icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगा जलस्तर में घटाव से किसानों ने ली राहत की सांस

Manoj KumarManoj KumarFollow5m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:गंगा जलस्तर में घटाव किसानों में खुशी चहानिया। स्थानीय क्षेत्र में इसमें गंगा के जलस्तर में काफी घटाव देखा जा रहा है 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा में घटाव देखा जा रहा है जिससे किसानों में खुशी है तटवर्ती इलाके के लोग राहत की सांस लिए हैं एवं खुशी जाहिर कर रहे हैं आपको बता दें कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी जिसे किस परेशान थे।गंगा नदी से जुड़े जितने वाले हैं।नालों से गंगा का पानी तटवर्ती इलाके की फसलों में घुसना शुरू हो गया था एवं फसले बर्बाद होने के कगार पर थी हालांकि कुछ फसलों का आंशिक नुकसान भी हुआ है। जिसको लेकर के किसान मायूस हैं एवं शासन प्रशासन के लोगों से मुआवजे की मांग कर रहे हैं फिलहाल में गंगा 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रही है जिसे किसानों को काफी राहत दिखती हुई नजर आ रही है तटवर्ती इलाकों में पलायन की स्थिति बन रही थी ।जो खत्म हो गई है।
0
0
Report

जालौन के तालाब ओवरफ्लो ने सरकारी स्कूल में भारी जलभराव, पढ़ाई प्रभावित

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गांव का तालाब ओवरफ्लो होने से सरकारी स्कूल में भरा पानी, जूनियर यूपीएस विद्यालय में पानी भरने से बच्चे बाहर बैठकर पढ़ने को मजबूर, तालाब ओवरफ्लो होने से स्कूल परिसर में हुआ भारी जलभराव, गांव क़ा तालाब ओवरफ्लो होने से 4 दिन से पूरे स्कूल में भरा पानी, स्कूल के बाहर बैठकर ही बच्चों को पढ़ा रहे विद्यालय के शिक्षक, स्कूल के बाहर ही बैठकर बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस, स्कूल के हेडमास्टर ने उच्चअधिकारियों को सूचना देकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, जालौन के कोंच विकासखंड क्षेत्र के पड़री गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement

यूपी चुनाव में गुजरात मॉडल को अपनाने की बीजेपी रणनीति तेज

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सियासी अहम राज्य माना जाता है। इसीलिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए राज्य में अपनी रणनीति को नए सिरे से धार देना शुरू कर दिया है। इस पूरी कवायद का मुख्य केंद्र बिंदु संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करना और मोदी-शाह फॉर्मूला को प्रभावी ढंग से लागू करना है। बताया गया है कि विनोद तावड़े यूपी का प्रभारी बने रहेंगे और गुजरात से आए जगदीश पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। असल में, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अब संगठन के साथ-साथ अपने सामाजिक समीकरण को भी मजबूत करने में जुटी है। पंजाब जैसे राज्यों में भी बीजेपी के विजय दिलाने वाले विनोद तावड़े यूपी में घूमकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए गुजरात मॉडल को लागू करने की जिम्मेदारी जगदीश पटेल पर होगी। इस रणनीति में गुजरात का लिंक बेहद महत्वपूर्ण है। मोदी-शाह फॉर्मूला मूल रूप से वही सांगठनिक मॉडल है, जिसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने गुजरात में बीजेपी की लगातार जीत के लिए तैयार किया था। जगदीश पटेल जैसे अनुभवी सांगठनिक चेहरों को जिम्मेदारी देना बताता है कि बीजेपी गुजरात के कैडर बेस्ड चुनावी मॉडल को उत्तर प्रदेश में उतारने जा रही है। इसके तहत बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करना, पन्ना प्रमुख व्यवस्था को सक्रिय रखना, नए चेहरों को आगे बढ़ाना और सत्ता विरोधी माहौल को समय रहते निष्प्रभावी करना शामिल है। यूपी में गुजरात का कितना महत्व? चुनावों के दौरान गुजरात के नेताओं और कार्यकर्ताओं को यूपी भेजने का बीजेपी का पुराना इतिहास रहा है। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में, गुजरात बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीम को राज्य में तैनात किया गया था। इन कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्रों से लेकर संगठनात्मक इकाइयों और बूथों तक की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए यह एक सामान्य काम है, क्योंकि अक्सर एक राज्य के कार्यकर्ताओं को दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। ऐसे नियुक्तियों से स्थानीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, संगठन की बैठकें सुनिश्चित करने, बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने और स्थानीय संगठन की समस्याओं की पहचान करने में मदद मिलती है। साथ ही, गुजरात से भेजे गए कार्यकर्ताओं को दूसरे राज्य के राजनीतिक हालात को समझने का मौका भी मिलता है। इससे बीजेपी के भीतर एक तरह का लर्निंग नेटवर्क बन जाता है। एक राजनीतिक माहौल में ट्रेनिंग पाए चुनावी कार्यकर्ताओं को दूसरे माहौल में भेजा जाता है, और वे अपने साथ संगठन के काम करने के तरीके और अनुभव भी लाते हैं। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाले राज्यों में यूपी रहा है। असल में, लोकसभा चुनाव 2024 की औपचारिक घोषणा से करीब छह महीने पहले से ही जगदीश पटेल वाराणसी में डेरा डाले हुए थे। पटेल को ऐसे व्यक्ति के तौर पर देखा जा रहा है जो वाराणसी में मोदी के करीबी के तौर पर दिवंगत सुनील ओझा की जगह लेंगे। इस इतिहास की वजह से यूपी में उनकी नई जिम्मेदारी अहम है। पटेल सिर्फ गुजरात बीजेपी के ऐसे पदाधिकारी नहीं हैं जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्हें प्रधानमंत्री के चुनाव क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने और बीजेपी के यूपी कैंपेन सिस्टम के साथ काम करने का पहले से अनुभव है। इसलिए, इस नियुक्ति से पार्टी के सबसे अहम राज्य के संगठन में ऐसे व्यक्ति को शामिल किया जा सकता है जो पार्टी के गुजरात-स्टाइल चुनाव मैनेजमेंट से अच्छी तरह वाकिफ है。
0
0
Report

किंजर बैकुंठ धाम जन्माष्टमी मेले में कुश्ती दंगल, फाइनल बराबरी पर

Karauli, Rajasthan:प्राचीन किंजर बैकुंठ धाम में जन्माष्टमी पर वार्षिक मेले का हुआ आयोजन, टोडाभीम। बालघाट के समीप भंडारी गांव की पहाड़ी पर स्थित आस्था के केंद्र प्राचीन किंजर बैकुंठ धाम में जन्माष्टमी के अवसर पर वार्षिक मेला एवं विशाल कुश्ती दंगल आयोजित हुआ। दंगल की शुरुआत 101 रुपए की कुश्ती से हुई, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल का सबसे बड़ा और अंतिम मुकाबला 21 हजार रुपए का रहा, जिसमें सेरा पहलवान चादोली और हरेन्द्र पहलवान बयाना आमने-सामने हुए आखिरकार दोनों पहलवानों के बीच अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी。
0
0
Report
Advertisement

पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी मौत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सिंघाना में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. बड़ा मोहल्ला निवासी राहुल और पत्नी सोनिया की मौत. करीब 4 घंटे के अंतराल में दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका. गंभीर हालत में सिंघाना अस्पताल लाए गए, डॉक्टर ने किया मृत घोषित. शव केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए, परिजनों की रिपोर्ट पर होगा पोस्टमार्टम. सिंघाना पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक कलह की बात सामने आई. सिंघाना कस्बे के बड़ा मोहल्ला क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है. घटना में दोनों की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ा मोहल्ला निवासी राहुल और उनकी पत्नी सोनिया ने पारिवारिक विवाद के चलते करीब चार घंटे के अंतराल में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए सिंघाना अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर केसीसी की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.
0
0
Report

मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर मायावती ने रोक और वैकल्पिक उपायों की मांग की

Noida, Uttar Pradesh:1. ज़िला सहारनपुर की मस्जिद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आएदिन मस्जिदों को काफी आपाधापी में अवैध बताकर उनको ध्वस्त करने का जो सरकारी अभियान चल रहा है वह ठीक नहीं है तथा सरकार को ऐसे निगेटिव हालात से बचने के लिये इस पर तुरन्त रोक लगाकर इसके समाधान के अन्य उपाय ज़रूर करने चाहिये। 2. वैसे भी एक संवैधानिक सेक्युलर सरकार द्वारा सभी धर्मों के मानने वालों एवं उनके धार्मिक स्थलों आदि का एक समान आदर-सम्मान व उनकी सुरक्षा करने का उत्तरदायित्व बनता है। इस्लाम मज़हब में मस्जिदें हर दिन इबादत बल्कि दिन में कई बार जमात के साथ नमाज़ पढ़ने का मुख्य व अभिन्न अंग हैं, जिसे ध्यान में रखकर व भारतीय परम्परा के अनुसार सम्मान देना देश व व्यापक जनहित में ज़रूरी है। 3. इसके साथ ही, बिना नियम-क़ानून का समुचित अनुपालन किये हुये किसी भी अभियुक्त का मकान ध्वस्त करके उसके पूरे परिवार को सामूहिक तौर पर सज़ा देकर बेघर बार कर देने की कार्रवाईयों से भी लोग काफी विचलित हैं। ऐसे में बी.एस.पी सरकार की तरह का ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ का व्यवहार ज़रूरी है। 4. अतः केवल सरकार ही नहीं बल्कि माननीय न्यायालय भी इस ओर समुचित ध्यान दें तो यह उचित होगा। लेकिन ऐसे हालात में सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण भी ज़रूर बना कर रखें, पार्टी की यह भी अपील है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ अस्पताल के बाहर रवि गौतम समर्थकों और पुलिस में तनाव, धरना जारी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:मेरठ कमिश्नरी के सामने पिछले 13 दिनों से धरने और हड़ताल पर बैठे युवा शक्ति दल के अध्यक्ष रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने मौके पर मौजूद उनके समर्थकों को भी वहां से हटा दिया। इसके बाद समर्थक अस्पताल के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने रवि गौतम से मिलने की मांग की। पुलिस ने उन्हें अस्पताल के अंदर जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और अस्पताल के अंदर जमकर हंगामा शुरू हो गया। समर्थक रवि गौतम से मिलने देने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समर्थकों का आरोप है कि उन्हें अपने नेता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, पुलिस की ओर से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें अस्पताल के अंदर जाने से रोका जा रहा है। फिलहाल अस्पताल के बाहर समर्थकों का धरना जारी है और पुलिस मौके पर तैनात है。
0
0
Report

पंचकूला में आज राज्य शिक्षक पुरस्कार: उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान मिलने वाला समारोह

Panchkula, Haryana:पंचकूला में राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह आज, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा सम्मान पंचकूला। हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 5 सितंबर, शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सेक्टर-1 में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में शिरकत कर रहे हैं। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

परतावल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंजे जयकारे

Dipu RawatDipu RawatFollow17m ago
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल। नगर पंचायत परतावल वार्ड संख्या 2 बल्लभ नगर ( तिवारी टोला,) कस्बा, परतावल चौराहा सहित विभिन्न वार्डों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं और मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। लिए जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण और बाल गोपाल का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में शंखनाद और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन कर आरती की और प्रसाद का वितरण किया। पूरे नगर क्षेत्र में देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।
0
0
Report

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत,गांव में पसरा मातम

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow18m ago
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:पनियरा, महाराजगंज । नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर आठ कृष्णा नगर निवासी एक युवक की शनिवार सुबह बेंगलुरु में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गम में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। जानकारी के अनुसार, कृष्णा नगर निवासी निरंजन गोड़ (30) बेंगलुरु में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। निरंजन की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और गांव के लोगों को मिली, पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। पत्नी पूनम, बेटे अंश और मां प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, निरंजन चार भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। हादसे की खबर से परिवार के साथ ही गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निरंजन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई उसकी मौत से परिवार के सामने दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top