Sultanpur - बसंत पंचमी पर संगम स्नान की तैयारी को लेकर प्रशासन चौकन्ना
Katka, Uttar Pradesh:सुलतानपुर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने महाकुंभ मेला-2025 के दौरान बसंत पंचमी पर होने वाले शाही स्नान को देखते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की है,की अयोध्या से प्रयागराज तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए DM ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की है।इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, राजकीय,अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
