228001
राहुल गांधी दूसरी बार सुलतानपुर न्यायालय में पेश
Sultanpur, Uttar Pradesh:मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी आज दूसरी बार सुलतानपुर न्यायालय में बयान देने के लिए पेश हुए हैं। कोर्ट के कड़े रुख के चलते उनकी पेशी जरूरी हो गई थी। वकीलों की अचानक हड़ताल के कारण मामले में पेंच फंस सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उच्च स्तरीय कमिटी गठित, घुसपैठियों की पहचान कर मतदाता सूची से हटाने पर जोर
Patna, Bihar:Anchor केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने अवैध घुसपैठियों को लेकर एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है.. सत्तापक्ष के लोग इसे एक बेहतर कदम करार देते हुए इसकी सराहना कर रहे हैं जबकि विपक्ष इसको लेकर कई सवाल खड़ा कर रहा है ओपनिंग पीटीसी वी/ओ 1 हाई लेवल कमिटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन 26 मई को आधिकारिक तौर पर किया गया है.. कमिटी एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी और यदि जरूरत पड़ी तो कमिटी के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है.. इस कमिटी के गठन का स्वागत करते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इससे अपने देश के लोगों को यहां के संसाधन का उपयोग करने का लाभ मिलेगा और घुसपैठियों को डेढ़ से बाहर किया जाएगा यह बेहतर कदम है।बीजेपी ने भी इसकी सराहना की और कहा कि यह बेहद जरूरी था। बाइट 1 अशोक चौधरी,मंत्री बिहार सरकार बाइट 2 रत्नेश कुशवाहा,बीजेपी विधायक वी/ओ 2 सत्ता पक्ष का कहना है कि घुसपैठ की वजह से कृत्रिम डेमोग्राफिक बदलाव एक बहुत बड़ी चुनौती है और इसे समय रहते दुरुस्त किया जाना बेहद जरूरी है वही विपक्ष का कहना है कि यह एक शगूफा है .. इससे पहले एसआईआर हुआ उसमें कितने घुसपैठिए मिले ? कांग्रेस और आरजेडी का कहना है कि देश के सामने जो चुनौतियां है रोजी रोटी की और आर्थिक स्थिति को इसको छोड़कर सरकार नए नए शगूफा और हिन्दू मुस्लिम में लगी रहती है बाइट 3 ऋषि मिश्रा, कांग्रेस नेता बाइट 4 शक्ति यादव,आरजेडी प्रवक्ता बाइट अटैच है वी/ओ 3 सत्ता पक्ष का कहना है कि यह घुसपैठियों के खिलाफ कारगर पहल है इससे घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें मतदाता सूची से हटाया जाएगा और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा वही विपक्ष सरकार के इस कमिटी गठन और सत्तापक्ष द्वारा दिए जा रहे बयान को लेकर कहा कि जब जब ये किसी बात का तर्क देते हैं कोई बड़ा निर्णय लेते है बाद में वह ढाक के तीन पात साबित होता है,विपक्ष ने कहा कि नोटबंदी समेत कई बड़े निर्णय इसके उदाहरण है लेकिन सरकार मूल समस्या से बचने के लिए शगूफा लाती है।0
0
Report
लखनऊ में सिगरेट विवाद के चलते BJP मोर्चा के सदस्य शिवम सिंह की हत्या
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में देर रात जलवाक्लब के बाहर सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में BJP युवा मोर्चा जिला कमेटी सदस्य अयोध्या शिवम सिंह की हत्या कर दी गई सिगरेट को लेकर अज्ञातयुवकों द्वारा पिटाई के कारण गंभीर चोट लगने से इलाज़ के दौरान हुई मौत।0
0
Report
पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिमी भारत में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
Noida, Uttar Pradesh:अगर हम उत्तर-पश्चिमी भारत को देखें, तो अधिकतम तापमान मुख्य रूप से ज़्यादा चल रहा है, जो 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बना हुआ है। हमारा पूर्वानुमान बताता है कि आने वाले तीन दिनों में, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर और साथ ही उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में पूर्वी हवाओं के आने से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के साथ-साथ आस-पास के मैदानी इलाकों में भी आंधी-तूफान की गतिविधियां होने की उम्मीद है। इसके चलते, 28 से 30 तारीख के बीच अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस और कुछ अलग-अलग इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। नतीजतन, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में चल रही लू की स्थिति से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। आंधी-तूफान की गतिविधियों के बारे में बात करें तो, इनके काफी बड़े इलाके में फैलने की उम्मीद है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में हवा की गति काफी तेज़ हो सकती है, जो 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, और संभावित रूप से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, और कभी-कभी तो 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। इसे देखते हुए, सभी को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही, पश्चिमी इलाकों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है, जिसमें खास तौर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में पति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास, पत्नी पर आरोप वीडियो शेयर
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक पति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर यह कदम उठाने का आरोप लगाया है। जहर खाने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया और उसे अपनी सोसायटी के ग्रुप में शेयर कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाला वेंकट शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आरोप है कि घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर वेंकट ने अपने ही फ्लैट में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जहर खाने से पहले बनाए गए वीडियो में वेंकट शर्मा ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं, जिससे वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। इतना ही नहीं, उसने बड़ागांव के सरपंच समेत कुछ अन्य लोगों से पत्नी की देर रात तक बातचीत होने के आरोप भी लगाए। वेणकट ने वीडियो में अपने बेटे से अलग किए जाने का दर्द भी जाहिर किया। उसने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों और लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण वह टूट चुका है। मामले की जानकारी मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वीडियो की सत्यता, पारिवारिक विवाद और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है0
0
Report
ईदगाह के बाहर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग पर मुस्लिम समाज प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:ईद पर ईदगाह के बाहर गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन कर सरकार के सामने रखी मांग गाय हमारे लिए राष्ट्रमाता, मुस्लिम समाज की भावना ईद उल अजहा के मौके पर देशभर में ईदगाहों में ईद की नमाज की गई, छोटी काशी जयपुर में ईद की नमाज के बाद ईदगाह के बाहर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखी गई, जहां हज कमेटी के बैनर तले मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने को लेकर नारेबाजी की, हाथ में बैनर लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि इसके लिए वो आंदोलन करेंगे वो चाहते कि देश में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, गाय हमारे लिए भी गौमाता है यही मुस्लिम समाज की भावना है0
0
Report
60 फुट गहरे कुएं से बछड़े को दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर खुले कुएं में गिरा गौवंश को निकाला बाहर गौ रक्षकों ने 2 घंटो की मशक्कत बाद निकाला सकुशल निकाला चौमूं के सिंगोद खुर्द गांव हैं मामला जयपुर जिले के चौमूं उपखंड के ग्राम सिगोंद खुर्द में सड़क के किनारे निजी खातेदार के करीब 60 फुट गहरे खुले कुएं में बछड़ा गिर गया, सूचना पर मौके पर गौरक्षक शेरसिंह कुमावत मौके पर पहुंचे...गौरक्षको ने कुँए मे उतरकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से बछड़े को सकुशल बाहर निकालकर रायसिंह का बास स्थित मां सुरभी गौशाला भिजवाया। गौरक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत ने आमजन से अपील की है कि खुले कुँए और बोरवैल के कारण आये दिन हादसे हो रहे है। नायब तहसीलदार सुरेश देवत ने गौरक्षक दल के साहसिक कार्यों की सराहना करते हुए खातेदारों को खुले कुँए को तत्काल ढंकवाने के लिए पाबंद किया।0
0
Report
Advertisement
UP पुलिस तीन दिनों तक सतर्क, नमाज़ के बाद भी सुरक्षा चौकसी जारी
Noida, Uttar Pradesh:अभी तीन दिनों तक पुलिस रहेगी सतर्क बकरीद की आज की नमाज़ के बाद से UP पुलिस ने थोड़ी राहत की साँस ली है लेकिन इसके बावजूद दो दिनों तक बेहद सतर्क रहने की बात कही गई है इसी को लेकर हापुड़ सिटी SP से बातचीत0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ में ईद पर भाईचारे की मिसाल, नमाज़ियों का फूलों से स्वागत
Alwar, Rajasthan:ईद पर लक्ष्मणगढ़ में गूंजी भाईचारे की मिसाल, नमाजियों पर पुष्पवर्षा और शर्बत से हुआ स्वागत लक्ष्मणगढ़ कस्बे में ईद के पावन अवसर पर सामाजिक सौहार्द और एकता का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। ईद की नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों का हिंदू समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरे माहौल में प्रेम, सम्मान और अपनत्व साफ झलक रहा था। नमाज के बाद जैसे ही नमाजी बाहर आए, पहले से मौजूद हिंदू समाज के प्रबुद्धजन और युवाओं ने उन पर फूलों की बारिश कर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं हलदेनिया और हरियाणा परिवार द्वारा मस्जिद के बाहर विशेष स्टॉल लगाकर शीतल शर्बत और ठंडाई वितरित की गई, जिससे भीषण गर्मी के बीच नमाजियों को राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता की भावना तब और मजबूत हुई जब श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के अध्यक्ष रवि कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेश तिवारी, सुनील हरियाणा, सुभाष शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने मुस्लिम समाज के अध्यक्ष छोटेलाल मास्टर, समाजसेवी बनिया खान, मास्टर फतेह मोहम्मद सहित अन्य लोगों का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। इसके जवाब में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी पुष्पवर्षा कर और शर्बत पिलाने वाले सेवादारों का सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को और अधिक मजबूत करते हैं। यह पहल न केवल शहर की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश है। कार्यक्रम के दौरान दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
ईद-उल-अज़हा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुस्लिम संगठनों का समर्थन
Alirajpur, Madhya Pradesh:देशभर में आज ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद का त्योहार पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच अलीराजपुर के प्रभारी शहर काजी सैयद हनीफ मिया ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। शहर काजी ने देश और प्रदेश सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। आलीराजपुर जिले में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा का पर्व धार्मिक आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाह मैदानों पर नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बहारपुरा मस्जिद में सुबह ठीक 7:30 बजे पेश इमाम हाफिज शाहनवाज़ रजा रजवी साहब की इमामत में सैकड़ों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की, तो वहीं ईदगाह मैदान पर सुबह 8:30 बजे सजदे में हजारों सिर एक साथ झुके।0
0
Report
Advertisement
दीपक बैज बोले- ढाई साल में कानून व्यवस्था बिगड़ी, रायपुर समेत प्रदेश में गोलीबारी
Begun, Rajasthan:रायपुर पीसीसी चीफ दीपक बैज की कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस कांफ्रेस.. पीसीसी चीफ बैज ने कहा- ढाई साल में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है. सर्राफा व्यापारी को भरे بازار में गोली मार दिया गया. पेंड्रा में सोना चांदी के बैग लूट कर आरोपी फरार हो गए. मृतक के परिजनों से भी हमने मुलाकात की. मृतक के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन किया. बिलासपुर, कवर्धा, रायपुर सब जगह गोलियां चल रही है. राजधानी में कमिश्नरेट लागू होने के बाद हर दिन अपराध हो रहा है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मोबाइल चोरी पर सवाल उठाया.. उन्होंने कहा- धरम लाल कौशिक का मोबाइल मिल गया, पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला गिरफ्तार हो गया... दीपक बैज का मोबाइल घूम गया नहीं पकड़ाया. वो चाहते है विपक्ष का सब घूम जाए.. भाजपा के कार्यकर्ता के लिए सरकार है..आम जनता के लिए नहीं.. सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो और तहसीलदार विवाद पर कहा- मंत्री कहते है कांग्रेस गुंडागर्दी कर रहे है तो रामकुमार टोप्पो क्या कर रहे है. तहसीलदार को बुलाकर कमरे बंद कर, कपड़ा फटते तक मारते है. सांसद, मंत्री, विधायक अधिकारियों को धमका रहे है. कमरे में बंद कर तहसीलदार को मार रहे है विधायक रामकुमार टोप्पो. भेदभाव ना करने की शपथ सरकार ने ली है तो क्या विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.. बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ0
0
Report
कतरास में दो पक्षों की गोलीबारी, दो घायल; पुलिस हिरासत में तीन लोग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र केलूडीह में बुधवार देर रात दो पक्षों में गोलीबारी की घटना घटी। गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए है। घायल नीतीश यादव का इलाज निचितपुर क्लिनिक में चल रहा है। नीतीश को जांघ में गोली लगी है। वही दूसरा घायल तोशिफ को कंधे में गोली लगी है, जिसका इलाज दुर्गापुर मिशन अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुँचने से पहले सभी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही घायल नीतीश यादव के पिता ने कहा कि उसका बेटा रात में अपने मवेशी को देखने निकला था। इसी दौरान गोली लग गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराये। घटना के समय वह घर के अंदर सोया हुआ था। वही कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि बुधवार की रात दो पक्ष ने आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
लोनी के सिकरानी नहर किनारे युवक की गोली मारकर हत्या: पुलिस पुरानी रंजिश-लेनदेन पर जांच
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिकरानी गांव स्थित नहर किनारे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनसान इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान बागपत निवासी नितिन राणा के रूप में हुई। मौके से युवक का बैग, रिज्यूमे और अन्य सामान भी बरामद हुआ। युवक किसी काम के सिलसिले में यहां आया हुआ था। लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब लोग मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। वारदात ऐसे स्थान पर हुई जहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे पुलिस को जांच में दिक्कत आ सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, लेनदेन और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नवजात बच्ची को तालाब में फेंकने की हत्या: बेलगहना में आरोपी की तलाश जारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम नगोई के लमरीडबरी पारा से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद खौफनाक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात कलयुगी माँ या परिजनों ने अपनी महज एक से दो दिन की नवजात बच्ची का जन्म छुपाने और लोक-लाज के डर से उसे जीवित ही गाँव के रामसागर तालाब के पानी में फेंक दिया था, जब गाँव की महिला बृजबाई की सूचना पर कोटवार निर्मलदास मानिकपुरी ग्रामीणों के साथ तालाब पहुँचे और उन्होंने देखा कि पानी के ऊपर एक नवजात शिशु का शव औंधे मुँह तैरते हुए देखा गया। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जब शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेशन (FSL) जाँच के लिए भेजा, तब डॉक्टरों की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ कि मासूम बच्ची की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसे जिंदा पानी में फेंकने के कारण फेफड़ों में पानी भरने और दम घुटने से उसकी तड़प-तड़प कर जान गई थी। इस संवेदनशील मामले में जन्म छुपाने की नीयत से की गई हत्या की पुष्टि होने के बाद, बेलगहना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और अब क्षेत्र की मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा कोटवारों के माध्यम से नवजात को जन्म देने वाली संदिग्ध महिलाओं व स्वास्थ्य केंद्रों का रिकॉर्ड खंगालकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।0
0
Report
तीजन बाई की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती; अब खतरे से बाहर
Durg, Chhattisgarh:एंकर- छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है, तीजन बाई को शुरुआत में ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया था जिसके बाद उन्हें मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाते समय उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी.\n\nवी/ओ- तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने बताया कि रात करीब 12 बजे उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया डॉक्टरों द्वारा किए गए संपूर्ण चेकअप और मेडिकल रिपोर्ट्स के बाद यह बात सामने आई है कि उनके फेफड़ों में पानी बढ़ गया है और उन्हें निमोनिया की भी शिकायत है इसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी काफी लो दर्ज किया गया है हालांकि बहू ने राहत की खबर साझा करते हुए कहा कि तुरंत एम्बुलेंस से एम्स लाने और त्वरित इलाज मिलने के बाद अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और वे खतरे से बाहर हैं तीजन बाई का परिवार और उनके अनगिनत प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की दुआ कर रहे हैं फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.\n\nbाईट- वेणु देशमुख,बहु तीजन बाई0
0
Report
जयपुर के ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज से भाईचारे की मिसाल
Jaipur, Rajasthan:देशभर में ईद उल अजहा पर्व की धूम है. ईद पर जयपुर ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की. दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा हुई. बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. ईद की नमाज में देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि, भाईचारे की दुआ की गयी. दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— देशभर में ईद उल अजहा का मुबारक पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस मौके पर जयपुर के ईदगाह में ईद की नमाज अता की गई. गुलाबी शहर में मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की तो हिंदू समाज ने नमाजियों पर पुष्पवर्षा कर पूरी दुनियां को पिंकसिटी से सामप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया, देखिए खास रिपोर्ट— वीओ 1— ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर जयपुर के दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान हजारों सिर एक साथ सजदे में झुके, नमाज के बाद एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी. इस मौके पर मुस्लिम धर्मगुरूओं ने बकायदा ऐलान किया कि खुले में कोई कुर्बानी नहीं करे, दूसरे धर्मो के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखा जाए और कचरा नालियों नालों और खुले में नहीं फैंके. मुस्लिम धर्म गुरूओं ने भाईचारे से रहने और किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने और कुर्बानी के वीडियो नहीं बनाने की नसीहत भी माइक से जारी करते हुए देशवासियों को ईद की बधाई दी. 1. ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान हजारों सिर एक साथ सजदे में झुके, 2. राजस्थान चीफ काजी खालिद उस्मानी ने समाज को शिक्षा के प्रति ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होने की अपील की, 3. समाज के युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज सुधार में योगदान देने की अपील की, 4. ईद के मुबारक मौके पर 20 प्रतिशत हिस्सा गरीब, बेसहारा लोगों को देने की अपील की, वीओ 2— इस मौके पर कांग्रेस के विधानसभा मुख्य सचेतक रफीक खान ने बीजेपी सरकार पर ईदगाह का काम रुकवाने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में खोले के हनुमानजी, गोविंददेव जी समेत मंदिरों और ईदगाह के विकास कार्यों के लिए एक साथ बजट स्वीकृत कर टेंडर जारी किए थे लेकिन बीजेपी सरकार ने ईदगाह का काम रुकवा दिया, उन्होंने कहा कि ये मुद्दा उन्होंने विधानसभा में भी उठाया था लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा, ग्राफिक्स आउट— वीओ 3— बहरहाल, राजनैतिक बयानबाजी से इत्तर जयपुर में मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्र पशु की मांग कर और हिंदू समाज ने नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर पूरी दुनियां को दिया सांप्रदायिक सौहार्द और हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश, बाइट—खालिद उस्मानी, चीफ काजी राजस्थान बाइट—रफीक खान, मुख्य सचेतक कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
