icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पानीपत में जीपीएस निगरानी से ड्राइवरों पर कार्रवाई, सफाई में सुधार

Panipat, Haryana:जीपीएस से कूड़ा उठाने की निगरानी लापरवाही पर तीन ड्राइवर टर्मिनेट पानीपत में 70 से 75 प्रतिशत घरों तक पहुंच रही निगम की गाड़ियां लक्ष्य 100 प्रतिशत कवरेज अवैध रेहड़ी-रिक्शा पर कार्रवाई की तैयारी पानीपत, 8 अक्टूबर। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को नगर निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव और मेयर कोमल सैनी ने कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर लगे जीपीएस सिस्टम का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी वार्डों के पार्षदों, सुपरवाइजरों और ड्राइवरों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक घर से कूड़ा उठाना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निगम कमिश्नर ने बताया कि खराब प्रदर्शन के चलते तीन ड्राइवरों को टर्मिनेट भी किया गया है。 कमिश्नर डॉ. पंकज यादव ने बताया कि पहले शहर में कूड़ा उठाने की व्यवस्था की कवरेज लगभग 40 से 45 प्रतिशत थी। जीपीएस सिस्टम लागू होने के बाद इसमें सुधार हुआ है। कुछ वार्डों में कवरेज 90 से 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि कुछ वार्डों में यह अभी 35 से 40 प्रतिशत है। औसतन 70 से 75 प्रतिशत शहर में जीपीएस युक्त वाहनों के माध्यम से कूड़ा उठाया जा रहा है। निगम का लक्ष्य शत-प्रतिशत घरों तक पहुंचना है। अवैध रेहड़ी-रिक्शा से बढ़ रही परेशानी कमिश्नर ने कहा कि निजी रेहड़ी-रिक्शा चालक घरों से कूड़ा एकत्र कर कई बार खाली स्थानों पर डाल देते हैं। इससे शहर में कूड़े के नए पॉइंट बनते हैं और निगम को दोबारा सफाई करनी पड़ती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्द ही एसपी और डीसी के साथ बैठक की जाएगी। चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन जब्त करने और पुलिस कार्रवाई की तैयारी है。 वेतन, नंबर प्लेट और नियमों पर भी सख्ती ड्राइवरों और हेल्परों के वेतन में देरी के मुद्दे पर कमिश्नर ने कहा कि निगम का प्रयास है कि कर्मचारियों को हर महीने 10 से 15 तारीख तक वेतन मिल जाए। वहीं, बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों, ड्राइविंग लाइसेंस और यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी अभियान चलाया जाएगा。 मेयर ने कहा- हर घर तक पहुंचेगी गाड़ी मेयर कोमल सैनी ने कहा कि सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सुपरवाइजरों, हेल्परों और ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिन गलियों में गाड़ी घरों तक नहीं पहुंच सकती, वहां गली के बाहर निर्धारित समय तक वाहन खड़ा किया जाए, ताकि लोग उसमें कूड़ा डाल सकें। उन्होंने बताया कि पिछले छह से सात महीनों में वाहनों की स्थिति में सुधार हुआ है। कुछ गाड़ियों में टूटे शीशे और अन्य कमियां मिलने पर उन्हें बदलने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की जनता से अपील: कमिश्नर और मेयर ने शहरवासियों से अपील की कि घरों से निकलने वाला कूड़ा निगम की गाड़ी में ही डालें और खाली प्लॉटों या सड़कों के किनारे न फेंकें। यदि गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती है, तो कुछ धैर्य रखें और निगम को इसकी सूचना दें। शहर को साफ रखने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है।
0
0
Report

मथुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

Mathura, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मथुरा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के बाहर की नारेबाजी मथुरा:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दर्ज की गई पुलिस कार्यवाही तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मथुरा में उग्र प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर ज़िलाधिकारी (डीएम) कार्यालय के बाहर पहुंचे और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। दिल्ली में चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की और उनके खिलाफ की गई वैधानिक कार्यवाही का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे तानाशाही रवैया करार दिया। हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से जुड़ी तख्तियां लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष की आवाज को दबाने और नेताओं पर एकतरफा कार्यवाही करने का सिलसिला बंद नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन को और तेज करेगी।
0
0
Report
Advertisement

5 माह के बच्चे की मौत पर अस्पताल-परिजन के बीच हंगामा, पुलिस जांच शुरू

Dholpur, Rajasthan:निजी अस्पताल में 5 माह के मासूम की मौत पर हंगामा, अस्पताल ने कहा- रेफर किया था धौलपुर。 शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मित्तल कॉलोनी स्थित जीवांश हॉस्पिटल में परिवारीजनों के अनुसार अस्पताल में भर्ती 5 माह के मासूम की मौत के बाद हंगामा हो गया। मासूम करीब छह दिन से अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है。 परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर विरोध जताया। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान हालत बिगड़ती गई और मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया。 वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे की मौत अस्पताल के अंदर नहीं हुई है। डॉक्टर के अनुसार बच्चे की हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया था, उसके बाद मौत कहां हुई इसका पता नहीं है。 सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

Congress protests resignation demand for Gyanesh Kumar, strong demonstration in Didwana

Didwana, Rajasthan:डीडवाना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। मकराना विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पूर्व विधायक चेतन डूडी के आवास से अंबेडकर सर्किल तक पैदलmarch निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। दरअसल, देशभर में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। कांग्रेस और विपक्षी दल मतदाता सूची में नाम हटाए जाने और प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं तथा इसी मुद्दे को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हाल के दिनों में दिल्ली समेत कई जगह विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किए हैं। विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची संशोधन की पारदर्शिता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची में बदलाव निर्धारित प्रक्रिया के तहत किए जा रहे हैं और आयोग ने सत्यापन प्रक्रिया में भी बदलाव किए हैं। इसी राष्ट्रीय मुद्दे की कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर भी विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में मकराना विधायक के अलावा कांग्रेस का कोई अन्य विधायक नजर नहीं आया। डीडवाना विधायक चेतन डूडी, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और परबतसर विधायक रामनिवास की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जताया।
0
0
Report

चूरू में संतों के संघर्ष के बाद एक की मौत, शव समाधि से निकला

Churu, Rajasthan:चूरू। जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर में दो संतों के बीच हुए झगड़े के बाद एक संत की मौत मामले में गुरुवार को करीब 50 घंटे बाद शव को समाधि से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उक्त घटना को लेकर बुधवार को बवाल मच गया था तथा आक्रोशित लोगों ने सालासर सड़क मार्ग को जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की समझाइश के बाद आवागमन को दुरुस्त करवाया गया। मामले के अनुसार हरियाणा के सिरसा जिले के गांव धौलपालिया निवासी हंसराज पुत्र मोहनलाल ने बुधवार की रिपोर्ट दी है कि उसका छोटा भाई बन्नानाथ सन्यास लेकर साधु बन गया था और दो वर्षों से रावतसर के बालकनाथ के आश्रम में रह रहा था। 30 सितंबर को बन्नानाथ गांव आया था। इसी दौरान दो अक्टूबर को उन्हें बालकनाथ का फोन आया और सत्संग में चलने के लिए कहा, जिस पर वह तीन अक्टूबर को रावतसर आ गया। चार अक्टूबर को पता चला कि बालकनाथ उसके भाई को रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर स्थित बजरंगनाथ के पास छोड़कर आ गया और एक सप्ताह बाद पुनः उसे लेने आएगा। इसके बाद बन्नानाथ से कोई संपर्क नहीं हुआ। जब इस संबंध में बालकनाथ से बात की, तो उसने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। जब जानकारी की, तो पता चला कि उसके भाई का बालकनाथ के साथ झगड़ा हुआ है और उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बन्नानाथ के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए इन लोगों ने उसे बिना किसी की जानकारी के समाधि दे दी। पुलिस ने बालकनाथ, बजरंगनाथ, मुकेशनाथ, लूणनाथ, लक्ष्मीनारायण एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उपखंड मजिस्ट्रेट के आदेश एवं तहसीलदार के निर्देश में मेडिकल एवं एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को तीन दिनों बाद समाधि से निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस दौरान सीआई संदीप कुमार सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने पंचायत चुनावों के लिए बीकानेर में ठोस तैयारी शुरू की

Bikaner, Rajasthan:पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारियां पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने ली संभाग पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक टिकट वितरण की रणनीति और सांगठनिक मजबूती को लेकर हुआ मंथन चौधरी बोले-जमीनी कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर तय होंगे चुनावी दावेदार सिंचाई पानी के मुद्दे पर बोले— -सरकार किसानों से संवाद कर स्थायी समाधान का कर रही प्रयास पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं इसी कड़ी में बीकानेर स्थित पार्टी के संभाग कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी प्रभारी, स्थानीय विधायक और संभाग भर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए इस दौरान आगामी चुनावों की रणनीति, टिकट वितरण और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया। बैठक में पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंचायत स्तर पर मजबूत दावेदारों के चयन और संगठन को एकजुट रखने की रही। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जिस तरह निकाय चुनावों में भाजपा ने प्रदर्शन किया, उसी तरह पंचायतीराज चुनावों में भी पार्टी जीत के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। निगम चुनावों के दौरान टिकट वितरण को लेकर सामने आई नाराजगी और कलह पर सवाल हुआ तो चौधरी ने कहा कि आगामी चुनावों में टिकट ऐसे दावेदारों को दिए जाएंगे, जिनके नाम पर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की सहमति होगी। यानी इस बार टिकट वितरण में ग्राउंड फीडबैक को अहम आधार बनाने का संकेत दिया गया है। वहीं क्षेत्र में सिंचाई पानी को लेकर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील है और किसानों से सीधे संवाद एवं वार्ता के जरिए समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, संभाग प्रभारी प्रसन्न मेहता सहित संभाग भर के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

रामगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया खुलासा, 7 मोटरसाइकिल बरामद

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद अलवर। रामगढ़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को अवैध हथकड़ शराब और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल सात मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी 2-3 लोगों के समूह में बाइक की रैकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक गिरोह बनाकर चोरी की मोटरसाइकिलों से अवैध हथकड़ शराब की продаж करने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 6 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर नाडका निवासी अमनदीप सिंह और अजरूदीन को अवैध हथकड़ शराब तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों के वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नाडका निवासी पाली उर्फ रिंकू सरदार के साथ मिलकर कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। पुलिस के अनुसार पाली उर्फ रिंकू सरदार चोरी की मोटरसाइकिलों को आगे बेचने का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को करीब 7 से 8 हजार रुपए में घाटला, बरवाड़ा सहित आसपास के गांवों में अवैध हथकड़ शराब का कारोबार करने वाले लोगों को बेचते थे। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों के साथ-साथ गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। गुरुवार को दोनों आरोपियों को रामगढ़ न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से पुलिस पीसी रिमांड लेने का प्रयास करेगी। रिमांड के दौरान चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा सहित रामगढ़ थाना पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल रहे।
0
0
Report

कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन कफन पहनकर व अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow2m ago
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा। मतदाता सूची में गड़बड़ी और विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी गुस्से के बीच आज उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का एक बेहद आक्रामक और अनोखा रूप अख्तियार किया। अमरोहा शहर कोतवाली क्षेत्र में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर कफन पहनकर और अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर उतरकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया और गांधी मूर्ति चौराहे पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और खींचातानी देखने को मिली।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में कांग्रेस का चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Ambala, Haryana:अंबाला में आज कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व हरियाणा प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और कहा जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी का विरोध प्रदर्शन देशभर में जारी रहेगा। अंबाला शहर में आज कांग्रेस का मुख्य चुनाव आयук ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। हाथों में कांग्रेस के झंडे और पोस्टर लिए पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन के लिए पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक रोष जाहिर किया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व हरियाणा प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार विरोध दर्ज करा रही है। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, तब तक इंडिया गठबंधन देशभर में प्रदर्शन करता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कर दिया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है। हुड्डा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का आंदोलन देशभर में जारी रहेगा। वहीं, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के सवाल पर भी हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी एफआईआर से डरते नहीं हैं।
0
0
Report
Advertisement

चरखी दादरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा, लोकतंत्र बचाओ

Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने चरखी दादरी में मोर्चा खोल दिया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ‘देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों के साथ अंबेडकर चौक तक पैदल march किया। इस दौरान सुरेश गुप्ता ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 2014 के बाद हुए चुनावों में भाजपा ने ‘वोट चोरी’ के जरिए सरकारें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र को कमजोर करने के गंभीर सवाल उठ रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन किसी एक व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता को लेकर है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब जनता के सामने आना चाहिए। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मुद्दा भी चरखी दादरी के प्रदर्शन में जोरदार तरीके से उठा। सुरेश गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला और इसे कांग्रेस के मुताबिक लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने से कांग्रेस का आंदोलन रुकने वाला नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, देश बचाओ-वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ सहित कई नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। दिल्ली में पिछले दिनों विपक्षी नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया है। चुनाव आयोग और भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है।
0
0
Report
0
0
Report

हरदोई में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, वोट चोरी पर हल्ला

Hardoi, Uttar Pradesh:‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, हरदोई कलेक्ट्रेट में फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला हरदोई में SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को हरदोई में विरोध प्रदर्शन किया। गांधी तिकुनिया पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ के नारे लगाते हुए पदयात्रा शुरू की। जिला अस्पताल रोड होते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि कांग्रेस आज पूरे देश में इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मना रही है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कथित बदसलूकी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब देश में कांग्रेस के नेता सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग सुरक्षित रहकर क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने और मुकदमे का सामना करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। विक्रम पांडेय ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों ने राम के नाम पर सरकार बनाई, लेकिन अब जनता कथित ‘वोट चोरी’ और ‘चंदा चोरी’ को समझ चुकी है। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और हरदोई की जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। बाइट -- विक्रम पांडेय जिलाध्यक्ष कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top