222302
पांडेपुर गांव में संविधान दिवस पर कार्यक्रम
Lambhua, Uttar Pradesh:लंभुआ तहसील क्षेत्र के पांडेपुर गांव में संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा एकता मिशन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार अयोध्या राम खिलावन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली के बहुजन शायर अभिषेक जाटों ने बाबा साहब अंबेडकर के सपने को साकार करने की बात कही। उन्होंने भारत के संविधान में पूर्ण आस्था जताते हुए कहा कि संविधान को बचाने के लिए अगर जान की कुर्बानी देनी पड़ी, तो वह तैयार हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर के झाड़ोल में दुकान छेद चोरी, ओगणा पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल में दुकान छेद चोरी, ओगणा पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार. आरोपियों से चोरी का माल सहित नकदी बरामद. मोबाईल की दुकान से चुराए थे 17 हजार नकद ओर लाखों के मोबाइल. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी बदलते रहे लोकेशन. मुखबिरों ओर तकनीकी सहायता से पकड़े गए आरोपी. ओगणा SHO रामरूप मीणा ने दी जानकारी. ओगणा थाने के पड़ावली कला गांव का है मामला0
0
Report
दमोह में शराब पीने के बाद युवक की मौत, इलाके में दहशत फैल गई
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गयी और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के देवरी में रहने वाले ज्ञानी यादव अपने भाई के साथ पटेरा आए हुए थे; ज्ञानी ने पटेरा में शराब खरीदी और उसे पी ली लेकिन यही शराब मौत की वजह बताई जा रही है. ज्ञानी शराब पीकर अपने भाई के पास आया और गांव जाने के लिए निकला; बामुश्किल घर तक पहुंचा और यहां उसे सीने में दर्द, आंखों में जलन और उल्टियां होने लगीं. घबराए परिजन गांव वालों के सहयोग से दमोह के जिला अस्पताल लाये लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था. परिजनों के मुताबिक उन्हें शराब के जहरीले होने की आशंका है और इस पर जांच होनी चाहिए. जिला अस्पताल के डाक्टर के मुताबिक उन्हें लाया गया तो वे मृत अवस्था में थे. पुलिस के मुताबिक मामला संदेहास्पद है, लिहाजा पोस्टमार्टम कराया जाएगा.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कैथल में नशा मुक्ति अभियान तेज, डेरा गरजा सिंह में शराब बनाने वाला तरल बरामद
Kaithal, Haryana:नशा मुक्ति अभियान में तेजी, डेरा गरजा सिंह में पुलिस की छापेमारी आगे बढ़ रही है। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है। मौके पर मौजूद टीम ने देखा कि घर के एक कमरे में बेड के नीचे लगभग 1000 लीटर क्षमता का प्लास्टिक टंकी जमीन में दबाकर रखा गया था, जिसमें नशे का तरल पदार्थ भरा हुआ था ताकि पुलिस की छापेमारी के दौरान इसे छिपाया जा सके। पुलिस ने जमीन में दबे ड्रम से तरल पदार्थ बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। मामले में आरोपी सुखविंदर निक्का के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अवैध कारोबार करने वालों को चेतावनी दी गई है कि वे इस तरह का कारोबार बंद कर दें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।0
0
Report
रायगढ़ जूटमिल में पार्षद पर फरसे से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जूटमिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 के पार्षद विजय चौहान पर बीती रात फर्सा से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले جाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, विजय चौहान पेट्रोल भरवाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास उन्होंने कमल सारथी को एक युवक के साथ मारपीट करते देखा। पार्षद ने बीच-बचाव करते हुए कमल सारथी को युवक के साथ मारपीट नहीं करने की समझाइश दी। बताया जा रहा है कि पार्षद की समझाइश से कमल सारथी आक्रोशित हो गया और उसने फरसा से विजय चौहान पर हमला कर दिया। आरोपी ने पार्षद पर लगातार वार किए, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद विजय चौहान जूटमिल थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले के पीछे की वजह और आरोपी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर पुलिस की जांच जारी है। इधर, पुराना बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट और आसपास का इलाका लंबे समय से मारपीट और नशे समेत अन्य असामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है।0
0
Report
Desi Tesla: भारत में निर्मित देसी इलेक्ट्रिक कार की धाक बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Desi Tesla0
0
Report
Advertisement
Mehndi पर खास ट्रेंड: फैशन और परंपरा में नया रंग
Noida, Uttar Pradesh:mehandi0
0
Report
महुआ में पिकअप पलटने से देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां महुआ में देशी शराब की बड़ी खेप उस वक्त सड़क पर आ गई, जब शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई। गाड़ी पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप समेत शराब को बरामद कर लिया।मामला महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत का है जहां हरपुर जादों के जगदीश चौक के पास देशी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जा रहा है कि पिकअप पर हजारों लीटर देशी शराब लदी हुई थी। गाड़ी के पलटते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही पलटी हुई पिकअप पर पड़ी, इसकी सूचना तत्काल महुआ थाना पुलिस को दी गई।अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में देशी शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस शराब की खेप से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब और पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब तस्करी से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।महुआ में शराब की इस बड़ी खेप की बरामदगी ने एक बार फिर शराब तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
Embassy से जुड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:Embassy0
0
Report
अनवर इब्राहिम की ताजा खबर राजनीतिक हलचल मचा देगी
Noida, Uttar Pradesh:Anwar Ibrahim0
0
Report
कानपुर में Autograph Luxury Residency का खास गेट-टुगेदर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लग्जरी होम्स
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में Autograph Luxury Residency को लेकर एक विशेष गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकसित हो रहे इस प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की लोकेशन, प्लानिंग और लग्जरी सुविधाओं की जानकारी कार्यक्रम में साझा की गई। करीब 4.27 एकड़ में विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में Ultra Luxury 3 और 4 BHK Homes, चार लग्जरी टावर और लगभग 35 हजार वर्गफुट का लग्जरी क्लब हाउस प्रस्तावित है। कार्यक्रम में विजय कपूर, वीरेंद्र दुबे और रुद्रांश होम्स के अनुरोध सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रोजेक्ट की आधुनिक प्लानिंग, पर्यावरण और AQI को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे कॉन्सेप्ट की भी चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
शाहाबाद डेयरी इलाके में ई-रिक्शा चालक की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
New Delhi, Delhi:SHABAAD DAIRY ई-रिक्शा चालक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के शाहबाद डेयरी थाना इलाके में करीब 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है。 मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है。 बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया。 घटना की सूचना मिलते ही शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी。 पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
गढ़वा में जमीन खोदाई से मिला लोहे का संदूक, 40 परिवार दावे, प्रशासन जांच
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का संदूक मिलने से सनसनी फैल गई। रमना प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास घर बनाने के लिए जेसीबी से खुदाई चल रही थी, तभी जमीन के अंदर दबा लोहे का बक्सा दिखाई दिया। बक्सा मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई तो मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। संदूक पर दावा करने को लेकर विवाद की स्थिति बनने लगी। बताया जा रहा है कि तीन पीढ़ियों से जुड़े करीब 40 परिवारों ने संदूक पर अपना दावा जताया है। हालांकि, संदूक के अंदर क्या है, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने संदूक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हाईवे किनारे लगी भीड़ खजाना लूटने वालों की है। तस्वीरें गढ़वा के रमना प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार की हैं, जहां प्राचीन शिव मंदिर के समीप घर निर्माण के लिए जेसीबी से जमीन की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान अचानक जमीन के अंदर लोहे का एक संदूक नजर आया। जेसीबी रुकते ही मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों की नजर संदूक पर पड़ी और देखते ही देखते इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई। संदूक मिलने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। संदूक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कोई इसे पुराना सामान बता रहा था, तो कोई इसके अंदर कीमती सामान होने की बात कहने लगा। असमंजस की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहे के संदूक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
जहरीले सांप के डसने से प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की मौत, रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा
Bemetara, Chhattisgarh:नवागढ़ में हजारों जिंदगियां बचाने वाले प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई। देर रात डायल 112 की टीम के साथ रेस्क्यू पर गए मनीष को डिब्बे में बंद करते समय जहरीले सांप ने डस लिया। नवागढ़ में समय पर समुचित इलाज न मिलने के आरोप के बीच परिजन उन्हें गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरों को खौफ से निकालने वाले जांबाज की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
