सुल्तानपुरः गल्ला व्यवसायी से 18 हजार की छिनैती, खरीदारी के लिए घर निकला था
Naugawan, Uttar Pradesh:लंभुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मधैया गांव का एक गल्ला व्यवसायी खरीद के लिए मंगलवार की शाम को घर के लिए निकला। उसने बताया कि वह जैसे ही अपनी बाइक से निकला दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उसको रुकवा लिए और मारने लगे। जेब में रखा हुआ लगभग 18 हजार रुपए निकाल लिए और थैले में रखा पैसा छीनने का प्रयास कर रहे थे कि शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग पहुंचे तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि इसकी सूचना हमने लिखित रूप में रूपी का पूरा चौकी पर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
