icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करहल में जातीय समीकरण क्या बदलेगा?

Mainpuri, Uttar Pradesh:एंकर - मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट... यूपी की उन चर्चित सीटों में शामिल है, जहां चुनाव सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं बल्कि जातीय समीकरण, सियासी विरासत और स्थानीय प्रभाव का भी खेल माना जाता है। करहल को समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है। सैफई परिवार का इस सीट का पुराना रिश्ता रहा है। मुलायम सिंह यादव करहल के जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे और यहीं से उनके राजनीतिक सफर की भी शुरुआत हुई। टीटी - रामफल बाल्मीकि, प्रधान सैफई (मुलायम सिंह के करीबी) बीओ 1- 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल से चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की। बाद में उनके लोकसभा जाने के बाद हुए उपचुनाव में सपा ने तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा और उन्होंने भी इस सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रखा। पीटीसी - करहल के जैन इंटर कॉलेज से बीओ 2 - करहल की सियासत को समझने के लिए सिर्फ सपा की जीत देखना काफी नहीं है। यहां का जातीय गणित भी बेहद महत्वपूर्ण है। जातीय समीकरण - करहल विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 3 लाख 71 हजार है, जिसमें करीब 1 लाख 25 हजार यादव मतदाता हैं तो वहीं करीब 35 हजार शाक्य, 30 हजार बघेल, 30 हजार क्षत्रिय, करीब 22 हजार अनुसूचित जाति, 18 हजार मुस्लिम, 16 हजार ब्राह्मण और करीब 15-15 हजार लोधी तथा वैश्य मतदाता बताए गए थे। यानी करहल के चुनावी मैदान में यादव मतदाता सबसे बड़ा सामाजिक आधार हैं, लेकिन शाक्य, बघेल, क्षत्रिय, दलित, ब्राह्मण, मुस्लिम, लोधी और वैश्य समेत दूसरे सामाजिक समूह भी किसी भी चुनाव में नतीजे की दिशा बदलने की ताकत रखते हैं। भाजपा ने भी करहल विधानसभा को लेकर विधानसभा उपचुनाव में यादव प्रत्याशी पर अपना बड़ा दांव लगाया और सैफई परिवार के रिश्तेदार अनुजेश प्रताप यादव को अपना प्रत्याशी बनाया और भाजपा ने करहल विधानसभा में दमखम से चुनावी लड़ा, हालांकि भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप लगभग 14700 वोटों से हार गए। भाजपा ने यादव प्रत्याशी पर दांव खेलकर जीत के अंतर को कम करने का काम किया। टीटी - कुंवर अनुजेश प्रताप यादव सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं लेकिन पारिवारिक रिश्ते टूटे हुए हैं। अनुजेश प्रताप यादव की मां मृदुला यादव 2 बार विधायक भी रहीं हैं। करहल में सियासी लड़ाई सिर्फ सपा बनाम भाजपा की नहीं, बल्कि अलग-अलग सामाजिक समीकरणों को साधने की भी होती है। करहल विधानसभा लंबे समय से सपा का गढ़ जरूर रहा लेकिन सीट हमेशा एकतरफा नहीं रहीं है। 2002 में भाजपा ने करहल विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी और बाबू सोवरन सिंह यादव विधायक बने थे। बीओ 4 - करहल विधानसभा के लोगों से भी जी मीडिया ने बात की तो दोनों दलों का मिलाजूला प्रभाव देखने को मिला.. बीओ 5- जी मीडिया की टीम ने सपा जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य से बात की तो उन्होंने 2027 में बदलाव की बात कही। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव गरीब, मजबूर, किसान, शोषित, बंचित की लड़ाई लड़ते रहे और अब हमारे नेता अखिलेश यादव इस लड़ाई को आगे बड़ा रहे हैं। करहल की राजनीति में विरासत, जातीय समीकरण, विकास, कानून-व्यवस्था और स्थानीय प्रभाव—इन सभी की अपनी भूमिका है। अब देखना होगा कि 2027 में करहल की जनता किसके साथ खड़ी होती है... सपा के पुराने किले के साथ या बदलाव की नई सियासी पटकथा के साथ?
0
0
Report

बहराइच: आबादी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में कई मवेशियों को बनाया निवाला

MLMadan lalFollow3m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत मनगौढ़िया ग्राम सभा में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में है ग्रामीणों ने प्रभागीय वन अधिकारी कतरनिया घाट को पत्र लिखकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है संदीप सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी ग्राम सभा मनगौढिया ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि बुधवार जब वह चारा डालने के लिए उठे तो देखा उनकी बछिया जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष है खूटे पर नहीं है काफी खोजबीन के बाद उसकी शव पड़ोस में लगे गन्ने के खेत में छत-विक्षत अवस्था में पड़ी हुई मिली तथा गांव के ही रंगू पुत्र कोहली सिंह की भैंस जो 2 महीने का बच्चा था उसकी गर्दन पड़कर ले जाने के दौरान लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया ग्रामीणों का आरोप है ऐसे ही दर्जनों मवेशियों की तेंदुए के हमले में मौत चुकी है जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रभागीय वन अधिकारी का कतरनिया घाट को पत्र लिखकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

अल्मोड़ा में विकसित भारत संकल्प सभा और मशाल जुलूस का बड़ा आयोजन

Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के मल्ला महल में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन बड़ी स्क्रीन के माध्यम से छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों, अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने देश की विकास यात्रा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपनी बात रखी। संबोधन के दौरान मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री की बातों को सुना और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद मल्ला महल से गांधी पार्क तक मशाल जुलूस निकाला गया। हाथों में मशाल लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संदेश दिया। जулूस में भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से विकसित भारत और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में ईट राइट अभियान के तहत बालिकाएं मिलावट की पहचान सीखतीं

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh (Rajasthan) - बालिकाओं ने सीखे खाने में मिलावट जांचने के तरीके बालिकाओं ने सीखे खाने में मिलावट जांचने के तरीके हनुमानगढ़ में 'ईट राइट' अभियान के तहत बुधवार को टाउन स्थित सेठ राधाकिशन बिहाणी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बालिकाओं को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन, मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा दल की टीम ने स्कूल में मिड-डे मील व्यवस्था जांची। टीम ने खाद्य सामग्री के भंडारण और स्टोर में रखे गेहूं आदि की जांच की। सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। टीम ने बालिकाओं को घर पर ही खाने में मिलावट जांचने के आसान तरीके सिखाए। उन्हें बताया गया कि खाद्य उत्पाद खरीदते समय लेबल, बनने और खत्म होने की तारीख जैसी जानकारी जरूर पढ़ें।
0
0
Report

हिसार में सेवा ज्योति मशाल यात्रा: गंगवा ने मोदी मुलाकात पर कांग्रेस पर निशाना

Hisar, Haryana:हरियाणा के हिसार में 'सेवा ज्योति मशाल यात्रा' के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उनके साथ विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना तथा निरंतर प्रेरणा के प्रतीक स्वरूप एक ज्योति और मशाल प्रज्वलित की गई; वहीं कार्यक्रम को संबोधित करने और पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हाल ही में पीएम मोदी से हुई मुलाकात ने सभी विधायकों को नई ऊर्जा से भर दिया है, साथ ही चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है और केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कोहला में निजी स्कूल बस हादसा: 5 साल की दीपिका की मौत, सुरक्षा समीक्षा की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh (Rajasthan) में Kohla में मंगलवार को एक निजी स्कूल की बाल वाहिनी से कुचलकर पांच साल की छात्रा दीपिका की मौत हो गई. दीपिका राजकीय विद्यालय से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी. Kohla के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने सभी निजी स्कूलों व बाल वाहिनियों की सुरक्षा मानकों की निगरानी और कमियां दूर करने की मांग की. स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी. बस के टायर तले कुचले जाने से दीपिका की जान चली गई. घटना के समय बस में हेल्पर भी नहीं था. ग्रामीणों ने कहा कि सभी बाल वाहिनियों में सुरक्षा नियम लागू हों, CCTV सहित जरूरी व्यवस्थाएं हों. जिला प्रशासन एक कमेटी बनाकर स्कूलों और बसों की जाँच करे ताकि हादसे रुकें।
0
0
Report

करनाल में सेवा ज्योति यात्रा से विकसित भारत संकल्प का संदेश फैल गया

Karnal, Haryana:करनाल में निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प का दिया संदेश Wirk: विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सेवा ज्योति को किया रवाना, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया भी रहे मौजूद। करनाल, सेवा संकल्प अभियान के तहत आज करनाल में ‘विकस्तित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। अग्रसेन चौक, एनडीआरआई के पास आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सेवा ज्योति को रवाना किया। इससे पूर्व उपस्थित सभी लोगों ने एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुना। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में उपस्थित लोगों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम व्यवस्थाओं में सहयोग करें और अपने देश के प्रति जो कर्तव्य हैं उनका पालन करें। उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने पर पहला हक अंतिम व्यक्ति का है, हमें मिलकर अंतोदय के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेवा कार्य को अपने जीवन में न केवल किया है बल्कि उसे जीकर भी दिखाया है। कल्याण ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज में सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जिन्होंने अपने 25 साल के कार्यकाल में एक भी छुट्टी नहीं ली। वे हिंदुस्तान को विकसित कर दुनिया के शीर्ष पर पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में आज भारत का डंका तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में पूरी दुनिया में बज रहा है।
0
0
Report
Advertisement

सीवान में वोट चोरी के विरोध में इंडिया गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन

Siwan, Bihar:सीवान में वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और वोट चोरी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वीएम उच्च विद्यालय से इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च” निकाला। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय के गेट की ओर बढ़े, जहां कार्यालय में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
0
0
Report

वाराणसी में बीजेपी महाबैठक: 2027 के लिए योजना धारदार, बूथ रणनीति पर जोर

JPJai Pal7m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में बीजेपी का मंथन, जनसभा के बाद रोहनिया में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में दो दिवसीय organisatorिक बैठक होगी शुरू। 7 चरणों में मैराथन बैठक, अगले 2 दिनों में कुल 7 अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी बीजेपी की महाबैठक। काशी क्षेत्र के 16 जिले शामिल, संगठनात्मक बैठक में काशी क्षेत्र के 16 जिलों के प्रमुख पार्टी पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। मिशन 2027 पर फोकस, बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देना है। रोहनिया में महामंथन, वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में हो रही है यह हाई-प्रोफाइल संगठनात्मक बैठक। 7 और 8 अक्टूबर को बैठक, चुनाव से ठीक पहले 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित हो रही है बीजेपी की यह बेहद महत्वपूर्ण बैठक। पदाधिकारियों से ली जाएगी रिपोर्ट, 2027 चुनाव को लेकर क्षेत्रवार विकास कार्यों और धरातली फीडबैक पर ली जा रही है रिपोर्ट। बूथ स्तर की रणनीति पर जोर, जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने तथा बूथ प्रबंधन को लेकर तय होगी आगे की रणनीति। शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावी तैयारियों का देंगे जीत का मंत्र। पूर्वांचल में चुनावी बिगुल, वाराणसी से पूर्वांचल की सीटों को साधने और 2027 की हैट्रिक की नींव रखने की बीजेपी की बड़ी कवायद.
0
0
Report

बलरामपुर में दोपहर को अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश ने दिन बना दिया अंधेरा

Balrampur, Uttar Pradesh:दोपहर में रात जैसा नजारा! बलरामपुर में अचानक छाया अंधेरा, तेज आंधी-बारिश से हड़कंप बलरामपुर में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छाने के साथ तेज आंधी चलने लगी और कुछ ही देर में दिन में अंधेरा छा गया। नगर क्षेत्र समेत जिले के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवा और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया。 तेज हवा के साथ बारिश, दिन में छाया अंधेरा दोपहर तक मौसम सामान्य था, लेकिन करीब 1:30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से कुछ ही मिनटों में मौसम पूरी तरह बदल गया। सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। कई जगहों पर दुकानदारों ने भी सामान समेटना शुरू कर दियाorn तेज हवा के कारण पेड़-पौधों की डालियां हिलती नजर आईं। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश से राहत महसूस की। हालांकि अचानक आई तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रही。 खेतों में खड़ी फसल को नुकसान की आशंका अचानक हुई बारिश और तेज हवा का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ सकता है। इन दिनों जिन किसानों के खेतों में फसल पकने के बाद कटाई चल रही है या जिन किसानों ने फसल काटकर खेत में रखी है, उनके लिए बारिश परेशानी का कारण बन सकती है। बीते दिनों भी आंधी के कारण कई क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा था。 किसानों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवा का दौर लंबे समय तक जारी रहा तो खेत में तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं, मौसम के अचानक बदले मिजाज को देखते हुए किसान कटाई और फसल को सुरक्षित रखने को लेकर चिंतित नजर आए। फिलहाल जिले में बारिश का दौर जारी है। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश चिंता बढ़ाने वाली साबित हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर के ग्रामीण ने बिजली बहाल न होने पर जिलाधिकारी से मदद गुहार लगाई

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: बिजली की समस्या से परेशान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर बताई अपनी पीड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक बीते 3 माह से बाधित है गांव की विद्युत सप्लाई। नदी की बाढ़ के दौरान बिजली के पोल गिरकर क्षतिग्रस्त होने से गांव में नहीं पहुंच रही सप्लाई। बिजली सप्लाई बाधित होने से ग्रामीण परेशान। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली सप्लाई दुरस्त न करने का आरोप। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली न आने से खराब हो रही धान की फसल। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बिजली की सप्लाई बहाल कराने की लगाई गुहार। सरीला तहसील क्षेत्र के कनेरा गाँव का मामला।
0
0
Report

सेवानिवृत्त सूबेदार के घर में आग, बाइक सवार आरोपी फरार; प्रभावित परिवार घायल

बाइक सवार रिटायर्ड सूबेदार के घर में आग लगाकर फरार आग में घिरा पिता बच्चों को लेकर कूदा, दोनों पैर टूटे, सीसीटीवी में आरोपी कैद टीपीनगर की शिवकुंज कॉलोनी में सेवानिवृत्त सूबेदार के घर बाइक सवारों ने आग लगा दी और फरार हो गए। जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त मकान के अंदर सात लोग मौजूद थे। मकान मालिक को लगाकर घर के अंदर सात लोग मौजूद थे जो जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। नवनीत दहन व उनके परिवार के लोग तो किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन अश्विनी का परिवार फस गया। बच्चों को गोद में लेकर लगाई छलांग घर में धुआं भर चुका था। सांस लेना मुश्किल हो रहा था। अश्विनी के बच्चे रोने लगे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कहीं से जब निकलने का रास्ता नहीं मिला तो अश्विनी ने अपने दो बच्चों को गोद में लेकर छत से नीचे छलांग लगा दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से अश्विनी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने फ्रैक्शन की पुष्टि करते हुए उनके दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा दिया। बायक सवारों के द्वारा लगाई गई थी आग आग मकान के बेसमेंट में लगी थी, जिसको लेकर परिवार हैरान था। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो सब हैरान रह गए। दो संदिग्ध रिटायर्ड सूबेदार के मकान में आग लगाकर भागते दिखाई दिए। रिटायर्ड सूबेदार की तरफ से इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस अब दोनों संदिग्धों की तलाश में जुटी है। तीन गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर पाया काबू आधी रात को लगी आग की सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा Sका। इस दौरान चर्चा रही कि ज्वलनशील पदार्थ डालकर यह आग लगाई गई है। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जाता है जिस जगह आग लगी वहां सोनू और मोनू नाम के युवक फूलों का काम करते हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top