228145
सुल्तानपुरः सिद्ध संत बाबा रामदीन दास कुटी पर विशाल भण्डारे और मेले का आयोजन
Kadipur, Uttar Pradesh:कादीपुर तहसील क्षेत्र के दोस्तपुर ब्लाक नारायनपुर कलां गांव स्थित सिद्ध संत बाबा रामदीन दास कुटी पर लोक कल्याणार्थ बसंत पंचमी के अवसर पर हवन पूजन कर विशाल भण्डारे और मेले का आयोजन आयोजित किया गया। मुख्य पुजारी राम अनुज उपाध्याय ने बताया कि यह स्थान प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होने के कारण आज तक यहां पहुंचने के लिए कोई सुगम मार्ग नहीं है। इसके बावजूद हजारों लोग बाबा की कुटिया में दर्शन पूजन के लिए आते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर ब्रेकिंग: मिलक खानम थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या,अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी 4 गोली,मौके पर ही मौत, दिनदहाड़े गोली चलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप,मृतक नवजोत सिंह थाना मिलक खानम थाना क्षेत्र के टाकला गांव का है रहने वाला,अपनी वाशिंग हब पर बैठा था युवक, परिवारिक रंजिश के चलते बताई जा रही है गोली मारने की बजह,घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस,0
0
Report
केवलारी पुलिस ने तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:हेडलाइन: केवलारी पुलिस की कार्रवाई, 3 स्थाई वारंट तामील सिवनी। केवलारी पुलिस ने तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के मामले में तीन साल से फरार समीम खान और जफर खान शामिल हैं। वहीं, समीम खान के खिलाफ एक अन्य मामले में भी वारंट लंबित था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन और एसडीओपी अनीसा जैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।0
0
Report
नरसिंहपुर पुलिस ऑपरेशन ईगल क्लॉ में 500 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस के 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' को बड़ी कामयाबी मिली है। नरसिंहपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय स्मैक सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 3 मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आधा किलो अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी शुरू कर दी है नरसिंहपुर को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा गया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सांकल रोड इलाके में घेराबंदी कर तुलसी विश्वकर्मा और तरवर लड़िया नाम के दो तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा। इनके पास से 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। जब पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की, तो मुख्य सप्लायर विकास उर्फ मांगीलाल का नाम सामने आया। एक्शन में आई पुलिस टीम ने तुरंत राजस्थान सीमा पर दबिश दी और इस मास्टरमाइंड को भी दबोच लिया। कुल मिलाकर 52 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विरोध के बीच 68 ट्रेनें रद्द, मेट्रो बंद; जेवर एयरपोर्ट नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): PRAMOD TIWARI ( CONGRESS) ON CANCELLATION OF 68 TRAINS AND CLOSURE OF METRO STATIONS AMID DELHI PROTEST / PROPOSAL TO RENAME JEWAR AIRPORT AS NARENDRA MODI INTERNATIONAL AIRPORT / BJP MAHILA MORCHA PROTEST OUTSIDE CONGRESS OFFICE AND TEARING OF ARADHANA MISHRA’S POSTERS0
0
Report
सिवनी में माता रानी उत्सव: बाहुबली महल बन रहा प्रमुख आकर्षण
Seoni, Madhya Pradesh:गांव में बाहुबली फिल्म बाहुबली के महल में विराजेंगी माता रानी सिवनी शहर से लगे लूघरवाड़ा में बनाया गया बाहुबली फिल्म में बनाया गया महल आगामी 11अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहे मातारानी का पर्व शारदेय नवरात्र को लेकर सिवनी में भारी उत्साह और तैयारियां चल रही है शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में माता के मंडप लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं। शहर के शुक्रवारी में मातारानी का आकर्षक मंदिर बनाया गया है जबकि सिवनी शहर से लगे लूघरवाड़ा गांव में फिल्म बाहुबली में दर्शाया गया महिष्मती महल बनाया गया है जो दर्शकों के लिए आकर्षक केंद्र बनेगा। सिवनी शहर में 90 स्थानों पर माता की आकर्षक प्रतिमा विराजेगी जिसमें पिछले पांच सालों से लूघरवाड़ा गांव का दुर्गा पंडाल आकर्षक और चर्चाओं का केंद्र रहता है।0
0
Report
मुंबई पुलिस ने शिवसेना विधायक वरुण सार्देसाई को हिरासत में लिया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): SHIV SENA (UBT) MLA VARUN SARDESAI DETAINED BY MUMBAI POLICE NEAR AUGUST KRANTI MAIDAN.0
0
Report
Advertisement
2027 की राह में ओवैसी-चंद्रशेखर की गठबंधन अटकलें: सपा-बसपा पर क्या असर?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- अटकलें हैं कि 2027 के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर साथ आ सकते हैं गठबंधन कर सकते हैं, अगर ऐसा हुआ तो क्या सपा और बसपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है0
0
Report
सुमेरपुर में पत्रकार पर रेलवे क्रॉसिंग के पास चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर किया जानलेवा हमला
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- सुमेरपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला ! रेलवे क्रॉसिंग के पास चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर किया हमला। लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, पत्रकार को आईं गंभीर चोटें। हमलावरों के शराब के नशे में होने की भी बात आई सामने। पत्रकार की सोने की चेन और पर्स गायब होने की जानकारी। घटनास्थल पर टूटी हुई हालत में मिली हाथ की घड़ी। पीड़ित पत्रकार ने सुमेरपुर थाने में शिकायत पत्र देकर मांगी कार्रवाई। पुलिस की कार्रवाई पर नजर, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर सवाल।0
0
Report
चौमूं-जयपुर पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने अलर्ट, प्रत्याशी प्रशिक्षण शुरू
Jaipur, Rajasthan:चौमूं -जयपुर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट रिटर्निंग अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने ली मिटिंग उपखंड कार्यालय में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का हुआ आयोजन चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मीटिंग में रहे मौजूद मीटिंग में आचार संहिता की पालना ,नामांकन भरने का दिया प्रशिक्षण एंकर- पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में उपखंड कार्यालय चौमूं में रिटर्निंग अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इच्छुक प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की पालना, नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया और चुनाव संबंधी नियमों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और नियमों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
उत्तर-पश्चिम रेलवे का ‘स्वर से समाधान’ अभियान से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर केCentral rail hospital? The text mentions "केन्द्रीय रेल चिकित्सालय, जयपुर" We'll keep. उत्तर-पश्चिम रेलवे का विशेष अभियान विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजन स्वर से समाधान अभियान की शुरुआत मरीजों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर केन्द्रीय रेल चिकित्सालय में हुई संगोष्ठी डॉ राम मटोरिया ने किया सम्बोधित विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर उत्तर पश्चिम रेलवे के चिकित्सा विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पीड़ितों को सहयोग देने के लिए ‘स्वर से समाधान’ अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की बात सुनना, उनकी परिस्थितियों को समझना और समाधान उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय, जयपुर में तनाव प्रबंधन विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय साहा ने की। कार्यक्रम में डॉ. राम मटोरिया और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति शर्मा ने तनाव प्रबंधन, मानसिक समस्याओं की पहचान और समय पर उपचार के महत्व पर जानकारी दी। संगोष्ठी में 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एक मरीज ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के साथ पिछले 10 वर्षों के अनुभव साझा किए। डॉ. राम मटोरिया ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे व्यक्ति को पूर्वाग्रह के बिना सुनना और उसकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना जरूरी है। अभियान के माध्यम से मरीजों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए संवेदनशील वातावरण बनाने तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संकोच और कलंक को दूर करने पर जोर दिया जाएगा।0
0
Report
दिल्ली: जंतर मंतर प्रदर्शनकारियों को राजीव गांधी स्टेडियम लाने की चर्चा
New Delhi, Delhi:दिल्ली में जंतर मंतर पर भाजपा के प्रदर्शन में डिटेल किए हुए लोगों को बवाना के राजीव गांधी स्टेडियम में लाया गया बताया जा रहा है कम से कम 200 से 300 लोग डिटेल करके यहां ले गए0
0
Report
आगरा: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी; शातिर गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार। साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी वीरू शर्मा को किया गिरफ्तार। सरकारी और संविदा पदों पर नौकरी दिलाने का देता था झांसा। शिकायतकर्ता अरविंद कुमार सक्सेना से 13.25 लाख रुपये की ठगी का आरोप। व्हाट्सऐप पर नौकरी के फर्जी रिजल्ट और जॉइनिंग लेटर भेजे। यूपी पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सचिवालय में नौकरी दिलाने का दावा। यूपी मेट्रो और राजस्थान के शिक्षा विभाग में भर्ती का भी देता था झांसा। पूछताछ में अब तक करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी की बात आई सामने। आरोपी के कब्जे से रेडमी और इनफिनिक्स के दो मोबाइल फोन बरामद। मामले में सह-आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही साइबर क्राइम पुलिस। 12 वीं पास बाँट रहा है न्युक्ति पत्र।0
0
Report
Advertisement
कटनी के सरकारी स्कूल की छत ढह गई, रसोई में काम कर रहीं 4 महिलाएं घायल
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के चाका क्षेत्र स्थित सरकारी प्राथमिक शाला में मिड-डे भोजन बनाते समय अचानक छत का छज्जा गिर गया, जिससे चार महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं की पहचान ममता बर्मन, हिल्या बर्मन, आशा बाई बर्मन और दुर्गाबाई बर्मन के रूप में हुई है। वे पिछले करीब 20 वर्षों से स्कूल में भोजन बना रही थीं। घायलों को तुरंत शासकीय जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी को चोटें आईं हैं।0
0
Report
भारत और वेस्टइंडीज इंदौर पहुँचीं, 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में टी20 मुकाबला
Indore, Madhya Pradesh:भारत और वेस्टइंडीज की टीम पहुंची इंदौर चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंची दोनों टीमें 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा T20 मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगा रोमांचक मुकाबला दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर रहा भारी पुलिस बल तैनात पुलिस की कड़ी निगरानी में एयरपोर्ट से होटल पहुंचें खिलाड़ी खिलाड़ियों के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर इंदौर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर0
0
Report
बागेश्वर का सनातन एकता रथ यात्रा बुंदेलखंड से देशभर के लिए शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:उठो और सनातन के लिए खड़े हो जाओ। इसी आह्वान के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल से 5 दिवसीय सनातन एकता रथ यात्रा निकाल रहे हैं। छतरपुर के बागेश्वर धाम से शुरू हो रही ये यात्रा बुंदेलखंड के पांच जिलों से होकर गुजरेगी। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ये विचारों की यात्रा है, पूरे देश में विचारों के माध्यम से लोगों को सनातन से जोड़ना है। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ होगा। बालाजी के लिए विशेष रथ तैयार किया गया है, जबकि बाबा बागेश्वर वैनिटी वैन में चलेंगे। पहले दिन यात्रा बागेश्वर धाम से निकलकर गंज, बमीठा, चंद्रनगर होते हुए अजयगढ़ पहुंचेगी, जहां दोपहर का विश्राम होगा और रात्रि विश्राम पन्ना में होगा। इस यात्रा में देशभर के प्रख्यात संत शामिल होंगे। पहले दिन वृंदावन के इंद्रेश महाराज, देवी चित्रलेखा, अयोध्या हनुमानगढ़ी से राजू दास महाराज, मलूक पीठ के गंगा दास महाराज, हरिद्वार के मोनी महाराज और चित्रकूट के राधेश्याम महाराज सहभागी होंगे। बाबा बागेश्वर ने बुंदेलखंड सहित देशभर के सनातनियों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है। यात्रा को लेकर प्रशासन भी अलर्ट पर है। कलेक्टर मृणाल मीणा और एसपी रजत सकलेचा ने बागेश्वर धाम पहुंचकर बैठक ली। एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि यात्रा मार्ग में अवरोध न हो इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अनुमान है कि यात्रा में 300 से 400 वाहन शामिल होंगे। इसके लिए अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है और महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है ताकि यात्रा सुगम रहे और यातायात भी प्रभावित न हो। बाईट-धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री -पीठाधीश्वर बाईट-आदित्य पटले -एडिशनल एसपी0
0
Report
Advertisement
