icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नानाखेड़ा में युवक की मौत: हत्या या हादसा, जांच जारी

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने जहां इसे हत्या बताया, वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और एक्सीडेंट व हत्या—दोनों एंगल से पड़ताल की जा रही है। मामला बीती रात का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान राजनाथ पिता दिलीपनाथ निवासी कोलूखेड़ी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक को ससुराल पक्ष ने किसी बहाने से बुलाया था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। मृतक की मां ने आरोप लगाते हुए कहा, “रात करीब 11 बजे से मेरे बेटे के फोन आने लगे। वो कह रहा था—मम्मी ये लोग मुझे मार रहे हैं… मुझे बचा लो। 12–12:30 बजे तक लगातार कॉल करता रहा। जब मैं लोगों को लेकर वहां पहुंची तो मेरे बेटे की लाश पड़ी थी। उसे कहीं और मारकर यहां फेंका गया है।” घटना के बाद परिजन शव को लेकर नानाखेड़ा थाने पहुंचे और चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं क्षेत्रीय पार्षद ने भी मामले में गंभीर आरोप लगाए। पार्षद ने कहा, “मृतक ने खुद अपनी मां को फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मार रहे हैं। आधे घंटे बाद उसका शव मिल जाता है। शरीर पर लगी चोटें साफ संकेत दे रही हैं कि यह एक्सीडेंट नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। साथ ही प्रशासन ने परिजनों को अलग-अलग थानों में घुमाकर परेशान किया है।” इधर, थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक सूचना सड़क हादसे की मिली थी। उन्होंने कहा, “सुबह करीब 4:15 बजे एफआरवी के माध्यम से सूचना मिली थी कि पंत पिपलई रोड पर एक एक्सीडेंटल बॉडी पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया गया। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, इसलिए पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और सभी के बयान लिए जा रहे हैं।” फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत हादसा थी या फिर किसी साजिश का नतीजा।
0
0
Report

अयोध्या में नकली खाद्य तेल के बड़े खेल का पर्दाफाश, 2980 पैकेट बरामद

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या मे नकली खाद्य तेल के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। नामी ब्रांड के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था।जनपद अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस और कंपनी प्रतिनिधियों की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली रिफाइंड तेल बरामद किया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब प्रसिद्ध ब्रांड Fortune के प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके नाम का दुरुपयोग कर बाजार में नकली तेल बेचा जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान करीब 2980 पैकेट संदिग्ध तेल बरामद किए, जिन्हें तुरंत सील कर दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह तेल नकली या मिलावटी हो सकता है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था।इस मामले में अभियोग संख्या 210/26 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकली खाद्य तेल का कारोबार कब से चल रहा था और जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है और आगे और खुलासे होने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली गंगा स्नान के दौरान चार युवक डूबे, तीन की मौत

Raebareli, Uttar Pradesh:चार युवक गंगा स्नान के दौरान डूब गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल रेस्क्यू किया लेकिन अस्पताल पहुँचते-पहुँचते तीन की मौत हो गई। घटना सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गंगा घाट کی ہے। घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे सभी युवक रानीखेड़ा गांव के बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वे गंगा में नहा रहे थे, तभी एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा जिसे बचाने के प्रयास में बाकी तीन भी नदी में कूद पड़े और सभी डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने चारों युवकों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान हरिओम और सत्येंद्र के रूप में हुई। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है।
0
0
Report

नैनीताल में मानव-वन्यजीव संघर्ष जारी, महिला की मौत के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, कल नैनीताल जिले के ज्योली गाँव में वन्य जीव के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है, ग्रामीण कल देर रात एसडीएम के आश्वासन पर लौटे, मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर सांसद अजय भट्ट ने वन अधिकारियों को वन्य जीव को करने का आदेश वन विभाग के चीफ द्वारा जारी कर दिया गया है, अजय भट्ट ने कहा कि घटना के तुरंत बाद पिज़रा लगाने के निर्देश, और वन विभाग के अधिकारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं... घटना के बाद भीमताल से विधायक और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने वन अधिकारियों से निवाला बनाने वाले वन्य जीव को चिन्हित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैँ, कैबिनेट मंत्री ने कहा ज़ब पिछले हमलों के दौरान गुलदार और बाघ को ट्रेकयूलाइज़ किया गया तो अब फिर हमले करने वाला वन्य जीव कौन है? उन्होंने कहा वन विभाग की चूक कहाँ हैँ, मानव वन्य जीव संघर्ष की घटना बेहद सवेदनशील है,
0
0
Report
Advertisement

गर्मी में मोटरसाइकिल पर स्ट्रेचर बना कर पत्नी का इलाज ढूंढ़ता पति

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा बीमार पत्नी के लिए पति बना फरिश्ता: मोटरसाइकिल की सीट पर लकड़ी के पटिया से बना स्ट्रेचर में बीमार पत्नी को लिटा कर सैकड़ों किलोमीटर का सफर, मानवता और प्रेम की एक मार्मिक तस्वीर उस समय सामने आई, जब एक पति अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को इलाज दिलाने के लिए मोटरसाइकिल पर ही स्ट्रेचर बनाकर भीषण गर्मी में लंबी दूरी का सफर तय करता नजर आया। आर्थिक तंगी और मजबूरी के बीच यह शख्स अपनी पत्नी की जिंदगी बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम नगवाही में रहने वाले समलू मरकाम ने बताया कि पत्नी के इलाज में पहले ही परिवार की सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। हालत इतनी खराब हो गई कि अब उनके पास न तो एंबुलेंस का खर्च उठाने की क्षमता बची और न ही बस या अन्य साधनों का किराया देने की स्थिति है। ऐसे में पति ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मोटरसाइकिल में ही जुगाड से स्ट्रेचर का रूप दे दिया। मोटरसाइकिल में जुगाड़ से बनाए गए स्ट्रेचर पर पत्नी को लिटाकर वह एक स्थान से दूसरे स्थान और एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भटक रहा है, ताकि उसे सही इलाज मिल सके। रास्ते में आने वाली तमाम परेशानियों—गर्मी, लंबी दूरी और संसाधनों की कमी—के बावजूद पति का हौसला नहीं टूटा। यह दृश्य जहां एक ओर पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। जरूरत इस बात की है कि ऐसे जरूरतमंद परिवारों तक समय पर मदद पहुंचे, ताकि किसी को इस तरह जान जोखिम में डालकर इलाज के लिए भटकना न पड़े। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों से अपील की जा रही है कि वे इस परिवार की मदद के लिए आगे आएं, ताकि पीड़ित महिला को जल्द से जल्द बेहतर उपचार मिल सके。
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे से प्रेमी-प्रेमिका के शव, हत्या-आत्महत्या suspects

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में एक बंद कमरे से प्रेमी और प्रेमिका के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को प्रारम्भिक जांच में हत्या और आत्महत्या का संदेह है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। घटना नॉ Knowledge Park थाना क्षेत्र के तुगलपुर की है। यहां गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30) अपनी लिव-इन पार्टनर ज्योति के साथ किराये के मकान में रहता था। पुलिस को देर शाम एक बंद कमरे से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। खिड़की की रेलिंग तोड़कर पुलिस अंदर गई और फिर अंदर गुड्डू का शव फंदे से लटका मिला, जबकि ज्योति का शव पास ही पड़ा था।_neighbors के अनुसार दोनों के बीच अक्सर गुड्डू के बेरोजगार होने को लेकर झगड़ा होता था। ज्योति नौकरी करती थी, लेकिन जब उसने भी काम छोड़ दिया तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया, जिससे उनके बीच विवाद और बढ़ गया था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। डीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि रात्री में कमरे से बदबू आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। फिलहाल, दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। लड़के के परिजन सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंच गए उन्होंने कहा कि वह लड़की के बारे में कुछ नहीं जानते हैं जबकि लड़का यहां पर खुद को शादीशुदा बताकर और उस लड़की को अपनी पत्नी बताकर रह रहा था। वही, लड़की के परिजनों को पुलिस ने संपर्क किया लेकर उन्होंने आने से इनकार कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

डिजिटल जनगणना: खंडवा के कलेक्टर ने खुद परिवार की जानकारी दर्ज कर शुरुआत की

Khandwa, Madhya Pradesh:डिजिटल खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पोर्टल के जरिए अपने परिवार की गणना की आम नागरिक भी अब स्व गणना अभियान में शामिल होकर देश के जनगणना अभियान में शामिल हो सकता है। इस बार देश की जनगणना डिजिटल फॉर्म में भी की जा रही है। आम आदमी स्व गणना पोर्टल पर लॉग इन कर अपने परिवार की जानकारी भर सकता है। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने स्वयं की शुरुआत खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने स्व गणना पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी भरी और लोगों से भी स्व गणना अभियान में शामिल होने की अपील की है। जिससे कि देश की जनगणना ज्यादा सटीक, पारदर्शी और जल्दी पूरी हो सके। जनगणना को आसान, सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए 16 से 30 अप्रैल 2026 तक अभियान चलाया जा रहा है। * *क्या है प्रक्रिया* स्व गणना अभियान के तहत नागरिक खुद ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए कोई भी नागरिक कहीं से भी अपना और परिवार का विवरण दर्ज कर सकता है। स्व-गणना के लिए पहले पोर्टल पर लॉग-इन कर परिवार का पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ओटीपी सत्यापन के जरिए आवश्यक जानकारी भरनी होगी। नागरिकों को अपने निवास स्थान को मैप पर चिन्हित करना होगा और प्रश्नावली पूरी कर अंतिम सबमिट करना होगा। एक मोबाइल नंबर से एक परिवार की गणना सबमिट की जा सकेगी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का पंजीकरण संभव होगा और अंतिम सबमिट के बाद संशोधन नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में जानकारी सावधानीपूर्वक भरने की अपील की गई है।
0
0
Report

अजमेर में तपती गर्मी से आम जनता परेशान; तापमान 42-44 डिग्री पहुंचा

Ajmer, Rajasthan:रियासत राजस्थान के शहर अजमेर में तेज चिलचिलाती धूप ने आम लोगो को झुलसा दिया है। सड़को और बाज़ारो में दिन में निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। लोगो के चहरो के रंग बदले रहे है तो बीपी,शुगर के मरीज़ों को तो बेहद एहतियात बरतना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम के मिजाज़ में दरजाये हरारत में उतार चढ़ाव से गर्मी के तीखे तेवर हो गए है। एक तरफ जहां मोटर बाइक से सफर करने वालो का हाल बेहाल है तो वही गरीब मज़दूर और ऑटो,रिक्शा चलाने वालों को भी दो वक़्त की रोज़ी रोटी के लिए अपनी जान दाव पर लगानी पड़ रही है। ऐसे में कई मजदूर और ऑटो रिक्शा वाले भी सड़क के किनारे दरख़्त की छांव में राहत लेते दिखाई दे रहे है। सड़को पर सन्नाटा छाने लगा है तो लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे है। अप्रैल में राजस्थान के कई शहरों में 42 से 44 डिग्री तक दरजाये हरारत दर्ज किया गया गया। महकमाए मौसमियात के तहत मई,जून की गर्मी के मद्देनजर राजस्थान में शदीद गर्मी का असर दिखाई देगा। फिलहाल कई शहरों में अभी से ही तेज़ धूम, चिलचिलाती गर्मी और बदन को झुलसाते आग बरसाती धूप ने बेहाल ज़रूर कर दिया है। ऐसे में आम लोगो को गर्मी से हिफाज़त के लिए धूप से बचना,ठंडी जगह रहना ज़रूरी है और प्याज़,नींबू पानी,जूस और ज्यादा से ज्यादा पानी इस्तेमाल करते रहना चाहिए.
0
0
Report

पेंच नेशनल पार्क में AI कैमरे से मानव मौत रोकने की नई पहल शुरू

Seoni, Madhya Pradesh:मानव डेथ को रोकने पेंच में एडवांश वार्निंग सिस्टम पेंच प्रबंधन ने जंगल में लगाए एआई यूज कैमरा कैमरे में नजर आते ही बाघ,प्रबंधन को मिल जाता है अलर्ट... पेंच नेशनल पार्क प्रबंधन ने टाइगरों और अन्य जंगली जानवरों से होने वाली मानव डेथ को रोकने की कवायद में नई पहल कर एडवांस वार्निंग सिस्टम शुरू किया। पेंच पार्क के आबादी और सेंसिटिव क्षेत्र में एआई यूज कैमरा लगाया है। जिसमें जंगली जानवर के दिखते ही उसके मूमेंट्स का अलर्ट पेंच प्रबंधन को पता चलने लगा है..जिसमें पेंच प्रबंधन ग्रामीणों को अलर्ट कर उनकी जान बचाने में सफल हो रहे है..पेंच के डिप्टी डायरेक्टर पुनीत गोयल ने बताया कि पेंच नेशनल पार्क के ये संवेदनशील क्षेत्रों में ये कैमरे लगाए गए है....बरघाट और कुरई कुछ क्षेत्र में बाघ की तस्वीर भी कैमरे में कैद होते ही अलर्ट भी मिला है जिससे लोगों की जान भी बचाई है ये प्रयोग सफल होता है तो सारे क्षेत्र में एआई यूज कैमरा लगाया जाएगा...इसके अलावा उन्होंने भी लोगों से अकेले जंगल न जाने,बच्चों को न ले जाने की अपील भी ग्रामीणों से की है.... बाइट...पुनीत गोयल,डिप्टी डायरेक्टर पेंच सिवनी
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में वोडाफोन टावर टेक्नीशियन की हादसे में मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में वोडाफोन टावर में कार्यरत एक टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के रहने वाले विनीत कुमार के रूप में की गई है, जो वोडाफोन कंपनी के मोबाइल टावर में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि विनीत कुमार आज बलिया से रघुनाथपुर स्थित मोबाइल टावर को ठीक करने के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने कंपनी से करीब 20 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। इधर, सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
0
Report

झारखंड एग्जामिनेशन: 10वीं में 95.27% सफलता, चार-चार स्टेट टॉपर घोषित

Ranchi, Jharkhand:झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दसवीं के रिजल्ट्स जारी कर दिए गए हैं। झारखंड अधिविद्य परिषद् ने 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल का परीक्षाफल उत्साहजनक रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दिए गए डिटेल्स के मुताबिक कुल 95.27% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इस वर्ष पूरे झारखंड से चार-चार स्टेट टॉपर बने हैं。 छात्रों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि आज मैट्रिक का रिजल्ट आने वाला है और अचानक से झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा आज रिजल्ट जारी कर दिया गया। 99.60 परसेंट के साथ 4 छात्र बने स्टेट टॉपर...... राज्य के 4 स्टूडेंट्स को मिला 99.60 परसेंटेज मिला है जिन्होंने स्टेट टॉप बनने का गौरव हासिल किया है। संत अलोयसियस हाई स्कूल रांची का छात्र सनी कुमार वर्मा भी स्टेट टॉपर बने हैं। वहीं हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्रा प्रियांशु कुमारी, एसएस हाई स्कूल सिमडेगा की छात्रा शिवांगी कुमारी, प्रेमचंद हाई स्कूल मेसरा का छात्र प्रेम कुमार साहू भी 99.6 परसेंट के साथ टॉपर बने है। 99.20 परसेंट के साथ चार स्टूडेंट बने सेकंड टॉपर.... सेंट पैट्रिक हाई स्कूल गुमला की छात्र दिव्यांशु और खिलेश 99.20 परसेंटेज के साथ सेकंड टॉपर बने हैं। हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की दो छात्राएं भी सेकंड टॉपर बनी है 98.80 परसेंटेज के साथ 4 स्टूडेंट बने सेकंड टॉपर.... सेंट जॉन हाई स्कूल नवाटांड का छात्र महताब अंसारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओरमांझी का छात्र प्रीत राज, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की छात्रा अमीषा कुमारी और दीप्ति रानी 98.80 परसेंट के साथ थर्ड टॉपर बने हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top