228125
Sultanpur - लंभुआ स्टेशन से 70 हजार की शराब के साथ 3 गिरफ्तार
Katka, Uttar Pradesh:सुलतानपुर जीआरपी ने लम्भुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के वाराणसी छोर से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये की शराब बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में बिहार के पटना जिले के दो युवक वैभव राज और रौशन कुमार शामिल हैं। तीसरा आरोपी सुलतानपुर के जयसिंहपुर का रहने वाला अमन तिवारी है। पुलिस को इनके पास से 344 टेट्रा पैक और 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
2000 रुपये के डीजल के लिए चालक ने पंपवाले को खिड़की से खींचकर घसीटा; गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:सड़क पर चलती गाड़ी और खिड़की के शीशे में हाथ फंसाकर लटकता हुआ पेट्रोल पंप का बेबस सेल्समैन... जिसने भी यह खौफनाक मंजर देखा, उसकी रूह कांप गई. महज़ दो हज़ार रुपये के डीजल के पीछे किसी इंसान की जान की क्या कीमत रह जाती है, इसकी शर्मनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर हापुड़ के पिलखुवा से सामने आई. हालांकि, पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी काली स्कॉर्पियो ज़ब्त कर ली है. जानकारी के अनुसार यह घटना पिलखुवा थाना क्षेत्र की है. यहां एक काली स्कॉर्पियो संख्या यूपी 15 ईवाई 3159 पेट्रोल पंप पर पहुंची और चालक ने 2000 रुपए का डीजल भरवाया. तेल डलवाने के बाद जब पंपकर्मी ने भुगतान मांगा, तो आरोपी पैसे देने की बजाय भागने लगा. सेल्समैन ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो कार चालक ने खिड़की का शीशा ऊपर चढ़ाकर उसका हाथ शीशे में ही दबा दिया. इसके बाद आरोपी ने रफ्तार बढ़ा दी. पंपकर्मी चिल्लाता रहा, गुहार लगाता रहा, लेकिन बेरहम चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे सड़क पर घसीटता हुआ ले गया. आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वारदात के बाद पिलखुवा पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो की तलाश करनी शुरू कर दी. पुलिस टीम ने हिण्डालपुर बम्बा कट धर्म कांटे के पास से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी फरयाद पुत्र अब्दुल बाहब निवासी ग्राम ललियाना, थाना किठौर, मेरठ है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया है और आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 351 और 316(2) में केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली है. ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि चंद रुपयों की खातिर किसी गरीब कर्मचारी की जान दांव पर लगा देना किस मानसिकता को दर्शाता है? कानून का खौफ खत्म समझने वाले ऐसे दबंगों को पुलिस की यह सख्त कार्रवाई कितना कड़ा संदेश देती है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा.0
0
Report
बारिश तेज के बीच प्रमो के लिए पीटीसी भेजेंगे
Noida, Uttar Pradesh:प्रोमो के लिये पीटीसी भी भेज देंगे अभी बारिश तेज है0
0
Report
अररिया के फारबिसगंज अस्पताल में खराब हालात, ड्रेसिंग से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक नदारद
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में जी मीडिया की टीम ने रियल्टी चेक किया जिसमें प्राइवेट और चतुर्थवर्गीय कर्मी मरीजों का ड्रेसिंग और सुई देते मिले। अस्पताल के मरीजों के लिए जीविका दीदियों द्वारा दीदी की रसोई भी चलाई जा रही थी जो पिछले 3 महीने से बंद है और मरीजों को खाना नहीं मिल रहा है। अस्पताल के एमएनसीयू वार्ड के वाशरूम में अल्ट्रासाउंड की मशीन बंद है क्योंकि इसे चलाने के लिए तकनीशियन उपलब्ध नहीं है। अस्पताल के हालात का जायजा लिया जी मीडिया रिपोर्टर कुमार नितेश ने।0
0
Report
Advertisement
अखिलेश के निशाने पर जयंत चौधरी का पलटवार: G और JAAT में फंसाने की धमकी
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश के बार-बार निशाना साधने पर केंद्रीय राज्य मंत्री और RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन पर पलटवार किया है...उन्होंने कहा कि ABCD तो छोड़िए हम आपको G (GANNA) और J (JAAT) में ही फंसा देंगे0
0
Report
सांगली में संतोष पंडित के अश्लील भाषे के विरोध में पुतला दहन, माफी की मांग
Sangli, Maharashtra:सांगली के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटील के बारे में संतोष पंडित द्वारा की गई आक्षेपार्ह और अश्लील भाषा के विरोध में सांगली में भाजप किसान मोर्चा के वतीने संतोष पंडित यांच्या विरोधात आंदोलन कर संतोष पंडित यांच्या पुतळ्याला जोडेमारून दहन करण्यात आले. यावेळी संतोष पंडित विरोधात जोरदार घोषणाबाजी करत संतोष पंडित यांने मंत्र्या जाहीर माफी मागावी,अशी मागणी करत प्रसंगी संतोष पंडित याला बदलून काढू,असा इशारा भाजप किसान मोर्चाचे प्रदेश उपाध्यक्ष महेश खराडे यांनी दिला आहे.0
0
Report
अंकित बालियान हत्या के बाद मासूम शर्मा व संजीव बालियान ने परिवार से मुलाकात की
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद लगातार राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उनके परिवार से मुलाकात कर रही हैं। वहीं आज हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अंकित बालियान के परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके तेरहमी के तीसरे दिन मासूम शर्मा के साथ पहुँचे, जहां उन्होंने अलग-अलग अंकित बालियान के परिवार के लोगों से बात की। मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने अंकित के परिजनों से मुलाकात के दौरान परिवार का साहस बढ़ाया। इस दौरान मासूम शर्मा ने अंकित की पत्नी से भी अलग से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि अंकित की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है और लगातार न्याय की मांग कर रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए मासूम शर्मा ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब अपराध बढ़ते हैं तो इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों और अन्य लोगों को समय-समय पर धमकियां भी मिलती रहती हैं। मासूम शर्मा ने बताया कि अन्य साथी भी अंकित के परिवार से मिलने पहुंचे हैं, लेकिन वे पहले शूटिंग और अन्य व्यस्तताओं के कारण नहीं आ पाए थे। वहीं इस बारे में हरियाणा सिंगर मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने संजीव बालियान से बातचीत की थी और उनके साथ परिवार से मिलने आने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का जवान बेटा अगर अचानक चला जाए तो उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। परिवार जिस दर्द से गुजर रहा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी हरियाणा में अपराध की घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा का आपसी रिश्ता बेहद मजबूत है। दोनों क्षेत्रों की भाषा, संस्कृति और रिश्तेदारियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इसलिए जहां भी अपराध बढ़ता है, वहां दुख और चिंता स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अपराध से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना उत्तर प्रदेश में हुई है, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी परिवार को न्याय और हर संभव मदद दिलाने के लिए बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में सरकार और समाज दोनों के सहयोग की जरूरत है। संजीव बालियान ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को भी पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए। फिलहाल, अंकित बालियान की हत्या के बाद परिवार को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है और राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों का परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है。0
0
Report
Advertisement
तिमारपुर में जन्माष्टमी के दिन मदन की हत्या, इलाके में नशे का कारोबार पर आरोप
New Delhi, Delhi:उतरी दिल्ली के तिमारपुर थाना इलाके की पत्राचार बस्ती में रहने वाले 45 वर्षीय मदन की चाकुओं से गोतकर हत्या कर दी गयी। जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली। तिमारपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर मृतक मदन के शव परिवार को शोफ दिया। तिमारपुर थाना पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश। सामने आये पुलिस प्रवक्ता की बयानों के अनुसार कुछ हमलावर आये जिन्होंने मदन के ऊपर एक के बाद एक चाकुओं से कई वार कर दिया मदन अपनी जान बचाने के लिए अपने घर की तरफ भागा ओर रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मदन की किसी से आपसी रंजिश नहीं थी; फिर भी कुछ ज्ञात हमलावरों ने मदन की हत्या कर दी। सबसे बड़ा कारण इलाके में बिक रहे अवैध नशे का कारोबार माना जा रहा है। नशे की लत को पुरा करने के चलते आये दिन असमाजिक तत्व लूटपाट छीना झपटी व हत्या जैसी वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी है। मदन की हत्या के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मदन मछली विक्रेता था, जिसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जन्माष्टमी के दिन मदन के परिवार में खुशियां नहीं बल्कि मातम पसरा हुआ है. फिलहाल स्थानीय पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है। तिमारपुर थाना पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।0
0
Report
हिसार नगर निगम सफाई कर्मी 30वें दिन भी हड़ताल पर, आवाजाही बढ़ी
Hisar, Haryana:हिसार नगर निगम में पक्का करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 30वें दिन भी जारी रही, जहां कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। सरकार द्वारा 5 सितंबर तक ड्यूटी पर न लौटने पर कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने से कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया है, लेकिन उन्होंने मांगें पूरी होने तक पीछे न हटने और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। वहीं, आंदोलन के दौरान महिला कर्मचारियों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए गए हैं और कार्रवाई न होने पर अदालत जाने की बात कही गई है।0
0
Report
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रोशनी से जगमगाया श्री राम मंदिर
Gajraula, Uttar Pradesh:शाम को मंदिर परिसर में ही काशी से आए कथा वाचक मारुति किंकर जी महाराज अपने श्री मुख से श्रीमद् भागवत पुराण का वर्णन भी करेंगे। वहीं शुक्रवार को जुबिलेंट एग्री एंड कनज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के यूनिट हेड देवेंद्र बंसल एवं एचआर हेड पुनीत तिवारी ने भी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। दिलीप पांडेय भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
राघोपुर में बाढ़ का तेज़ प्रकोप, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ बचाव अभियान जारी
Hajipur, Bihar:तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच राघोपुर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बताया जा रहा है कि 50 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जहां बाढ़ के पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेरसिया समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच रही हैं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों के रहने, खाने और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
CM साय दिल्ली दौरे बाद रायपुर लौटे, जल संरक्षण और नक्सल मुद्दों पर जोर
Begun, Rajasthan:रायपुर सीएम विष्णुदेव साय वापस रायपुर लौटे.. दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर गए थे CM साय.. जल शक्ति मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए CM साय.. जल संरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ की हुई सराहना.. केंद्रीय नेताओं से भी CM साय ने की मुलाकात.. जन्माष्टमी के अवसर पर रायपुर एयरपोर्ट में CM का स्वागत करने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग.. बाजे गाजे और गुलदस्ते के साथ CM साय का स्वागत.. CM विष्णुदेव साय का बयान जल शक्ति मंत्रालय की बैठक को लेकर कहा- जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ के 5 जिले देश के टॉप-10 में शामिल बारिश की हर बूंद सहेजकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करना लक्ष्य बैठक में दिए सुझाव के सवाल पर सीएम साय ने कहा- हर राज्य अपनी परिस्थितियों के अनुसार बनाए ‘कैच द रेन प्लान’ बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों के लिए ‘स्टेट वाटर अवार्ड्स’ शुरू करने का सुझाव तकनीक, नियमित मॉनिटरिंग और जनभागीदारी से जल संरक्षण होगा प्रभावी छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर की मांग के सवाल पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- डबल इंजन सरकार में नक्सलवाद के खात्मे का असंभव काम हुआ संभव नक्सली बस्तर में सड़क, स्कूल और विकास नहीं होने देना चाहते थे PM मोदी के आशीर्वाद, अमित शाह की इच्छाशक्ति और जवानों के साहस से नक्सलवाद समाप्त बस्तर को अलग राज्य बनाने की मांग करने वाले विकास विरोधी बातें कर रहे ऐसी मांग करने वाले छत्तीसगढ़ की जनता के विरोधी हैं बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति NDPS एक्ट के तहत फ्रीज, 45 लाख की भूमि
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्करी से कथित तौर पर अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई करते हुए करीब 45 लाख रुपए कीमत की कृषि भूमि को NDPS Act की धारा 68-F के तहत फ्रीज किया है। सदर थाना प्रभारी राजीव रॉयल ने पुलिस टीम सहित आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रथम श्रेणी का नशा तस्कर है। उसके खिलाफ NDPS Act के तहत तीन प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में दर्ज मामले की जांच के दौरान उसकी संपत्ति और आय के स्रोतों की वित्तीय जांच की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी की कोई वैध आय का स्रोत नहीं पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कई वर्षों से नशा तस्करी में लिप्त है। नशे के कारोबार से अर्जित धन से उसने चक 7 यूटीएस में कृषि भूमि खरीदी थी। भूमि की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में त्योहारों के दौरान शांति समिति की बैठक, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी त्यौहारों एवं पर्वों के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक में त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर और एसपी ने आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।0
0
Report
कोटा के डीसीएम क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव: 22 मोटराइज्ड झांकियाँ आकर्षण का केंद्र
Kota, Rajasthan:कोटा जिलेभर में कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के तलवंडी, नयापुरा से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। विशेष रूप से डीसीएम इलाके में 1970 से चली आ रही परंपरा के तहत बनाई गई खास मोटराइज्ड झांकियाँ लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं। कोटा शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कान्हा के जन्मदिन की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगे फूलों और जगमगाती लाइटों से सजे मंदिरों में सुबह से ही जय श्री कृष्णा के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु घंटों कतार में लगकर बाल-गोपाल की एक झलक पाने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। कोटा के डीसीएम क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण की 22 अलग-अलग लीलाओं को दर्शाती भव्य झांकियाँ सजाई गई हैं। पूरी तरह से मोटराइज्ड ये झांकियाँ भगवान की लीलाओं को जीवंत कर देती हैं। 1970 से लगातार चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए न केवल कोटा, बल्कि दूर-दराज़ के इलाकों से भी हजारों लोग पहुँच रहे हैं। भक्ति, कला और अनूठी परंपरा का यह संगम पूरे जिले को कृष्णमय कर रहा है। मध्यरात्रि को महाआरती और मटकी फोड़ के साथ जन्मोत्सव का यह उल्लास चरम पर पहुंचेगा।0
0
Report
सीएम मोहन यादव के काफिले को रोके अभ्यर्थियों ने पद वृद्धि ज्ञापन सौंपा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने रोका सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला मुख्यमंत्री के काफिले के सामने पहुंचे वर्ग-2, वर्ग-3 के अभ्यर्थी पद वृद्धि की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन नीलम पार्क में 21 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन 15 दिन से धरना और भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थी0
0
Report
Advertisement
