Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sultanpur227808

Sultanpur - मनियारपुर में ईद मिलन समारोह आयोजित

Apr 10, 2025 05:29:17
Sultanpur, Uttar Pradesh

सुल्तानपुर, कुड़वार क्षेत्र के मनियारपुर गांव में बुधवार रात को पूर्व प्रधान मीसम हुसैन की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मनियारपुर एकता की मिसाल है, यूंही अमन सुकून भाई चारा सदा बना रहे. मनियारपुर में विभिन्न धर्मों के लोग जिस तरह एक दूसरे का त्योहार मिल जुलकर मनाते हैं सेवइयां व मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई. शनिवार को पूर्व प्रधान के आवास पर ईद मिलन समारोह के कार्यक्रम में देखने को मिला हिन्दू मुस्लिम भाई चारा, समारोह में मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर हिन्दू भाइयों ने ईद की बधाई दी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVINEET AGARWAL
Mar 07, 2026 10:50:12
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांुवा सादात थाना पुलिस ने मोबाइल लूट का खुलासा करते हुए دو शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया ओप्पो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह भदौरिया और क्षेत्राधिकारी अवधभान सिंह भदौरिया के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नौगावां सादात पुलिस टीम ने ज्ञान प्रकाश स्कूल तिराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों की पहचान छोटू पुत्र देवराज और आकाश पुत्र मलखान निवासी ग्राम नंगली जाजू थाना नूरपुर जनपद बिजनौर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 6 मार्च को मोहनपुर सुमाली टी-पॉइंट से लूटा गया करीब 23 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस मामले में थाना नौगावां सादात में पहले से दर्ज मुकदमे में बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी कर दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 07, 2026 10:49:58
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर फतेहपुर ,महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु जागरूकता रैली एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत कोतवाली थाने के पास से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सदर थाना अधिकारी सुरेन्द्र देगडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पंचायत समिति के सभागार पहुची जहा पर महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यशाला एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।इस दौरान की वक्ताओं ने बेटियों का जनसंख्या में महत्व बताया। इस दौरान सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्र देगडा ने बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 07, 2026 10:49:43
Sikar, Rajasthan:ज़िला- सीकर विधानसभा- लक्ष्मणगढ़, सीकर लोकेशन- लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- मण्डल कांग्रेस स्तरीय बूथ माइक्रो प्लानिंग एवं चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजन एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में मंगलुणा मण्डल कांग्रेस द्वारा बीएलए तथा बूथ लेवल एजेंटों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मंगलुणा कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष रामस्वरूप खीचड़ की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटड़ तथा मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश नारनोलिया मौजूद थे. गांव के मुख्य चौक में आयोजित शिविर में उपस्थित सभी कार्यकर्ता पंक्तिबद्ध होकर मंगलुना पंचायत में कांग्रेस द्वारा कराए गए अनेकों विकास कार्यों की भौतिक सत्यापन करके शिविर का समापन किया. इस दौरान मनरेगा के मेट और मजदूरों से घर घर जाकर मनरेगा का नाम परिवर्तन करके नए लाए गए बील कानून की खामियों को उजागर किया की अब मनरेगा में वित्तीय भार 40:60 राज्य व केंद्रीय सरकार का रहेगा जिससे राज्य सरकार पर अत्यधिक वित्तीय भार डालने से मनरेगा का काम अब शूरू हो नहीं पायेगा. मनरेगा में पहले मजदूरों को रोजगार की गारंटी मिलती थी उसे अब समाप्त कर दिया गया है. अब सरकार के पास काम होगा तभी मनरेगा को चलायेगें उसमें भी मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. इससे मनरेगा मजदूरों में बीजेपी सरकार के प्रति बड़ा आक्रोश व्यक्त देखने को मिला.
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 07, 2026 10:49:24
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के हाजीपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां कुत्तों के झुंड से बचने के दौरान एक युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित वास्तु बिहार फेज वन की है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे 25 वर्षीय सचिन कुमार बाइक से जा रहा था। उसी दौरान सड़क पर मौजूद कुत्तों का एक झुंड अचानक उसकी बाइक के पीछे दौड़ पड़ा। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, पहले कुत्ते एक कार का पीछा कर रहे थे, लेकिन जैसे ही बाइक वहां पहुंची, कुत्ते कार को छोड़कर बाइक के पीछे दौड़ने लगे। इससे घबराकर बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सामने जा रही कार से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी गांव निवासी अमरनाथ सिंह के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। सचिन अविवाहित था और हाजीपुर के वास्तु बिहार फेज वन में किराए के मकान में रहकर काम करता था। परिजनों का कहना है कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचने पर सचिन की मौत की जानकारी मिली। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में कुत्तों के पीछा करने से बाइक से गिरकर मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 07, 2026 10:48:32
Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील काल्हेर परिसरात ठाणे–भिवंडी मार्गावर मोबाईल फोनवर बोलत असताना रस्ता ओलांडणाऱ्या तरुणाचा भीषण अपघातात मृत्यू झाल्याची दुर्दैवी घटना घडली आहे. इंद्रजीत जयस्वाल (वय २६) असे मृत्यू झालेल्या तरुणाचे नाव असून या घटनेमुळे परिसरात हळहळ व्यक्त केली जात आहे. दरम्यान संपूर्ण घटना सीसीटीव्ही कॅमेरात कैद झाली आहे. काल्हेर गावच्या हद्दीत असलेल्या ठाणे–भिवंडी मार्गावर इंद्रजीत जयस्वाल हा मोबाईलवर बोलत असताना रस्ता ओलांडत होता. मात्र फोनवर बोलण्यात तो इतका गुंतला होता की त्याचे रस्त्याकडे लक्ष राहिले नाही. त्याच वेळी वेगाने येणाऱ्या एका दुचाकीने त्याला धडक दिली. या धडकेमुळे इंद्रजीत रस्त्यावर कोसळला. दरम्यान मागून येणाऱ्या ट्रकचालकाला अचानक पडलेला तरुण दिसण्याआधीच ट्रक त्याच्यावरून गेला. या भीषण अपघातात इंद्रजीत जयस्वाल याचा जागीच मृत्यू झाला.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 07, 2026 10:47:47
Sikar, Rajasthan:रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से महिला पदयात्री की मौत सीकर जिले के रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक महिला पदयात्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सब इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 27 वर्षीय रेखा देवी अपने परिजनों के साथ खाटूश्यामजी की पदयात्रा कर रही थी। इसी दौरान रात्रि करीब 11 बजे लाखनी टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पदयात्रा के दौरान यह हादसा होने से परिवार की आस्था भरी यात्रा अधूरी रह गई। परिजन ट्रोमा सेंटर के सामने ही अपने निशान रखकर वापस रवाना हो गए।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 07, 2026 10:47:34
Panna, Madhya Pradesh:हनुमतपुर में खेत बटाई को लेकर किसान पर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत हनुमतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खेती की पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम बनहरी कला में एक किसान को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसके परिवार ने खेत बटाई पर दिया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित लक्ष्मी प्रसाद अवस्थी 30 वर्ष के पिता ने गांव के ही संतराम यादव को अपनी जमीन बटाई पर दी थी, जिससे आरोपी छोटू और सन्तू यादव नाराज थे। इसी बात को लेकर जब किसान खेत से चारा लेकर घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने बीच रास्ते में अपनी बाइक अड़ाकर उसे रोका और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में किसान के गले, पीठ, पैर और कनपटी पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है। वही घटना की सूचना मिलते ही हनुमतपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 07, 2026 10:47:21
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Mar 07, 2026 10:47:10
Karnal, Haryana:जिम के बंद कमरे में मिली 18 वर्षीय युवती की लाश, हत्या का आरोप; आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, इलाके में फैली सनसनी करनाल: घरौंडा स्थित तकिया मार्किट में सरदार जलेबी वाले की दुकान के सामने स्थित एक जिम में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब अंदर एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। देखते ही देखते इलाके में भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने जिम में काम करने वाले युवक पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका की पहचान : मृतका की पहचान 18 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है, जो घरौंडा के सिकलीगर एरिया की रहने वाली थी। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग और समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी रोष देखा गया। परिजनों के आरोप : मृतका के चाचा का आरोप है कि सागर नाम का युवक, जो घरौंडा का रहने वाला है और अपने नाना के घर पर रहता है, जिम में काम करता है। उनका कहना है कि शुक्रवार को करीब 12 बजे सागर ही पूनम को जिम के अंदर लेकर गया था। आरोप है कि वहीं उसने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी। शाम को मिली मौत की खबर : परिजनों के अनुसार उन्हें करीब शाम 4 बजे इस घटना की जानकारी मिली। मृतका के चाचा का कहना है कि जिम संचालक जोनी सरदार ने फोन कर बताया कि उनकी लड़की को सागर ने मार दिया है और आरोपी युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर रखा है। उसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पिता को देर शाम लगा सदमा : मृतका के पिता ताला-चाबी का काम करते हैं और फेरी लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। वह शाम करीब 6 बजे घर लौटे, तब उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली। परिवार के मुताबिक पूनम की मां नहीं है और घर में उसका एक भाई है। दो युवतियों पर भी उठे सवाल : मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि जिम में दो लड़कियाँ भी मौजूद थीं, जो रोज उनकी बेटी को घर से बुलाकर अपने साथ ले जाती थीं। उनका कहना है कि अब उन लड़कियों को छिपाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष उन्हें धमकी दे रहा है। परिजनों का बयान : मृतका के परिजनों के अनुसार शुक्रवार को करीब 12 बजे उसकी बहन घर से निकली थी। दो लड़कियाँ उसे अपने साथ लेकर गई थीं। जब उसने पूछा कि कहां जा रही है, तो उसने बताया कि पास में घूमने जा रही है। बाद में पता चला कि वह जिम के अंदर मृत हालत में पड़ी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी : घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए。 घरौंडा थाना के एसआई राजकुमार ने बताया कि युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट्स: घरौंडा थाना के एसआई राजकुमार मृतका के परिजन
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 07, 2026 10:46:16
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल में पर्यटक युवती से दुष्कर्म की कोशिश और लूट के आरोपी टैक्सी चालक दीपक बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है की पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है जो घूमने नैनीताल आई थी, पुलिस के मुताबिक युवती ने 5 तारीख की रात करीब 1:30 हल्द्वानी काठगोदाम से एक टैक्सी बुक की, लेकिन टैक्सी चालक ने युवती को नैनीताल ले जाने के बजाय सुनसान सड़क की तरफ पटवाडांगर की तरफ मोड़ दिया, टैक्सी चालक ने टैक्सी रोककर युवती से मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका मोबाइल लूट लिया, युवती ने देर रात किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गयी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत फॉरेंसिक टीम की निरीक्षण कराया गया, सीसीटीवी और जीपीएस सिस्टम की मदद से आरोपी दीपक सिंह बोरा को नैनीताल पाइनस भवाली रोड से घटना में प्रयुक्त टैक्सी समेत गिरफ्तार किया गया, आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद लिया है, आरोपी दीपक हल्द्वानी थाना मुखानी फतेहपुर का रहने वाला है, आरोपी के खिलाफ एक मामला पहले भी दर्ज है.
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 07, 2026 10:45:54
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर बुलन्दशहर के डीएवी डिग्री कॉलेज में युवा चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों का समन्वय कार्यक्रम में पहुँचे स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज मंच से बोले - *जो लोग आज दूसरे धर्म में है उनके पूर्वज हिंदू ही थे अगर उनका डीएनए टेस्ट कराया जाए तो वह हिंदू ही निकलेंगे।* *भारत मे दो प्रकार के लोग रह रहे है एक हिन्दू है जो अलग अलग प्रकार की जातियों में है दूसरे वो इनके पूर्वज पहले हिन्दू थे* मीडिया से वार्ता करते हुए बोले गीता ये कहती है जितने भी प्राणी है वो सब अपने ही है पूरा विश्व अपना कुटुंब है पूरा विश्व अपना परिवार है। पश्चिम के लोगो के पास एक विचार है विश्व बाजार है। भारतीय सोच कहती है विश्व एक परिवार है। सबھی जातियों में बंटे हुए है ये सवाल पर बोले - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वो जगह जगह हिन्दू सम्मेलन कर रहा है। हिन्दू सम्मेलन से ये होगा कि इस्मार्ती लौटेगी कि हम किसी भी जाति के है अनन्त है तो हिन्दू ही। मैं धन्यवाद देता हूं संघ को वो हिन्दू सम्मेलन कर रहे है। स्वामी अभिभुक्तेशानंद के धर्मसंसद लगाने - सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है सब स्वतंत्र है स्वामी अभिभुक्तेशानंद हमारे देश के शकराचार्य है या नही के सवाल पर बोले - सुप्रीम कोर्ट ने उनको नही माना है। युद्ध पर बोले - अपना देश कितना सुरक्षित है। हम कितने आनंद में है ये तो हमारे भारतीयों के स्वभाव के कारण है हम सनातनी है इस स्वभाव के कारण ही तो सुरक्षित है。 बाईट - स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज。
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 07, 2026 10:45:42
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जखनियां ब्लॉक के गौरा खास गांव निवासी प्रियंका चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 79वीं रैंक प्राप्त की है। प्रियंका चौधरी के पिता नीरा कनौजिया तहसील जखनियां में एसडीएम के ड्राइवर के रूप में कार्य कर चुके हैं, और वर्तमान में तहसील के रिकॉर्ड रूम में नजारत पद पर तैनात हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने अपनी शुरुआती शिक्षा जखनियां के श्री महावीर सूर्योदय उत्तर माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई शहीद इंटर कॉलेज से पूरी की और आगे की पढ़ाई तथा सिविल सेवा की तैयारी के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू में रहकर मेहनत की। प्रियंका की सफलता की कहानी संघर्ष से भरी रही। पिछले एक वर्ष में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। उनके इकलौते भाई रितेश उर्फ गोल्डी का बीमारी के चलते निधन हो गया, जबकि तीन माह पहले उनकी मां शांति देवी का भी आकस्मिक निधन हो गया। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रियंका ने अपने हौसले को टूटने नहीं दिया और लगातार मेहनत कर आज यह मुकाम हासिल किया। उनकी बड़ी बहन प्रीति घर पर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। प्रीति उत्साह भरे लब्ज में कहा बहुत खुशी है। मेरी बहन आईएस क्रैक की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top