222301
Sultanpur: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
Sultanpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी हर्ष कुमार ने मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक के साथ अधिकारियों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शपथ ली। जिले में मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर जागरूकता स्लोगन के साथ पोस्टर लहराए और सभी से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। कलेक्ट्रेट परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरत की फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से सफाई कर्मी महिला की मौत
Surat, Gujarat:કામરેજ તાલુકામાં લિફ્ટ નીચે દબાઈ જવાથી સફાઈ કામદાર મહિલાનું મોત કામરેજના હલધરુ ગામે એક ફેક્ટરીમાં બેઝમેન્ટ માં મહિલા સાફ सफાઈ કરતી હતી તે દરમિયાન ઉપરથી અચાનક લિફ્ટ આવી ઉપરથી નીચે આવેલી લિફ્ટમાં મહિલા દબાઈ જતા તેને ગંભીર ઈજાઓ પહોંચતા ઘટના સ્થળે જ મોત નિપજ્યું મૃતકનું નામ ચુન્ની બેન ગૌરી હોવાનું જાણવા મળ્યું સમગ્ર ઘટના ના સીસીટીવી ફૂટેજ સામે આવ્યા કામરેજ પોલીસલે આગળની કાર્યવાહી હાથ ધરી.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव: अनिल ईनाणी भाजपा के पक्ष में जीत गए
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव में भाजपा के अनिल ईनाणी ने जीत दर्ज की है। अनिल ईनाणी को 36 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौड़ को 24 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 12 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होना था, लेकिन परिणाम दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर ही जारी कर दिया गया। चुनाव को लेकर नगर परिषद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी धर्मेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने नगर परिषद के बाहर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और अनिल ईनाणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नवनिर्वाचित सभापति ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। अब 22 सितंबर को उपसभापति पद के लिए निर्वाचन होगा。0
0
Report
नीलम सहारण रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष बनीं; कांग्रेस ने 30-4-1 वोटों से जीत पाई
Hanumangarh, Rajasthan:नीलम हरवीर सहारण बनी रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष. रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलम सहारण रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई है; उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी चांद बतरा को 30 वोटो से हराया. रावतसर नगर पालिका के 35 पार्षदों में से 30 पार्षद नीलम हरवीर सहारण के पक्ष में मतदान कर चुके थे, 4 पार्षद चांद बतरा के पक्ष में और एक पार्षद का वोट निरस्त हुआ. नीलम हरवीर सहारण की जीत मिलते ही रावतसर नगरपालिका कार्यालय के सामने और उनके निवास स्थान पर सैकड़ों समर्थकों ने रंग जमा कर मिठाइयां खिलाकर नाच-गा कर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई. कांग्रेस प्रत्याशी नीलम हरवीर सहारण के रावतसर निवासी पर जश्न का माहौल देखा गया; लोगों ने निवास स्थान पर जाकर जीत की बधाइयां दी. आज मतदान और मतगणना के समय पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में रहा. रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव शांतिपूर्ण रहा.0
0
Report
Advertisement
Jamui में लड़की के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो: उमेश कुशवाहा बोले कार्रवाई सुनिश्चित
Patna, Bihar:जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है, उमेश कुशवाहा ने कहा कि छिटपुट घटनाएं होती हैं लेकिन सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर संवेदनशील है और प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा अपराधी क्यों न हो, उसे जल्द पुलिस की गिरफ्त में लाया जाएगा। उमेश कुशवाहा ने इस दौरान 2005 से पहले के बिहार की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बिहार के हालात ऐसे थे कि लोग किसी तरह अपनी जिंदगी काट रहे थे और घर से बाहर निकलने को लेकर भी स्थिति अलग थी। उन्होंने कहा कि आज किसी घटना के सामने आने पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और दोषी को कानून के दायरे में लाने की प्रक्रिया होती है। वहीं, MLC चुनाव को लेकर पार्टी में कथित खींचतान और अनंत सिंह के बयान पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में कोई विवाद या कंफ्यूजन नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक प्लेटफॉर्म पर हैं और शीर्ष नेतृत्व को पूरे मामले की जानकारी है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं से पार्टी की गरिमा का ध्यान रखने की बात कही0
0
Report
सीकर नगर परिषद चुनाव: खतीजा बानो जीतकर सभापति बनीं
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर नगर परिषद में कांग्रेस की खतीजा बानो ने जीत दर्ज की। खतीजा बानो को 41 मत मिले तो भाजपा की कंचन को 24 मत मिले खतीजा बानो ने सभापति पद की शपथ ली। इस मौके पर निवर्तमान चेयरमैन और खतीजा बानो के पति जीवन खां भी मौजूद थे।सभी ने जीत की खुशी मनाई.0
0
Report
फरीदाबाद में हिट एंड रन: Meta अधिकारी के पिता की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बेलगाम रफ्तार, हिट एंड रन में हुई Meta अधिकारी के पिता की मौत, आरोपी गिरफ्तार, फरीदाबाद में हिट एंड रन में Meta में काम करने वाले एक अधिकारी के पिता की मौत हो गई थी, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद, बीते 27 अगस्त की रात की घटना। फरीदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, तेज रफ्तार कार की टक्कर से Meta फेसबुक में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाले अमित झावर के पिता लक्ष्मी नारायण झावर की मौत हो गई. हादसा 27 अगस्त की रात करीब 8 बजकर 35 मिनट के पास हुई थी. घटना के बाद खुद पीड़ित अधिकारी ने पुलिस को सीसीटीवी उपलब्ध कराए. जिसमें कार उनके पिता को टक्कर मारती दिख रही है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए CCTV की मदद से आरोपी को तलाश किया फिर शामिल जांच करने के लिए 3 सितम्बर को बुलाया जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे बेल मिल गई, फिलहाल इस मामले में फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है जो जल्दी ही कोर्ट में जमा करा दी जायेगी।0
0
Report
Advertisement
हिमांशु ढिल्लों ने एशियन गेम्स 2026 में दो रजत पदक जीते
Jhanj Kalan, Haryana:जापान के नगोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में जींद जिले के गांव डाहौला निवासी हिमांशु ढिल्लों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निशानेबाज़ी में दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल के टीम इवेंट और इंडिविजुअल इवेंट दोनों में यह दोहरी सफलता हासिल की। गांव पहुंची जीत की खबर पर जश्न की घटनाओं का क्रम शुरू हो गया: ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ परिजन बधाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने घोषणा की कि उनके गांव लौटने पर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।0
0
Report
पीपलू नगरपालिका: रमेश वर्मा बनी चेयरमैन, सत्ता के साथ जनता का आभार
Kota, Rajasthan:पीपलू टोंक पीपलू के प्रथम चेयरमैन रमेश वर्मा की मीडिया से बातचीत रमेश वर्मा ने चेयरमैन बनने के बाद कहा— “BJP पार्टी ने मुझे कूड़ा-करकट से उठाकर नगरपालिका का चेयरमैन बना दिया।” उन्होंने जीत के बाद पार्टी, पार्षदों और पीपलू की जनता का आभार जताते हुए अपनी आगे की प्राथमिकताओं पर भी बात की。0
0
Report
धरने पर बैठे परिजनों ने भाजपा प्रत्याशी न लाने से गंभीर आरोप लगाए
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश चौधरी को नहीं लाने पर परिजन और ग्रामीण बैठे धरने पर कर रहे हैं नारेबाजी। वह भाजपा बड़े बंदी में बताई जा रहे थे। रो-रो कर अपने पिता को ढूंढती रही ओमप्रकाश की पुत्री। बीजेपी पर लगाए परिजनों ने गंभीर आरोप। सूत्रों से मिली जानकारी भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के डर से लेकर नहीं आने का बताया जा रहा कारण。0
0
Report
Advertisement
कपासन नगरपालिका चुनाव में भाजपा की बड़ी उलटफेर, उर्मिला मोदी हार गईं
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भाजपा की सरोज बारेगामा ने कांग्रेस की उर्मिला मोदी को शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। नगर पालिका में कांग्रेस के 13, भाजपा के 10 और 2 निर्दलीय पार्षद हैं, लेकिन मतदान में भाजपा को 16 और कांग्रेस को 9 मत मिले। कांग्रेस के चार पार्षदों की क्रॉस वोटिंग और दोनों निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के पक्ष में मतदान से पूरा समीकरण बदला। भाजपा के 10 पार्षदों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया। चुनाव के दौरान पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल नजर आया。0
0
Report
बगरू नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा की संतोष चौहान बनी विजेता, 21-14 मत
Dudu, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ फोन - 8505005949 @sunil_jangid29 @jprdilip @DcDmJaipur बगरू (जयपुर) नगर पालिका बगरू के पालिकाध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित भाजपा की संतोष चौहान बनी बगरू नगर पालिका की नई अध्यक्ष, 35 पार्षदों ने किया मताधिकार का प्रयोग, भाजपा की संतोष चौहान को मिले 21 मत कांग्रेस की अनु पाटनी को मिले 14 वोट, निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल ने किया परिणाम घोषित, नवनिंर्निर्वाचित पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर जश्न का माहौल, बधाईयों का लगा तांता, मिठाईयां बांटी जमकर हुई आतिशबाजी। बाइट - मुकेश कुमार अग्रवाल, निर्वाचन अधिकारी। बाइट - संतोष चौहान, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष बगरू。0
0
Report
मकराना नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने निर्दलीयों के समर्थन से बोर्ड बनाया
Didwana, Rajasthan:एंकर - आपको बता दें कि सुबह 10:00 बजे नगर परिषद कार्यालय में कुचामन अतिरिक्त जिला कलेक्टर व नगर परिषद मकराना के रिटर्निंग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर की दखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 12:30 बजे तक चली। इस दौरान निर्दलीय हारून रशीद चौधरी सहित 16 पार्षद नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद एक-एक करके कुल 23 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं लगभग दोपहर 12 बजे कांग्रेस के पार्षदों सहित कुल 37 पार्षद एक साथ बस के माध्यम से नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई, जिसमें कांग्रेस के हाइब्रिड सिस्टम से मैदान में उतरे रियाज गौड़ को 36 वोट मिले, जबकि निर्दलीय हारून रशीद को 24 वोट मिले हैं। परिणाम जारी होने के बाद पुलिस ने अपने वाहन से निर्वाचित सभापति रियाज गौड़ को उनके मार्बल प्रतिष्ठान पर छोड़ा। जहाँ पर जश्न का माहौल देखने को मिला और जमकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत सहित कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद थे। आपको यह भी बता दें कि इस बार नगर परिषद में कुल 18 पार्षद कांग्रेस से निर्वाचित हुए थे, जबकि भाजपा से 6 पार्षद व 36 निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। ऐसे में यह साफ जाहिर होता है कि निर्दलीय पार्षदों का समर्थन लेकर कांग्रेस ने मकराना में अपना बोर्ड बनाया है।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज : अखिलेश यादव की प्रेसकान्फ्रेंस के बाद बीजेपी का पलटवार, भाजपा मंत्री असीम अरुण साधा निशाना
Ritukala, Uttar Pradesh:*कन्नौज : अखिलेश यादव की प्रेसकान्फ्रेंस के बाद बीजेपी का पलटवार, भाजपा मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश के आरोपों का दिया जवाब* समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर हमले की घटनाएं भाजपा और उसके सहयोगियों के संविधान विरोधी होने का नतीजा हैं। इस पर मंत्री असीम अरुण ने कहा कि योगी जी ने अम्बेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर योजना हम लोगो को दी है एक एक करोड़ रुपए का बजट दिया है आगे और बजट देंगे जिसमे बाबा साहब अन्य पुरुधाओ मूर्ति पार्क अन्य व्यवस्थाओ को सुन्दर सुरक्षित आगे और अच्छा किया जा रहा है इसके विपरीत आपको याद होगा समाजवादी की सरकार में हमारे महापुरसो के अपमान के लिए कोई कसर नही छोड़ी, चाहे जिले का नाम हो , चाहे अम्बेडकर कॉलेज हो, चाहे इंजीनिरिंग कालेज हो हर तरह से बाबा साहब का, भगवान् बुद्ध का और सामाजिक पुरुधाओ का नाम वहाँ से काटा इसका कोई जवाब इनके पास नहीं हैं। यह फर्जी आंकड़े अपनी जेब में रखे दुनिया को उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से मालूम है । तुलना बिल्कुल स्पष्ट है कि पिछड़े, अनुसूचित उत्थान के लिए काम करने वाले जो पुरोधा है जिसमे भगवान् बुद्ध और बाबा साहब शामिल है। उनके नाम का केवल इन्होने अपमान किया है। अगर कहीं भी सम्मान किया हो तो बताए हमको उसके बदले भारतीय जनता पार्टी लगातार देश विदेश गांव मोहल्ले गली तक लगातार सम्मान करेगी। अखिलेश द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा गया, जिसको लेकर मंत्री असीम अरुण ने पलटवार करते हुए कहा कि किसानों को राहत देबे के लिए , उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व में बहुत बड़े बड़े काम हो रहे है वह चाहे सम्मान राशि हो, समर्थन मूल्य हो, चाहे भामा शाह राइस प्राइज सिविलाईजेशन हो, आलू किसानों की मदद हो , गन्ना किसानों के पेमेंट हो, आज किसान मेहनत से काम भी कर रहे है और साथ साथ तुरंत और अच्छे रेट पा रहे है।समाजवादी सरकार के समय हम देखते थे कोई न कोई धरना प्रदर्शन चलता रहता था। आज किसी को धरना प्रदर्शन देने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकात स्वयं गतिशील है और तेजी से काम हो रहा हैं। *बाइट - असीम अरुण - समाज कल्याण राज्य मंत्री*0
0
Report
हरियाणा में चौधरी देवीलाल की जयंती पर सिरसा निवास पर कार्यक्रम, हजारों समर्थक जुटेंगे
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल की जयंती को लेकर बड़ा बयान दिया है। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल की जयंती पर कार्यक्रम सिरसा स्थित उनके निवास स्थान पर ही आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उनके निवास पर चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं के लिए उनके सिरसा निवास पर दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। वोल 1 पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल के राजनीतिक जीवन और उनकी नीतियों को याद करते हुए कहा कि देवीलाल किसानों के मसीहा थे। उन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। रणजीत सिंह चौटाला के अनुसार, चौधरी देवीलाल ने किसानों के ट्रैक्टर को गड्डा घोषित करवाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया था। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। वह एक संघर्षशील नेता थे और हमेशा लोगों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे。 वोल 2 रणजीत सिंह चौटाला ने अपने परिवार के राजनीतिक सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब राम, ओम प्रकाश चौटाला, प्रताप सिंह चौटाला और उन्होंने स्वयं भी सिरसा से चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में लोग चौधरी देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते हैं। पूर्व मंत्री ने वर्ष 1975 की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान चौधरी देवीलाल के परिवार के तीन सदस्यों को जेल भेजा गया था। उनके मुताबिक, चौधरी देवीलाल, ओम प्रकाश चौटाला और जगदीश चौटाला करीब 14 महीने तक जेल में रहे थे। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान चौधरी देवीलाल के परिवार के कई सदस्य जेल गए और परिवार ने राजनीतिक संघर्ष का सामना किया。 वोल 3 रणजीत सिंह चौटाला ने बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना को भी चौधरी देवीलाल की महत्वपूर्ण देन बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बुजुर्गों को पेंशन देने की शुरुआत चौधरी देवीलाल के समय हुई और बाद में दूसरे राज्यों में भी ऐसी योजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की जयंती उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, विचारों और जनहित की नीतियों को याद करने का अवसर है। सिरसा में उनके निवास पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारियां की जा रही हैं। बाइट रणजीत सिंह चौटाला , पूर्व कैबिनेट मंत्री。0
0
Report
कैथल पहुंचे मंत्री श्याम सिंह राणा: खेत में पराली दबाने से उर्वरक बढ़ेगा
Kaithal, Haryana:कैथल पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा: खेत में पराली दबाने से उर्वरक बढ़ेगा किसानों से खेत में ही दबाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि पराली को खेत में दबाने से जमीन की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और इससे फसल का उत्पादन भी बेहतर होता है। किसान अपनी आदत में बदलाव कर पराली को खेत में ही दबाना शुरू करें तो जमीन कमजोर नहीं होगी और रासायनिक खाद की जरूरत भी कम पड़ेगी। कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से पराली प्रबंधन के लिए किसानों को 1200 से 1500 रुपये प्रति एकड़ तक की सहायता दी जाती है। इस दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि पिछले वर्ष किसानों ने पराली का प्रबंधन तो किया, लेकिन पराली खरीदने के लिए खरीदार नहीं मिले। इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि पराली खरीदने का काम इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का है। उन्होंने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी खरीदने पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है।0
0
Report
Advertisement
