icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow28 Jan 2025, 09:34 am

Sultanpur-भाजपा नेताओं ने याद किया पूर्व पीएम का विराट व्यक्तित्व, एक साल तक चलेंगे कार्यक्रम

Dihwa, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा और सुल्तानपुर प्रभारी मीना पांडेय ने अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि अटल जी ऐसे महान नेता थे जिन्हें देश का हर नेता दिल से सम्मान करता था। उन्होंने गठबंधन सरकार को सफलतापूर्वक चलाकर एक नया आदर्श स्थापित किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शहापूर के सोगाव में विद्युत ट्रांसफॉर्मर गिरने से आपूर्ति बाधित, महावितरण पर आक्रोश

Thane, Maharashtra:सोगावचा विद्युत ट्रान्सफॉर्मर स्ट्रक्चरसह जमीनदोस्त. चार ते पाच गावांचा विजपुरवठा खंडित. सुदैवाने कोणतीही अनुचित घटना नाही. शहापूर तालुक्यातील सोगावात मोठी दुर्घटना टळली! मुसळधार पावसाने विद्युत ट्रान्सफॉर्मर स्ट्रक्चरसह कोसळला. महावितरणच्या दुर्लक्षामुळे ग्रामस्थ संतप्त. मुसळधार पावसामुळे सोगाव परिसरात मोठी दुर्घटना घडली आहे. गावातील विद्युत ट्रान्सफॉर्मर संपूर्ण स्ट्रक्चरह जमिनीवर पडलंय. ट्रान्सफॉर्मर आणि लोखंडी स्ट्रक्चर पूर्णपणे जमिनीवर पडलंय. سुदैवाने कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. ग्रामस्थांच्या म्हणण्यानुसार, महावितरणकडे वारंवार तक्रार करूनही स्ट्रक्चर दुरुस्तीची मागणी दुर्लक्षित करण्यात आली. संबंधित घटनेला महावितरण कंपनीच जबाबदार असल्याचा आरोप गावकऱ्यांनी केला आहे. वीजपुरवठा उद्या सुरळीत न झाल्यास ग्रामस्थ आंदोलनाचा इशारा. पावसाळ्यात विद्युत यंत्रणेची सुरक्षा किती महत्त्वाची आहे, हेच या घटनेतून दिसतंय. महावितरणने तातडीने दखल घेऊन वीजपुरवठा सुरळीत करावा, अशी मागणी आता जोर धरतेय.
0
0
Report

नीतीश कुमार की समीक्षा और बांकीपुर उपचुनाव में NDA की तेज़ तैयारी

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समय-समय पर जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की गतिविधियों और जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा करते हैं तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देते हैं। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए पूरी मजबूती के साथ मैदान में है और बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। मंत्री ने कहा कि बिहार में विकास के आधार पर जनता का भरोसा एनडीए के साथ है और विपक्षी गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने भाजपा-जेडीयू के बीच बेहतर तालमेल की बात दोहराते हुए कहा कि सरकार हर घटना को गंभीरता से ले रही है। संबंधित मामले की जांच रिटायर्ड हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराई जा रही है और दोषी चाहे सरकारी हो या गैर-सरकारी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने मीडिया से जांच पूरी होने तक धैर्य रखने की अपील की।
0
0
Report

राजस्थान के व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती पर टेंडर विवाद, बेरोजगारी और आंदोलन के संकेत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के 1 हजार 736 सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2 हजार 502 व्यावसायिक शिक्षकों का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने के बाद नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही वे बेरोजगार हो गए हैं। इसी बीच राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने 84 समन्वयकों सहित व्यावसायिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 192.77 करोड़ रुपये का नया टेंडर जारी किया है। यह टेंडर मार्च 2029 तक 33 माह की अवधि के लिए है। सरकार द्वारा सीधे भर्ती करने के बजाय एक बार फिर थर्ड पार्टी एजेंसियों के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया अपनाने पर शिक्षकों में नाराजगी है। व्यावसायिक प्रशिक्षक संघर्ष समिति का आरोप है कि नई निविदा की शर्तें अव्यावहारिक और शिक्षकों के हितों के खिलाफ हैं। व्यवसायिक शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने फिर से टेंडर के बहाने शिक्षकों को हटा दिया टेंडर प्रक्रिया होने में कोई निश्चित समय नहीं है,,,, तीन से चार महीने तक 2500 से ज्यादा शिक्षक बेरोजगार बैठे रहेंगे और फिर भी जरूरी नहीं है कि टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी उन शिक्षकों को वापस भर्ती करें,,,पैसे की लेनदेन के साथ कंपनी नए शिक्षकों की भी भर्ती कर सकती है व्यावसायिक शिक्षक कमल कुमार का कहना है कि सरकार व शिक्षा विभाग व्यवसायिक शिक्षकों के लिए हरियाणा मॉडल लागू करें और इन कंपनियों को टेंडर देने की बजाय सीधी भर्ती का कोई नियम बनाएं जिससे कि व्यवसायिक शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो सके। बाईट - कमल कुमार - पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्यावसायिक प्रशिक्षण संघ
0
0
Report
Advertisement

भीषण गर्मी से स्कूल में छात्रा बेहोश, 8 से 2 बजे तक खुलने का आदेश समस्याएं

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:गडरियन पुरवा में उस समय हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई जब भीषण गर्मी के चलते स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बेहोश होकर गिर गई। आनन फानन में छात्रा को फूलबेहड़ सीएचसी मे भर्ती कराया गया जहाँ छात्रा की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दूसरा मामला मोहम्मदी विकास खंड के गोलन गांव का है जहाँ एक मासूम गर्मी के चलते बिहोस हो गया। ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं भीषण गर्मी से परेशान हैं। वजह एसी रूम में बैठ कर नीति बनाने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हाल ही में विद्यालय खोलने के आदेश में परिवर्तन करते हुए 8 से 2 बजे तक कर दिया है। जिसके चलते छात्रों की मुसीबतें बढ़ गई है।
0
0
Report

गोंडा मेडिकल कॉलेज में मंगलसूत्र चोर गिरफ्तार, पति और पुलिस ने पकड़ लिया

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज में आज सोमवार सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब अपने पति के साथ इलाज करने गई एक महिला से छिनैती की घटना सामने आई है। गले में पहने महिला के मंगलसूत्र को छीन करके भाग रहे चोर को महिला के पति और मेडिकल कॉलेज में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा दौड़ा करके पकड़ लिया गया है। आरोपी चोर के कब्जे से महिला की गले से छिन गया मंगलसूत्र भी बरामद हुआ है जो महिला को वापस कर दिया गया है तो वहीं आरोपी चोर को पकड़ करके पुलिस द्वारा नगर कोतवाली ले जाया गया है जहाँ पर पूरे मामले को लेकर के नगर कोतवाली पुलिस जांच कर आरोपी कर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। महिला ने नाम ना चलाने की शर्त पर बताया कि वह आज सुबह 10 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा गांव से अपने पति के साथ इलाज करने के लिए मेडिकल कॉलेज में आई हुई थी। अपने पति के साथ वह डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रही थी इसी दौरान गली में खड़े दो व्यक्तियों द्वारा जैसी वह गली से निकली तुरंत उसके गले में पहने हुए सोने का मंगलसूत्र को छीन करके भाग गए। पीडित महिला ने बताया कि मैं भटपुरवा गांव की रहने वाली हूं मैं दवा लेने के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में अपने पति के साथ आई थी। मैं दवा लेने के लिए गली से मेडिकल कॉलेज में जा रही थी दो लोग उसी रास्ते पर खड़े थे जैसे मैं निकली तुरंत हमारे गले से सोने का मंगलसूत्र छीन करके भाग गए। तुरंत मेरे पति ने पीछा किया लेकिन वह पकड़ नहीं पाए फिर यहां पर जो पुलिसकर्मी है उनको बताएं फिर सब लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया है हमारा मंगलसूत्र हमें मिल गया है पुलिस वाले पकड़ कर के ले गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

वन महोत्सव के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान का हुआ भव्य आयोजन

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow4m ago
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज । बांकी रेंज पनियरा में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रहे, कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिलामहामंत्री राजेश यादव उर्फ बबलू यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके उपरांत विधायक ने परिसर में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर वन प्रभाग गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) शुभम सिंह ने भी पौधारोपण किया। उनके साथ विद्यालय प्रशासन, वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि "वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ" केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों का विशेष महत्व रहा है और हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि "एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है।" इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी अपने परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए। डीएफओ शुभम सिंह ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना भी है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को समाज में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण अभियान बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला वन क्षेत्राधिकारी पनियरा हरिकेश बहादुर नायक, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनीष तिवारी, दुर्गा दत्त राय, वन दरोगा प्रवीण सिंह,रितेश यादव, अजीत त्रिपाठी,चेयरमैनउमेश चंद जायसवाल,रुपेश शर्मा गुड्डू सिंह वीरेंद्र यादव रानू सिंह राजेश्वर मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

15 लोगों ने युवक की बेरहमी से मारपीट की, सिर पर बोतल से घायल

Chhindwara, Madhya Pradesh:एक युवक के साथ 15 लोगों ने की मार पीट सिर पर बोतल फोड़ी और रास्ते भर मारते हुए ले गए छिंदवाड़ा शहर में युवक ने कुछ लोगों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है. युवक का आरोप है कि रविवार को पहले छोटे तालाब के पास स्थित एक होटल के नजदीक उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद आरोपियों ने उसे मारते-पीटते दादा धूनी वाले मंदिर तक ले गए. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया .जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घायल की पहचान लालबाग निवासी मोहम्मद आसिफ उर्फ आशु के रूप में हुई है आसिफ का आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की वह उन लोगों को पहचानता भी नहीं है .उसका कहना है कि आरोपियों ने अचानक कांच की बोतल से उसके सिर पर हमला किया .जिससे उसे गंभीर चोट आई. इसके बाद रास्ते भर उसके साथ मारपीट की गई.घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस वजह से हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

इटारसी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 30-35 मजदूर घायल, पांच की हालत गंभीर

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इटारसी के समीप ग्राम तीखड़ के पास मजदूरों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर पहाड़ी नदी की पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार गूंज उठी। दुर्घटना में करीब 30 से 35 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर माना गांव से तिखड़ जमानी जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पर अनियंत्रित हो गई और नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को इटारसी के शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। चार लोगों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फ्रैक्चर है, जबकि दो मरीजों को गंभीर सिर की चोट आई है। गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हादसे की एक बड़ी वजह पुलिया पर रेलिंग का नहीं होना भी सामने आ रहा है। राहत की बात यह रही कि जिस पहाड़ी नदी में ट्रॉली गिरी, उसमें उस समय पानी नहीं था। यदि नदी में पानी भरा होता तो हादसा और भी भयावह हो सकता था.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top