228001
Sultanpur - फौजी के बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है.कोतवाली देहात क्षेत्र के कुछमुछ गांव में एक फौजी के 16 वर्षीय पुत्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला. मृतक की पहचान आयुष दूबे के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा का छात्र था. सोमवार की सुबह जब आयुष देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा. वहां उन्हें आयुष का शव फंदे से लटका मिला. परिजनों के चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगा दशमी पर सलूंबर में जल संरक्षण जन अभियान शुरू, सरणी नदी की सफाई
Udaipur, Rajasthan:— गंगा दशमी के अवसर पर सलूंबर में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” की शुरुआत हुई। सरणी नदी तट पर जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। — अभियान के तहत शीतला माता मंदिर से कंगश माता मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरणी नदी किनारे श्रमदान कर प्लास्टिक और कचरे की सफाई की गई, वहीं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। मुहम्मद जुनेद पी.पी., जिला कलेक्टर “सरणी नदी भी जीवित है। इसमें कचरा डालना बंद करें। नदी को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।” प्रभारी मंत्री खजान सिंह ने कहा कि जल संरक्षण बिना जनभागीदारी के संभव नहीं है। अभियान के तहत अगले 10 दिनों तक जिलेभर में जल स्रोतों की सफाई और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रशासन ने सरणी नदी और कमल तलाई क्षेत्र को स्वच्छ और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य तय किया है।0
0
Report
बकरीद पर सार्वजनिक जगह कुर्बानी नहीं, नमाज़ के लिए सड़कों पर रोक नहीं
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ (UP): डॉ. रेहान अख्तर कासमी (मुस्लिम विद्वान-AMU) ने कहा - बकरीद पर सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी नहीं, नमाज़ के लिए सड़कों पर रुकावट नहीं / BJP अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख ने मुसलमानों से बकरीद पर गाय की कुर्बानी न देने की अपील की / UP मदरसा बोर्ड भी 'वंदे मातरम' को अनिवार्य करेगा। वक्ता का मानना है कि BJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि भारत में मुसलमान, बहुसंख्यक समुदाय के लिए गाय के धार्मिक महत्व को देखते हुए उसका सम्मान करते हैं और उसे एक प्रतिष्ठित प्रतीक मानते हैं। इसलिए, भारत में कोई भी गाय की कुर्बानी नहीं देता है और न ही ऐसा किया जाना चाहिए; कुर्बानी केवल सरकार द्वारा अनुमत विकल्पों और दिशानिर्देशों के अनुसार ही की जानी चाहिए। सरकार द्वारा वित्तपोषित और मान्यता प्राप्त मदरसों में 'वंदे मातरम' को लागू करने के प्रस्ताव के संबंध में, वक्ता का सुझाव है कि यद्यपि 'वंदे मातरम' के प्रति सम्मान महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे ज़बरदस्ती थोपा नहीं जाना चाहिए। इसके बजाय, लचीलेपन के साथ इसकी स्वीकृति और सम्मान को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। वक्ता प्रधानमंत्री के नारे "सबका विश्वास" (सभी का भरोसा) के महत्व पर ज़ोर देते हैं और सुझाव देते हैं कि सरकार के पास हिंदुओं, मुसलमानों, सिखों, ईसाइयों, जैनियों और बौद्धों सहित सभी समुदायों का भरोसा जीतकर प्रगति हासिल करने के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा (रोडमैप) होनी चाहिए।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम सदन में NEET लीक पर विपक्ष हंगामा, इस्तीफा मांग रहा है
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में विपक्ष के द्वारा लगातार नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है विपक्ष प्ले कार्ड के जरिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं शोर शराबी और नारेबाजी के बीच सदन की बैठक को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है0
0
Report
Advertisement
रीवा में साध्वियों के विरोध में जैन समाज की अहिंसक मौन रैली
Udaipur, Rajasthan:जैन समाज के लोगों ने श्रमण भवन से मौन रैली की शुरुआत की, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। रैली में महिला-पुरुषों सहित सैकड़ों धर्मावलंबी शामिल हुए। समाजजन हाथों में बैनर और तख्तियां लिए शांतिपूर्वक आगे बढ़ते नजर आए। 20 मई को मध्यप्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय के सामने हुई सड़क दुर्घटना में राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महाराज की शिष्याएं आर्यिका श्रुतमति माताजी और आर्यिका उपशममति माताजी का निधन हो गया था। समाज का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह हादसा सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित घटना प्रतीत होती है।0
0
Report
भीनमाल में युवक पर जानलेवा हमला, 36 समुदायों ने CM को ज्ञापन सौंपा
Jalore, Rajasthan:भीनमाल : युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 36 कौम व व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, संगठित अपराध के तहत कार्रवाई व आरोपियों की संपत्तियां कुर्क करने की मांग की गई। धरने को विधायक रतन देवासी, डॉ. समरजीत सिंह और पूर्व पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी सहित व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कहा गया कि घटना को लेकर शहर में आक्रोश व असुरक्षा का माहौल है; मामलों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।0
0
Report
गर्मी में सत्यापन केंद्र: जमशेदपुर में महिलायें परेशान, पानी-छांव नहीं
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इन दिनों मैया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है… लेकिन भीषण गर्मी में यह सत्यापन महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। 42 से 43 डिग्री की चिलचिलाती धूप में दूर-दराज से पहुंची महिलाएं घंटों लाइन में खड़े होकर सत्यापन कराने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि तेज धूप और गर्मी की वजह से कई महिलाएं बेहोश तक हो रही हैं। वहीं मौके पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमी भी साफ नजर आई। महिलाओं के लिए ना पर्याप्त छाँव की व्यवस्था की गई है और ना ही पीने के पानी की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। तपती धूप में लाइन में खड़ी महिलाएं प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताती दिखाई दीं। महिलाओं का कहना है कि पहले योजना की राशि मिल रही थी, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भुगतान बंद हो गया है। इसी वजह से मजबूरी में उन्हें इस भीषण गर्मी में घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब हो गई कि लाइन में खड़ी महिलाएं आपस में उलझती भी नजर आईं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार और जिला प्रशासन ने सत्यापन के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भाजपा नेता अभय चौबे ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सत्यापन के नाम पर भीषण गर्मी में परेशान किया जा रहा है, जबकि मौके पर ना पानी की व्यवस्था है और ना ही छांव की। उन्होंने मांग की कि महिलाओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय नगर निकाय, नगर निगम और प्रज्ञा केंद्रों में भी सत्यापन केंद्र बनाए जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को राहत मिल सके और उन्हें इस भीषण गर्मी में परेशान हो रही है。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में लू के बीच तापमान 40°C, अगले 9 दिन गर्मी बढ़ेगी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज से नो तपा लग गया है मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में हीट वेव (लू) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिसने मई की तपन का अहसास करा दिया है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ब्रह्मासरोवर सुना सुना नजर आ रहा है लेकिन ब्रह्मसरोवर पर पर्यटक में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं वहीं पर भाखड़ा नहर में भी युवा गर्मी से राहत अपने के लिए नहर में डुबकी लगा रहे हैं। डॉक्टरो का कहना है कि इस समय हिट वेब चल रही है इससे बचने के लिए सावधानियां जरूरी हैं छोटे बच्चों गर्भवती महिलाओं को घरों में रहने की सलाह दी जाती है और घरों से कम ही बाहर निकले अपना शरीर ढक कर चले तथा बार-बार पानी पिए लिक्विड का ज्यादा ले। अगर दर्द बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे तो नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 9 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में लू का असर ज्यादा रहेगा। हरियाणा में आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा और अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर तेज हो सकता है। चिकित्सकों ने भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।0
0
Report
आमिर हमजा उर्फ मियां कोर्ट में सरेंडर, बाघ शिकार के राज खुलने की उम्मीद
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार उत्तराखंड के चर्चित बाघ शिकार कांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां आखिरकार कोर्ट में सरेंडर करने में सफल रहा। रोशनाबाद कोर्ट परिसर में सुबह से वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर तैनात रही, लेकिन आरोपी सीधे अदालत पहुंचकर आत्मसमर्पण कर गया। वन विभाग की टीम ने हिरासत में लेने की कोशिश की तो कोर्ट परिसर में वकीलों और वनकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। श्यामपुर रेंज में दो बाघों को जहरीला पदार्थ देकर मारने के मामले में आमिर हमजा को पूरा खेल रचने वाला मुख्य किरदार माना जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि मृत भैंस में जहर मिलाकर बाघों को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद बाघों के अंग काटकर सबूत मिटाने की भी कोशिश हुई। वन विभाग का दावा है कि आरोपी से पूछताछ में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क, इस्तेमाल हथियारों और फरार कड़ियों को लेकर कई बड़े राज खुल सकते हैं। अब सबकी नजर कोर्ट में पेश होने वाली रिमांड अर्जी पर टिकी है, क्योंकि इसी पूछताछ से बाघ शिकार कांड की पूरी साजिश की परतें खुलने की उम्मीद है।0
0
Report
इटावा में लूट योजना आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, कारतूस-तमंचा समेत पकड़े गए
Etawah, Uttar Pradesh:एटावा जनपद के थाना जसवन्तनगर इलाके में कचौराघाट रोड पर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो अभियुक्त लूट की योजना बना रहे हैं। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया तो लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जिससे दोनों अभियुक्त के पैर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने अभियुक्तों सुमित उर्फ सनकी और शक्ति उर्फ तनुष के पास से 2 अवैध तमंचा, 3 खोखा, 4 जिंदा कारतूस, 1 बाइक बरामद हुई है। सुमित उर्फ सनकी के ऊपर 14 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं जबकि शक्ति पर 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ मोदी सरकार पर आंदोलन की चेतावनी दी
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको ने मोदी सरकार को जनविरोधी बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। धनबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में रमा खलको ने कहा कि बीते दस दिनों में केंद्र सरकार ने चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है, जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी और भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। वहीं रमा खलको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री जनता से सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा कम करने और तेल की खपत घटाने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खुद विदेश दौरों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, तब से लगातार महंगाई बढ़ी है।0
0
Report
हापुड़ में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी; 135 किलोग्राम खराब क्रीम नष्ट
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई की. यहां टीम ने 135 किलोग्राम क्रीम की गुणवत्ता खराब होने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुषार डेयरी पर छापा मारा. टीम को यहां सूचना मिल रही थी कि इस डेयरी से बेहद खराब और घटिया गुणवत्ता की खाद्य सामग्री सप्लाई की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. टीम ने मौके पर पहुंचकर बेहद खराब गुणवत्ता वाली 135 किलो क्रीम को तुरंत नष्ट करवाया. साथ ही 24 टीन वनस्पति घी संदेह के आधार पर सीज कर दिया. इसके अलावा 13 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को भी मिलावट की आशंका को देखते हुए जब्त किया है. खाद्य टीम ने न केवल सामान सीज किया, बल्कि पुख्ता सबूतों के लिए मौके से दो क्रीम के सैंपल, एक रिफाइंड सोयाबीन तेल, एक वनस्पति और एक दही का नमूना भी कलेक्ट किया है. इन सभी सैंपल्स को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद डेयरी संचालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
फिरोजाबाद के एमएस अस्पताल में हर्निया के बाद युवक की मौत, संचालक फरार
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद के अलीनगर कैंजरा स्थित एम एस हॉस्पिटल में हार्निया ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई. अस्पताल संचालक ने मौके से भागकर ताला लगा दिया. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर ही शव रख कर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव मोर्चरी भिजवाया और मामले की जाँच शुरू कर दी. मृतक उमेश उर्फ कन्हैया लाइनपार नगला गुमान कुर्री कूपा का रहने वाला था. परिजनों के अनुसार 20 तारीख को ऑपरेशन हुआ था, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई और देर रात मौत हो गई. कैमरे पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं दी गई.0
0
Report
Advertisement
राजधानी रायपुर में चलती कार में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी में चलती कार में लगी भीषण आग.. कालीबाड़ी स्थित कार में आग लगी भीषण आग.. तेज हीट की कारण आग लगने की आशंका.. भीषण आग में नहीं हुई कोई जनहानि.. दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू.. कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
भारत में निवेश आसान बनेगा, FPIs लौटेंगे और AI-IT सेक्टर को मिलेगा नया बल
Noida, Uttar Pradesh: FIIs की बिकवाली, कमजोर रुपया सबसे बड़ी समस्या गोल्ड पर ड्यूटी बढ़ने से तस्करी बढ़ेगी FPIs के लिए करेंसी में कमजोरी, टैक्स, पॉलिसी सबसे बड़ी दिक्कत कैपिटल गेन टैक्स में राहत से FPIs की वापसी होगी EVs को बढ़ावा देना जरूरी ऑयल का इंपोर्ट कम होने से रुपए पर दबाव घटेगा 5 साल के लिए FPIs को कैपिटल गेन टैक्स में राहत देनी चाहिए कस्टम ड्यूटी कम करने की जरूरत, एक्सपोर्ट के लिए इंसेंटिव मिले भारत में विदेशी निवेश के लिए सरल नियम बनाने की जरूरत नियम आसान होंगे तो भारत में निवेश बढ़ेगा PM मोदी से इंडस्ट्री की बात सुनने की अपील भारत में Ease of Business की जरूरत भारत में कोई चिप बनाने वाला नहीं भारत का Hyper Cloud में निवेश नहीं AI, LLM, Hyper Cloud में बड़े निवेश की जरूरत भारत की IT कंपनियां Anthropic, ChatGPT की पार्टनर्स बड़ी AI कंपनियों को भारत के IT सेक्टर की जरूरत सिर्फ अमेरिका और चीन का AI में बड़ा निवेश इन्नोवेशन पर खर्च बढ़ाने की जरूरत0
0
Report
रीवा सड़क हादसे के बाद संत सुरक्षा कानून मांग, नरसिंहपुर में जैन समाज मौन प्रदर्शन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे में जैन साध्वियों की मौत को लेकर आज पूरे देश के साथ-साथ नरसिंहपुर जिले में भी संत सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जैन समाज सड़कों पर उतरा.... गौरतलब है कि पिछली 20 मई को रीवा में कलेक्टरेट रोड पर जैन साध्वी श्रुत मति माता जी और उपशम मति माता जी का कार एक्सीडेंट की घटना में मौत हो गई थी जिसमें गाड़ी चालक की लापरवाही स्पष्ट देखने को मिल रही थी और इसी को लेकर देश भर में संत सुरक्षा कानून को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है उसी के चलते आज नरसिंहपुर के करेली में भी सकल दिगम्बर जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और संत सुरक्षा कानून बनाने की मांग की ,,,0
0
Report
Advertisement
