228001
Sultanpur - लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर प्राइवेट गार्ड को अज्ञात वाहन ने रौंदा
Sultanpur, Uttar Pradesh:लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. मृतक की पहचान लखनऊ के आदमपुर जनूबी अंतर्गत दलपत खेड़ा निवासी लव कुश पुत्र जगदीश के रूप में हुई है, मृतक पेशे से बाउंसर था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना में भांजे ने मामा की हत्या की, गिरफ्तार
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जगतदेव तालाब स्थित रामजानकी धर्मशाला में मिले 70 वर्षीय भिक्षुक की हत्या की गुत्थी कोतवाली पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक का सगा भांजा निकला, जिसने पैसों के लालच और गाली के गुस्से में सोते हुए मामा को टांगी से काट डाला। मृतक की पहचान बिहारीलाल पाठक (70), निवासी हिलौंधा बरेठिया, थाना नागौद के रूप में हुई थी। वह कई सालों से जगतदेव तालाब की सीढ़ियों पर भीख मांगकर गुजारा करता था और धर्मशाला के कमरे में रहता था। 19 अक्टूबर को कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस ने ताला खुलवाया तो चारपाई पर कंबल में लिपटा शव मिला। जांच में सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से पुलिस आरोपी राघवेंद्र मिश्रा (42), निवासी घूमन, थाना डभौरा, रीवा तक पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि 14 अक्टूबर की रात वह मामा के साथ कमरे में सोया था। कपड़े धोने से इनकार पर मामा ने उसे गाली दी थी। रात 12 बजे इसी बात से नाराज होकर उसने कमरे में रखी टांगी से मामा के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को कंबल से ढक दिया, पेटी से 37,362 रुपये, आधार कार्ड और दस्तावेज निकाले और सुबह 4:30 बजे कमरे में ताला लगाकर भाग गया। टांगी को लकड़ियों में और खून से सने कपड़े तालाब किनारे पेड़ के नीचे छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी, कपड़े और नकदी बरामद कर ली है। न्यायालय ने उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया है।0
0
Report
राजनांदगांव पुलिस ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन और हर्ष फायर के साथ परंपरा निभाई
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर विजयादशमी के पावन पर्व पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी और जवान मौजूद रहे। शस्त्र पूजन के साथ पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई और परंपरा के तहत हर्ष फायर किए गए। वीओ- बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में राजनांदगांव पुलिस ने भी अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए स्थानीय पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस के शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस जवान उपस्थित रहे। शस्त्र पूजन के पश्चात पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी और जवानों ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान हवा में हर्ष फायर भी किए गए। पुलिस विभाग में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा को कर्तव्य, साहस और सुरक्षा के संकल्प से जोड़कर देखा जाता है। राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग में हर वर्ष विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा का पालन करते हुए पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने इस अवसर पर शहरवासियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
कोटा से मुंबई पुलिस: हमलावरों को अलग-अलग गाड़ियों में शिफ्ट किया गया
Jaipur, Rajasthan:chetan gurjar big टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस कोटा से दो गाड़ियों में निकली मुंबई पुलिस रास्ते में दो जगह तीनों हमलावरों को गाड़ियों में किया शिफ्ट कभी तीनों हमलावर एक गाड़ी में, तो कभी अलग-अलग गाड़ियों में बैठाए एक गाड़ी में दो हमलावर, दूसरी में एक को किया गया शिफ्ट सूरत से मुंबई की ओर रवाना हुई मुंबई पुलिस दोनों गाड़ियों के बीच करीब 10 से 15 किलोमीटर की दूरी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खण्डार में दशहरे की धूम: रावण दहन ने दी उत्साहपूर्ण उजाला
जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खण्डार खबर लोकेशन-खंडार खण्डार में दशहरे का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। खण्डार में भगवान श्रीराम के हाथों रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। वहीं, बहरावंडा कलां, बालेर, बहरावंडा खुर्द और छाण सहित अन्य स्थानों पर भी रावण दहन कार्यक्रम हुए। इन आयोजनों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला, पुरुषों और युवाओं सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुतलों के दहन के साथ ही आयोजन स्थलों पर जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। दशहरे के पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में कार्यक्रम को देखने का उत्साह नजर आया। वहीं, आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आए। दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है।0
0
Report
BJP युवा मोर्चा के नेशनल पदाधिकारी: निखिल मणि तिवारी बने नेशनल वाइस प्रेसिडेंट
Lucknow, Uttar Pradesh:BJP ने अपने युवा मोर्चा के लिए नए नेशनल पदाधिकारी नियुक्त किए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी को नेशनल वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। शगुन परिहार, अरविंद दमानी, मलोथ कोमाली नाइक और अन्य को भी नेशनल वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। अर्पिता अपराजिता बडजेना, हर्षवर्धन सिंह और मिट्टा वामशी कृष्णा को नेशनल जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।0
0
Report
खटीमा में विजयादशमी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई, लाखों ने रावण दहन देखा
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर, उत्तराखंड: खटीमा में विजयादशमी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई, जहां हजारों लोग रावण दहन देखने के लिए रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में विजयदशमी: रावण दहन के साथ उत्साह और सुरक्षा का संदेश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की पुलिस लाइन में रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान आतिशबाजी का शानदार नजारा देखने को मिला। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और मौजूद लोगों ने इस भव्य दृश्य का आनंद लिया। विजयदशमी के उत्सव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज को सत्य, सदाचार और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश देता है。0
0
Report
महासमुंद दशहरा: रावण वध के साथ रामायण मंचन ने शहर में उत्साह भरा
Mahasamund, Chhattisgarh:एंकर-महासमुंद शहर ने नया रावणभांठा में आज विजय दशमी पर्व पर दिशा नाट्य मंच ने रामायण वध का मंचन किया। जिसे देखने ने पूरे शहर नागरिक दशहरा मैदान पहुंचे दें। दिशा नाट्य मंच ने राम रावण युद्ध के अलावा, अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण और मेघनाथ युद्ध मंचन मनमोहक मंचन किया है। कार्यक्रम में दशहरा उत्सव समिति, मानस भवन एवं नगर पालिका ने दर्शकों ने दशहरा मैदान पर रावण वध उपरांत खूबसूरत आतिशबाजी भी की। रावण वध उपरांत दर्शकों ने एक दूसरे को सोन पत्र भेंट कर बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की जीत की बधाई देकर एक दूसरे से गले मिले।0
0
Report
दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त; राजस्थान से नेताओं को जगह
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति। राजस्थान के दो नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह। हिमांशु शर्मा को बनाया बीजेपी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री। देवव्रत सिंह राजावत बने राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी में दशहरा महोत्सव: 60 फीट रावण दहन और सूर्पनखा नृत्य का समागम
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में दशहरा महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रावण टीले पर हजारों दर्शकों की मौजूदगी में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। महोत्सव का आगाज मुख्य बाजार में सूर्पनखा नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद भगवान के विभिन्न अवतारों की सजीव झांकियां नगर भ्रमण करते हुए रावण टीले पर पहुंचीं। आकर्षक वेशभूषा और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और पूरा आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा। रावण दहन के बाद मुख्य बाजार स्थित कबूत्तर चौक पर रातभर नृसिंह लीला का मंचन होगा। इसमें भगवान के 24 अवतारों की विभिन्न लीलाओं का प्रदर्शन नृत्य और सजीव मंचन के माध्यम से किया जाएगा। धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा दशहरा महोत्सव क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।0
0
Report
पाली में रावण दहन: भारी भीड़ के बीच राम-Lakshman-सीता की झांकी, अधिकारी मौजूद
Pali, Rajasthan:पाली शहर के रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शहर वासियों ने रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया तो वही भगवान राम लक्ष्मण एवं माता सीता के वेश में झांकी निकाली गई जो रामलीला मैदान पहुंची वहां रावण दहन को लेकर आतिशबाजी भी की गई इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी, पाली महापौर नमिता बुबकिया, पाली के भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश भडाणा, विधायक भीमराज भाटी साथ ही कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे ।0
0
Report
Barmer Vijayadashmi: Echoes of Jaya Shri Ram as Ravana effigy burns
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, रावण दहन के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे बाड़मेर। शहर के आदर्श स्टेडियम में विजयादशमी का मुख्य आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। आयोजन में रावण दहन के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा。 कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति गौतम जैन, जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन के स्टेशन मास्टर समित गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के प्रतीकात्मक मंचन और रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
आरपीएफ ने 1,294 मीटर कॉपर वायर चोरी का पूरा माल बरामद कर मिसाल बना दी
Jodhpur, Rajasthan:3.74 लाख रुपए का 1,294 मीटर कॉपर वायर बरामद -कबाड़ी के प्रयागराज स्थित गोदाम तक पहुंची आरपीएफ जोधपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने आधुनिक तकनीक और सटीक जांच के जरिए बासनी रेलवे स्टेशन यार्ड से चोरी हुए 3.74 लाख रुपए के कॉपर वायर की शत-प्रतिशत बरामदगी कर मिसाल पेश की है। करीब 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड की मदद से जांच टीम प्रयागराज तक पहुंची। मामले में आठ आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी जब्त की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 16-17 अगस्त 2026 की रात बासनी रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़े ओएचई टावर वैगन से 1,294 मीटर कैटेनरी कॉपर वायर चोरी हुआ था। आरपीएफ पोस्ट भगत की कोठी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार व टीम को निर्देश के बाद पर्यवेक्षण में टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 70 कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध पिकअप की पहचान के बाद टोल प्लाजा के फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड से उसकी आवाजाही का पता लगाया गया। टीम 19 अगस्त को प्रयागराज के करछना क्षेत्र स्थित देवरी खुर्द गांव पहुंची और यूपी 70 पीटी 6664 नंबर की पिकअप जब्त की。 जुड़ी कड़ी से कड़ी,आठ आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान 23 अगस्त को नरेंद्र पटेल उर्फ कार्तिक,मनोज,शिवम पटेल,शुभम पटेल और नीरज कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया। इनके सुराग पर 28 अगस्त को राजकुमार पटेल,राहुल कुमार पटेल और रवि पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि रवि पटेल बासनी स्टेशन पर निजी कंपनी के अधीन टावर वैगन के रखरखाव कार्य से जुड़ा था। आरोप है कि उसने यार्ड में उपलब्ध कॉपर वायर की जानकारी देकर चोरी की योजना बनाने में मदद की。 कबाड़ी के गोदाम से मिला पूरा माल जांच के दौरान टीम को चोरी का वायर प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र में कबाड़ी रामदत्त मिश्रा को बेचे जाने का पता चला। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने 18 अगस्त को नरेंद्र पटेल उर्फ कार्तिक और राजकुमार पटेल से वायर खरीदना स्वीकार किया। उसके गोदाम से चोरी हुआ पूरा 1,294 मीटर कॉपर वायर बरामद कर लिया गया। कबाड़ी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इधर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने आरपीफ की कार्यकुशलता की प्रशंसा की है。 जांच टीम की भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक मदनलाल भाटी,उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह,सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर लाल,हेड कांस्टेबल रामकिशोर और कांस्टेबल भंवरलाल खोजा व ललित कुमार की अहम भूमिका रही जिन्होंने कड़ी से कड़ी जोड़कर मामले का खुलासा कर रेल संपत्ति बचाई।0
0
Report
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बजरंग दल पदाधिकारी की पिटाई! दरोगा पर लाठी, लात और थप्पड़
Banki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी पर बजरंग दल के एक पदाधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के दौरान उप निरीक्षक बीके शर्मा ने बजरंग दल के जिला कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अखिलेश राजपूत के साथ लाठी, लात और थप्पड़ों से मारपीट की। अखिलेश के मना करने के बावजूद दरोगा नहीं रुके। बताया गया कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रही। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अखिल, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, प्रांत कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख ब्रह्म प्रकाश दीक्षित, जिला सह मंत्री वीरेंद्र कुमार और जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों को भेजकर जानकारी दी। देवा के प्रखंड संयोजक हिमांशु और विश्व हिंदू परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी वीडियो पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक दरोगा को लाइन हाजिर नहीं किया गया तो दोपहर एक बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी बाकी है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में दशहरा उत्साह: 75 फुट रावण दहन और शोभायात्रा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में दशहरा पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में अहंकार के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान पर 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। दहन से पहले हुई आतिशबाजी से आसमान सतरंगी नजर आया। जिले में दशहरा स्थलों पर मेलों का आयोजन भी हुआ। जिले के दशहरा मैदान पर रावण दहन से पहले करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा आसमान रंग-बिरंगा हो गया। इसके बाद केशवराय मंदिर के पुजारी पंडित हरि शुक्ल ने रावण के छोटे पुतले को अग्नि दिखाई। आग पकड़ते ही 75 फीट का विशाल पुतला धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गया। रावण दहन देखने के लिए दशहरा मैदान पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। जैसे ही रावण का पुतला जलकर नीचे गिरा, मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर उत्साह जताया। दहन के बाद जब लोग वापस लौटने लगे तो वाहनों की भीड़ के कारण कॉलेज रोड पर जाम की स्थिति बन गई। इससे पहले शाम को केशवराय मंदिर से भगवान की सवारी शोभायात्रा के रूप में निकाली गई, जो रावण को ध्वस्त करने के लिए दशहरा मैदान पहुंची। यह सवारी केशवराय मंदिर से शुरू होकर धान मंडी, सूरजपोल चौराहा, गोपालगंज, लोहार गली और झंडा गली होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। मंदिर के प्रमुख पुजारी हरि के सान्निध्य में निकली इस सवारी में राम झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। दशहरा मैदान पर भगवान केशवराय की पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दशहरे पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं और आतिशबाजी भी हुई। दशहरा स्थलों पर लगे मेलों में भी लोगों की अच्छी भीड़ रही।0
0
Report
Advertisement
