Sultanpur- लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, छात्रा ने की शिकायत
Sultanpur, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर कोतवाली के पहाड़पुर रायपट्टी गांव निवासी दिव्या सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करके आरोप लगाया है, कि वह बीएड की छात्रा है, और उन्होंने 4 जनवरी को जनसेवा केंद्र से आए प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया, लेकिन लेखपाल अखंड प्रताप ने ईर्ष्या वश निरस्त कर दिया, कारण पूछने पर बताया कि आवेदन में अपने पिता की सैलरी स्लिप नहीं लगाई, छात्रा ने बताया कि पिता कोई नौकरी नहीं करते है, इसपर लेखपाल ने दोबारा आवेदन करने के लिए कहा पर छात्रा के दूसरी बार आवेदन करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
