icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228145
LalJi GaudLalJi GaudFollow29 Jan 2025, 10:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सांभरलेक में पाइपलाइन टूटने से पेयजल बर्बाद, लोगों में भारी पानी संकट

Dudu, Rajasthan:सांभरलेक (जयपुर) जलदाय विभाग कार्यालय के ठीक सामने मुख्य पाइपलाइन टूटी, लाइन टूटने से हजारों लीटर पेयजल सड़कों पर बहा। पूर्व में भी कई बार पाइपलाइन लीकेज हो चुकी है, सड़कों पर कई जगह लाइनें लीक होने से पानी हो रहा बर्बाद। जलदाय विभाग की लापरवाही से आमजन हो रहा परेशान। सांभरलेक में 3 से 4 दिन में हो रही पेयजल सप्लाई, लाइनों में लीकेज के चलते देरी से हो रही पेयजल सप्लाई। एक ओर पेयजल की किल्लत दूसरी व्यर्थ बह रहा पानी। एंकर - सांभरलेक में जलदाय विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। विभाग के अपने कार्यालय के ठीक सामने मुख्य पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पेयजल सड़कों पर व्यर्थ बह गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी जगह पर पूर्व में भी कई बार लीकेज हो चुका है, लेकिन विभाग की खानापूर्ति के कारण आमजन को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कस्बे में पहले से ही 3 से 4 दिन के अंतराल पर पेयजल सप्लाई हो रही है, और अब जगह-जगह लाइनों में लीकेज होने के कारण सप्लाई में एक दिन की अतिरिक्त देरी और हो रही है। पानी की इस बर्बादी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
0
0
Report

दूनी में आग पर नियंत्रण को दमकल वाहन urgently चाहिये, ग्रामीण प्रशासन से मांग उठाते

Tonk, Rajasthan:दूनी में बाड़े में लगी आग, 10 से 15 ट्रॉली कड़बी जलकर राख, अग्निशमन वाहन की उठी मांग dूनी नगर पालिका क्षेत्र में तालाब की चादर के पास गणेश मंदिर के नजदीक जसवंत सिंह शेखावत के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से बाड़े में रखी करीब 10 से 15 ट्रॉली कड़बी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन देवली से दमकल वाहन पहुंचने में समय लग जाता है। तब तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझा दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से दूनी नगर पालिका में अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि दूनी एवं आसपास के गांवों में आगजनी की घटनाओं के दौरान देवली से दमकल वाहन आने में देरी होती है, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। नगर पालिका में दमकल वाहन उपलब्ध होने से समय रहते आग पर काबू पाया जा सकेगा।
0
0
Report

स्लग-गंधक पोटाश पिसते समय धमाके में चार बच्चे घायल, एक जयपुर रेफर

Bharatpur, Rajasthan:स्लग-गंधक पोटाश पीसते समय हुआ धमाका, चार बच्चे हुए घायल, 1 जयपुर रेफर, शरीर में घुसे सिलबट्टे के टुकड़े, कल शाम 4 बजे की बताई जा रही है घटना एंकर-भरतपुर के हलैना थाना इलाके में गंधक पोटाश पीसते समय धमाका हो गया। धमाके की चपेट में चार बच्चे आ गए। चारों बच्चों की हालत गंभीर है। 1 बच्चे को जयपुर रेफर किया गया है। चारों बच्चे सिलबट्टा पर गंधक पोटाश पीस रहे थे। घटना कल देर शाम की है। मामला मोलोनी गांव का है। पंकज (17), मोहित (12), गिरधर (16) और चिराग (7) सिलबट्टा पर गंधक पोटाश पीस रहे थे। गंधक पीसते समय अचानक एक बच्चे ने पोटाश को उसमें मिला दिया। तभी गंधक पोटाश में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ सिलबट्टे के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए। कई टुकड़े बच्च्चों के शरीर में घुस गए। घटना में चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से गिरधर को जयपुर के SMS अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं तीनों बच्चों का इलाज भरतपुर में चल रहा है। चारों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहित के पिता नहीं हैं। दो भाई है। मोहित का बड़ा भाई है जितेश मां का नाम गीता पंकज 10वीं दो भाई हैं। पंकज का बड़ा भाई राहुल पढ़ाई करता है। जगराम खेतीबाड़ी करते हैं。 गिरधर 10वीं इकलौता है। एक छोटी बहन है। लखन खेतीबाड़ी करते हैं。 चिराग 2 क्लास में पढ़ता है। इकलौता है 2 बड़ी बहन हैं। चिराग खेतीबाड़ी करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

गोबर्धन पूजा पर गौ माता की पूजा, रघुवर दास ने संरक्षण का संदेश

Jamshedpur, Jharkhand:आज गोबर्धन पूजा है जिसको लेकर जमशेदपुर मे पूजा की धूम देखने को मिल रही है, इस मौके पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी गोबर्धन पूजा के मौके पर गौ माता की पूजा की, इस मौके पर उनकी पुत्र वधु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू, पत्नी रुक्मणि देवी और पुत्र ललित दास पूजा मे शामिल हुए, सभी ने पुरे विधिविधान के साथ गौ माता की पूजा अर्चना की, इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह पूजा गौ माता को संगतक्षण करने का भी होता है, उन्होंने गौ माता का संग्रक्षण करने को लेकर भी लोगों से अपील की, साथ भी भगवान कृष्ण से कामना की कि सभी के घरों मे सुख शांति और समृद्धि लाए, वहीं विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि भगवान कृष्ण और गौ माता पुरे झारखण्ड वासियों के जीवन मे खुशहाली लाए, उन्होंने कहा कि गौ माता की आज पूजा अर्चना पुरे परिवार के साथ किया, गौ माता सभी के जीवन मे खुशियाँ लाए यही कामना करते है।
0
0
Report

जंगल में मवेशी व्यापारी लूट-पाट और फिरौती, चार आरोपी गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जंगल में मवेशी व्यापारियों के साथ लूटपाट और फिरौती वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चढ़चौड़ा जंगल में तीन मवेशी व्यापारियों को बंधक बनाकर आरोपियों ने मारपीट की और उनके पास से 70 हजार रुपये नगद एवं मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी और डराकर बैंक खातों में अलग-अलग किश्तों में 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। घटना 2 नवंबर की है। मामले की रिपोर्ट के बाद भोरमदेव पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर ग्राम केसदा के चार आरोपियों कामू बैगा, चंदन सिंह धुर्वे, महेश धुर्वे और सुरेश धुर्वे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नगद सहित कुल 1 लाख 42 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

एटा ब्रेकिंग एटा में सनसनीखेज वारदात, पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप।

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow1m ago
Sahaspur Barauli, On, Uttar Pradesh:एटा big ब्रेकिंग एटा में सनसनीखेज वारदात, पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप। पिलुआ थाना क्षेत्र में भदवास और भदुआ के बीच सड़क किनारे नाली में मिला 40 वर्षीय रामसेवक का शव। मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से की शिकायत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया, जबकि फरार प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।
0
0
Report

नालंदा के SDM ने छठ घाटों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा और तैयारी चेक की

Pariaunna, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठव्रतियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। रहुई प्रखंड के अंबा पंचायत में SDM किसलय श्रीवास्तव ने छठ घाट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान SDM ने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा और पड़ोस के बिजली की जर्जर तार और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छठव्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, मंगराही छठघाट पर आसपास के करीब एक दर्जन गांवों से हजारों की संख्या में छठव्रती इस घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। वहीं SDM ने अंबा पंचायत में करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन विवाह मंडप को भी एक नजर देखने का काम किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की तथा अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
0
0
Report

अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर मुस्लिम नेता का बड़ा तंज: राजनीतिक स्टंट है

Bareilly, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है उन्होंने कहा कि यह अखिलेश यादव का एक राजनीतिक स्टंट है क्योंकि अखिलेश यादव को पता चल गया है कि मुसलमान वोट अब उसके हाथ से खिसकता जा रहा है जिसको बैलेंस करने के लिए वह अब हिंदू वोटरों के तरफ रुख कर रहे हैं यही कारण है कि वह अब राम मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि अखिलेश यादव दो धारी नाव पर सवारी कर रहे हैं ना तो हिंदू हुई उसके साथ है ना मुसलमान उनके साथ है और राम मंदिर जाना उनके लिए इसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा क्योंकि पहले भी राजनीतिक दल इस तरह की प्रयास कर चुके हैं जिसका गवाह कांग्रेस पार्टी रही है मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि अखिलेश यादव जो सांप्रदायिक खिचड़ी पका रहे हैं उससे उनका कुछ भी भला नहीं होने वाला क्योंकि हिंदू और मुसलमान सभी समझ चुके हैं कि अखिलेश यादव सिर्फ सांप्रदायिकता की बात करके वोट पाना चाहते
0
0
Report
Advertisement

विधान परिषद सचिवालय की गहन जांच शुरू, विपक्ष ने सवाल उठाए

Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद सचिवालय में हुई नियुक्तियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है नये नियुक्ति प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और चयनित अभ्यर्थियों की कार्यकुशलता पर सवाल उठने के बाद अब कर्मचारियों की दक्षता की दोबारा जांच होगी इन कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में हुई थी वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया था फिलहाल रामवचन राय विधान परिषद के सभापति हैं सचिवालय अब नियुक्ति प्रक्रिया और कर्मचारियों की योग्यता की जांच कर रहा है इस बीच RJD के एमएलसी सुनील सिंह ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है सुनील सिंह ने कहा कि एक सभापति के कार्यकाल की जांच हो रही है तो इससे पहले के भी दूसरे सभापति रहे हैं देवेश चंद्र ठाकुर है या और कोई और दूसरे बिहार विधानसभा में नंदकिशोर यादव हो चौधरी जी हो उनका भी कार्यकाल का जांच होना चाहिए सीबीआई से कराया जाता है तो दूध का दूध पानी का पानी आना चाहिए विधानसभा हो या विधान परिषद हो 70% नकारा लोगों को बहाल किया गया है इसमें कई तत्कालीन मंत्री विधायक पर विधायक की सगे संबंधियों को नौकरी मिली है यह सदियों से चला रहा है कई वर्षों से चला आ रहा हैं अच्छे-अच्छे घर के लोगों ने बहाली ली है चतुर्थ वर्ग में पूरे कुएं में भांग गोरा हुआ और सभी लोग जितने लोग भी हैं हमाम में नंगे हैं जांच का बिंदु कम से कम 15 से 20 वर्षों का होना चाहिए इस कार्यकाल में जो भी लोग आसन पर आए हैं उन लोगों ने कितने लोगों को बाहर किया और कितने सगे संबंधियों को बहाल किया है लगातार इस चीज को जांच करने का डिमांड करते रहेंगे बाइट--- सुनील सिंह एमएलसी आरजेडी इस मामले पर बिहार सरकार के मंत्री शीला कुमारी मंडल ने सभी अपने-अपने तरीके से काम करने का आदत लोगों का होता है कौन क्या बोलता है यह उनकी बात है जो लोग ऐसे सवाल उठा रहे हैं उनको अपने अंदर भी झांक लेना चाहिए बोलने पर नहीं जाना चाहिए हर लोगों का अपने काम करने का तरीका होता है और वैसे वह कर रहे हैं वही कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने 2020 से 2025 तक बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद के अंदर हुई सभी नियुक्तियों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जो नौजवान अपनी मेहनत के बल पर नौकरी पाना चाहते हैं और नौकरी के पात्र हैं, उन्हें बिहार में नौकरियां नहीं मिल रहीं हैं उनका मानना है कि जब "रक्षक ही भक्षक" हो जाएंगे तो युवा कहां जाएंगे उनका आरोप है कि धन-बल के आगे मेहनतकश युवाओं की हिम्मत टूट रही है और पैसे वाले 'धन पशु' नौकरियां हासिल कर रहे हैं उन्होंने बताया कि जब वह विधायक थीं, तब उन्होंने 31वीं न्यायिक सेवा की जांच की भी मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक सेवा से लेकर विधान परिषद, विधानसभा और BPSC जैसी तमाम नियुक्तियों में "डबल इंजन" सरकार द्वारा घोटाले किए जा रहे हैं दावा किया कि अगर इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो, तो न जाने कितने भ्रष्ट लोग ('धन पशु') सलाखों के पीछे जाएंगे। प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस बीजेपी का पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा जांच नहीं है बल्कि दक्षता है और उनकी फिर से दक्षता का जांच हो रहा है नए सभापति जो है उनकी या जिम्मेवारी है नौकरी का स्वीकृति जो दिया गया और नियुक्ति हो गया था नए सभापति आए हैं उसके दक्षता के फिर से जांच कर रहे हैं और वह प्रक्रिया है जो है जिनकी नियुक्ति बाद हैं जांच करके उनको नौकरी पर रखा गया तो फिर दक्षता के परीक्षा ली जाएगी सही पाए जाएंगे तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है जांच में विशेष अधिकार होता है सभापति और विधानसभा अध्यक्ष को कमेटी बनाकर जांच कर सकते हैं अगर सवाल उठाए जा रहा है तो लालू यादव के समय का भी जांच होना चाहिए जिससे मैं लाल यादव के सगे संबंधी रिश्तेदारों की नौकरी हुई उसकी भी जांच होनी चाहिए बाइट----- प्रेम रंजन पटेल पूर्व विधायक बीजेपी
0
0
Report

एटा ब्रेकिंग न्यूज़ आधी रात भरभराकर गिरा मकान का लेंटर, मची अफरा

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow5m ago
Sahaspur Barauli, On, Uttar Pradesh:https://we.tl/t-HhHjBZ6T5n2txkmB एटा ब्रेकिंग न्यूज़ आधी रात भरभराकर गिरा मकान का लेंटर, मची अफरा तफरी एटा में देर रात बड़ा हादसा, अचानक भरभराकर गिरा मकान का लेंटर। छत गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर हुआ चकनाचूर। हादसे के वक्त पास में ही सो रहा परिवार बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को नहीं आई चोट। शादी की खुशियों वाले घर में लेंटर गिरने से, परिवार की खुशियां मायूसी में बदलीं। मकान की छत गिरने से परिवार को हुआ भारी नुकसान, घटना के बाद इलाके में मची हलचल। प्रेम सिंह जाटव शीतलपुर विकास खण्ड के गाँव विरामपुर का मामला रिपोर्ट-सोनू यादव
0
0
Report
Advertisement

आश्रम में यौन शोषण के आरोप: इंद्रदेव महाराज के खिलाफ जीरो FIR दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:इंद्रदेव महाराज ने आश्रम में बुलाया महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप! पुणे : वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रदेव महाराज के खिलाफ महिला भक्तों के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर मीरा-भाईंदर के काशीमीरा पुलिस थाने में 28 अक्टूबर को जीरो FIR दर्ज की गई है: पिछले आठ महीनों से न्याय के लिए संघर्ष कर रही पीड़िता को भूमाता ब्रिगेड की संस्थापक अध्यक्ष तृप्ति देसाई के हस्तक्षेप के बाद अब न्यायिक लड़ाई में आगे बढ़ने का रास्ता मिला है: तृप्ति देसाई ने दावा किया है कि इस मामले में अन्य पीड़ित महिलाएं भी सामने आ सकती हैं। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और मामले की गहन जांच करने की मांग की है।
0
0
Report

लखन लाल मीणा बालाहेड़ा पंचायत के सरपंच, डॉ किरोड़ी लाल के सारथी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान की चर्चित सीट पर लखन लाल बने सरपंच, डॉ किरोड़ी लाल के सारथी से बने सरपंच । पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण में हुए मतदान में महवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालाहेड़ा का परिणाम रोचक रहा। यहां डॉ किरोड़ी लाल मीणा के सारथी लखन लाल सरपंच बने हैं। ग्राम पंचायत बालाहेड़ा का राजनीतिक इतिहास भी सरपंच लखन लाल के परिवार के इर्द गिर्द ही घूमता है, लखन के परदादा किशन लाल भी लंबे समय तक पंचायत के सरपंच रहे थे। पंचायती राज की व्यवस्था के शुरुआत से 1970 तक किशन लाल ही ग्राम पंचायत बालाहेड़ा के सरपंच रहे। सरपंच बने लखन के दादा मिठया पटेल जनसंघ के जमाने से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए थे, आपातकाल के दौरान भी मिठया पटेल आपातकाल विरोधी गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे। ये वो दौर था जब आदिवासी समाज का परम्परागत झुकाव कांग्रेस की ओर था, ऐसे में मिठया पटेल को जनसंघ से जुड़ाव के चलते खाप पंचायत ने समाज से बहिष्कृत भी कर दिया था। बाबा किशनलाल के साथ लंबे समय तक बालाहेड़ा का पटेल परिवार ग्राम पंचायत की सत्ता से दूर रहा, अब 50 साल बाद फिर पटेल परिवार से लखन लाल सरपंच बने हैं। लखन के दादा किशन लाल बाबा ने आपातकाल के दौरान ग्राम पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्य किया था। सरपंच लखन लाल लंबे समय से डॉ किरोड़ी लाल मीणा के सारथी के रूप में काम कर रहे हैं, डॉ किरोड़ी लाल मीणा के विश्वस्त और निष्ठावान लखन लाल डॉ किरोड़ी लाल को ही अपना आदर्श और राजनीतिक गुरु मानते हैं। लखन ने बताया कि मेरा जीवन डॉ किरोड़ी लाल मीणा को समर्पित है और उनके पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मैं पिछले 13 से 14 वर्षों से डॉ किरोड़ी लाल मीणा के सारथी के रूप में उनका वाहन चला रहा हूं और इस दौरान मुझे उनकी सेवा करने का सौभाग्य मिला और वहीं से मैं राजनीति सीखी,,, डॉ मीना में राजनीतिक गुरु और आदर्श भी है उन्हीं के अनुसरण करते हुए में ग्राम पंचायत की तमाम लोगों की सेवा करूंगा,,, मेरी पहली प्राथमिकता गांव में आवारा गोवंश को सुविधा देने के लिए गौशाला खोलने की है,,, लखन ने बताया कि पूर्व में कृषि मंत्री से निवेदन करके वह गांव में कृषि महाविद्यालय भी खुलवा चुके हैं,, लगाने कहा कि गांव में आपसी प्रेम भाईचारा लोगों में बना रहे इसके लिए वह सभी धर्म को सभी समाज के लोगों को साथ में लेकर चलेंगे दिवाली पर उन्होंने गांव के सभी मंदिरों की साफ सफाई वह सौंदर्य करण के साथ में सभी आम रास्तों को खुलवाने का काम किया और आगामी समय में अंबेडकर पार्क की भी पहल करने जा रहे हैं...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top