228001
Sultanpur: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। आज शहर के सुभाष पार्क में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग तिरंगा लेकर एकत्रित हुए। उन्होंने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गलत खाते में ₹20 हजार ट्रांसफर: बरेली पुलिस ने तुरंत पैसे लौटाए
Bareilly, Uttar Pradesh:गलत खाते में पहुंची ₹20 हजार की रकम, बरेली पुलिस ने वापस कराई बरेली। आंध्र प्रदेश निवासी सिद्धार्थ के खाते से गलती से दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई ₹20 हजार की धनराशि बरेली पुलिस की तत्परता से वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बरेली पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ ने जनपद बरेली पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर बताया कि उनके चाचा अपने B.Tech की पढ़ाई कर रहे पुत्र के मासिक अध्ययन खर्च के लिए ऑनलाइन ₹20 हजार भेज रहे थे। मोबाइल नंबर अथवा खाता संख्या दर्ज करते समय एक अंक गलत हो जाने के कारण रकम गलती से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गई। संबंधित व्यक्ति द्वारा धनराशि प्राप्त होने से इनकार किया जा रहा था। सिद्धार्थ ने Truecaller के माध्यम से संबंधित मोबाइल नंबर के बरेली से जुड़े होने की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद यू पी पुलिस की वेबसाइट से क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, बरेली का संपर्क नंबर प्राप्त कर पुलिस को मामले की जानकारी दी。 शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर आवश्यक तकनीकी जानकारी जुटाकर संबंधित व्यक्ति को ट्रेस किया। इसके बाद चौकी प्रभारी मलूकपुर ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर मामले में पूछताछ और जांच की। जांच में शिकायतकर्ता की ओर से बताई गई जानकारी की पुष्टि होने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए ₹20 हजार की पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने के बाद आंध्र प्रदेश निवासी सिद्धार्थ ने वीडियो संदेश के माध्यम से बरेली पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।0
0
Report
नीलगाय टकराने से बाइक सवार तीन की दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा के मझिआंव में सड़क पार कर रही नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया है। घटना बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव के समीप की है, जहां सड़क पार कर रही नीलगाय अचानक बाइक के सामने आ गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे और वे मझिआंव बाजार से सामान खरीदकर कौवाखोह लौट रहे थे। इसी दौरान नीलगाय से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के निमतर गांव निवासी 35 वर्षीय गुड्डू रजवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कौवाखोर गांव निवासी 24 वर्षीय सुनील रजवार और 22 वर्षीय सचिन रजवार घायल हो गए। दोनों को मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर किया गया है। बताया गया कि गुड्डू रजवार अपनी ससुराल कौवाखोह आए हुए थे। उनकी मां के निधन के बाद शनिवार को दशगात्र कार्यक्रम होना था, जिसके लिए तीनों मझिआंव बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।0
0
Report
सुभाष नगर ड्रेन से तार अंडरग्राउंड, 300 करोड़ से बदलेगा इलाका
Delhi, Delhi:सुभाष नगर ड्रेन से तारों का जंजाल हटेगा अंडर ग्राउंड होंगी बिजली की तारे 300 करोड़ के समग्र विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को साफ पानी, आधुनिक लाइटें, बेहतर सड़कें और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया उद्घाटन राजौरी गार्डन विधानसभा के सुभाष नगर ड्रेन के साथ बनी सड़कों के ऊपर से तारों का जंजाल हटाने के माननीय मुख्यमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आज दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने सुभाष नगर ड्रेन से तारों का जंजाल हटाने और तारों को अंडर ग्राउंड करने का उद्घाटन किया और उन्होंने क्षेत्र में लंबे समय से संकरी सड़क, लटकती ओवरहेड तारों और जगह-जगह खड़े ट्रांसफॉर्मर की वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 'विकसित दिल्ली' के लक्ष्य के तहत इलाके में चल रहे लगभग ₹300 करोड़ के समग्र विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को साफ पानी, आधुनिक लाइटें, बेहतर सड़कें और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा। इस कार्य के बाद राजौरी गार्डन विधानसभा की कायाकल्प हो जाएगी और सड़कों पर गाड़ियां भी फर्राटे भरेंगी।0
0
Report
Advertisement
गंगरेल बांध का रौद्र रूप: सभी 14 गेट खोले गए, 35,000 क्यूसेक पानी छोड़ने से महानदी में उफान
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी: कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगरेल (पंडित रविशंकर शुक्ल) बांध का जलस्तर अपनी कुल 348.70 मीटर क्षमता के करीब पहुंच गया। जलभराव को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने बांध के सभी 14 रेडियल गेट खोल दिए हैं। इनसे महानदी में 35,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। उफनती लहरों का नजारा बेहद खौफनाक दिखाई दे रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने धमतरी और कांकेर के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है।0
0
Report
जालौन में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा, गरीब परिवार हुआ बेघर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का कहर जारी, भारी बारिश के चलते भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, मकान गिरने से मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान हुआ क्षतिग्रस्त, मकान गिरने से गरीब परिवार के सामने रहने का खड़ा हुआ संकट, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटरिया का मामला。0
0
Report
बाणसागर डैम के 12 गेट खुले, सोन नदी में जलप्रवाह तेज — अलर्ट जारी
Shahdol, Madhya Pradesh:बाणसागर डैम में बढ़ी हलचल शहडोल- बाणसागर डैम से इस वक्त की बड़ी खबर बाणसागर डैम के 18 में से 12 गेट खोल दिए गए हैं। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते डैम में तेजी से पानी की आवक बढ़ी। बढ़ती आवक को देखते हुए बांध प्रबंधन ने जल निकासी बढ़ा दी है। करीब 4 साल बाद ऐसे हालात बने हैं, जब डैम के 12 गेट एक साथ खोले गए हैं। फिलहाल 12 गेटों से 7243 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। पावर हाउस क्रमांक-3 के डिस्चार्ज को मिलाकर सोन नदी में 7417.23 क्यूमेक्स जलप्रवाह है。 पानी के तेज बहाव को देखते हुए बांध प्रबंधन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है。 आवक और बढ़ी तो गेटों की ओपनिंग 3 मीटर से भी आगे बढ़ाई जा सकती है। डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। गणेश विसर्जन के दौरान सोन नदी के किनारे नहीं जाने की अपील। प्रशासन और मैदानी अमला लगातार लोगों को नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सूचना दे रहा है। बाणसागर से बढ़े जलप्रवाह के बीच सोन नदी के किनारे सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट।0
0
Report
Advertisement
बस्तर के नारायणपाल में बाढ़: 150 से अधिक बचाए गए, तीरथगढ़ जलप्रपात बंद
ब्रेकिंग जगदलपुर बाढ़ अपडेट बस्तर के नारायणपाल ग्राम पंचायत से 150 से अधिक ग्रामीणों का किया गया रेस्क्यू, इंद्रावती नदी का तटीय ग्रामों में बाढ़ का असर, तीरथगढ़ जलप्रपात को पर्यटकों के लिए किया गया बंद, कुरंदी गांव में भारी बारिश की वजह से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत, 2 लोग हुए घायल0
0
Report
दूध टैंकर ने TVS लूना को टक्कर मारी; 7 वर्षीय रणजीत सिंह की मौत
Udaipur, Rajasthan:दूध टैंकर ने TVS लूना को मारी जोरदार टक्कर, 7 वर्षीय मासूम रणजीत सिंह की मौत सलूम्बर में न्यू बायपास रोड पर वेस्मा मोड़ के पास सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदिर दर्शन के लिए TVS लूना पर दादा और पोता जा रहे थे। इसी दौरान दूध के टैंकर ने लूना को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 वर्षीय रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा घायल हो गए। सुबह न्यू बायपास रोड पर वेस्मा मोड़ के पास अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि TVS लूना पर दादा-पोता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दूध के टैंकर ने उनकी लूना को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 7 वर्षीय रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना अधिकारी मुकेश नागदा भी मौके पर पहुंचे। घायल दादा को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतक बालक रणजीत सिंह के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमनaand मेहता भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली。0
0
Report
देश के लिए शहादत: शहीद हवलदार भगवान सहाय चौधरी को शत-नमन
Jaipur, Rajasthan:शहीद हवальदार भगवान सहाय चौधरी को शहादत अ़लवर के मालाखेड़ा क्षेत्र के निठारी गांव के रहने वाले हवलदार भगवान सहाय चौधरी ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 9 जाट रेजीमेंट में तैनात भगवान सहाय चौधरी ऑपरेशन पराक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी के नौसेरा सेक्टर में ड्यूटी पर थे। 24 सितंबर 2003 की सुबह करीब चार बजे सीजफायर के दौरान लैंडमाइन पर पैर पड़ने से हुए हादसे में वे वीरगति को प्राप्त हुए। उस समय वे हवलदार के पद पर तैनात थे और जल्द ही जेसीओ बनने वाले थे। शहीद भगवान सहाय चौधरी के परिवार में पत्नी चिड़िया देवी, तीन बेटियां और एक बेटा दीपक है। शहादत के समय दीपक महज चार साल का था। परिवार की देशसेवा की परंपरा आज भी कायम है। उनके दामाद मोहन सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। भगवान सहाय चौधरी के पिता गिल्या राम खेती-बाड़ी करते थे। साधारण किसान परिवार से निकले भगवान सहाय ने देश की रक्षा को अपना कर्तव्य बनाया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद हवलदार भगवान सहाय चौधरी की शहादत को शत-शत नमन。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में ट्रक-मोटरसाइकिल भिड़ंत: नीतीश कुमार की मौक़े पर मौत, परिजनों में कोहराम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय पवन यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार नीतीश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
चांडिल डैम 180.50 RL पर, 13 गेट खुले; किसानों को पानी नुकसान का खतरा
Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के चांडिल डैम का जलस्तर 180.50 मीटर RL दर्ज किया गया। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के 13 रेडियल गेट खोले गए हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें 8 गेट करीब 2 मीटर तथा 5 गेट करीब 20 से 25 सेंटीमीटर तक खोले गए हैं। फिलहाल जलस्तर में कमी आने से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन इसके बावजूद किसानों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। जब तक जलस्तर 180 RL के नीचे नहीं आता, तब तक प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रखना जरूरी माना जा रहा है। वहीं, डैम का जलस्तर घटने के बाद भी खेतों में जमा पानी निकलने में समय लग सकता है, जिससे धान की खड़ी फसल को नुकसान की आशंका बनी हुई है। अब डैम के जलस्तर के साथ खेतों की स्थिति पर भी नजर विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा कि डैम का जलस्तर 180.50 मीटर तक पहुंचना राहत का संकेत है, लेकिन किसानों की परेशानी केवल डैम के जलस्तर तक सीमित नहीं है। खेतों में अब भी जमा पानी, धान की खड़ी फसल और संभावित फसल नुकसान की स्थिति पर प्रशासन को गंभीरता से निगरानी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जलस्तर कम करने के लिए 13 रेडियल गेट खोले गए हैं। ऐसे में प्रशासन और परियोजना प्रबंधन को लगातार निगराणी करनी चाहिए, ताकि जलस्तर दोबारा 180 RL के ऊपर न पहुंचे। राकेश रंजन महतो ने कहा कि जलस्तर में कमी से राहत की शुरुआत हुई है, लेकिन किसानों की परेशानी तब खत्म मानी जाएगी, जब खेतों से पानी निकल जाए और उनकी खड़ी फसल सुरक्षित बच सके।0
0
Report
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर देर रात ट्रक-बस टक्कर: लवकुश की मौत, मुकेश घायल
Gonda, Uttar Pradesh:जहां करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर देर रात सड़क हादसा हुआ। कोचा कासिमपुर गांव के पास श्रद्धा ट्रांसपोर्ट के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई। इसमें 25 साल के लवकुश की मौके पर मौत हो गई। लवकुश का चचेरा भाई 23 साल का मुकेश गंभीर घायल है और गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। लवकुश अपने भाई मुकेश के साथ मोबाइल की किस्त जमा कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा घायल मुकेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां मुकेश का इलाज चल रहा है। जबकि मृतक लव कुश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
भूपालसागर चौपाल: सुमित्रा जाट को कप्तानी पर बधाई, आरओ मांग पर चर्चा
Begun, Rajasthan:भूपालसागर, चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुरला में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में rात्रि चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान राजस्थान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सुमित्रा जाट और जिला कलक्टर डॉ. मंजू के बीच नेतृत्व और जिम्मेदारी को लेकर प्रेरक संवाद हुआ। जिला कलक्टर ने सुमित्रा जाट को टीम की कप्तान बनने पर बधाई दी। सुमित्रा जाट ने गांव में साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल के लिए आरओ की मांग रखी। वहीं दो बालकों ने सामान्य ज्ञान के सवालों के सही जवाब देकर प्रतिभा दिखाई, जिस पर जिला कलक्टर ने उनका सम्मान किया।0
0
Report
नितीन नवीन के दौरे के बाद भाजपा पंचायत चुनाव जीतने की तैयारियों में जुटी
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के दौरे के बाद बीजेपी पंचायत चुनाव जीतने की तैयारी में जुटी है सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने दावा किया है कि गांवों में भी भाजपा की बड़ी जीत होगी जी मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर जमकर पलटवार किया अविनाश गहलोत ने कहा कि गांवों में माहौल भाजपा के पक्ष में है शहरों में जिस तरह कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है उस से भी ज्यादा बुरी हालत पंचायत चुनाव में उसकी होगी0
0
Report
टिहरी झील में वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा; दूसरा बैच प्रशिक्षण सम्पन्न
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी झील में वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स और एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा। टिहरी झील में आई आई एस एम भारतीय स्कीइंग एवं पर्वता रोहण संस्थान गुलमर्ग द्वारा वाटर स्कीइंग कोर्स के दूसरे बैच की ट्रेनिंग संपन्न होने के बाद खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और ट्रेनिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया, दूसरे बैच में देश के विभिन्न राज्यों से आए 21 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और वाटर स्कीइंग के गुर सीखे साथ ही वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए टिहरी झील को बहुत बढ़िया डेस्टिनेशन बताया। पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि आई आई एस एम द्वारा पिछले साल भी टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स कराया गया था और इस बार भी 3 बैच में ट्रेनिंग दी जा रही है और आज दूसरे बैच की ट्रेनिंग भी सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इसके बाद तीसरे बैच की ट्रेनिंग कराई जाएगी और अब वॉटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों में भी टिहरी झील पसंदीदा ट्रेनिंग स्पॉट बन रही है और इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम टिहरी झील को वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होंगे।0
0
Report
Advertisement
