228001
सुल्तानपुर: बृजभूषण शरण सिंह ने पांडवो से की दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की तुलना
Sultanpur, Uttar Pradesh:पूर्व सासंद व पूर्व राष्ट्रीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को कादीपुर के चांद नाइया मालापुर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने संभल में हुई हिंसा पर ये कहकर बोलने से यह इनकार कर दिया कि भगवान सबको सदबुद्धि दे। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा दोनों की तुलना पांडवो से की। बृज भूषण ने कहा मैं दीपेंद्र हुड्डा को ही हराकर 2012 में अध्यक्ष बना था। तब से लगातार मैं चल रहा था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत के बाद प्रदेश में एडवाइजरी जारी
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मण्डला से बड़ी खबर… कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। वीओ - कान्हा टाइगर रिजर्व सहित प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पार्क क्षेत्रों और आसपास के गांवों में कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एल कृष्णमूर्ति ने जानकारी दी है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में केनाइन डिस्टेम्पर संक्रमण का खतरा बना हुआ है, इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वीओ - बीते दिनों कान्हा के सरही जोन में 5 बाघों की मौत हुई थी, जिनकी वजह केनाइन डिस्टेम्पर संक्रमण बताई गई। अब संक्रमण को रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं। सरही जोन में जहां-जहां बाघों के शव मिले, उन इलाकों को चिन्हित कर पूरी तरह सुरक्षित किया गया है। इन क्षेत्रों में इंसानों और अन्य जानवरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। पानी के स्रोतों पर विशेष नजर रखी जा रही है और कैमरा ट्रैप के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
बंगाल में भाजपा की बंपर जीत, सुधा यादव ने जनता का दिलाया धन्यवाद
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम -बंगाल में जनता की जीत हुई है -सुधा यादव संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव ने पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद. महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा सबसे बड़ा कारण था. जनता ने विकास कार्यों और भाजपा के कार्यशैली पर जताया भरोसा. बंगाल की जनता के विकास कार्यों को मजबूती से करेगी बीजेपी. पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली बम्पर जीत के बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव ने पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद किया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने जो मेहनत की और पार्टी की नीति और योजनाओं को जनता तक पहुंचाया उसी के चलते पश्चिम बंगाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा का एक बड़ा मुद्दा था और यही कारण है कि ने केवल हिंदू महिलाओं ने बल्कि मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाजपा को वोट दी है. सुधा यादव ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की जनता ने जो पार्टी पर विश्वास जताया है उसको ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में विकास कार्यों और पुख्ता सुरक्षा के साथ पश्चिम बंगाल की जनता को खुशहाल माहौल देने का काम करेगी। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता के साथ हमेशा जबरदस्ती और ताकत का प्रयोग करके दबाने की कोशिश की लेकिन इस बार निष्पक्ष चुनाव से पश्चिम बंगाल की जनता का विश्वास मजबूत हुआ और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बेहतर मानते हुए और पार्टी के पिछले विकास कार्यों और योजनाओं को देखते हुए मौका दिया है।0
0
Report
खंडवा में किसान नेता जेल से रिहाई पर कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत, हाईवे चक्का जाम की योजना
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे किसान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। कांग्रेस ने उन्हें बग्गी में बैठकर जेल से गांधी भवन तक रैली निकाली। कांग्रेस ने कहा कि किसानों को अन्नदाता बताने वाली भाजपा सरकार किसानों पर ही अत्याचार कर रही है। उनकी समस्याओं का निराकरण करना तो दूर उन्हें जेल पहुंचा रही है। कांग्रेस ने कल किसानों की समस्याओं को लेकर खलघाट में मुंबई आगरा रोड पर विशाल प्रदर्शन करने के लिए किसानों से बड़ी संख्या में वहां पहुंचने की अपील की। वी ओ, गुरुवार को खंडवा में कलेक्टर की जनसुनवाई में अपने खेत में जाने के रास्ते के निराकरण के लिए पहुंचे दो पिता पुत्र किसानों को सिटी मजिस्ट्रेट ने शांति भंग करने के आरोप में जेल पहुंचा दिया था। रात में ही कांग्रेस पार्टी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। आज किसानों को जमानत मिलने पर उनकी जेल से रिहाई हुई। जेल के बाहर निकलते ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें हाथों हाथ लिया। कांग्रेस ने जेल से गांधी भवन तक इन्हें बग्गी में बैठकर रैली निकाली। गांधी भवन में खंडवा जिले के प्रभारी हरदा के विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मामूली धाराओं में किसानों को जेल पहुंचाना सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिखता है। जेल से रिहा हुए किसान पिता पुत्रों ने भी कहा कि उनकी कोई गलती नहीं थी वह तो न्याय मांगने गए थे लेकिन अधिकारियों ने कुछ नहीं सुना और जेल भेज दिया। बाइट,पीड़ित किसान बाइट, डॉ राम किशोर दोगने, जिला प्रभारी एवं विधायक हरदा वी ओ, कांग्रेस पार्टी ने गांधी भवन में प्रेस वार्ता कर गुरुवार को किसानो की समस्याओं को लेकर खलघाट में मुंबई आगरा हाईवे पर प्रदर्शन करने की योजना बताई । उन्होंने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश सरकार के राज किसानों के साथ बड़ा अत्याचार हो रहा है। ना तो उनकी फसलों का कोई उचित दाम मिल रहा है और ना ही उनकी समस्याओं का निराकरण हो रहा है। इसलिए बड़े पैमाने पर हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। बाइट, डॉ राम किशोर दोगने विधायक हरदा एवं खंडवा जिला प्रभारी0
0
Report
Advertisement
आगरा में धर्मांतरण गैंग का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-फंडिंग से लिंक
Agra, Uttar Pradesh:आगरा अपडेट ब्रेकिंग धर्मांतरण गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा रिमांड पर आए चारों आरोपियों ने उगले राज धर्मांतरण गैंग के तार पाकिस्तान से जुड़े फंडिंग के तार दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े विदेशों से भी होती थी लगातार गैंग को फंडिंग साक्ष्यों की बरामदगी के लिए फिर से अर्जी कस्टडी रिमांड की कोर्ट में दी अर्जी तलमीज, जाशिक, परवेज अख्तर, हसन आरोपी दिल्ली से लेकर कश्मीर तक फैला गैंग का नेटवर्क दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में पुलिस दबिश, अबतक 18 आरोपी जा चुके हैं मामले में जेल सदर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है मुकदमा0
0
Report
कालाढूंगी सट्टा खाईबाड़ी से 17 वर्षीय किशोर की मौत; वीडियो वायरल के बाद हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:कालाढूंगी में सट्टे की खाईबाड़ी बनी काल: 17 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर दी जान, वीडियो वायरल के बाद मचा हड़कंप रामनगर एंकर.- नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सट्टे की खाईबाड़ी ने एक 17 वर्षीय किशोर की जिंदगी लील ली। पैसों के लेनदेन के दबाव में आकर किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मामला कालाढूंगी क्षेत्र के कोटाबाग का है, जहां निवासी 17 वर्षीय जगदीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर सट्टे के कारोबार में फंस गया था और खाईबाड़ी के चलते उस पर पैसों का दबाव बढ़ता जा रहा था। इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया。 घटना से पहले किशोर का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किशोर मानसिक तनाव में नजर आ रहा है, जिससे पूरे मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है。 मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लंबे समय से जुए और सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है, जिसकी वजह से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。 स्थानीय लोगों का भी कहना है कि कोटाबाग और आसपास के क्षेत्रों में सट्टे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वहीं मामले में कालाढुंगी के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गयी है, उनका कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
उज्जैन तराना में सरपंच पर कब्जा और मारपीट का आरोप, 20-25 साथियों खिलाफ मामला
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र में खेत के रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। गुराड़ियाडांगर गांव के किसान सुरेश ने गांव के सरपंच भगवान सिंह और उनके साथ आए 20 से 25 लोगों पर जबरन कब्जा करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित सुरेश ने पुलिस अधीक्षक उज्जैन को दिए आवेदन में बताया कि खेत तक जाने वाले रास्ते (सेड़ा) को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि सरपंच अपने पद का गलत इस्तेमाल کرتے हुए खेत से जबरन रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे थे। बताया गया है कि 5 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे सरपंच भगवान सिंह अपने साथियों के साथ सुरेश के घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग तलवार, डंडे, लोहे की रॉड समेत अन्य हथियारों से लैस थे और आते ही हमला कर दिया। इस दौरान परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। हमले में सुरेश के भाई को गंभीर चोटें आईं, वहीं उनकी मां, भाभी और अन्य परिजन भी घायल हुए हैं। पीड़ित के अनुसार, एक आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश भी की। घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उज्जैन के जिला अस्पताल चरक भवन में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
महंगाई, गर्मी और चुनावी घटनाक्रम पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की कड़ी प्रतिक्रिया
Delhi, Delhi:चुनाव नतीजों, महंगाई और भीषण गर्मी पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की कड़ी प्रतिक्रिया देश के हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने कई अहम मुद्दों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संगठन के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सलीम इंजीनियर और उपाध्यक्ष मालिक मोहतासिम खान ने कहा कि देश इस समय कई बड़ी चुनौतियों से गुजर रहा है, जिनमें महंगाई, बेरोज़गारी, पर्यावरण संकट और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सवाल शामिल हैं। सबसे पहले चुनाव नतीजों पर बात करते हुए जमाअत ने कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में नई सरकार बनने की संभावना है, जबकि असम और पुडुचेरी में मौजूदा सरकारों को दोबारा जनादेश मिला है। लेकिन इन चुनावों के दौरान कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया को लेकर विशेष रूप से चिंता जताई गई है। आरोप हैं कि मतदाता सूची और वोटिंग के दौरान गड़बड़ियां हुईं और बड़ी संख्या में लोगों, खासकर मुस्लिम समुदाय और कमजोर वर्गों को मतदान से वंचित किया गया। इसके अलावा चुनाव प्रचार के दौरान ध्रुवीकरण और भड़काऊ भाषणों ने माहौल को और खराब किया। जमाअत का कहना है कि ऐसे हालात लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं और इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है। असम और अन्य राज्यों में भी चुनाव के दौरान धनबल, दुष्प्रचार और समाज को बांटने वाली राजनीति के इस्तेमाल पर चिंता जताई गई। संगठन ने कहा कि चुनाव आयोग और अन्य जिम्मेदार संस्थाओं को पूरी निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ काम करना चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा बना रहे। जमाअत ने विपक्षी दलों को भी नसीहत दी है। कहा गया है कि विपक्ष आपसी मतभेदों और बिखराव की वजह से कमजोर पड़ रहा है, जिसका फायदा विभाजनकारी ताकतों को मिल रहा है। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत और संगठित विपक्ष जरूरी है, जो सरकार से सवाल भी करे और जनता के सामने बेहतर विकल्प भी रखे। महंगाई के मुद्दे पर जमाअत ने कड़ी चिंता जताई है। बयान में कहा गया है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। खासकर LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी से घर का बजट बिगड़ गया है। छोटे कारोबार, रेस्टोरेंट और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। जमाअत ने सरकार से मांग की है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं। पेट्रोल, डीजल और गैस पर टैक्स कम किया जाए, गरीब और मध्यम वर्ग को सीधी राहत दी जाए और बाजार में जमाखोरी व कालाबाज़ारी पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत कर जरूरी सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा देश में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को लेकर भी संगठन ने चेतावनी दी है। बयान में कहा गया है कि हीटवेव का असर सबसे ज्यादा मजदूरों, किसानों और गरीब तबके पर पड़ रहा है। गर्मी की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं और लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। जमाअत ने कहा कि बढ़ती गर्मी के पीछे जंगलों की कटाई, अनियोजित शहरीकरण और पर्यावरण की अनदेखी बड़ी वजह है। सरकार को तुरंत हीट एक्शन प्लान लागू करना चाहिए, लोगों के लिए पानी, छाया और कूलिंग सेंटर की व्यवस्था करनी चाहिए और मजदूरों के काम के घंटे में बदलाव करना चाहिए। साथ ही बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने, प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के ठोस कदम उठाने की जरूरत है। अंत में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार, विपक्ष, संस्थाओं और आम जनता से अपील की है कि वे मिलकर देश की चुनौतियों का सामना करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने, महंगाई पर नियंत्रण पाने और पर्यावरण को बचाने के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करना जरूरी है। संगठन ने साफ कहा कि सिर्फ घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर बदलाव से ही लोगों का भरोसा जीता जा सकता है।0
0
Report
सुल्तानपुर में ऑन स्पॉट एफआईआर से फरियादियों को राहत, चारू निगम की पहल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में अब फरियादियों को थाने के चक्कर नहीं लगने पड़ रहे हैं ऐसा इसलिए नहीं की सुल्तानपुर में अब पुलिस से संबंधित कोई मामला ही नहीं हो रहा बल्कि यह विगत तीन माह पहले जिले के कमान संभालने वाली चर्चित आईपीएस चारू निगम ने संभव कर दिया है अब फरियादियों और पुलिस कप्तान के बीच है 'नो इन्वेस्टिगेशन नो एफआईआर फैसला ऑन द स्पॉट' वाला फार्मूला चल रहा है अभी तक सुनवाई के दौरान जहां उच्चाधिकारियों द्वारा प्रार्थना पत्र पर ही जांच कर आख्या देने का आदेश लिखकर डाक द्वारा थानेदारों को निर्देश दिया जाता था वहीं अब वर्चुअल माध्यम से पुलिस अधीक्षक लोगों की सुनवाई कर उनकी समस्याओं का तुरंत निस्तारण कर रही हैं जिससे न सिर्फ उनके कार्यालय में फरियादियों की भीड़ कम हो रही है बल्कि थानेदार भी अब तुरंत जवाब देही के लिए तैयार नजर आ रहे हैं सुबह 10 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थानेदार और सीओ को ऑनलाइन जोड़ दिया जाता है और जिस थाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक को मिल रही है उसे थानेदार से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर मामले को निस्तारित कर रही हैं क्योंकि इस कार्य प्रणाली से जहां फरियादियों में संतुष्टि है वहीं उनका समय भी बच रहा है साथ ही तुरंत मामला हल होने की वजह से वाद विवाद भी बच रहा है0
0
Report
पीरा गढ़ में भारी डेमोलिशन, दृश्य फुटेज सामने
Noida, Uttar Pradesh:peera garh Visual peera garhi maj ar demolition0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के स्वयंसिद्धा आश्रम: 483 बुजुर्गों की जिंदगी बदली, सम्मान और सहारा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार द्वारा समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के लिए एक संवेदनशील पहल के रूप में स्वयंसिद्धा आश्रम योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना उन बुजुर्गों और असहाय नागरिकों के लिए आशा का केंद्र बनकर उभरी है, जो जीवन के अंतिम पड़ाव में सहारे और सम्मानजनक जीवन की तलाश में हैं। संवेदनशील और दूरदर्शी निर्णय- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस योजना को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बजट वर्ष 2024-25 में संभाग स्तर पर 50-50 क्षमता के आश्रम स्थापित करने की घोषणा की गई थी, जिसे आगे बढ़ाते हुए बजट 2025-26 में 10 नए जिलों में विस्तार दिया गया। यह राज्य सरकार की संवेदनशील और समावेशी सोच को दर्शाता है। राज्य भर में विस्तार और संचालन- वर्तमान में राजस्थान के 17 जिलों अजमेर, बालोतरा, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, चुरू, डीग, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, जोधपुर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, कोटा, फलोदी, सलूम्बर, सीकर सहित उदयपुर में स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से स्वयंसिद्धा आश्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है। यहां बुजुर्गों को परिवार जैसा वातावरण प्रदान किया जाता है। जीवन को मिलती गरिमा और समग्र जीवन- इस योजना का उद्देश्य केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि बुजुर्गों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सक्रिय जीवन प्रदान करना है। आश्रमों में आवास, पौष्टिक भोजन, वस्त्र, चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाएं, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों की समुचित व्यवस्था की गई है। पात्रता के सरल मापदंड- स्वयंसिद्धा आश्रम में प्रवेश के लिए किसी भी राज्य के वरिष्ठ नागरिक, असहाय,निराश्रित व्यक्ति पात्र हैं। वृद्धजन/वरिष्ठ नागरिक से तात्पर्य वरिष्ठ नागरिक पुरुष 58 वर्ष या इससे अधिक आयु का एवं महिला 55 वर्ष या इससे अधिक आयु की हो, जबकि "असहाय/निराश्रित व्यक्तियों से तात्पर्य ऐसे पुरुष / महिला से है जो किसी प्रकार के आश्रय, सहारा या सहायता से वंचित हो / संतानहीन है / स्वयं के परिवार से प्रताड़ित है को माना गया है। प्रवेश प्रक्रिया है आसान और मददगार- स्वयंसिद्धा आश्रम में प्रवेश के लिए आमजन सीधे जिला स्तरीय अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अंतिम प्रवेश प्रक्रिया प्रशासनिक अनुमोदन के बाद ही पूरी होती है। आवेदन जिला स्तर पर प्रस्तुत किया जाता है, जिसके बाद जिला कलेक्टर / अतिरिक्त जिला कलेक्टर / उपखंड अधिकारी / जिला अधिकारी द्वारा जांच और अनुशंसा की जाती है। उनकी सहमति के पश्चात ही आश्रम में प्रवेश दिया जाता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रवेश देते समय जाति, धर्म या किसी भी सामाजिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता, जिससे योजना की पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित होती है। वित्तीय प्रावधान के साथ सुदृढ़ व्यवस्था- योजना के अंतर्गत प्रति आवासी 3250 रुपये प्रतिमाह मैस भत्ता प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पांच वर्षों में 10,000 रुपये का अनावर्तक व्यय भी दिया जाता है। आश्रम संचालन के लिए भवन किराया और कार्मिकों के भुगतान की व्यवस्था भी निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार की गई है। बदलती ज़िंदगियों की संवेदनशील कहानी- वर्तमान में इस योजना के माध्यम से 483 से अधिक बुजुर्ग,असहाय नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उन जीवनों में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, जहां अब सुरक्षा, सम्मान और अपनापन है। संवेदनशील समाज की दिशा में मजबूत कदम- स्वयंसिद्धा आश्रम योजना वास्तव में एक ऐसे समाज की परिकल्पना को साकार करती है, जहां हर व्यक्ति को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिले। यह योजना सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी नई ऊंचाई प्रदान कर रही है।0
0
Report
श्रीगांगेार के सिंचाई विभाग कार्यालय में बिजली कटने के विरोध में धरना जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के सिंचाई विभाग कार्यालय में बिजली कटने के विरोध में धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि कॉलोनी के लगभग 40 लाख रुपये बकाया होने के कारण डेढ़ माह से बिजली कटी हुई है, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि विभागीय कॉलोनी का बकाया कार्यालय पर जोड़कर बिजली काटी गई है। वहीं विद्युत विभाग का कहना है कि एक्सईएन के नाम से बकाया होने कारण कनेक्शन विच्छेद किया गया। बिजली बहाली तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया गया है। धरने को रीमा संगठन, किसान सभा और अन्य कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिला। इससे किसान और आमजन परेशान हो रहे हैं。0
0
Report
तमिलनाडु कांग्रेस ने टीवीके के साथ सरकार बनाने के लिए समर्थन की घोषणा की
Noida, Uttar Pradesh:तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं ने चेन्नई में टीवीके मुख्यालय में टीवीके प्रमुख विजय से मुलाकात की। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने सरकार बनाने के लिए टीवीके को अपना पूरा समर्थन देने का फैसला किया है।0
0
Report
Advertisement
ACB बारां में ज्वाइंट डायरेक्टर आनंदी लाल मीणा को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:अपडेट खबर बारां - एग्रीकल्चर विभाग में ACB की कार्रवाई ACB ने ज्वाइंट डायरेक्टर आनंदी लाल मीणा को किया ट्रैप, एक परिवादी से तीन हजार ओर एक अन्य परिवादी से 2 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, दो परिवादीयों से कुल 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा, खाद बीज विक्रेताओं से स्टॉक रजिस्टर वेरीफाई करने के बदले मांगी थी रिश्वत बारां एसीबी एएसपी कालूराम ने दिया कार्रवाई को अंजाम.0
0
Report
बांसिया गांव में धामण सांपों की क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई कैमरे में कैद
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले और गांव में आज प्रकृति का एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। यहाँ एक खेत में दो धामण सांप एक-दूसरे के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर लड़ाई करते हुए नजर आए, जिसे देख ग्रामीण अचंभित रह गए। स्थानीय भाषा में धामण कहे जाने वाले इन सांपों की इस लड़ाई को 'कॉम्बैट डांस' भी कहा गया। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार मानसून से ठीक पहले नर धामण सांपों के बीच अक्सर इस तरह की लड़ाई देखने को मिलती है। यह लड़ाई किसी मादा के लिए नहीं, बल्कि अपने इलाके पर कब्जा जमाने के लिए होती है। जो सांप इस लड़ाई में जीतता है, वह उस क्षेत्र पर अपना प्रभुत्व जमाता है और वहां की मादाओं के साथ प्रजनन का अधिकार प्राप्त करता है। अक्सर लोग सांपों को देखकर डर जाते हैं, लेकिन धामण सांप इंसानों के लिए नुकसानदेह नहीं होते, बल्कि कई मामलों में फसलों के लिए फायदेमंद भी हो सकते हैं। धामण मुख्य रूप से चूहों और अन्य कृंतकों को अपना आहार बनाते हैं। खेतों में चूहों से फसलों, बीजों और अनाज को नुकसान होता है, जिसे रोकने में यह सांप किसान का मित्र भी माने जाते हैं। धामण जहरीले नहीं होते, फिर भी किसी भी सांप को उकसाना नहीं चाहिए। बांसिया गांव में दोनों सांप काफी समय तक इसी अवस्था में रहे और स्थानीय लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बना रहा।0
0
Report
ऑपरेशन प्रहार: 3 वाहन सीज, शराब पीकर चलाने वालों को गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:स्लग :--- 3 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 गिरफ्तार...! इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों के खिलाफ मोटर अधिनियम में चालानी कार्यवाही को अंजाम दिया... इस दौरान पुलिस ने 3 वाहनों को सीज करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 लोगो को गिरफ्तारी... इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 5 लोगों पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही भी की... दरअसल आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस सभी धार्मिक स्थान, भीड़भाड़ वाले स्थान और संवेदनशील जगहों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है... पुलिस का चेकिंग अभियान अभी लगातार जारी रहने वाला है...0
0
Report
Advertisement
