228001
मकान की शटरिंग गिरी, ठेकेदार समेत चार श्रमिक दबे, एक की गई जान
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर- गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज बाजार में मकान की शटरिंग गिरने की खबर सामने आई है। जहां ठेकेदार समेत 4 श्रमिक के दबे होने की सूचना पर जेसीबी से मलबा हटाकर घायलों को निकाला जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारो घायलों को हॉस्पिटल भेजवाया, वहीं इलाज के दौरान एक ठेकेदार की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अकराबाद: भैंस चोर गैंग का पुलिस ने खुलासा, 3 गिरफ्तार, नकद 69,000 और हथियार बरामद
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... भैंस चोर गैंग का पुलिस ने किया खुलासा अकराबाद पुलिस ने 3 भैंस चोर किये गिरफ़्तार चोरी की दो भैंस, ₹69,000 नगद, एक पिकअप लोडर, देसी तमंचा, एक चाकू बरामद पकड़े गए अभियुक्तों में अकराबाद का विपिन ऊर्फ काला, हाथरस के शाहरुख़ रजाक गिरफ़्तार अकरबाद के ज़ावेद और लाल साहब द्वारा भैंस चोरी की शिकायत पर हुई कार्रवाई पुलिस लाइन में एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने किया खुलासा। बाइट: मनीष कुमार मिश्र (एसपी देहात)0
0
Report
अमेठी पुलिस ने पेट्रोल में केमिकल मिलाकर बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पुलिस को बड़ी सफलता,पेट्रोल में केमिकल मिलाकर बेचने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़। थाना कमरौली पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार। एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने लिया अपनी निगरानी में। मौके से 12 ड्रम केमिकल और 10 ड्रम पेट्रोल किया बरामद। दो छोटे टैंकर, एक पंपिंग सेट और दो प्लास्टिक पाइप भी किया जब्त। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये। आरोपियों ने पूछताछ में टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाने की बात कबूली। पुलिस मुख्य सरगना की तलाश के साथ मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी。0
0
Report
गाजीपुर हत्याकांड: कमलेशी देवी को 10 साल की सजा, 20 हजार का जुर्माना
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर चाकू से गोंद कर हत्या के मामले में अभियुक्ता कमलेशी देवी को 10 साल की सजा, 20 हजार का अर्थदंड एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की कोर्ट ने कमलेश देवी को ठहराया दोषी हत्या के मामले में 10 साल की कठोर सजा सुनाई गई अदालत ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया इस बात की पुष्टि सहायक शासकीय अधिवक्त अखिलेश सिंह ने की कहा- 2023 में बड़ेसर थाना क्षेत्र में हुई थी मनीष कुमार सिंह की हत्या मोबाइल से बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या का लगा था आरोप मृतक के पिता विष्णुदेव सिंह ने दर्ज कराया था मुकदमा सुनवाई के दौरान अदालत में पेश किए गए सात अहम गवाह कमलेश देवी ने हत्या को सेल्फ डिफेंस बताया था साक्ष्यों के अभाव में दो अज्ञात आरोपियों की पुष्टि नहीं हो सकी गाजीपुर की अदालत ने चर्चित मनीष हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने हत्या के मामले में अभियuktा कमलेश देवी को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला साल 2023 में बड़ेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गाँव का है, जहां युवक मनीष कुमार सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल गाजीपुर की एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने बहुचर्चित मनीष हत्याकांड में अहम फैसला सुनाते हुए अभियुक्ता कमलेश देवी को हत्या का दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को 10 साल की सजा और 20 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। मामला 9 सितंबर 2023 की रात का है, जब बड़ेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी मनीष कुमार सिंह की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता विष्णुदेव सिंह ने आरोप लगाया था कि कमलेश देवी ने मोबाइल फोन के जरिए मनीष को बुलाया था, जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में कमलेश देवी समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान अदालत में सात गवाह पेश किए गए। अभियोजन पक्ष ने घटना से जुड़े तमाम साक्ष्य अदालत के सामने रखे। हालांकि, आरोपी कमलेश देवी ने अदालत में इसे आत्मरक्षा यानी सेल्फ डिफेंस में हुई घटना बताया, लेकिन अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर उसे दोषी मानते हुए सजा सुनाई। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में दो अज्ञात आरोपियों की पुष्टि नहीं हो सकी।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में चलती बाइक में भीषण आग, चालक ने जान बचाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में चलती बाइक बनी आग का गोला जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास धू-धू कर जली बाइक सड़क पर दौड़ रही बाइक में अचानक लगी भीषण आग देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा पूरा वाहन शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की आशंका बाइक सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी पूरी बाइक जलकर हुई कबाड़, कोई जनहानि नहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जैतीपुर का मामला。0
0
Report
योग दिवस: बूंदी में उत्साह, प्रशासन ने परिवार सहित भाग लेने का आह्वान किया
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सर्व समाज योग समिति और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव को पीले चावल भेंट कर योग दिवस में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने परिवार सहित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। योग दिवस को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए शहरभर में पीले चावल वितरित कर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
आजमगढ़ में सपा का प्रदर्शन: पुलिस से धक्का-मुक्की में पुतला फूंकने की कोशिश
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh बिजली व्यवस्था को लेकर सपा का प्रदर्शन, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई धक्का मुक्की व झड़प, सपा नेता बोले हो रहा अत्याचार。 समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने पुलिस पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं पर अपने ऊपर हमले किए जाने के भी आरोप लगाये हैं। इस प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में सपा नेता धरने पर बैठ गए। सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता अजीत राव का कहना है कि भाजपा सरकार में अत्याचार और अन्याय हो रहा है। संविधान और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। जब हम लोग पुतला फूंकने आए तो हम लोगों के हाथ से पुतला छीन लिया गया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। आज लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही है। लोकतंत्र और संविधान की हत्या हो रही है। जब छात्र और नौजवान विरोध करने के लिए सड़क पर उतरते हैं तो सरकार पुलिस को आगे कर कर इसे रोकने का काम करती है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे。 Bite :- 1. अजीत राव, नेता - समाजवादी पार्टी 2. दुर्गेश यादव, युवा नेता - समाजवादी पार्टी0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में आंधी‑तूफान से घर छप्पर उड़े, मवेशी व ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में ग्राम पंचायत कचनौदा के खोंखरा गाँव मे कल रात आये आंधी तूफान और बारिश के चलते कई घरों से उनके छप्पर उड़ गये जिसकी चपेट में आकर कई ग्रामीण और मवेशी भी घायल हो गये । घायलों को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । पीड़ित ग्रामीणों ने आज DM कार्यालय पर पहुँचकर एक ज्ञापन DM को देते हुये ग्रामीणों को हुये आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है । जिसको देखते हुये DM ने जांच कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया है ।0
0
Report
बगहा में अतिक्रमण पर बुलडोजर गरज, जाम मुक्त शहर बनने की तैयारी शुरू
Bagaha, Bihar:राम नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक से भगत सिंह चौक तक सड़क और पुल पर ठेला विक्रेता, फल-सब्जी विक्रेता और ग्राहकों के बीच मंगलवार को हुई मारपीट के बाद लोगों के विरोध-प्रदर्शन के कारण पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम हरकत में आई है। रामनगर SDPO रागिनी कुमारी ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की कमान संभाली है और ईओ Mukesh Kumar बुलडोजर लेकर निकलने वाले हैं; तोड़-फोड़ अभियान शुरू किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अब अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध शहर में बुलडोज़र गरजता दिखेगा। रामनगर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में ठेला चालक, फल-फूल विक्रेता और ई-रिक्शा/ऑटो चालक आमने-सामने आ गए हैं क्योंकि अतिक्रमण के कारण मुख्य सड़क पर जाम की समस्या है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं; ऑटो स्टैंड नहीं होने से रिक्शा चालकों को भी परेशानी है, जबकि ठेला पर सब्ज़ी और फल विक्रेता सड़क किनारे जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इस क्रम में महा अभियान चलाया गया है। रामनगर शहर को जाम-मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर प्रशासन ने रणनीति बनाई है; पुलिस भी इस पहल में शहर की सरकार के कदमताल के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है; इसी कड़ी में लेडी सिंघम जाम और अतिक्रमण करने वालों की पहचान कर उनकी क्लास लगा रही हैं। बताया गया है कि मंगलवार देर रात तक हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद हंगामा-प्रदर्शन की सूचना पर बगहा SDM चांदनी कुमारी मौके पर पहुंचीं; अब साझा रणनीति बनाकर जाम समेत अतिक्रमण पर बुलडोज़र को गति दी जा रही है。0
0
Report
उत्तराखंड में दालचीनी खेती बढ़ाने के लिए सेमिनार, चंपावत सेंटर ने पहल शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून | उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी ने कहा, “किसानों की इनकम बढ़ाने के मकसद से राज्य में दालचीनी की खेती को बढ़ावा देने के लिए शेरा प्लांट सेंटर में दो दिन का सेमिनार ऑर्गनाइज़ किया गया था। इस इवेंट में इंडोनेशिया और श्रीलंका के साइंटिस्ट और एक्सपर्ट के साथ-साथ इस फील्ड में काम करने वाले भारतीय इंस्टीट्यूशन के लोग भी शामिल हुए। 50 से ज़्यादा किसानों ने इसमें हिस्सा लिया, और उम्मीद है कि इस बातचीत से उत्तराखंड में दालचीनी की खेती को बढ़ावा देने के लिए असरदार तरीके निकलेंगे… हमने चंपावत में 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' के तौर पर यह कोशिश पहले ही शुरू कर दी है। क्योंकि जंगली जानवर अक्सर हमारे पहाड़ी इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन दालचीनी के पौधों को अकेला छोड़ देते हैं, इसलिए हम धीरे-धीरे पूरे पहाड़ी इलाके में उनकी खेती बढ़ाने का प्लान बना रहे हैं।”0
0
Report
Advertisement
बूंदी में 42°C तापमान से भीषण गर्मी, जनजीवन प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आमजन के साथ-साथ बेजुबान पशु-पक्षियों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जबकि अधिकांश लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं। गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में कई सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक परिंडों में पानी भरकर पक्षियों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं ठंडे पेय पदार्थों, जूस सेंटरों और छायादार स्थानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर बने रहने की संभावना जताई है। लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
ज़ोजिला सुरंग से कश्मीर-लद्दाख में पर्यटन व अर्थव्यवस्था को उन्नत करने की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:ज़ोजिला दर्रा, जम्मू-कश्मीर: ज़ोजिला सुरंग से कश्मीर और लद्दाख में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके निर्माण का काम जून 2027 से जून 2028 तक चलेगा और 2028 के आखिर तक सुरंग से ट्रैफ़िक शुरू होने की उम्मीद है0
0
Report
गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में अवैध स्पीड ब्रेकर ने युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में एक अवैध स्पीड ब्रेकर ने एक शख्स की जान ले ली... जिसे परिवार में कोहराम मच गया है. फिलहाल मृतक के परिवार ने पुलिस और नगर निगम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है0
0
Report
Advertisement
मरांडी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए: पोर्टिको धरना की अनुमति किसने दी?
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, कांग्रेस के लोगों को बताना चाहिए किसने इजाजत दिया जो विधानसभा के पोर्टिको में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां भी कांग्रेस के मंत्री लोग अनधिकृत रुप से आरओ के पास घुसने का कोशिश कर रहे थे, वहां जो ऑथराइड पर्सन हैं वही सुनवाई में जा सकते हैं। वही लोग गए हैं दूसरा कोई तो गया नहीं है। गठबन्धन के विधायकों ने जब लिख कर दिया है उनके पास संख्या 56 है फिर डर किस बात का है। कांग्रेस के लोग जब पराजित होते हैं तब कभी ईवीएम पर कभी इलेक्शन कमीशन पर दोष मढ़ते हैं। जब जीते तब सब ठीक ,हारे तो दोष हो दोष दिखाई देता है। लोकतंत्र को ये लोग हाइजेक करना चाहते हैं, नहीं तो इतने लोगों के आने की क्या आवश्यकता है0
0
Report
कटनी की सोना पाइप फैक्ट्री में कच्चा माल गिरने से मजदूर दब कर मौत
Katni, Madhya Pradesh:सोना पाइप इंडस्ट्री में दर्दनाक हादसा: कच्चा माल गिरने से मजदूर बोरियों के नीचे दबकर मौत हुई। कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र के इमलिया इलाके में स्थित इस फैक्ट्री में कार्य के दौरान भारी मात्रा में कच्चे माल की बोरियाँ अचानक गिर पड़ीं, जिससे एक मजदूर बोरियों के नीचे आकर दब गया। बड़े प्रयास के बाद उसे बोरियों से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक घनश्याम (19 वर्ष), उमरिया जिले के अमुआरी गाँव का निवासी था और पिछले कुछ समय से कटनी की इस फैक्ट्री में मजदूरी करता था। घटना के वक्त उसका साथी मजदूर सोहन सिंह रहा जिसने घटना का विवरण दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
दिल्ली: सीएम डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल0
0
Report
Advertisement
