Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sultanpur228001

Sultanpur - रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

Jan 22, 2025 10:48:11
Sultanpur, Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया गार्ड्स कॉउंसिल और आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के संयुक्त संयोजन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. अध्यक्ष एआईजीसी एसके पाण्डेय ने बताया कि हमारा देशव्यापी धरना आज चल रहा है. हमारी मुख्य मांग ये है जैसे टीए में 25 परसेंट बढ़ोतरी हुई है, महंगाई भत्ता में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है,तो हर भत्ता में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना चाहिए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVINEET AGARWAL
Mar 23, 2026 15:50:38
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर में दुकान में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अमरोहा में व्यापारी की दुकान पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई , वीडियो में कुछ लोग दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि 20 मार्च की रात घड़ियों को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने की बात भी सामने आई है। व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, वायरल वीडियो के बाद व्यापारियों में आक्रोश बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 23, 2026 15:50:20
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में सिपाही की मौत का मामला परिवार ने आगरा में फर्जी डॉक्टरों द्वारा गलत इलाज से सिपाही की मौत होने के आरोपों के बाद मुकदमा कराया था दर्ज आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में स्थित भगवती प्रसाद अस्पताल में गलत इलाज होने के बाद मौत का आरोप मामले पर परिवार ने डॉक्टर की डिग्री फर्जी होने के आरोप खुद को डॉक्टर बताने वाले कमल उपाध्याय डिग्री को बताया फर्जी परिवार बोला भोपाल के जिस विश्वविद्यालय से BAMS की डिग्री का दावा उस विश्वविद्यालय में आरोपी डॉक्टर के नाम का नहीं है कोई रिकॉर्ड जबकि दूसरे आरोपी डॉक्टर विनय उपाध्याय ने बिहार के जिस सीतामढ़ी श्री ब्रज कुमार आयुर्वेदिक संस्थान से पढ़ाई का दावा किया वो संस्थान अस्तित्व में ही न होने का आरोप लगाया परिवार का आरोप है कि दोनों फर्जी डॉक्टरों ने फर्जी कागजात लगाकर आयुर्वेदिक हॉस्पिटल का कराया रजिस्ट्रेशन गलत इलाज से छत्तीसगढ़ में तैनात सिपाही चौधरी महाराज सिंह की हुई थी मौत परिवार ने सरकार से मांग की है दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए परिवार ने परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 23, 2026 15:49:46
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर जनपद के खुर्जा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में लगभग 200 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस संबंध में आयकर विभाग की नोएडा और गाजियाबाद की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जमीन की रजिस्ट्री के दौरान आधार और पैन कार्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दो वर्षों में लगभग एक हजार बैनामों में गड़बड़ी कर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया। यह पूरा मामला कानपुर आयकर विभाग द्वारा गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद सामने आया। इसके बाद एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने अपर आयकर निदेशक नोएडा विजय सिंह के नेतृत्व और आयकर अधिकारी (आईटीओ) सुधीर कुमार के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया। छह सदस्यीय टीम ने खुर्जा सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए और रिकॉर्ड की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान फर्जीवाड़े की रकम और भी बढ़ सकती है। आयकर विभाग की टीम को आगामी दो माह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जमीन खरीद-फरोख्त में दस्तावेजों से बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई। क्रेता और विक्रेताओं के पैन कार्ड में कहीं नंबर बदले गए तो कहीं नाम में हेरफेर किया गया। इसके अलावा, आधार कार्ड में भी नाम और नंबर बदलने के मामले उजागर हुए। अधिकारियों के अनुसार, इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैनामों को वैध दिखाया गया और टैक्स चोरी को अंजाम दिया गया। आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की खरीद-फरोख्त की गई है। आशंका है कि इस पूरे फर्जीवाड़े को विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया है।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 23, 2026 15:49:30
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा टला, श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई श्रद्धालुओं से भरी बस । बस में सवार थे करीब 80 श्रद्धालु। हादसे में बस चालक और एक महिला घायल, जबकि अन्य यात्रियों को आई मामूली चोटें। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे बस से भेजा गया सभी को उनके घर。 जनपद गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के केसव नगर टेकनहवा व चानपुर से देवी पाटन दर्शन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु।。 डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भड़रिया डुमारियागंज मार्ग के कादिराबाद गांव के पास सर सैय्यद स्कूल के निकट हुई यह घटना। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फौरन निकाला गया बाहर。 तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को भेज अस्पताल।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 23, 2026 15:49:19
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल को 4 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 2022 में जब राज्य में दोबारा से भाजपा सरकार आई थी तो उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जो भी वादे किए थे वह वादे पूरे किए गए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश धरातल पर लाने के लिए बड़ा कार्य किया है जिसका असर अब दिखने लगा है। राज्य में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई हैं कई बड़े अधिकारी जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है। कृषि से लेकर उद्योग के क्षेत्र में 4 साल में बड़ी प्रगति हुई है। सड़क रेल और एयर कनेक्टिविटी के मामले में राज्य कई पहाड़ी राज्यों से आज बहुत आगे है。
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 15:48:45
Kutubpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में 14 मार्च से लापता युवती का शव संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान परिजनों के द्वारा की गई है। जानकारी मिलते ही अपर एसपी मनोज गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पूरा मामला जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के पडुई गांव का है। जहां एक पुराने कुएं से युवती का सड़ा गला शव बरामद किया गया है। मृत्य का के भाई ओम नारायण ने दोपहर में थाने को सूचना दी कि गांव में स्थित रामस्वरूप के दरवाजे के पास एक पुराने कुएं से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने पर कुरारा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने चक मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला। शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया है। मृतका की पहचान पडुई गांव निवासी रामकेश निषाद की 21 वर्ष की पुत्री सरस्वती के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सरस्वती 14 मार्च से घर से लापता थी और परिवार उनकी तलाश कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 23, 2026 15:46:03
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शेरगढ़ में लंबे समय से सार्वजनिक निर्माण विभाग की जमीन पर तारबंदी करके अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को रास्ता खुलवाया। तहसीलदार दिनेश चंद्र दिवाकर ने बताया कि शैतान सिंह ने शिकायत दर्ज की थी कि राजस्व गांव टिम्बड़ी के खसरा संख्या 16 गैर मुमकिन सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग की जमीन पर 2002 से जालम सिंह टिम्बड़ी द्वारा बांध बना कर और तारबंदी बनाकर अवैध कब्जे कर रखा है । जिसपर तहसीलदार दिनेश चंद्र दिवाकर के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पिंटू सिंह पटवारी दिलीप सिंह तथा पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचा तथा अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया गया।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 23, 2026 15:45:40
Govind Garh, Rajasthan:अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त करा लिया। जानकारी के अनुसार, हाई स्कूल के पास स्थित एक दुकान पर परचूनी का सामान लेने पहुंचे शकील नामक युवक पर डोमडाकी निवासी मुबीन सहित चार-पांच लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद बदमाशों ने युवक को जबरन बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना पास के दुकानदार ने तुरंत पीड़ित के परिजनों को दी, जिसके बाद युवक के भाई ने गोविंदगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत में बताया गया कि करीब एक वर्ष पहले लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
Mar 23, 2026 15:45:20
Chamba, Himachal Pradesh:एंकर चंबा की वादियों में‌ पहली माउंटेन बाइक रैली का सफल आयोजन 10 राज्यों के 70 प्रतिभागियों ने लिया इसमें हिस्सा वीओ चंबा।चंबा जिला की खूबसूरत वादियों में पहली बार आयोजित एमटीबी माउंटेन बाइक रैली का सफल आयोजन हुआ। दो दिनों तक चली इस रोमांचक प्रतियोगिता में देशभर के 10 राज्यों के 70 राइडर्स ने भाग लिया और कठिन पहाड़ी रास्तों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उबड़-खाबड़ रास्तों, तीखी चढ़ाई-उतराई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली का आनंद लिया। यह आयोजन पर्यटन विभाग और चंबा जिला साइकिल संगठन के सहयोग से संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न श्रेणियों में करीब ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी वितरित की गई। 65 किलोमीटर लंबी इस क्रॉस-कंट्री रेस में राइडर्स लगभग 2100 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सीनियर वर्ग में आकाश शेरपा ने 3 घंटे 01 मिनट 27 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। अतुल दूसरे और आदयन तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अरनव ने पहला, सात्विक ने दूसरा और आरुष शर्मा ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। वहीं सब-जूनियर वर्ग में मुकेश पहले, ओम दूसरे और दक्ष तीसरे स्थान पर रहे। रेस की शुरुआत सुबह मिलेनियम गेट चंबा से हुई, जिसे उपायुक्त ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रोमांचक यात्रा चंबा की सुंदर पहाड़ियों से गुजरते हुए पांच पांडव मंदिर में जाकर समाप्त हुई। प्रतिभागियों और विजेताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि चंबा की प्राकृतिक सुंदरता इस तरह के आयोजनों के लिए बेहद उपयुक्त है और भविष्य में यहां और बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं। इससे क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग का प्रयास है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से चंबा की अनछुई खूबसूरती को देश-दुनिया तक पहुंचाया जाए और आने वाले समय में इससे भी बड़े इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 23, 2026 15:34:02
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय एक छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि छात्रा पिछले दो दिनों से लापता थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना पानरवा थाना क्षेत्र के लाथूनी गांव की है। सुबह सबसे पहले मृतका की दादी ने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ शव देखा, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पानरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर झाड़ोल उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाय हैं, जो घटना के बाद अपने परिवार सहित फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार युवक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा。
639
comment0
Report
Advertisement
Back to top