icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे 13 जुलाई उद्घाटन, 45 मिनट में दूरी तय

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ कानपुर वासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है 13 जुलाई को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 63 किलोमीटर 6 लेन लंबा ये एक्सप्रेसवे लखनऊ के बनी बंथरा से शुरू होकर कानपुर के नवाबगंज तक बना है जहां पहले लखनऊ से कानपुर जाने में 2 से 2.5 घंटे का वक्त लगता था और भीषण जाम झेलना पड़ता था अब महज़ 45 मिनट में इस एक्सप्रेसवे के जरिए पहुंचा जा सकेगा। अन्य सुविधाओं की बात करें तो यहां 80 से ज्यादा हाई डेफिनेशन कैमरे और स्पीड रडार लगाए गए हैं कोई भी दुर्घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर के जरिए महज़ 10 मिनट में एंबुलेंस पहुंचेगी यहाँ फास्ट टैग और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान तकनीक होगी जिससे वाहन तेजी से बिना रुके आ जा सकेंगे। स्पीड लिमिट छोटे वाहनों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा तो वहीं बड़े वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है इससे ऊपर जाने पर चालान कटेगा। यात्रियों के लिए रास्ते में फ्यूल स्टेशन, रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम और पार्किंग की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध रहेगी। एक्सप्रेस वे पर रोज सफर करने वाले लोगों को 1 साल का फास्टैग बनाकर टोल में छूट भी दी जाएगी। एक्सप्रेसवे पर एक तरफ 275 रुपए टोल का चुकाना होगा 24 घंटे में वापसी आने पर यह रकम कम हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे मई में ही बनकर तैयार हो गया था लेकिन कई बार पीएम मोदी के आने की खबरों के बीच उद्घाटन टलता गया लेकिन अब लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल में भव्य उद्घाटन का आयोजन कर इसकी शुरुआत की जाएगी। लखनऊ से कानपुर के बीच रोज लाखो यात्री सफर करते हैं और दोनों शहरों के बीच बड़ी मात्रा में व्यापार भी किया जाता है जिससे अब प्रदेश के सबसे छोटे लेकिन सबसे महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे के बनने से व्यापार को भी रफ्तार मिलेगी.
0
0
Report

बीकानेर रेंज में अपराध 11.33% घटा, हेरोइन-हथियार स्मगलिंग पर बड़ा कदम

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर रेंज में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी बीकानेर रेंज में अपराधों में 11.33% की गिरावट दर्ज Zee media से खास बातचीत में बोले रेंज आईजी ओमप्रकाश, रेंज आईजी ओमप्रकाश ने हाईलेवल समीक्षा बैठक के बाद जारी किए आंकड़े महिला अत्याचार और POCSO मामलों में करीब 33% की कमी SC/ST अत्याचार के मामलों में 37.5% की गिरावट सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में भी करीब 10% की कमी हनुमानगढ़ अपराध नियंत्रण में पहले स्थान पर, 13% गिरावट श्रीगंगानगर दूसरे स्थान पर, 10% अपराध कम बीकानेर तीसरे स्थान पर, करीब 8.5% की गिरावट चूरू रहा सबसे निचले स्तर पर, सुधार के दिए निर्देश आईजी बोले-बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कार्रवाई से मिले सकारात्मक परिणाम, आगे और बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियारों पर बनी संयुक्त रणनीति भारत-पाक सीमा से होने वाली हेरोइन, हथियार और क्रॉस बॉर्डर स्मगलिंग पर रहा मुख्य फोकस इस वर्ष अब तक करीब 70 किलो हेरोइन बरामद 170 से अधिक अवैध हथियार जब्त, बड़ी संख्या में विदेशी हथियार भी पकड़े गए NDPS और Arms Act से जुड़े गिरोहों पर शिकंजा कसने की बनाई गई रणनीति अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने, बैंक खाते सीज कराने और अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की भी तैयारी
0
0
Report

दो माह की बच्ची फेंकने वाली महिला गिरफ्तार, बच्ची सुरक्षित अस्पताल में भर्ती

Sagar, Madhya Pradesh:दो माह की मासूम को बाउंड्री के पार फेंका, राहगीरों ने बचाई जान,पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपनी दो माह की मासूम बच्ची को नाले के पास बाउंड्री के दूसरी ओर फैंक दिया। घटना को वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देख लिया और तत्काल दौड़कर बच्ची को सुरक्षित उठा लिया। लोगों ने महिला को भी मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,बच्ची को फेंके जाने से उसे मामूली चोटें आई है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला आरक्षक की मदद से बच्ची को BMC भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे स्वस्थ बताया। हालांकि कुछ चोटें होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्ची उसकी नहीं है। उसने दावा किया कि करीब एक वर्ष पहले वह अपने पति व ससुराल छोड़कर मकरोनिया क्षेत्र में रहने वाले गंधर्व अहिरवार नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी थी और उसी से यह बच्ची हुई है। महिला का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने उसे छोड़ दिया,जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस महिला के बयानों की सत्यता की जांच कर रही है। महिला की मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा महिला का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, वहीं महिला द्वारा बताए गए व्यक्ति की भी तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। गोपालगंज थाना पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सुप्रिया श्रीनेत का दावा: चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, आरएसएस की भूमिका उजागर

Noida, Uttar Pradesh:नागपुर, महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार किए जाने पर कहा, "चंपत राय बंसल और अनिल मिश्रा का इस्तीफा हो जाता है, उन्हें क्लीन चिट दे दी गई, जिसकी घोषणा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि कर रहे हैं। जो खुद मानते हैं कि वे स्वयं कुछ नहीं करते थे... प्रभु राम के मंदिर के प्रति इन लोगों की क्या गंभीरता थी इस बात से पता चलता था... सबसे बड़ी बात यह है? कि RSS की इसमें पूरी-पूरी भूमिका है। चंपत राय या अनिल मिश्रा को किस आधार पर क्लीन चिट दी गई है? बड़ी बात ये है? कि कृष्ण मोहन, जिन्हें अभी महासचिव बनाया गया है, उनकी खुद की भूमिका भी संदिग्ध है... ट्रस्ट को भंग किया जाना चाहिए, इसकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है..."
0
0
Report
Advertisement

यूपी में मोदी-योगी की जोड़ी के साथ बीजेपी ने M-Y फॉर्मूला को सत्ता दिया

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की सियासत में लंबे समय से सपा एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण के सहारे चुनाव लड़ती रही है, लेकिन अब इस नैरेटिव को बदलकर बीजेपी ने यूपी में पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी के साथ अपने समीकरण बना लिए हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति देश की सत्ता तय करती आई है. साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने विनिंग'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले से सत्ता का वनवास खत्म करना चाहते हैं. ऐसे में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक के लिए एम-वाई फॉर्मूले को अपनी सियासी तानाबाना बना रही है. ये सपा का मुस्लिम-यादव समीकरण नहीं बल्कि बीजेपी की पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी की डबल इंजन का है. बीजेपी के पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम और काम पर 2027 का चुनाव लड़ेगी, यह संदेश स्पष्ट है. योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर मॉडल और हिंदुत्व की राजनीति के आगे विपक्ष के गणित ध्वस्त हो जाते हैं. मुख्यमंत्री की कानून-व्यवस्था और जीरो-टॉलरेंस नीति भाजपा का प्रमुख ट्रंप कार्ड है. बीजेपी का मोदी-योगी फार्मूला राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, कानून-व्यवस्था और योजनाओं के लाभार्थियों पर टिका है. पीएम नरेंद्र मोदी का करिश्मा और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से एक बड़ा लाभार्थी वोट बैंक बना है. 2027 के चुनाव में बीजेपी की मोदी-योगी जोड़ी का मुकाबला अखिलेश यादव के लिए आसान नहीं होगा.
0
0
Report

गोंडा के खेमपुर कोडरी में 9 फीट अजगर का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल भेजा गया

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमपुर कोडरी गांव में लगातार एक विशालकाय अजगर निकलने से गांव के लोग परेशान थे; खेत की तरफ और घरों से बाहर लोग अपने-अपने बच्चों को नहीं निकलने दे रहे थे। अपने जानवरों की भी निगरानी कर रहे थे। 9 फीट लंबे अजगर से परेशान होकर इसी गांव के रहने वाले फरियाद खान ने शार्प मित्र अरुण कुमार बाबा को घटना की जानकारी दी। आज मंगलवार सुबह सर्पमित्र अरुण कुमार बाबा ने 9 फीट लंबे अजगर का 2 घंटे कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू किया गया। 9 फीट लंबे अजगर के रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र अरुण कुमार बाबा उसे अपने साथ लेकर गए और सुरक्षित जंगल में छोड़ जाएगा। रेस्क्यू करने के बाद अजगर की लंबाई भी नापी गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झज्जर के डबल हत्याकांड की गुत्थी, पुलिस जांच तेज हो रही है

Jhajjar, Haryana:झज्जर के दोहरे हत्याकांड में पुलिस के सामने अनसुलझी गुत्थी दो दिन पहले ही अपने गांव से नीमराना लौटे थे कामिल और इरशाद पीजी हॉस्टल चलाता था कामिल और मुंशी था इरशाद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,कहा: शवों के पास मिला है तेल का ड्रम कहा : आशंका यहीं कि हत्या को बाद शवों को थी जलाने की साजिश थाना प्रभारी बोले,आरोपियों की धरपकड़ और गुत्थी सुलझाने के लिए लगी है कई टीमें पोस्टमार्टम के बाद शवों को किया जाएगा परिजनों के हवाले झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो युवकों कामिल और इरशाद की हत्या की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। पुलिस आर्थिक लेन-देन, प्रॉपर्टी डीलिंग, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं, दोनों की शिनाख्त दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के जरिए हुई। भास्कर की खबर में सहवाग स्कूल की लोकेशन देखने के बाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव जोला से परिजन झज्जर पहुंचे और सरकारी अस्पताल में दोनों शवों की पहचान की। परिजनों के अनुसार, कामिल अपने मुंशी इरशाद के साथ अपनी काली स्कॉर्पियो में गांव जोला (मुजफ्फरनगर) से राजस्थान के नीमराना के लिए रवाना हुआ था। दोनों सिर्फ दो दिन पहले ही गांव से वापस नीमराना पहुंचे थे। रविवार को भी परिवार की दोनों से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उनके साथ इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी। परिवार ने बताया कि कामिल और इरशाद पिछले करीब 20 वर्षों से साथ काम कर रहे थे। दोनों के बीच मालिक-कर्मचारी से बढ़कर परिवार जैसा रिश्ता था और लंबे समय से हर काम साथ मिलकर संभालते थे। नीमराना में कामिल पीजी (पेयिंग गेस्ट) हॉस्टल का संचालन करता था, जबकि इरशाद उसके यहां मुंशी के रूप में कार्यरत था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कामिल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। परिजनों का कहना है कि नीमराना में जहां परश् इरशाद और कामिल रहते थे,वहीं पर उनके साथ दो ओर लोग भी रहते थे। उन्होंने ही फोन पर इनकी दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी थी,बाद में वह झज्जर आए भी थे,लेकिन बाद में वह अचानक गायब भी हो गए। उन्हीं से पता चल सकता है कि इनकी मौत के पीछे का रहस्य क्या है। मृतक कामिल अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियां छोड़ गया है। उसके दो बेटों की शादी हो चुकी है। वहीं इरशाद के परिवार में तीन बेटियां हैं। दोनों परिवारों में घटना के बाद मातम का माहौल है और गांव में भी शोक की लहर है। झज्जर थाना प्रभारी परमजीत का कहना है कि दोनों की मौत से पहले की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। जांच टीम तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कई टीमें इसके लिए लगाई हुई है। जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी। मामले का सुराग भी लग जाएगा। उनका यह भी कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी तो उसके साथ ही इस सनसनीखेज डबल मर्डर केस में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस इनके पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
0
0
Report

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर करारा बयान

Begun, Rajasthan:रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का विभिन्न मसलों पर बयान- भाजपा विधायक दल की बैठक आज.. बैठक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बयान सत्र से पहले विधायकों की विभिन्न विषयों पर चर्चा होती हैं.. क्षेत्र, प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा होती हैं.. सत्र में कांग्रेस ला सकती हैं अविश्वास प्रस्ताव मामले पर कहा- अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष का ब्रह्मास्त्र होता है.. इसका उपयोग तभी किया जाता हैं जब सारे अस्त्र शस्त्र समाप्त हो जाते हो.. वो जबरन मनगढ़ंत मुद्दों को लेकर सत्र में आना चाहते है.. ये हमेशा सदन में मुद्दों से भागे हैं.. विपक्ष बहस करने के बजाए हमेशा भागती रही हैं.. सत्ता पक्ष भी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हैं.. बाइट- श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री
0
0
Report

यूपी में BJP का M-Y फॉर्मूला: मोदी-योगी की जोड़ी से सत्ता की हैट्रिक?

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में बीजेपी का M-Y फॉर्मूला उत्तर प्रदेश की सियासत में लंबे समय तक सपा एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण के सहारे चुनाव लड़ती रही है, लेकिन अब इस नैरेटिव को पूरी तरह से बदलकर बीजेपी ने यूपी में पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी के साथ अपने समीकरण बना लिए हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने विनिंग'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के जरिए सत्ता का वनवास खत्म करना चाहते हैं. ऐसे में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए एम-वाई फॉर्मूले ही अपना सियासी तानाबाना बुन रही है. ये सपा का मुस्लिम-यादव समीकरण नहीं बल्कि बीजेपी की पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी की 'डबल इंजन' का है। बीजेपी के मोदी-योगी फार्मूला, जो राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर टिका है पीएम मोदी को बीजेपी के लिए जीत का गारंटी वाला चेहरा माना जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा, उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं (राशन, आवास, आयुष्मान योजना) और 'कल्याणकारी राज्य' की छवि ने जातियों के बंधन को तोड़कर एक बड़ा 'लाभार्थी वोट बैंक' तैयार किया है 2024 के लोकसभा चुनाव से भले ही सपा के हौसले बुलंद हो, लेकिन 2027 के चुनाव में बीजेपी की मोदी और योगी की जोड़ी का मुकाबला करना अखिलेश यादव के लिए आसान नहीं होगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top