222302
सुल्तानपुरः अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत
Lambhua, Uttar Pradesh:घटना लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर लभुआ कोतवाली क्षेत्र के बगहा बाबा धाम के पास किसान ढाबा के सामने हुई। जहां बीती देर रात सड़क पार करते समय एक 50 वर्षीय श्रद्धालु को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग जब तक पहुंचते तब तक वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। मृतक की पहचान गरीब दास कुशवाहा (50) पुत्र रघुनाथ कुशवाहा निवासी अमरपुर थाना बहरी जिला सीधी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विजयपुर: गैंगरेप इनामी तीनों आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग की वारदात का खुलासा
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी तीन आरोपी धर दबोचे, पकड़े गए आरोपीयो में पांच हजार का इनामी शैलू उर्फ शैलेन्द्र यादव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लालू यादव और अनु उर्फ अरविंद धाकड़ भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी यास्मीन खान को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम भुजौरिया में दबिश दी। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी पक्ष पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपकों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान आरोपी शैलू यादव गिरकर घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ विजयपुर थाने में फायरिंग के मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एक अन्य प्रकरण भी दर्ज किया गया है।0
0
Report
आवारा सांडों की भिड़ंत से नोखा में हड़कंप, तीन विद्युत पोल गिरकर सड़क पर यातायात बाधित
Bikaner, Rajasthan:नोखा से खबर रोड़ा रोड पर आवारा सांडों की भिड़ंत से मचा हड़कंप सांडों की जोरदार टक्कर से तीन विद्युत पोल टूटकर गिरे बिजली के पोल गिरने से सड़क पर यातायात हुआ बाधित पुखराज सुथार के घर के पास हुई घटना गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी बड़ा सवाल, आखिर आवारा सांडों के आतंक से कब मिलेगी राहत?0
0
Report
JJM में गड़बड़ियों पर विधायक ने आंदोलन की चेतावनी दी
Jalore, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण की जनसभा में JJM में अनदेखी पर भड़के विधायक, कहा— 'सदन से नहीं मिला न्याय, अब सड़कों पर उतरकर हर घर दिलाएंगे पानी' -सांचौर, रानीवाड़ा और जसवंतपुरा में जल जीवन मिशन की खुली पोल; जनसभा से विधायक ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम -विधायक रतन देवासी की खुली चेतावनी, JJM में बड़े पैमाने पर धांधली, जनवरी-फरवरी में आर-पार के आंदोलन की हुंकार जालोर जालोर जिला में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के बीच जालोर जिले में पेयजल संकट और जल जीवन मिशन (JJM) की बदहाली सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बन गई है। सरनाऊ पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि जिले की एक-एक गांव और ढाणी तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना उनका मुख्य संकल्प है और इसके लिए वे प्रशासन के खिलाफ एक विशाल जन-आंदोलन छेड़ेंगे। जिला परिषद वार्ड 15 से प्रत्याशी संगीता प्रवीण साहू के समर्थन में आयोजित इस सभा में रतन देवासी ने हुंकार भरते हुए कहा चुनाव के बाद जनवरी-फरवरी में हज़ारों ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतरेंगे वीओ-1 विधानसभा में उठाया मुद्दा, पर नहीं हुई कार्रवाई- जनसभा में विधायक देवासी ने खुलासा किया कि सांचौर, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा और सरनाऊ क्षेत्र की दूर-दराज ढाणियों में पानी की समस्या और JJM योजना में हुई बड़ी गड़बड़ियों को लेकर उन्होंने विधानसभा में भी आवाज उठाई थी। उन्होंने आरोप लगा कि लगातार ध्यानाकर्षण के बावजूद न तो अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही ढाणियों तक नल का पानी पहुंचाया गया। प्रशासनिक निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए रतन देवासी ने कहा, "मैंने जल जीवन मिशन में हो रहे फर्जीवाड़े और ठेकेदारों की मनमानी का मुद्दा राजस्थान विधानसभा के पटल पर भी मजबूती से उठाया था। इसके बावजूद शासन और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या जांच नहीं की गई। कागजों में पाइपलाइनें बिछाकर और नल लगाकर शत-प्रतिशत काम पूरा दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर ग्रामीण आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं। वीओ-2 पंचायती राज चुनाव के बाद जनवरी-फरवरी में सड़कों पर उतरेगी विधयक- जिला परिषद वार्ड 15 से प्रत्याशी संगीता प्रवीण साहू के समर्थन में आयोजित इस सभा में रतन देवासी ने हुंकार भरते हुए कहा कि "यदि चुनाव के बाद भी सरकार और प्रशासन ने हर ढाणी तक पानी पहुंचाने का काम शुरू नहीं किया, तो आगामी जनवरी या फरवरी में जिलेभर के हज़ारों ग्रामीणों के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा।", बाइट रतन देवासी, विधायक रानीवाड़ा0
0
Report
Advertisement
शरावस्ती में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Shravasti, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पूरा मामला हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौराहे का है, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
भक्तिमय माहौल में माँ काली का विसर्जन सम्पन्न
Anuppur, Madhya Pradesh:भक्तिमय माहौल मे हुआ माँ काली का विसर्जन विसर्जन अनूपपुर जिले मे माँ काली की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा उत्साह उमंग और भक्तिमय वातावरण मे हुआ, वृद्ध महिलाये बच्चे सभी शोभायात्रा मे शामिल हुए अनोखी परंपरा मे माँ काली के वेशभूसा मे श्रद्धालू खप्पर नाचते नजर आये साथ ही डी जे ढोल की तर्ज पर लोग खुशनुमा माहौल मे नाचते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभायात्रा विसर्जन कुंड तक पहुंचा जहाँ विधि विधान से पूजा करकर माँ काली का विसर्जन किया गया0
0
Report
ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पिटा, FIR युवक पर दर्ज
Gwalior, Madhya Pradesh:एमपी का अंधा कानून सरेआम पुलिस वालों ने डंडे से युवक पीटा और उल्टा शासकीय कार्य में बाधा की FIR दर्ज कर डाला सलाखों के पीछे. ग्वालियर के स्टेशन बजरिया तिराहे पर रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवक को ट्राफिक पुलिस ने बेरहमी से पीटा. बहस और गाली-गलौज के बाद ASI सोनेराम ने युवक को चांटा मारा, तो जवाब में युवक ने भी ASI को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद आरक्षक अंकित शर्मा ने पाइप से युवक की पिटाई कर दी. अब ऐसे ट्राफिक पुलिस काम करेगी? MP के ग्वालियर ट्रैफिक के सिपाही ने उसे प्लास्टिक के पाइप से पीट दिया. ये घटना पांच दिन पहले की है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आई है. हैरत की बात तो यह कि पुलिस वालों में युवक को बेरहमी पिटने का वीडियो वायरल हुआ तो उल्टा पिटने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर रेलवे ने छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन और बोगी की व्यवस्था की
Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापक्ष छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर में रेलवे ने भी पूरी तैयारी कर ली है, जमशेदपुर टाटानगर से बिहार, उत्तर प्रदेश अन्य राज्य जाने के लिए तीन छठ स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है, वही भीड़भाड़ को देखते हुए कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अलग बोगियां लगाई गई है, जिससे यात्रियों को छठ पूजा में आने-जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, भीड़भाड़ को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग द्वारा 1000 से अधिक कुर्सियां और टेंट लगाए गए, जो यात्री ट्रेन के लिए आए वह वहां बैठकर आराम कर सके, छठ पूजा को लेकर डीआरएम ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से बैठक कर यात्रियों को दिए जाने वाले तमाम सुविधाओं कि जानकारी ली गई0
0
Report
भाई दूज पर मथुरा के श्रद्धालुओं ने यमुना में पवित्र डुबकी लगाई
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाई दूज के अवसर पर भक्तों ने विश्राम घाट पर यमुना में पवित्र डुबकी लगाई。 राजीव कुमार सिंह, SP सिटी ने बताया, "सभी श्रद्धालु यहाँ पर आज यमुना जी के किनारे तट पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। कल से ही बाहर से आए श्रद्धालुओं द्वारा स्नान प्रारंभ कर दिया गया था। स्नान की सुरक्षा की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए यमुना जी में गहरे पानी में घेराबंदी की व्यवस्था और जो नाव से पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। सिविल पुलिस द्वारा सेक्टर और जोन में ड्यूटी लगाई गई है। 8-9 थानों का फोर्स यहां पर है और PAC का अतिरिक्त बल भी यहां पर लगाया गया है। इसके साथ ही बाहर से आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बीच-बीच में उन्हें निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि वो आसानी से घाटों पर पहुंचकर स्नान करें और सुरक्षित यहाँ से दर्शन करके जा सकें।"0
0
Report
जमशेदपुर में छठ स्पेशल ट्रेनें, 1000 कुर्सियाँ, सुविधाओं की भरमार
Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापक्ष छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर में रेलवे ने भी पूरी तैयारी कर ली है, जमशेदपुर टाटानगर से बिहार, उत्तर प्रदेश अन्य राज्य जाने के लिए तीन छठ स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है, वही भीड़भाड़ को देखते हुए कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अलग बोगियां लगाई गई है, जिससे यात्रियों को छठ पूजा में आने-जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, भीड़भाड़ को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग द्वारा 1000 से अधिक कुर्सियां और टेंट लगाए गए, जो यात्री ट्रेन के लिए आए वह वहां बैठकर आराम कर सके, छठ पूजा को लेकर डीआरएम ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से बैठक कर यात्रियों को दिए जाने वाले तमाम सुविधाओं कि जानकारी ली गई0
0
Report
Advertisement
Shah kasbe ke Kekri House mein bhayankar aag, paanch lakh ka samaan jal gaya
Fatehpur, Uttar Pradesh:शाह कस्बे में केकरी हाउस में भीषण आग, पांच लाख का सामान जलकर राख शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आई दुकान में रखा प्लास्टिक और कांच फाइबर का सामान जलकर राख ग्रामीणों ने समरसेबल पंप और बाल्टियों से आग बुझाने का किया प्रयास ग्रामीणों, पुलिस और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में रामराज केकरी हाउस का मामला0
0
Report
बागपत में राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस तीन टीमों से गिरफ्तारी की तैयारी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में राष्ट्रपति भवन में तैनात अंगरक्षक सौरभ तोमर पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में सौरभ को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पूरे मामले में सीओ बड़ौत अंशु जैन ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है। दरअसल, मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव का है। जहां 8 नवंबर की रात करीब 10 बजे पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान सोनू और धीरज पर गांव के ही सौरभ तोमर को गोली मारकर घायल करने का आरोप है। वहीं सौरभ के भाई विपिन तोमर के सिर पर भी डंडे से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन घायलों को तत्काल मेरठ के सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है। सीओ बड़ौत अंशु जैन का कहना है कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
फतेहपुर में सड़क हादसों के बाद पाँच लोगों की मौत, दो दोस्तों समेत
Noida, Uttar Pradesh:Breaking-Fatehpur फतेहपुर में सड़क हादसों का कहर, दो दोस्तों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती में बाइक और तेज रफ्तार लोडर की भिड़ंत, राजाबाबू (18) और सोनू (17) की मौत जाफरगंज क्षेत्र के मकंदीपुर में बाइक सवार रामनरेश (48) को लोडर ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान चांदपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो भाइयों को लोडर ने मारी टक्कर, अंश (15) की मौत मलवां थाना क्षेत्र के मेवली में पंकज (22) को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
मझौलिया के स्वच्छाग्रही महीनों से वेतन नहीं मिलने पर छठ फीका
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मझौलिया के सरिसवा पंचायत के स्वच्छाग्रहियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। महापर्व छठ में भी उनको वेतन नहीं मिला है जिससे महापर्व छठ स्वच्छाग्रहियों के लिए फीका पड़ गया है। सफाईकर्मियों का कहना है कि हमलोग साफ सफाई करते हैं, सड़क से कूड़ा उठाते हैं, गंदा साफ करते हैं, गांव को स्वच्छ रखते हैं। 13 महीने से हमलोग को वेतन नहीं मिल रहा है। महापर्व छठ में भी वेतन नहीं आया है। हमलई के परिवार में कपड़ा की कैसे खरीदारी होगी, कैसे पूजा होगी, सरकार को यह सोचना चाहिए। महापर्व छठ हमलोग के लिए फीका पड़ गया है। सरकार से आग्रह है एक-दिन में हमलोग का वेतन दे दे ताकि हमलोग भी महापर्व छठ धूम धाम से मनाए।0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में अवैध गांजे-भांग खेती पर पुलिस दबिश, 780 किलो बरामद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुंदा से खबर, अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मांडवा थाना क्षेत्र के कुकावास इलाके में पुलिस की टीमों ने दी दबिश, 780 किलो गांजे और भांग के हर े पौधे किए बरामद, करीब 4 करोड रुपए मूल्य के बताए जा रहे पौधे, मंडावा,कोटडा,बेकरिया और पानरवा थाना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, मजदूर बन खेतों में पहुंची थी पुलिस की टीमें, पुलिस की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खेती कर रहे आरोपी मौके से हुए फरार, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ NDPS Act में मामला दर्ज कर जांच की शुर0
0
Report
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बीजेपी नेता का बयान, कांग्रेस पर हमला
Ranchi, Jharkhand:सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ऐसा लगता है सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की ही पोल खोल रही हैं。0
0
Report
Advertisement
