228001
Sultanpur - प्रधान पुत्र की दबंगई- कई ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध लगाई न्याय की गुहार
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के मलिकपुर गांव में प्रधान प्रतिनिधि के कथित आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है. ताजा मामले में बिजली लाइनमैन को प्रधान के पुत्र ने फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है.पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं गांव के वृद्ध दयाशंकर सिंह ने भी प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिवनी के जंगल में नवजात मिला; थानेदार ने गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाया
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) *जंगल में मिला नवजात शिशु, थाना प्रभारी ने गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल..* सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र के ओरापानी गांव के जंगल में एक नवजात शिशु के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशीष धुर्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने नवजात को अपनी गोद में उठाया और तत्काल लखनादौन के sivil अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को बेहतर इलाज के लिए सिवनी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।तस्वीरों में थाना प्रभारी खुद नवजात को अपनी गोद में लेकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल नवजात की स्वास्थ्य की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है, वहीं नवजात जंगल में कैसे पहुंचा, इस मामले की पुलिस जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
बेमेतरा में मोदी जन्मदिन के दीपोत्सव में रिकॉर्ड दीए जलाए गए
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित माता भद्रकाली मंदिर परिसर में 11 हजार 101 दीये जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं जिलेभर में 6 लाख 30 हजार 877 से अधिक दीये जलाए गए। विभिन्न मंदिरों, ग्राम पंचायतों, स्कूलों और शासकीय परिसरों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।0
0
Report
जशपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीयों-पटाखों के साथ आभार प्रदर्शन
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निवास पर मनाया गया पीएम का जन्मदिन, हजारों दिए जलाकर और पटाखे फोड़कर पीएम नरेंद्र मोदी को दिया गया जन्मदिन की बधाई, नरेंद्र मोदी के शानदार 25 वर्षों की जन सेवा और जन्मदिन को लेकर जलाया गया आशीर्वाद के दिये, भारी संख्या में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ग्रामीणों ने जलाया दिया, ग्रामीणों ने पीएम नरेंद्र मोदी के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जताया आभार。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट: आठ आरोपी अंतरिम जमानत पर रिहा, अगली सुनवाई 6 अक्टूबर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के जोधपुर स्थित भवन में निर्माण संबंधी संरचनात्मक खामियों के मामले में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने आठ आरोपियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायधीश संजय के. अग्रवाल और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने जमानत अर्जियों पर सुनवाई करते हुए अंतरिम जमानत दी। यह मामला हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से कुड़ी भगतासनी थाने में 12 नवंबर 2024 को दर्ज एफआईआर संख्या 0411/2024 से जुड़ा है। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 488 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में धारा 409, 336, 120बी और 166ए भी जोड़ी गईं। मामला हाईकोर्ट भवन में निर्माण कार्य के दौरान सामने आई संरचनात्मक विफलताओं से संबंधित है। सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के 15 सितंबर 2026 के आदेश का हवाला दिया गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि इसी मामले में समान स्थिति वाले वरिंदर कुमार गर्ग को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। इसके आधार पर वर्तमान आरोपियों को भी समान राहत देने का आग्रह किया गया। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा। राज्य ने बताया कि एक आवेदक के मामले में जवाब दाखिल किया गया है, जबकि अन्य मामलों में जवाब और केस डायरी पेश करने के लिए समय मांगा गया। कोर्ट ने राज्य को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया। खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए आठ आरोपियों को अंतरिम राहत प्रदान की। इनमें राजेश चंद्र पुरोहित, शिव हरे महौर, अजित कुमार सांघी, रामेश्वर दयाल खंडेलवाल, गोपाल लाल खंडेलवाल, अजय किशन मूथा, नवीन चंद्र के. राय और दीपक कुमार मित्तल शामिल हैं। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी को एक लाख रुपए का व्यक्तिगत बॉन्ड और 50-50 हजार रुपए के दो सक्षम जमानती बॉन्ड प्रस्तुत करने पर रिहा करने का निर्देश दिया। यह राहत राज्य सरकार के जवाब और सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी के परिणाम के अधीन रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।0
0
Report
CM साय ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी; आशीर्वाद दीपक रिकॉर्ड बन रहा
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर ब्रेकिंग CM विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई साय बोले- आज ऐतिहासिक दिन, भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी छत्तीसगढ़वासियों की ओर से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देशभर में जलाया जा रहा ‘आशीर्वाद का दीपक’- CM साय रायपुर में 36 लाख से अधिक आशीर्वाद के दीपक जलाने की अपील CM बोले- राजधानी में आज अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा मुख्यमंत्री निवास में शाम 7 बजे जलाया गया आशीर्वाद का दीपक साय ने विभिन्न समाजों और संगठनों का जताया आभार रामकृष्ण मिशन, ब्रह्मकुमारी और गायत्री परिवार को दिया धन्यवाद मुस्लिम, जैन, सिख समेत कई समाजों ने पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद- साय साय बोले- पीएम मोदी ने जनसेवा के शानदार 25 वर्ष पूरे किए ‘नए भारत का निर्माण पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा’- CM साय कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाई और दूसरे देशों को भी भेजी- साय साय का दावा- छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से अधिक आशीर्वाद के दीपक जलाए गए ‘आशीर्वाद का दीपक’ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो रहा- CM0
0
Report
एम्स किच्छा भर्ती फर्जीवाड़ा: 5 गिरफ्तार, ₹2 लाख नकद और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद
Rishikesh, Uttarakhand:एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवाओं को ठगने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस (MTS) के पदों पर फर्जी भर्ती का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठगों के पास से ₹2 लाख नकद और Rajdeep Enterprise के फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। एम्स ऋषिकेश प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि कुछ दलाल निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से ₹3.20 लाख तक की डील कर रहे हैं। मामला गंभीर होते ही एम्स के सुरक्षा विभाग की इंटेलिजेंस टीम एक्शन में आई। सुरक्षा कर्मी ने खुद फर्जी अभ्यर्थी बनकर ठगों से संपर्क किया। बैराज रोड पर सफेद क्रेटा कार में जैसे ही पैसों का लेन-देन शुरू हुआ, टीम ने घेराबंदी कर मौके से आरोपियों को दबोच लिया। मामले में एम्स प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दून पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह का नेटवर्क उधमसिंह नगर और ऋषिकेश तक फैला हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुब्रत बछाड़, दीपांशु मंडल, गणेश, दीपक गुसाईं और दीपना मंडल नाम के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुल गिरफ्तार : 5 आरोपी (33 वर्षीय सुब्रत बछाड़, 19 वर्षीय दीपांशु मंडल, 19 वर्षीय गणेश, 33 वर्षीय दीपक गुसाईं और 22 वर्षीय दीपना मंडल) नकदी बरामद: ₹2,00,000 नकद (500-500 के नोट) अन्य बरामदगी: Rajdeep Enterprise के लेटरहेड पर बने 2 फर्जी MTS नियुक्ति पत्र एवं क्रेटा कार ठगी की डील: ₹3,20,000 प्रति अभ्यर्थी फाइनल वी.ओ. : पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने अन्य युवाओं को अपना शिकार बनाया है और 'Rajdeep Enterprise' के नाम से चल रहे इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।0
0
Report
Advertisement
मोतीझील पर 76 हजार दीपों में मोदी का जन्मदिन, ड्रोन शो से बना उत्सव
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर—मोतीझील में 76 हजार दीपों से जगमगाया परिसर PM मोदी के जन्मदिन पर मोतीझील में भव्य आयोजन 76 हजार दीप जलाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मोतीझील में हुआ भव्य ड्रोन शो, आसमान में दिखा आकर्षक नजारा कार्यक्रम में DM समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में हुए शामिल दीपों की रोशनी से जगमगाया मोतीझील, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे PM Modi के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में दिखा उत्सव का माहौल0
0
Report
नरसिंहपुर में सिंगरी नदी किनारे दीपों से मोदी के जन्मदिन का खास जश्न
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नरसिंहपुर में जश्न का एक बेहद अद्भुत और मनमोहक नजारा देखने को मिला। यहाँ शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली प्राचीन सिंगरी नदी का तट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए आयोजित इस खास कार्यक्रम को ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम दिया गया कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की विशेष मौजूदगी में सिंगरी नदी के घाटों पर दीपमाला सजाई गई। एक साथ जले हजारों दीपों से पूरा क्षेत्र रोशनी से नहा उठा और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक जश्न नहीं है, बल्कि सिंगरी नदी के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण संदेश भी है। बाइट- प्रह्लाद सिंह पटेल ( कैबिनेट मंत्री)0
0
Report
नर्मदा तट पर आशीर्वाद का दीया: सेवा से संकल्प अभियान शुरू, मोदी जन्मदिन पर उल्लास
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया \"आशीर्वाद का दीया\"\n\nप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा से संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान की शुरूआत गुरूवार शाम को हंडिया में माँ नर्मदा tट पर मुख्य कार्यक्रम \"आशीर्वाद का दीया\" के साथ हुई।\n\nशाम ढलते ही नर्मदा तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।\n\nमाँ नर्मदा का विधिवत दर्शन-पूजन कर किया गया, उसके पश्चात सामूहिक दीप प्रज्वलन किया गया, जिससे पूरा नर्मदा तट आलोकित हो उठा। इसके बाद आतिशबाज़ी के साथ कार्यक्रम ने उत्सव का रूप ले लिया।0
0
Report
Advertisement
आगरा के रिजॉर्ट को बम धमकी: ईमेल मिलने पर पुलिस की गहन जांच
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग— जालमा हॉस्पिटल के सामने रिजॉर्ट को बम की धमकी ईमेल के जरिए मिली धमकी, रिजॉर्ट में बम रखे होने का दावा धमकी में आठ दिन के भीतर कभी भी धमाका होने की बात ईमेल मिलते ही रिजॉर्ट मालिक ने पुलिस को दी सूचना सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची BDS और अन्य जांच टीमें रिजॉर्ट में कर रहीं गहन जांच रिजॉर्ट के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा, सुरक्षा बढ़ाई गई पुलिस ईमेल के स्रोत और धमकी देने वाले की तलाश में जुटी, जांच जारी0
0
Report
शोहरतगढ़ में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 5000 दीपक जला कर सेवा संकल्प जश्न
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर ,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए सेवा संकल्पअभियान के तहत सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपना दल एस विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधायक विनय वर्मा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन का केक कांटा और शोहरतगढ़ के सीएचसी, पीएचसी पर जाकर मरीजों में फल वितरण किया। साथ ही वहां आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम के अगली कड़ी में सिद्धार्थनगर जिले के मशहूर शक्तिपीठ पलटा देवी मंदिर में विधायक विनय वर्मा, अपनी पत्नी बबीता वर्मा और समर्थकों के साथ पहुंचे और मंदिर में पूजा अर्चना कर पलटा देवी माता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और निरंतर प्रधानमंत्री बनने की कामना की। इस मौके पर जलाए गए 5000 दीपों से मंदिर परिसर पूरी तरह जगमगा उठा। इसके अलावा शोहरतगढ़ विधानसभा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जगह-जगह आतिशबाजी की गई और दीप जलाकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। पलटादेवी मंदिर पहुंचे विधायक विनय वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सेवा संकल्प पखवाड़ा के रूप में मनाया जाए जाना है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही शोहरतगढ़ तहसील सहित पूरे जनपद में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। उनके विधानसभा क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा जगह पर केक काटकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साह पूर्वक मनाया गया। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के सीएचसी और पीएचसी में फल का वितरण किया। और शाम में स परिवार जनपद की शक्तिपीठ मंदिर पलटा देवी में आकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पलटा देवी माता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के यशस्वी दीर्घायु होने की कामना के साथ अभी आने वाले , 2017 और 2019 के चुनाव और उसके बाद के भी चुनाव में जीत कर फिर से मुख्यमंत्री , और प्रधानमंत्री बनने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ऐसी है कि हर कोई उनके जन्मदिन को अपने-अपने हिसाब से मना कर उनकी दीर्घायु होने की कामना कर रहा है । विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आज पलटा देवी परिसर में उनके द्वारा 5000 दीपक भी जलाए गए हैं। बाइट,,, विनय वर्मा ,,, विधायक अपनादल एस शोहरतगढ़0
0
Report
पुनौराधाम में दीपोत्सव, मोदी के जन्मोत्सव पर 5100 दीपों से मंदिर रोशन
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौराधाम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। माता जानकी की पावन धरती पर भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने दीपोत्सव मनाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर पुनौराधाम परिसर को 5100 दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसाणिया भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने माता जानकी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। जन्मोत्सव के मौके पर पुनौराधाम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। दीपों से सजे मंदिर परिसर ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण दिया。0
0
Report
Advertisement
मोदी के जन्मदिन पर बड़हरा में 11 हजार दीप जलाकर सेवा संकल्प का उत्सव
Mumbai, Maharashtra:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भोजपुर के बड़हरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोईलवर-छपरा फोरलेन स्थित बबुरा पुल पर आयोजित कार्यक्रम में पुल के दोनों छोर पर 11 हजार बड़े दीये जलाए गए। एक साथ जलते दीयों से पुल रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के बाद वेदमंत्रोच्चारण के बीच गंगा महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने गंगा के तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बड़हरा विधायक ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके जन्मदिन को सेवा और धार्मिक आयोजन के रूप में मनाया। देर शाम तक बबुरा पुल पर लोगों की भीड़ जुटी रही और दीयों की रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है। इस अवसर पर बड़हरा की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ 11 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे देश की जनता जरूर पूरा करेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वनेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं और पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। उनके नेतृत्व में दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने मां गंगा से प्रधानमंत्री के यश में वृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की है।0
0
Report
गोपालगंज में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से छिनतई: तीन गिरफ्तार, 4 मोबाइल और 22,850 रुपये बरामद
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई छिनतई की वारदात का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, चार बाइक और 22,850 रुपये नकद बरामद किए हैं। बीते 15 सितंबर को हथुआ थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कर्मी के साथ छिनतई की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के क्रम में हथुआ पुलिस ने सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार, विनीत कुमार बैठा और अभिनन्दन शर्मा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 4 बाइक और 22,850 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब बरामद सामान और वाहनों के संबंध में भी जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल वारदात में किस तरह किया गया था0
0
Report
कोटा में दीपदान के साथ रक्तदान तीनों कार्यक्रम, 133 यूनिट रक्त जुटे
Kota, Rajasthan:कोटा में गुरुवार की शाम किशोर सागर तालाब का नजारा कुछ अलग ही नजर आया... तालाब में दीपदान हुआ, चारों तरफ दीयों की रोशनी और बीच में सेवा का संदेश। मौका था ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, छगन माहुर, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास और जिला परिषद सीईओ कमल कुमार मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी दीप जलाए। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किशोर सागर तालाब में दीपदान भी किया गया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी इसमें भागीदारी की। लेकिन अभियान सिर्फ दीयों तक सीमित नहीं रहा... रक्तदान शिविरों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 133 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। दादाबाड़ी सीएचसी समेत न्यू मेडिकल कॉलेज, रामगंजमंडी जिला अस्पताल, कोटा ब्लड बैंक, नया नोहरा, सुधा मेडिकल कॉलेज और तलवंडी सहित आठ स्थानों पर शिविर लगाए गए। इस दौरान विधायक संदीप शर्मा, कलक्टर पीयूष समारिया और राकेश जैन ने रक्तदान करने पहुंचे युवाओं की हौसला अफजाई की और मरीजों को केले भी वितरित किए। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत स्कूलों में चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं भी हुईं। अब 19 से 25 सितंबर तक सेवा सेतु शिविर लगेंगे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीयन भी किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
