icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow19 Nov 2024, 02:38 pm

सुल्तानपुर: सर्राफा व्यवसाई से 25 लाख लूट में आजमगढ़ के 2 लुटेरों समेत 3 अरेस्ट

Ahimane, Uttar Pradesh:गोसाईंगंज इंस्पेक्टर प्रेमचंद्र सिंह और कांस्टेबल सूरज तिवारी के प्रयास से भरथीपुर में 25 लाख की हुई लूट का खुलासा हो गया है। पुलिस ने खरसोमा अंडरपास के पास से तीन लुटेरों को पकड़ा है। इनकी पहचान मिर्जा अरबाज उर्फ डाक्टर पुत्र मिर्जा अरशद निवासी मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद, नागा उर्फ सुरजीत बारी पुत्र पप्पू बारी निवासी सोढरी थाना निजामाबाद आजमगढ और गोसाईंगंज के अजीजपुर निवासी तौसीफ के रूप में हुई है। एसएचओ प्रेमचंद्र ने बताया कि इनके पास से साढ़े तीन किलो चांदी व 45 ग्राम सोने के जेवरात मिले हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई में सांप डसने पर भाई ने 150 थप्पड़ से युवक की जान बचाई

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सांप ने डसा तो भाई ने मारे 150 थप्पड़, 15 एंटी-वेनम डोज ने बचाई युवक की जान हरदोई में जहरीले सांप के डसने के बाद 21 वर्षीय युवक की हालत इतनी बिगड़ी कि जिंदगी और मौत के बीच जंग शुरू हो गई। ऐसे वक्त में बड़े भाई ने हिम्मत नहीं हारी। डॉक्टर की सलाह पर वह लगातार युवक को थप्पड़ मारकर जगाए रखता रहा। करीब 150 थप्पड़ों के बाद भी भाई नहीं रुका। उधर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी टीम ने दो घंटे के भीतर 15 एंटी-वेनम डोज देकर युवक की जान बचा ली। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर का है। यहां डेयरी चलाने वाले आकाश का छोटा भाई अरुण शनिवार दोपहर करीब दो बजे खेत में पानी लेकर गया था। घास की बोरी उठाते समय उसमें छिपे जहरीले सांप ने अरुण को डस लिया। चीख सुनकर आकाश मौके पर पहुंचा और भाई को सड़क की ओर लेकर भागा। इसी दौरान प्रगति नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक शिवम शर्मा वहां से गुजरे। हालत गंभीर देखकर उन्होंने दोनों भाइयों को बाइक पर बैठाया और बिना समय गंवाए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इमरजेंसी में EMO डॉ. शेर सिंह और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने परिजनों को अरुण को सोने न देने की हिदायत दी। इसके बाद आकाश लगातार भाई को थप्पड़ मारकर उसे होश में रखने की कोशिश करता रहा। डॉक्टर के मुताबिक, अरुण के शरीर में जहर का असर गंभीर था, इसलिए सामान्य से अधिक एंटी-वेनम की जरूरत पड़ी। करीब दो घंटे में उसे कुल 15 एंटी-वेनम डोज दी गईं। डॉक्टर ने बताया कि ऐसे मामलों में मरीज के बेहोश होकर सो जाने से तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने और सांस की नली में उल्टी जाने का खतरा बढ़ सकता है। समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले शिवम शर्मा, इलाज में जुटी मेडिकल टीम और भाई आकाश की तत्परता से अरुण की जान बच सकी। यह घटना बताती है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या देरी के बजाय मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना कितना जरूरी है。
0
0
Report

मनपा ने पूर्व-बाद फोटो से सड़क खर्चों में धांधली रोकने का नियम लागू किया

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर शहरात १,१०० कोटीहून अधिक खर्चुन रस्ते झाले; तरीही त्याच रस्त्यावर पुन्हा खोदकाम, पुन्हा डागडुजी आणि पुन्हा बिलांचा खेळ सुरू असल्याच्या तक्रारी आहेत. मनपाची एनओसी घेऊन एमएसआरडीसी, सार्वजनिक बांधकाम विभाग किंवा अन्य यंत्रणांकडून रस्त्यांची कामे केली जातात. त्यानंतर त्याच रस्त्यावर पुन्हा काम झाल्याचे दाखवून खर्च काढला जातो. एकाच रस्त्याच्या नावावर दोनदा पैसा जाण्याची ही पळवाट आता बंद करण्यासाठी मनपाने बिफोर-आफ्टर फोटोचा फॉर्म्युला लागू केला आहे. रस्ता खोदण्यापूर्वी तो नेमका कसा होता आणि काम पूर्ण झाल्यानंतर तो कसा दिसतो, याचे रंगीत छायाचित्र आता एनओसीच्या फाइलमध्ये अनिवार्य राहणार आहे. कामाच्या फाइलमध्ये दिशाभूल करणारे किंवा चुकीचे फोटो जोडले आणि प्रत्यक्ष जागेवर वेगळे चित्र आढळले, तर संबंधित अभियंत्यावर आर्थिक दंडाची कारवाई केली जाणार आहे. म्हणजेच आता कागदावर काम पूर्ण दाखवून मोकळे होता येणार नाही; फोटो आणि प्रत्यक्ष रस्ता यांचा हिशेब जुळवावा लागणार आहे.
0
0
Report

महाराष्ट्र बोर्ड बारहवीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तिथि और शुल्क की घोषणा

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळातर्फे फेब्रुवारी-मार्च २०२७ मध्ये होणाऱ्या बारावीच्या परीक्षेसाठी ऑनलाइन अर्ज भरण्याचे वेळापत्रक जाहीर करण्यात आले आहे. या प्रक्रियेत नियमित विद्यार्थ्यांसह खासगी, श्रेणीसुधार, तुरळक विषय घेऊन प्रविष्ट होणारे विद्यार्थी आणि ट्रान्स्फर ऑफ क्रेडिट अंतर्गत विद्यार्थ्यांना सहभागी होणार आहे. नियमित शुल्कासहः १४ ऑगस्ट ते २१ ऑक्टोबर २०२६ पर्यंत अर्ज भरता येणार तर विलंब शुल्कासहः १ ते १५ नोव्हेंबर २०२६ पर्यंत अर्ज भरता येणार अतिविलंब शुल्कासहः १६ ते ३० नोव्हेंबर २०२६ प्रतिविद्यार्थी प्रतिदिन ५० रुपये दंडासह रक्कम भरता येणार...
0
0
Report
Advertisement

बिहार में मानसून सक्रिय, आज तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी

Patna, Bihar:सावन का महीना चल रहा है और बारिश अभी भी औसत से कम हो रही है। मानसून के सीजन में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। राजधानी पटना में सुबह से ही धूप का असर तेज हो जाता है और धूप की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में दोहरा मौसम देखने को मिल रहा है, जहां बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की जा रही है। वहीं, आज 16 अगस्त को बिहार में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में कई जगह बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
0
0
Report

बोकारो के चास में 35 लाख के आभूषण-नकदी चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में घर की खिड़की तोड़कर 35 लाख के जेवरात व नकदी चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग। बताते चले कि बोकारो के चास थाना क्षेत्र में घर की खिड़की तोड़कर चोरों द्वारा करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीब दो से तीन बजे के बीच की बताई गई है। पीड़ित ने चास थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार, चोर घर के दक्षिण दिशा की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखे जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने चास थाना को इसकी सूचना दी. पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन में घर में रखी करीब 45 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने की अंगूठियां, ताबीज, हार, चेन, चूड़ियां, लॉकेट, कान की बालियां, मांगटीका सहित चांदी के आभूषण चोरी होने की बात कही गई है। आवेदन में चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा Redmi A7 Pro 5G, 128GB, Sunset Orange रंग का मोबाइल फोन भी चोरी होने की जानकारी दी गई है। पीड़ित ने चोरी गए मोबाइल का IMEI नंबर और मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पीड़ित ने पुलिस से घटना की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही चोरी की वास्तविक रकम और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी。 बाईट : -- पीड़ित
0
0
Report

बरसात ने बरवाडीह के खपड़ेल मकान ढहा, छह परिवार उजड़े; मुआवजे की मांग

Latehar, Jharkhand:latehar barwadiha क्षेत्र में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बरवाडीह प्रखंड केड़ पंचायत क्षेत्र के टोला दुवारपार में शीला देवी पति सिता राम गरीब परिवार का कच्चा खपरैल मकान गिर गया, जिससे परिवार के सामने रहने की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है. जानकारी के अनुसार शीला देवी के पति अपने परिवार को पालन पोषण करने के लिए फिलहाल बेंगलुरु में काम कर रहे हैं. गांव के खपड़ेल मिट्टी के मकान में छह परिवार रहते थे; बारिश के कारण मिट्टी के खपरैल मकान गिर चुका है. मकान गिरने से काफी नुकसान हुआ है जैसे घर का राशन, कपड़ा और एक दर्जन मुर्गा–मुर्गी के बच्चे दबकर मर गए. इस घटना में घर से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, पीड़ित परिवार ने प्रखंड और जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजे के मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी: खराब पुल से ग्रामीण जान जोखिम में, पुल निर्माण जल्द करवाने की मांग

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री विधानसभा के विकास खंड नौगांव के कुपड़ा कुंशाला त्रिखीली मोटर मार्ग और मोटर पुल की स्थिति काफी खराब है। गड़गाड़ में अभी तक निर्माणाधीन पुल तैयार न होने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रास्तों को पार कर रहे हैं। बीते रोज भारी वर्षा के कारण गड़गाड़ में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को गदेरे को पार करना मुश्किल हो गया, तो फिर महिलाओं को जेसीबी के अगले हिस्से पर बैठाकर गदेरे को पार करवाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र मोटर पुल निर्माण और सड़क मार्ग को दुरुस्त किया जाए। गड़गाड़ में मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण भी किया था, बावजूद इसके विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

चिड़ावा नगरपालिका में तीन सदस्यीय जाँच कमेटी गठन से सियासत गरम

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा की पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यों की जांच मामला जांच मामले में सामने आया नया और बड़ा अपडेट शिकायत पर डीएलबी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जयपुर डीडीआर मुकेश मूंड की अध्यक्षता में कमेटी बनी नगर परिषद झुंझुनूं दो सहायक अभियंताओं को बनाया कमेटी में सदस्य एईएन सरोज भाटिया और एईएन अनिल कुमार कमेटी में शामिल डीडीआर ने भेजा चिड़ावा ईओ गौतम शर्मा को भी पत्र दोनों सदस्यों को शिकायत से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश संभावना, सोमवार को नगरपालिका पहुंच सकती है जांच टीम निकाय चुनावों से ठीक पहले चिड़ावा की स्थानीय राजनीति में बड़ा प्रशासनिक और सियासी भूचाल आ गया है। नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यकाल को लेकर की गई गंभीर शिकायतों की जांच अब जमीन पर उतरने जा रही है। शासन सचिव के आदेश के बाद डीएलबी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है और कमेटी को संबंधित रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में नया और बड़ा अपडेट यह है कि डीडीबीआर मुकेश कुमार मूंड की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में झुंझुनूं नगर परिषद की एईएन सरोज भाटिया और एईएन अनिल कुमार को सदस्य बनाया गया है। सबसे अहम बात यह है कि 14 अगस्त को जारी आदेश के बाद अब जांच कमेटी सीधे रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी में है। डीडीआर मुकेश कुमार मूंड ने कमेटी के दोनों सदस्यों के साथ-साथ चिड़ावा नगरपालिका के ईओ गौतम शर्मा को भी निर्देश दिए हैं कि शिकायत में उठाए गए सभी मामलों से संबंधित रिकॉर्ड जांच कमेटी के सदस्यों को उपलब्ध करवाया जाए। कमेटी के सदस्यों को जांच पूरी कर रिपोर्ट अविलंब डीएलबी को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन का अवकाश होने के कारण संभावना है कि सोमवार को जांच कमेटी चिड़ावा नगरपालिका पहुंचकर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाए। निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित होने से चिड़ावा के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि जांच टीम नगरपालिका पहुंचने के बाद कौन-कौन सी फाइलें खंगालती है और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर क्या तथ्य सामने आते हैं। यह पूरा मामला ओजटू निवासी सतपाल डांगी की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, नियम विरुद्ध भूमि रूपांतरण और नगरपालिका को संभावित राजस्व हानि सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने उप निदेशक (क्षेत्रीय) को जांच के निर्देश दिए थे। शासन सचिव की ओर से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सात दिन की समयसीमा भी निर्धारित की गई थी। अब इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए डीएलबी ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। शिकायतकर्ता ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। जिसमें आरटीपीपी एक्ट के प्रावधानों की कथित अनदेखी कर चहेते ठेकेदारों को बीएसआर दरों से अधिक दरों पर काम देने तथा कुछ स्थानों पर सड़क-नाली निर्माण के बिना भुगतान उठाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। 10 वर्षों के लिए पोल कियोस्क एवं यूनिपोल विज्ञापन टेंडर में राज्य स्तरीय पोर्टल का कथित रूप से उपयोग नहीं करने, बंद लिफAsc में टेंडर लेने और उच्चतम बोलीदाताओं को बाहर करने के आरोप शिकायत में इससे नगरपालिका को राजस्व नुकसान होने की बात कही गई है। खातेदारों के 90-बी आवेदनों पर कथित अनियमितता, 90-ए जमाबंदी और 70-30 अनुपात का कथित दुरुपयोग कर ले-आउट पास करने के आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। जांच कमेटी को संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के आदेश के बाद अब पूरा मामला फाइलों की जांच पर टिक गया है। टीम निर्माण कार्यों की फाइलों, टेंडर प्रक्रिया, भुगतान रिकॉर्ड, भूमि रूपांतरण एवं पट्टों से संबंधित दस्तावेजों सहित शिकायत में उठाए गए सभी बिंदुओं की जांच करेगी। यदि जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारी तय होने और नियमानुसार कार्रवाई के साथ-साथ गलत पाए गए भुगतानों की रिकवरी का रास्ता भी खुल सकता है। हालांकि फिलहाल आरोप केवल शिकायत में लगाए गए हैं और इनकी सत्यता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी इन आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बता चुके हैं। ऐसे में अब तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट चिड़ावा की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। निकाय चुनाव से ठीक पहले जांच कमेटी का गठन और नगरपालिका की फाइलों की जांच की तैयारी ने चिड़ावा की सियासत का तापमान बढ़ा दिया है। अब सोमवार को कमेटी के संभावित दौरे और उसके बाद सामने आने वाले रिकॉर्ड पर सभी की निगाहें टिकी हैं.
0
0
Report

हाजीपुर में पार्किंग विवाद के बाद पुलिस-अधिवक्ताओं के बीच टकराव; दरोगा पर आरोप

Hajipur, Bihar:हाजीपुर में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच टकराव में बदल गया है। पासवान चौक सब्जी मंडी के पास एक महिला दरोगा ने कार चालक और उसके परिजनों पर मारपीट, गाली-गलौज और वर्दी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने पहुंचे एक सिपाही के साथ भी मारपीट का आरोप है। मामला बढ़ा तो पुलिस ने एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता औद्योगिक थाने पहुंच गए। मामला हाजीपुर के पासवान चौक सब्जी मंडी का है। बताया जा रहा है कि सड़क पर कार खड़ी होने के कारण जाम की स्थिति बनी थी। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात महिला दरोगा नेहा कुमारी वहां पहुंचीं और कार को आगे बढ़ाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर कार सवार युवक और उसकी पत्नी महिला दरोगा से उलझ गए। महिला दरोगा का आरोप है कि उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, वर्दी खींची गई और जब उन्होंने थाने को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला तो मोबाइल भी छीन लिया गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही ने महिला दरोगा को विवाद में घिरा देखा और बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक, उसकी पत्नी और बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया। अधिवक्ता को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में वकील औद्योगिक थाने पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे। बाइट — नेहा कुमारी, पुलिस अधिकारी बाइट — मनीष कुमार, आरोपी पक्ष बाइट — मोहन कुमार सिंह, अधिवक्ता
0
0
Report

ठाणे खडकपाडा पुलिस ने अब्बास सय्यद को गिरफ्तार कर 9 चोरी के मामले सुलझाए

Kalyan, Maharashtra:कल्याण खडकपाडा पुलिस की कारवाई: कई महीनों से पुलिस को गुमराह कर रहा सराईत इरानी चोर अब्बास सय्यद को बेडिया गिराई गई. ठाणे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 9 मामले सुलझे, 9 महंगी दोपहिया गाड़ियां जप्त. भागने का प्रयास कर रहे अब्बास को गश्त के दौरान बड़ी चतुराई से पकड़ लिया गया. जांच के दौरान अब्बास चैन स्नैचिंग और दोपहिया चोरी के मामलों में फरार बताया गया है. ठाणे जिले के थाना क्षेत्रों में नौ दबिशें दर्ज, अब्बास से नौ महंगी बाइकें कब्जे में. पुलिस को आगे भी अन्य अपराधों की सूचना मिल रही है.
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज के SP ने देर रात सदर अस्पताल के सभी वार्डों का औचक निरीक्षण किया

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विनय तिवारी शनिवार देर रात बाइक से सदर अस्पताल पहुंचे और सभी वार्डों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, कैदी वार्ड, लैब, एक्स-रे कक्ष और रजिस्ट्रेशन काउंटर का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली. आईसीयू के निरीक्षण के दौरान मरीजों के इलाज से जुड़ी जानकारी मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एसपी ने डॉक्टरों से जवाब-तलब किया. इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन से फोन पर बातचीत कर मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए. वहीं, कैदी वार्ड और वेटिंग हॉल के आसपास पंखों की कमी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को अतिरिक्त पंखे लगाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी न हो. इस औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की मौके पर ही समीक्षा की गई. अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में हलचल देखी गई.
0
0
Report

पाकुड़ के पुजारी मनोज दुबे का सड़क हादसे में निधन; क्षेत्र में शोक

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के रहने वाले पुजारी मनोज दुबे का सड़क दुर्घटना में साहिबगंज में निधन हो गया है। मनोज दुबे मुख्य रूप से देवपुर बजरंगबली मंदिर के पुजारी थे और लंबे समय से पूजा-अर्चना कर रहे थे। साहिबगंज से उनका शव पैतृक गांव मोहनपुर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया गया है कि मनोज दुबे अपनी बहन के घर साहिबगंज गया हुआ था और वह टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान किसी अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कानूनी प्रक्रिया के बाद आज उनका शव पैतृक गांव मोहनपुर लाया गया। मनोज दुबे अपने पीछे बूढ़ी मां को छोड़ गए।
0
0
Report

शहर के पास लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत, वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग

Dungarpur, Rajasthan:शहर के नजदीक लेपर्ड की लगातार मूवमेंट से लोगों में डर है। कुछ ही दिनों में लेपर्ड अलग-अलग रिहायशी इलाकों में लेपर्ड दिखाई दिया है। उदय विलास रोड स्थित सिसोदिया फार्म हाउस के पास बीती रात को फार्म हाउस की दीवार पर लेपर्ड बैठा नजर आया। एक कार चालक ने इसका वीडियो बनाया है। इधर लगातार लेपर्ड के म्यूवमैंट से आसपास के लोगों में भय बना रहता है। शहर से सटे इलाकों में इन दिनों लेपर्ड की लगातार मूवमेंट से स्थानीय निवासियों में भारी डर का माहौल है। बीते कुछ दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग रिहायशी क्षेत्रों में लेपर्ड की आवाजाही दर्ज की गई है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला उदय विलास रोड स्थित सिसोदिया फार्म हाउस के पास से सामने आया है। बीती देर रात फार्म हाउस की चारदीवारी पर एक लेपर्ड काफी देर तक बैठा नजर आया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक कार चालक की नजर जब लेपर्ड पर पड़ी, तो उसने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों के करीब लेपर्ड की सक्रियता बढ़ने से देर शाम और रात के समय घरों से बाहर निकलना खतरनाक साबित हो रहा है। आसपास की कॉलोनियों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों और शहरवासियों ने वन विभाग से इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top