुर विधानसभा के विधायक नफीस अहमद जनसंपर्क के दौरान अपने समर्थकों और अंगरक्षकों के साथ सैदपुर पहुंचे। राहुल का आरोप है कि उसने विधायक से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन विधायक के अंगरक्षकों और समर्थकों ने उसे रोक दिया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, यह पूरी घटना विधायक की मौजूदगी में हुई। लेकिन उन्होंने कथित तौर पर हस्तक्षेप नहीं किया। मामले को लेकर सियासी गलियारों में कटाक्ष भी शुरू हो गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या लोकतंत्र में कार्यकर्ता को अपनी पसंद बताने की भी कीमत चुकानी पड़ेगी? बूथ अध्यक्ष को अपने ही विधायक से बात करनी थी, लेकिन बातचीत से पहले ही समर्थकों और अंगरक्षकों के कृत्य सामने आ गये। घटना के बाद राहुल यादव ने महराजगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो भी थाना प्रभारी और मीडिया को उपलब्ध कराया। हालांकि मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
यूपी विधानसभा 2027: भाजपा का ब्लू प्रिंट तैयार, बूथ सहेजने की योजना
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का जीत का ब्लू प्रिंट तैयार यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. पार्टी पदाधिकारियों को अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता और एक-एक बूथ सहेजने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पिछले चुनाव में हारी हुई सीट पर जीत हासिल हो इसके लिए भी पूरा प्लान तैयार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का सारा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया। पदाधिकारी प्रदेश मुख्यालय पर बैठकर नहीं बल्कि क्षेत्रों और जिलों में जाकर विधान सभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे ताकि हारे हुए बूथों को चिन्हित करते हुए वहां पार्टी को मजबूत किया जा सके। पूरी पार्टी और सरकार को अब जमीन पर उतारने का प्लान तैयार। संगठनात्मक 98 जिलों में जल्द प्रभारी घोषित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी अब लगातार जिलों में प्रवास कर चुनावी तैयारियां करेंगे। आगामी दिनों में तावड़े खुद सभी छह क्षेत्रों का दौरा कर वहां क्षेत्रीय टीमों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी के साथ सभी सात प्रदेश महामंत्रियों को एक फार्मेट सौंपा गया है। सभी से सितंबर में कहां-कहां प्रवास पर जाएंगे इसकी प्रस्ताव मांगा गया है। प्रवास औपचारिक नहीं होगा बल्कि रात्रि विश्राम भी वहीं करना होगा। मौजूदा परिस्थिति में जेन-जी को जोड़ने और उनके बीच जाने पर बल दिया गया। भाजपा ने कॉकरोच पार्टी के जेन-जी आंदोलन के पलटवार में बूथ तक युवाओं को जोड़ने की योजना बनाई गयी है। बूथ कमेटी से लेकर शक्ति केंद्र तक टीमों में युवाओं को शामिल किया जाएगा। गांव-गांव और शहरों में गली-गली में युवाओं के बीच जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। यूपी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है। ऐसे में अब इसी ब्लू प्रिंट से भाजपा 2027 की लड़ाई लड़ेगी。0
0
Report
बिहार में मानसून एक्टिव, 18 जिले बाढ़ से प्रभावित; येलो अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है और राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। इसके बावजूद इस सीजन में अब तक सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश हुई है। बिहार में अब तक 820.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि सिर्फ 531.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और सुपौल में बारिश की चेतावनी है। सुपौल, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा में भारी बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कुछ इलाकों में वज्रपात की आशंका है। वहीं नेपाल और उत्तराखंड की भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर हैं। राज्य के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 6.65 लाख लोग इसकी चपेट में हैं। आज तापमान 32 डिग्री के आसपास, जबकि न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।0
0
Report
Advertisement
