icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्तर की होनहार बेटी हरिका राव नायडू के निधन पर कांग्रेस का कैंडल मार्च

Kondagaon, Chhattisgarh:  बस्तर की होनहार बेटी सुश्री हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस भवन से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत छात्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की。 कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों का भरोसा तोड़ दिया है। उनका आरोप था कि वर्षों की कठिन मेहनत और संघर्ष के बाद भी यदि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित नहीं रह जाती, तो इससे प्रतिभाशाली छात्रों का मनोबल टूटता है। उन्होंने कहा कि हरिका राव नायडू जैसी होनहार छात्रा का असमय दुनिया छोड़ जाना पूरे समाज के लिए बेहद दुखद और चिंताजनक है。 वक्ताओं ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो रहा है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
0
0
Report

कांवड़ यात्रा 2026: बिजली विभाग सुरक्षा अलर्ट, 90% पोल रैपिंग, 25 जुलाई तक तैयारी

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा-2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट, 90% पोल रैपिंग पूरी, 25 जुलाई तक सभी कार्य होंगे पूर्ण आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्य अभियंता हेमराज सिंह ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई बैठकों में जिन कांवड़ मार्गों और मंदिरों को चिन्हित किया गया था, वहां सुरक्षा संबंधी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। अब तक लगभग 90 प्रतिशत पोल रैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य 25 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्गों पर विद्युत पोलों को प्लास्टिक शीट और प्लास्टिक पाइप से सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग, झूलती विद्युत लाइनों (तार सैगिंग) को ठीक करने और आवश्यक स्थानों पर गार्डिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। मंदिरों के आसपास स्थित पोलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा रात्रि में पहचान के लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में शिवभεκ्तों को असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। मुख्य अभियंता ने बताया कि अधीक्षण अभियंता और अन्य अधिकारी प्रतिदिन कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जहां भी कोई कमी मिलती है, उसे तत्काल दूर कराया जा रहा है। उन्होंने शिविर आयोजकों से अपील की कि वे समय रहते अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करें। विद्युत सुरक्षा निदेशालय द्वारा जांच के बाद सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी होने पर ही बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को पूरी तरह कम किया जा सके। मुख्य अभियंता ने बताया कि विभाग ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और हेल्पलाइन नंबरों की सूची प्रशासन को उपलब्ध करा दी है। प्रशासन जल्द ही इन नंबरों को सार्वजनिक करेगा, ताकि शिवभक्त, शिविर संचालक और आमजन किसी भी विद्युत संबंधी समस्या की सूचना तुरंत विभाग तक पहुंचा सकें। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनी रहेगी। बाईट:-मुख्य अभियंता हेमराज सिंह
0
0
Report

सहारनपुर: 12 फीट डीजे ऊंचाई-ध्वनि नियमों के साथ कांवड़ यात्रा की सुरक्षा कड़ी

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा 2026: डीजे की ऊंचाई 12 फीट तय, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी; 41 अस्थायी पुलिस चौकियां, 11 जोन, 23 सेक्टर व 52 सब-सेक्टर बनाए गए आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने जनपद सहित पड़ोसी राज्यों और जनपदों, विशेष रूप से हरियाणा के यमुनानगर और करनाल से आने वाले डीजे संचालकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने शासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए उनका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट तथा चौड़ाई 10 फीट से अधिक नहीं होगी। साथ ही ध्वनि की निर्धारित सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा और डीजे पर केवल धार्मिक एवं भक्ति गीत ही बजाए जाएंगे। अश्लील, आपत्तिजनक या भड़काऊ गीतों के प्रसारण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी डीजे संचालकों से नियमों के पालन के लिए प्रतिज्ञा-पत्र (बॉन्ड) भी भरवाए गए。 कांवड़ यात्रा को "जीरो इंसिडेंट एवं जीरो एक्सीडेंट" बनाने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरे जनपद में 41 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 11 जोन, 23 सेक्टर और 52 सब-सेक्टर बनाए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों और वॉच टावर के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है।बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नोडल पुलिस अधिकारी का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी संचालक को यात्रा के दौरान कोई समस्या या अनुचित दबाव का सामना करना पड़े तो वह तत्काल नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकता है। पुलिस ने सभी संचालकों से प्रशासन का सहयोग करते हुए नियमों का पालन करने और सुरक्षित व शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

पटवारी पर हमला: अवैध खनन माफिया की दबंगई से हाथ टूटा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के आलोट थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफिया की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां Shasakiy कार्रवाई करने पहुंचे पटवारी अजय चौहान पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने न केवल पटवारी के साथ मारपीट की, बल्कि जेसीबी के पंजे से भी हमला किया, जिससे उनका हाथ टूट गया। घटना देवगढ़ गांव की है, जहां पटवारी अजय चौहान अवैध खनन की जांच के दौरान पंचनामा तैयार कर रहे थे। उन्होंने जेसीबी को थाने ले जाने के निर्देश दिए, जिससे नाराज आरोपियों ने सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए और हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। घायल पटवारी का अस्पताल में इलाज जारी है। बाइट - अजय चौहान (पटवारी घायल) बाइट - वंदना किराडे (तहसीलदार)
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में पेपर लीक विरोध पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: हाउस अरेस्ट कांग्रेस नेता के घर जुटे छात्र, पेपर लीक आंदोलन में छात्रा की मौत पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सहारनपुर में देशभर में चल रहे कथित पेपर लीक विरोधी आंदोलन और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं और छात्रों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम ए-वन कॉलोनी, नवीन नगर स्थित जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह 'निक्कू' के आवास पर आयोजित किया गया। आयोजकों का कहना है कि उन्हें पिछले करीब 45–48 घंटे से हाउस अरेस्ट रखा गया है, जिससे कार्यक्रम घर पर ही करना पड़ा। चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि पूरे देश के छात्र लगातार पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। उन्होंने छात्रा को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए और सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ने की बात भी कही। कार्यक्रम में मौजूद एक छात्र ने कहा कि वह सहारनपुर का निवासी है और कक्षा 11 का छात्र है। उसके अनुसार, देशभर में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। उसने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की भावनाओं की अनदेखी कर रही है। छात्र ने कहा कि शिक्षा मंत्री को हटाकर नए नेतृत्व को अवसर दिया जाना चाहिए ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बन सके। उसने यह भी बताया कि वह दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा पेपर लीक पर प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। बाईट:-जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह 'निक्कू' बाईट:-छात्र
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ से पहले भारतीय एथलेटिक्स टीम से मुलाकात की

Noida, Uttar Pradesh:GLASGOW (SCOTLAND) SPORTS MINISTER MANSUKH MANDAVIYA MEETS INDIAN ATHLETICS TEAM AHEAD OF GLASGOW COMMONWEALTH GAMES. ग्लासगो, स्कॉटलैंड: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय एथलेटिक्स टीम से मुलाकात की। टीम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "जब आप मैदान पर जाएं, तो कभी भी जल्दबाजी में न जाएं। दुर्गा और महाकाली का आशीर्वाद आपके साथ है। 1.4 अरब लोगों की शुभकामनाएं आपके साथ हैं। हमें खेल के मैदान और प्रतियोगिताओं में पूरे जोश के साथ हिस्सा लेना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि जब हौसला बुलंद हो और सभी ताकतें आपके साथ हों, तो मेरा कोई भी एथलीट हारेगा नहीं। या तो आप मेडल जीतेंगे या कुछ सीखेंगे, लेकिन हम कभी हारेंगे नहीं। हम निश्चित रूप से मेडल जीतेंगे। लेकिन जोश के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करना ही आपको मेडल दिलाएगा... आपके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। और जब आप विजेता बनकर लौटेंगे या यहां खेलने आएंगे, तो देश के प्रधानमंत्री आपको निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और सुरक्षा भी देंगे। मुझे भरोसा है कि हम कॉमनवेल्थ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपना और देश का नाम रोशन करेंगे..."
0
0
Report

हरियाणा हथियार तस्कर कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा गिरफ्तार, 23 मामले, 21 आर्म्स एक्ट

Ajmer, Rajasthan:जिले की भिनाय थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कुख्यात हथियार तस्कर कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है.. आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है.. पुलिस के अनुसार, खेडी टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने टोल बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया.. पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी की कार सर्विस रोड के नाले में गिर गई.. कार में सवार दो बदमाश खेतों की ओर भागे जिनमें से कुलदीप ठाकुर को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया.. जबकि उसका साथी सचिन फरार हो गया..जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 21 मामले आर्म्स एक्ट के हैं.. थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम अग्रिम अनुसंधान में जुट गई है।
0
0
Report

सादुलपुर पुलिस थाने में सीएलजी बैठक: यातायात और ददरेवा मेले की सुरक्षा पर ध्यान

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर स्थानीय-संवाददाता- सुनील कुमार पुलिस थाना परिसर में सीएलजी की हुई बैठक ट्रैफिक व्यवस्था और ददरेवा मेले की तैयारियों पर मंथन सादुलपुर स्थानीय पुलिस थाना परिसर में गुरुवार को सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने की। बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आगामी ददरेवा मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर शहर के मुख्य बाजार घण्टाघर ओर गणगौरी दरवाजा,बस स्टैंड पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार करने ,बाजरो में अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए आवश्यक सुझाव लिए गए। साथ ही ददरेवा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान शहर में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। बैठक में सोशल मीडिया पर हाल ही में गौशाला से जुड़े वायरल हो रहे मामलों को लेकर भी चर्चा हुई। सीएलजी सदस्यों ने इस संबंध में अपनी शिकायतें और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी सूचना की सत्यता की जांच की जाएगी तथा तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिहाग, मनीषा शांडिल्य, सतबाला रोहिल्ला सहित सीएलजी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top