icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ECI विवाद के बीच धामी बोले: गड्ढा-मुक्त सड़के हमारी प्राथमिकता, मैं खुद समीक्षा करूंगा

Noida, Uttar Pradesh:Haldwani (Uttarakhand): Pushkar Singh Dhami (Uttarakhand CM) on Election Commission and the issue of pothole-free roads in the state हल्द्वानी: ECI विवाद पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी, अधिकारियों के लिए एक तय प्रक्रिया होती है और हर किसी की अपनी राय होती है। आखिर में, फ़ैसला सामूहिक रूप से लिया जाता है। यह किसी के कुछ गलत या सही करने का मामला नहीं है; हर कोई अपनी-अपनी बात रखता है... मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा मुद्दा है जिसे सनसनीखेज तरीके से पेश किया जाए कि कुछ बहुत गलत हुआ है... राज्य में गड्ढा-मुक्त सड़कों पर वे कहते हैं, यह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है और काम शुरू भी हो चुका है। जैसे-जैसे मौसम ठीक होगा, काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा और मैं खुद इसकी समीक्षा करूंगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में जुआ फड़ पर दबिश: 20 गिरफ्तार, 7.22 लाख का माल जब्त

Sakti, धारा : 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 सakti पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से ₹2,22,000 नगद, 19 नग मोबाइल एवं 04 गड्डी ताश जप्त, जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹7,22,000 पुलिस की दबिश से मौके पर ही सभी आरोपियों को पकड़ा गया,, जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग फड़ बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए “काटपत्ती” नामक जुआ खेला जा रहा है। थाना सक्ती पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को मौके की ओर आता देखकर वहां जुआ खेल रहे कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं घेराबंदी के माध्यम से मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई करने पर जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम ₹2,22,000/-, विभिन्न कंपनियों के कुल 19 नग मोबाइल फोन, जिन्हें अनुमानित कीमत लगभग ₹5,00,000/-, तथा 52 पत्ती ताश की 04 गड्डियां बरामद कर विधिवत जप्त की गईं। इस प्रकार पुलिस द्वारा की गई उक्त रेड कार्यवाही में कुल लगभग ₹7,22,000/- कीमत का मशरूका जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए सभी 20 जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

रायपुर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन; CM साय ने बारिश-बाढ़ के निर्देश दिए

Begun, Rajasthan:रायपुर में आज वंदे मातरम के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया.. रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल हुए.. विधायक राजेश मूणत भी इस दौरान मौजूद रहे.. स्कूल के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया.. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.. विद्या भारती के तत्वावधान में 25 हजार से ज्यादा जगहों पर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन किया.. छत्तीसगढ़ में भी 15 से 16 स्थानों पर 5 लाख से ज्यादा बच्चों ने एक साथ वंदे मातरम का गायन किया.. वहीं प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बस्तर में बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश पर किसी का बस नहीं है.. प्रशासन को अलर्ट किया गया है और सभी कलेक्टरों को आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.. कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम पूरा नहीं गाए जाने के आरोपों पर CM साय ने कहा कि वंदे मातरम पूरा गाया जाना चाहिए.. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान का भी जिक्र किया..
0
0
Report
Advertisement

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बकाया से छात्र परीक्षा-रिजल्ट प्रभावित, सरकार पर दबाव बढ़ा

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना *राजद सांसद सुधाकर सिंह का बयान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को लेकर* हर वर्ष सवा लाख से अधिक छात्र बिहार से बाहर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की मदद से उच्च शिक्षा हासिल करने जाते है ये स्कीम लाई गई थी क्योंकि बिहार सरकार के पास बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी पढ़ाई के लिए बेहतर यूनिवर्सिटी नहीं थी अब सरकार स्टूडेंट क्रेडिट के पैसे रिलीज़ नहीं कर रही है जिस वजह से छात्र परीक्षा नहीं दे पा रहे, परीक्षा हो भी गई तो रिजल्ट भी रोक दिया गया है दूसरी ओर सरकार अदानी को 600-700 करोड़ की जमीन मुफ्त में दे रही है जो युवा पढ़ लिख कर देश को राज्य को आगे ले जाने का काम करते वो अब आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे सरकार लगभग सारी सड़कों से टॉल वसूल कर रही है लेकिन स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के पैसे रिलीज़ नहीं किए जा रहे हैं। छात्र अपनी पूरी पढ़ाई नहीं कर पाएंगे तो आत्महत्या के अलावा छात्रों के पास क्या बचता है सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बकाया राशि जल्द जारी करे नहीं तो साफ करे कि सरकार के पास पैसे नहीं है SIR को लेकर मैने पिटीशन डाला है सुप्रीम कोर्ट ने कोई बात नहीं सुनी लोकतंत्र की हत्या के लिए जितना दोषी ज्ञानेश कुमार है उतना दोषी सुप्रीम कोर्ट भी है मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन होगा कोई कोर्ट कचहरी नहीं होगा संसद के अंदर विरोध नहीं होगा सड़कों पर विरोध होगा इस्तीफा ले कर रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर बिना ब्लर किया हुआ जमुई पीड़िता के परिवार का फोटो पोस्ट सांसद सुधाकर सिंह ने कहा fir मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी होना चाहिए। बाइट — सुधाकर सिंह, सांसद, राजद
0
0
Report

भाजपा कार्यक्रम में नारायण चौधरी की उपस्थिति पर स्पष्टीकरण: मामला तात्पुरता, सभी का सम्मान जरूरी

Thane, Maharashtra:भिवंडीत भाजपचे प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण यांच्या स्वागत कार्यक्रमात, यापूर्वी भाजपमधून काढून टाकण्यात आलेल्या महापौर नारायण चौधरी यांच्या उपस्थितीबाबत उपस्थित करण्यात आलेल्या प्रश्नावर खासदार सुरेश बाळ्या मामा म्हात्रे यांनी स्पष्टीकरण दिले आहे. तसेच पक्ष प्रवेशाच्या चर्चांवर देखील त्यांनी महत्त्वपूर्ण भाष्य केले. पत्रकारांनी विचारले की, महापौर नारायण चौधरी ज्यांना भाजपमधून काढून टाकण्यात आले होते, ते आता भाजपच्या एका कार्यक्रमामध्ये प्रदेशाध्यक्षांच्या स्वागतासाठी उभे होते, यावर काय सांगाल? त्यावर उत्तर देताना खासदार म्हात्रे म्हणाले की, आपण सगळे पाहिले असेल की ज्यावेळेस प्रदेशाध्यक्ष आले होते, त्यावेळी गणेश दर्शनाचा उत्सव होता, संतोष शेट्टी यांचा कार्यक्रम होता आणि त्यावेळेस त्यांच्याकडून तो पक्षाचा symbol लावण्यात आला. सुरेश म्हात्रे, खासदार शेवटी आम्ही जरी सेक्युलर असलो तरी सर्वांचा सन्मान आदर हा करतो. कोणी माझ्या पक्षाचा उद्या symbol लावला तर तुम्ही काय direct काढून फेकणं हे चुकीचं आहे. तो तात्पुरता विषय होता. बाकी आज इथे ते आमच्या सेक्युलर फ्रंटमध्येच आहेत, असा काही विषय नाही. भिवंडीतील राजकीय पक्षप्रवेशाच्या चर्चांवर देखील खासदार म्हत्रे यांनी भाष्य केले. याआधी देखील पक्ष प्रवेशाबाबत चर्चा सुरू होत्या. त्यावर बोलताना म्हात्रे म्हणाले की, रवींद्र चव्हाण यांनी कुठेही म्हटले नाही की आमच्या पक्षात नारायण चौधरी यांनी प्रवेश केलेला आहे. त्यांनी फक्त मित्र म्हणून संबोधलं आहे. महाराष्ट्राची संस्कृती आहे, राजकारणाच्या पलीकडे जाऊन सर्व मैत्री जपल्या जातात.
0
0
Report

रामगंगा की बाढ़ के कटान से प्रभावित गांव भरतौली में बाढ़ राहत किट नहीं मिलने पर पीड़ितों ने एसडीएम क

RNRAM NIWAS SHARMAFollow9m ago
Parashurampuri, Uttar Pradesh:रामगंगा की बाढ़ के कटान से प्रभावित गांव भरतौली में बाढ़ राहत किट नहीं मिलने पर पीड़ितों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद। रामगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित भरतौली गांव के करीब डेढ़ दर्जन परिवारों ने बाढ़ राहत सामग्री किट नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता से मदद की गुहार लगाई दोपहर करीब 12:00 बजे ज्ञापन दिया.पीड़ितों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बाढ़ के कारण उनके घरों व फसलों को काफी नुकसान हुआ है। घरेलू सामान के साथ पशुओं का चारा और खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और खेती तथा मजदूरी के सहारे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक बाढ़ राहत सामग्री किट उपलब्ध नहीं कराई गई है। उनका आरोप है कि शासन स्तर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत और मुआवजे की व्यवस्था किए जाने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका है। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार बाघेशमणि त्रिपाठी से मुलाकात की और अपनी समस्या बताएं जिस पर उन्होंने लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच के बाद राहत दिलाने का भरोसा दिया. शिकायती पत्र में रामनरेश, सत्येंद्र सिंह, दिनेश, मुन्नी देवी, बुधपाल, रामवली, चंपा, आरती देवी, प्रेमलता, कमला, अन्नपूर्णा, विद्यावती, बिटोली, नन्ही सहित अन्य ग्रामीणों ने राहत किट उपलब्ध कराने के साथ ही नियमानुसार अन्य सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर बस स्टैंड पर कंडक्टर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड से एक वीडियो सामने आया है , जहां एक बस कंडेक्टर द्वारा एक असहाय बुजुर्ग के साथ बाल पकड़कर उसे पीटते और अमानवीयता करते हुये नजर आ रहा है । बताया जा रहा है कि एक असहाय बुजुर्ग बस स्टैंड और आस पास ही रहा करता है , जो बस स्टैंड पर जमीन पर बैठा हुआ था । जहां एक बस का कंडक्टर पहुंचता है और उस बुजुर्ग को वहां से उठाने के लिये उसके बाल पकड़कर पीटना शुरू कर देता इस दौरान दो तीन लोग और भी खड़े होते हैं जो इस कंडक्टर को रोकने की जगह हंसते हुये नजर आ रहे हैं । आरोपी द्वारा बाल पकड़कर असहाय बुजुर्ग को जमीन पर गिरा दिया साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई । फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर आम लोग आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुये नजर आ रहे हैं।
0
0
Report

बेगूसराय में बहन के विवाद के बाद युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

Begusarai, Bihar:गढ़पुरा थाना क्षेत्र में बकरी चराने को लेकर छोटी बहन- बड़ी बहन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बड़ी बहन ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अलौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी ओवरसीएल सिंह की पुत्री रूपा कुमारी के रूप में पहचानी गईं। बताया गया है कि ओवरसीएल सिंह कई वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल गढ़पुरा में रह रहे हैं। परिवार के अनुसार, घर में ही रूपा कुमारी का छोटी बहन से बकरी चराने को लेकर कथित कहासुनी हुई थी। इसी के कारण रूपा ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक उसकी खोजबीन की गई; दरवाजा बंद मिला। परिजनों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां रूपा फंदे से लटकी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया, परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पोस्टमार्ट्रम के लिए शव भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि रूपा कुमारी इंटर की छात्रा थीं और अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई हो रही है।
0
0
Report

करनाल के कंबोपुरा में बच्चों के विवाद से बुजुर्ग की हत्या; पुलिस जांच शुरू

Karnal, Haryana:करनाल। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप; 20-25 लोगों पर मारपीट का आरोप, बच्चों की पुरानी रंजिश बनी खूनी झगड़े की वजह, पुलिस ने शुरू की जांच। करनाल के कंम्बोपुरा गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ पुराना विवाद उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक युवक के साथ मारपीट किए जाने पर उसका बुजुर्ग रिश्तेदार राजपाल बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 20 से 25 लोगों पर घेरकर हमला करने का आरोप मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को पहले रास्ते में घेरकर करीब 20 से 25 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा, जिसके बाद परिवार के लोग मामले को शांत कराने और बातचीत करने के लिए बाहर आए। आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले भी हो चुका था दोनों पक्षों में विवाद पुलिस जांच अधिकारी मनोज के मुताबिक, दोनों पक्षों के बच्चों के बीच पहले भी कहासुनी और विवाद हुआ था। मामले को लेकर एक पक्ष ने पुलिस में शिकायत भी दी थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर मामले की जानकारी ली थी, लेकिन उस समय गांव के स्तर पर आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने की बात कही गई थी। इसके बाद दोबारा हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और एक बुजुर्ग की जान चली गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, मौके से जुटाए जा रहे साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक कमल ने सुनाई पूरी घटना मृतक के बेटे घायल कमल ने आरोप लगाया कि वह सुबह दूसरे घर से फोन का चार्जर लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में 20 से 25 लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कमल के मुताबिक, वह किसी तरह भागकर घर पहुंचा। इसके बाद उसके पिता, चाचा और ताऊ मामले को लेकर दूसरे पक्ष से बात करने पहुंचे, लेकिन वहां दोबारा मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान उसके पिता राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों के विवाद से बड़ों तक पहुंची बात कमल का कहना है कि विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई किसी पुरानी घटना से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले रविवार को बच्चों के बीच लड़की को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी परिवार के सभी लोगों को नहीं थी। उनका कहना है कि वे मामले को लेकर माफी मांगने और विवाद खत्म करने के लिए तैयार थे, लेकिन इसके बावजूद झगड़ा बढ़ गया। दो दिन पहले भी घर के आसपास घूमने का आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पहले भी 30 से 35 युवक उनके घर के आसपास घूम रहे थे और झगड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। परिवार का कहना है कि इस घटनाक्रम की वीडियो फुटेज भी उनके पास मौजूद है, जिसे पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है। पार्षद समेत कई लोगों के नाम सामने आने का दावा परिजनों ने इस पूरे विवाद में गांव के कुछ लोगों के साथ पार्षद सुभाष के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। घायल कमल ने बताया कि पुलिस को करीब 20 से 25 लोगों के नाम दिए गए हैं, जिन पर मारपीट में शामिल होने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फाइबर के लाठीनुमा डंडों से हमला करने का आरोप घायल युवक ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान कुछ लोगों के पास फाइबर के लाठीनुमा डंडे थे और उन्हीं से हमला किया गया। परिवार का कहना है कि हमले में राजपाल को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई पुलिस जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top