228001
मुलायम की जयंती पर 2027 में अखिलेश को CM बनाने की ली गई शपथ
Sultanpur, Uttar Pradesh:पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की शुक्रवार को नगर के सुपरमार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जयंती मनाई गई। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं पूर्व विधायकों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनको याद किया। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने अखिलेश यादव को 2027 में सीएम बनाने की शपथ ली।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण
शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह पटेल और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि महान योद्धा वीर गोकुला जाट के शौर्य और इतिहास को कक्षा 9 की एनसीईआरटी (NCERT) पुस्तकों के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की खुशी क्षेत्र में हे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर बिसावर में एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और 'जय रालोद' व 'वीर गोकुला जाट अमर रहें' के नारे लगाए मुख्य अतिथि द्वारा हाल ही में इसी उपलक्ष्य में केंद्रीय जयंत चौधरी ने भी सादाबाद के बिसावर पहुंचकर वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया था। इस दौरान , रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल , भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भगोर ,जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी पूर्व प्रदेश मंत्री विष्णुचौधरी, देवेंद्र पोनिया , महिपाल सिंह , बिसावर युवा नेता विशाल चौधरी, हर्ष चौधरी , हरिकेश पहलवान, रिंकू सिंह क्रिकेटर , केशव देव शेरू सिंह सोनवीर चौधरी, रामू चौधरी, आशीष चौधरी शुभम पचौरी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे इसके अलावा पार्टी कई वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
थार और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत: कालाडेरा में हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर थार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत बाइक सवार दोनों युवकों की हुई मौत मृतक रोशन ,दिनेश कुमार के रूप में हुई पहचान दांता रामगढ़ जिला सीकर के रहने वाले हैं मृतक कालाडेरा के डोला का बास का मामला कालाडेरा SHO पूजा पूनियां पहुंची मौके पर पुलिस ने दोनों शव रखवाए अस्पताल की मोर्चरी में पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जप्त हादसे की सूचना मिलने पर कालाडेरा थाना प्रभारी पूजा पूनियां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दोनों मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार गाड़ी और बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
बामनी नदी में प्रदूषित सीवरेज प्रवाह रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने पालिका को पत्र लिखा
Dholpur, Rajasthan:बामनी नदी में छोड़ा जा रहा प्रदूषित सीवेज,सिंचाई विभाग ने पालिका को लिखा पत्र संपर्क पोर्टल पर लगातार शिकायतें,नदी की मुख्यधारा में गंदा पानी छोड़ने पर रोक की मांग तीन विभागों की जारी लेटरबाजी,एकदूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी,आखिर जिम्मेदार कौन बाड़ी शहर के पश्चिम दिशा में स्थित शहर के वाटर लेवल का मुख्य स्रोत बामनी नदी इन दिनों संबंधित विभागों की गैर जिम्मेदारी से लगातार सीवेज पानी मिलाये जाने से प्रदूषित हो रही है। घरेलू सीवरेज के निस्तारण को लेकर यह गंभीर लापरवाही का मामला कई महीनों से बना हुआ है। जिसमें कई मोहल्लों और कॉलोनियों का गंदा कीचड़युक्त और प्रदूषित सीवरेज बिना किसी शोधन के नाले के माध्यम से मुख्य धारा में डाला जा रहा है। लगातार शिकायतों के चलते जयपुर से आये प्रेशर के कारण अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन विभाग (सिचाई विभाग) ने नगर पालिका बाड़ी के अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिखकर प्रदूषित सीवेज का नदी में प्रवाह तत्काल बंद करने के आदेश दिए है। सहायक अभियंता,जल संसाधन उपखण्ड बाड़ी की ओर से 12 अक्टूबर को जारी पत्र क्रमांक 397 में बताया गया है कि महाराज बाग से बामनी नदी तक निर्मित नाले के माध्यम से कस्बे का प्रदूषित घरेलू सीवेज सीधे नदी की मुख्यधारा में पहुंच रहा है। इस संबंध में संपर्क पोर्टल सहित अन्य माध्यमों से जल संसाधन विभाग और उच्च कार्यालयों को लगातार शिकायतें एवं परिवाद प्राप्त हो रहे हैं। जिसमे सीधे-सीधे सिंचाई एवं ड्रेनेज अधिनियम के उल्लंघन का उल्लेख हो रहा है। जल संसाधन विभाग ने पत्र में स्पष्ट किया है कि प्रदूषित सीवरेज को बिना साफ किये नदी की मुख्य धारा में प्रवाहित करना राजस्थान सिंचाई एवं ड्रेनेज अधिनियम,1954 के प्रावधानों के उल्लंघन है। विभाग ने नगर पालिका प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए प्रदूषित नाले का नदी में प्रवाह बंद करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों को भी भेजी प्रतिलिपि : इस प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई और जानकारी के लिए पत्र की प्रतिलिपि अधिशाषी अभियंता, जल संसाधन खंड धौलपुर तथा उपखंड अधिकारी,बाड़ी को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए क्या एक्शन लेता है और बामनी नदी में प्रदूषित सीवरेज का प्रवाह रोकने के लिए कब तक प्रभावी व्यवस्था की जाती है। वही दूसरी और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल का कहना है की यह नाला को बामनी नदी में जा रहा है उसको सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बनाया था जिससे बारिश के पानी को नदी में पहुँचाना था ऐसे में इसकी जिम्मेदारी भी सार्वजनिक निर्माण विभाग बनती है,नगर पालिका की कोई जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे में हमने पत्र के जवाब में सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है। ऐसे में बामनी नदी में लगातार पहुंच रहा गंदा पानी कब तक रुकेगा यह तो समय बताएगा लेकिन फिलहाल एक बड़ी और गंभीर समस्या को लेकर सार्वजनिक निर्माण,सिंचाई और नगर पालिका में लेटरबाजी चल रही है।0
0
Report
Advertisement
11 माह के मासूम की मौत: अस्पताल में लापरवाही के आरोप से आक्रोश
Dausa, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा) उप जिला अस्पताल में 11 माह के मासूम जीवांश की मौत का मामला. उपचार के दौरान मासूम जीवांश ने दम तोड़ा. बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का आक्रोश फैल गया. परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए. तबीयत बिगड़ने पर आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुही गांव निवासी था 11 माह का मासूम जीवांश. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. सोनी ने मामले की जानकारी दी. दौरे पड़ने की हालत में बच्चे को अस्पताल लाने की बात डॉक्टर ने कही. चिकित्सक के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जा रहा था. रेफर करने की प्रक्रिया के दौरान सांस लेने में कठिनाई के कारण बच्चे की मौत हो गई.0
0
Report
जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई शुरू, 47 विद्यार्थी प्रवेश
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा जांजगीर मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई शुरू, 47 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश,,,, मेडिकल कॉलेज में नए सत्र के लिए स्टेट कोटा के तहत प्रवेश प्रक्रिया हुई पूरी।,, अभी भी 3 MBBS सीटें खाली, इन पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग का इंतजार,, ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग के जरिए रिक्त सीटों को भरने की प्रक्रिया होगी,, अगले काउंसलिंग राउंड में तीनों सीटों पर प्रवेश मिलने की संभावना,, डॉक्टर बनने का सपना लेकर पहुंचे विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू की,, अब शेष सीटों पर प्रवेश के बाद मेडिकल कॉलेज में MBBS विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी,, जांजगीर मेडिकल कॉलेज में 47 विद्यार्थियों के साथ पढ़ाई का आगाज, तीन सीटों पर अभी भी प्रवेश का इंतजार,,0
0
Report
जमुई के चकाई अस्पताल में सीएस ने निरीक्षण किया, व्यवस्था ध्वस्त निकली
Jamui, Bihar:जमुई में शनिवार सुबह रेफरल अस्पताल चकाई की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई, जब सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन के अचानक पहुंचते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्थिति बेहद बदहाल पाई गई। पूरे अस्पताल में केवल डॉ. सुशील कुमार और डॉ. विक्रांत कुमार ही ड्यूटी पर तैनात मिले और सिर्फ पैथोलॉजी लैब खुली थी। वहीं अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक और अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद थे।निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने जब उपस्थिति पंजिका की जांच की, तो बड़े पैमाने पर मनमानी और अनुपस्थिति उजागर हुई। उन्होंने सख्त लहजे में फोन पर अनुपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा क्या अभी से ही आप लोगों की दुर्गा पूजा की छुट्टी शुरू हो गई है?मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तीखा प्रहार किया और कहा कि अस्पताल में सिर्फ तीन-चार लोग ही मौजूद हैं, बाकी पूरा स्टाफ गायब है।अस्पताल के मुआयने के दौरान आपातकालीन व जीवनरक्षक सेवाओं में भी घोर लापरवाही उजागर हुई। अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडरों का अभाव पाया गया, जिस पर सीएस ने स्वास्थ्य प्रबंधक की कार्यशैली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कम से कम चार-पांच सिलेंडर हमेशा रिजर्व में रहने चाहिए। इसके अलावा, एक साल से एनेस्थीसिया के उपकरणों की व्यवस्था न होने, सूची लंबित रखने और एनसीडी क्लिनिक बंद रहने पर भी उन्होंने जमकर क्लास लगाई।अस्पताल की कार्यप्रणाली का आलम यह है कि रात में इमरजेंसी जैसी संवेदनशील सेवा में एमबीबीएस डॉक्टरों की जगह आयुष और होम्योपाथिक डॉक्टरों से ड्यूटी कराई जा रही है।सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी उपस्थिति व ड्यूटी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और सरकारी दायित्वों में लापरवाही किसी भी कीमत पर bर्दाश्त नहीं होगी। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों, स्वास्थ्य प्रबंधक और अन्य कर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग बच्ची हत्या विरोध में बैरागढ़ में चक्का जाम, आरोपी को फांसी की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नाबालिग बच्ची की हत्या के विरोध में चक्काजाम, थाने का घेराव आरोपी को फांसी देने की मांग पर सड़क पर उतरे परिजन और स्थानीय रहवासी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात बैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार को लोगों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। मृत बच्ची के परिजनों, कबाड़ बीनने वाले समुदाय के लोगों और क्षेत्रीय रहवासियों ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हुए और हत्याकांड के विरोध में नारेबाजी करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों ने बैरागढ़ थाने का घेराव भी किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।0
0
Report
बरारी में नौ कन्याओं को एक दिन के लिए सांकेतिक पार्षद बनाकर नवरात्रि की पहल
Katihar, Bihar:एक दिन का सांकेतिक नगर पंचायत पार्षद बनी बाल कन्या नवरात्रा में बरारी मुख्य पार्षद बबीता कुमारी की अनोखी पहल शारदीय नवरात्र में नौ कन्याओं को बनाया गया एक दिन का मुख्य पार्षद मुख्य पार्षद ने पीएम मोदी को बताए प्रेरणास्रोत नवरात्र के पावन अवसर पर कन्या पूजन की परंपरा को सशक्तिकरण से जोड़ते हुए नगर पंचायत बरारी में एक सराहनीय व अनूठी पहल शुरू की गई है। मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के नेतृत्व में शुरू हुई इस मुहिम के तहत नवरात्र के नौ दिनों में नौ अलग-अलग कन्याओं को एक-एक दिन के लिए सांकेतिक मुख्य पार्षद बनाया जा रहा है। ये बेटियां मुख्य पार्षद की कुर्सी पर बैठकर न केवल नगर पंचायत की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझ रही हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर अपनी बेबाक राय भी रख रही हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कम उम्र से ही बेटियों में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें निर्णय लेने की क्षमता से लैस करना और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में आज एक-एक दिन के लिए सांकेतिक मुख्य पार्षद की जिम्मेदारी जानवी कौशिक ने संभाली, इसके पहले निधि सुमन, कशिश चौधरी, दृष्टि भाटिया, निकहत प्रवीण, राधा कुरेन, जिया श्री जायसवाल, कसरत कौर और माही कुमारी को एक दिन का मुख्य पार्षद बनाया जा चुका है। नगर पंचायत कार्यालय में आज पदभार संभालने के दौरान सांकेतिक मुख्य पार्षद बनी जान्हवी कौशिक ने कार्यालय के कार्यों को देखा, आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उसपर जल्द कारवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने बताया कि मैं उस पार्टी से संबंध रखती हूँ जहां हर रोज नई सोच के साथ सुबह होती है। हाल में ही प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एक से एक निर्णय लिए जा रहे थे उसी समय मेरे मन में आया कि दुर्गापूजा के समय में एक अनुष्ठान रखूंगी कि दस दिनों तक अपने पदभार से मैं मुक्त रहूंगी और इस दस दिनों तक जो भी कन्याएं आयेंगी उन कन्याओं को एक दिन का प्रभार दूंगी और मुख्य पार्षद के पद पर नगर पंचायत की खुशी संभालेगी और लाजमी है कि कन्याएं खुश होगी तो भी मुरादे मांगेगी वो पूरी होती है, हमारी मुराद थी कि हमारे प्रधानमंत्री कर्मयोगी हो, यशस्वी हो वो अपने कर्मपथ पर चलते रहे, जानवी कौशिक को आज एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनाया गया है और आज लोग आ रहे हैं और उनकी समस्या को वो सुन रही हैं और उसका निपटारा भी कर रही है और लगातार नौ कन्याओं को बनाया गया है। सांकेतिक मुख्य पार्षद बनी जान्हवी कौशिक ने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि आज में इस कुर्सी पे बैठी हु, सबसे पहले में बबीता जी को धन्यवाद देना चाहती हु कि मैं इस चेयरमैन की कुर्सी पे बैठी हु और काफी अच्छा लग रहा है कि मैं लोगों को समस्या को सुन पा रही हूँ, मैं बेटियों से यही कहना चाहूंगी कि सभी घर से निकलिए और समाज में कुछ करने की कोशिश कीजिए देश का नाम रौशन कीजिए।0
0
Report
पश्चिम बर्धमान के पूजा पुरस्कार में अग्रणी सांस्कृतिक परिषद जीती; अमेरिकी स्वामीनारायण मंदिर थीम
Durgapur, West Bengal:पश्चिम बर्धमान जिले के सबसे अच्छे पूजा पुरस्कार का खिताब अग्रणी सांस्कृतिक परिषद ने जीत लिया। इस साल का थीम अमेरिका के BAPS स्वामीनारायण मंदिर/ अक्षरधाम है। 2026 में अग्रणी 59वें वर्ष में कदम रखेगा, और इस बार का आकर्षण अमेरिका का स्वामीनारायण हिन्दू मंदिर है। ऊँचाई: लगभग 140 फुट ऊँचा मंडप बन रहा है, थीमैटिक लाइट और कलात्मक डेकोरेशन आकर्षक दिख रहा है।0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बर्धमान में ईच्छा पूरण ने सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता, अयोध्या राम मंदिर थीम
Durgapur, West Bengal:জি ২৪ ঘন্টার পশ্চিম বর্ধমান এবার জেলার সেরা পুজো পুরষ্কার ছিনয়ে নিল 'ইচ্ছে পূরণ'। দুর্গাপুজোয় দুর্গাপুরবাসীর জন্য বড় চমক নিয়ে হাজির হয়েছে ইচ্ছে পূরণ সমাজ সংগঠন। তাদের এবারের থিম অযোধ্যা রাম মন্দির। পশ্চিম বর্ধমান জেলার দুর্গাপুরের ক্ষুদিরাম ময়দান। এবার তাদের ৪র্থ বর্ষ। মাত্র ৪ বছরেই ১ কোটি টাকার বেশি বাজেট নিয়ে দুর্গাপুরের সবচেয়ে আলোচিত পুজো হয়ে উঠেছে এটি। অযোধ্যার রাম মন্দিরের আদলে বিশাল মণ্ডপ তৈরি করা হয়েছে। সামনে বিশাল হনুমান মূর্তি ও সুন্দর আলোকসজ্জা。0
0
Report
कालीयानिबास सर्वजन दुर्गोत्सव समिति 72वें वर्ष में प्रवेश, स्थानीय लोग मिलकर पूजन
Barrackpore, West Bengal:কালিয়ানিবাস সার্বজনীন দুর্গোৎসব কমিটি পুজো এ বছরে ৭২ তম বর্ষে পদার্পণ করলো। মূলত এলাকার মানুষ সবাই মিলে এই পুজো করেন। সাবেকি প্রতিমা, শোলা দিয়ে তৈরি প্যান্ডেল।0
0
Report
गणेश पंडाल स्पर्धा: आनंद के ब्लॉकबस्टर ट्रस्ट ने 93 अंक से पहला स्थान पाया
Anand, Gujarat:એન્કરઃ ગુજરાત સરકારના રમતગમત, યુવા અને સાંસ્કૃતિક પ્રવૃત્તિઓ વિભાગ દ્વારા આયોજિત રાજ્ય કક્ષાની શ્રી ગણેશ પંડાલ સ્પર્ધા–૨૦૨૬માં આણંદના બ્લોકબસ્ટર ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટે ૧૦૦માંથી ૯૩ ગુણ મેળવી સંપૂર્ણ ગુજરાતમાં પ્રથમ ક્રમ પ્રાપ્ત કર્યો છે. આ સિદ્ધિ બદલ રાજ્ય સરકાર દ્વારા ટ્રસ્ટને રૂ. ૫ લાખનું પ્રથમ પારિતોષિક જાહેર કરવામાં આવ્યું છે. રાજ્ય કક્ષાની આ સ્પર્ધામાં બ્લોકબસ્ટર ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટે પ્રથમ સ્થાન પ્રાપ્ત કરતાં સમગ્ર આણંદ જિલ્લા અને ચરોતર પંથકમાં આનંદની લાગણી છવાઈ છે. વીઓઃછેલ્લા ૧૧ વર્ષથી આણંદ ખાતે સનાતન ધર્મ, હિન્દુત્વની જાગૃતિ, ભારતીય સંસ્કૃતિનું જતન, રાષ્ટ્રપ્રેમ, પર્યાવરણ સંરક્ષણ અને સમાજસેવાના સંકલ્પ સાથે ભવ્ય શ્રી ગણેશ મહોત્સવનું આયોજન કરતા બ્લોકબસ્ટર ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટની આ સિદ્ધિ સમગ્ર આણંદ જિલ્લા માટે ગૌરવરૂપ બની છે. રાજ્ય goverment દ્વારા આયોજિત આ સ્પર્ધામાં ગુજરાતના ૨૯ રાજકોટમાંથી મળેલી દરખાસ્તોનું મૂલ્યાંકન કરવામાં આવ્યું હતું. ગણેશ પંડાલની સજાવટ, મંડપની રચના, શ્રી ગણેશજીની પ્રતિમા, સામાજિક સંદેશ, દેશભક્તિની ભાવના અને સાંસ્કૃતિક પ્રવૃત્તિઓ સહિતના મુદ્દાઓને ધ્યાનમાં લેવામાં આવ્યા હતા. આ સ્પર્ધામાં આણંદના બ્લોકબસ્ટર ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટે ૯૩ ગુણ મેળવી પ્રથમ સ્થાન પ્રાપ્ત કર્યું હતું. આમ છતાં આણંદ જિલ્લામાં આ સ્પર્ધા કીર્તિ મેળવનાર BlOCKBUSTER ગ્રુપનાં પ્રતિષ્ઠાનું પ્રતિબિંબ રહ્યું. વીઓઃ BLOCKBUSTER ગ્રુપ આયોજિત ગણેશ પંડાલમાં દેશ માટે ગૌરવરૂપ દૃષ્ટાંત ઓપરેશન સિંધુ સંદેશને આલેખવામાં આવ્યું હતું, જેમાં ઓપરેશન સિંધુના ફોટા સહીત કટઆઉટ મુકવામાં આવ્યા હતા, જયારે ગણેશજીની મૂર્તી પણ માટીમાંથી બનાવી પર્યાવરણનાં સંરક્ષણનો સંદેશ પણ આપવામાં આવ્યો હતો. સ્વદેશી વસ્તુઓનો ઉપયોગ, સામાજિક સંદેશ અને દેશભક્તિના ગુણો પર પ્રકાશ પાડ્યો હતો. આ સ્પર્ધામાં 100માંથી 93 ગુણ પ્રાપ્ત થયા હતા. વીઓઃ રાજ્ય કક્ષાની શ્રી ગણેશ પંડાલ સ્પર્ધામાં/blocbuster ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટે સમગ્ર ગુજરાતમાં પ્રથમ স্থান પ્રાપ્ત કર્યા બાદ આણંદ જિલ્લા કલેક્ટર પ્રવીણ ચૌધરીએ અભિનંદન પાઠવ્યા હતા અને બ્લોકબસ્ટર ગૃપેH "મીઠાઈ આદાન-પ્રદાન" કરી ખુશી વ્યકત કરી હતી. બંધારણ: મિત ચૌહાણ (પ્રમુખ-બ્લોકબસ્ટર ગૃપ) / <હાર> પ્રવીણ ચૌધરી (કલેકટર) / બુરહાન પઠાણ / ઝી મિડીયા / આણંદ0
0
Report
Advertisement
रायकोट में परमिंदर सिंह झोटे के खिलाफ कैंडल मार्च, परिवार को इंसाफ की मांग
Jagraon, Punjab:ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ。 ਵਾਈਸ ਓਵਰ-ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਗੁੱਸਾ ਲਗਾਤਾਰ ਵਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰਾਏਕੋਟ ਵਿੱਚ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਡਾ. ਅਮਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ ਕੱਢ ਕੇ ਰੋਸ ਜ਼ਾਹਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮੋਮਬੱਤੀਆਂ ਜਗਾ ਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਉਠਾਇਆ ਗਿਆ。 ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਉਣਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਲੋੜ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਠਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਤੈਅ ਕਰਦਿਆਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵੀ ਤਿੱਖਾ ਰੋਸ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਣ ਤੱਕ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਅਣਗੌਲਿਆ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਿਰਫ਼ ਭਰੋਸਿਆਂ ਦੀ ਬਜਾਏ ਠੋਸ ਕਦਮ ਚੁੱਕ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਸ਼ਾਟਸ-ਰਾਏਕੋਟ ਵਿੱਚ ਕੱਢੇ ਗਏ ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਦਰਿਸ。0
0
Report
चंबा में जयराम ठाकुर के प्रेसवार्ता से भाजपा की स्पष्ट लहर का संकेत
Chamba, Himachal Pradesh:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा में की प्रेसवार्ता बोलें सरकार कांग्रेस पार्टी की जा रही है और भाजपा आ रही है वीओ चंबा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार कांग्रेस पार्टी की जा रही है और भाजपा आ रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कोई भी ताकत भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकती। यह बात उन्होंने जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिस तरह का जनादेश पंचायती राज चुनाव और शहरी निकायों का आया है। जमीन से बुलंद आवाज़ भाजपा के पक्ष में आई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार देखा है कि एक कोने से दूसरे कोने तक, सिरमौर से भरमौर और भरमौर से सिरमौर तक कांग्रेस का सफाया हो गया है। यही नहीं हिमाचल की बारह जिला परिषद में से ग्यारह पर भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बने हैं। चार जगह नगर निगम के चुनाव हुए हैं जिनमें से तीन जगह भारतीय जनता पार्टी के मेयर डिप्टी मेयर बने हैं। ब्लॉक समिति और पंचायतों में भी 70 फीसदी भारतीय जनता पार्टी के ही जीते हैं। संदेश बड़ा और साफ है कि चार साल में कांग्रेस की सरकार ने सारी व्यवस्था को तहसनहस कर दिया है। नेताप्रतिप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत रोना रोते थे कि जय राम ठाकुर ने बहुत लोन लिया है। लेकिन वर्तमान सरकार महज चार साल में इतना लोन ले बैठी है जितना प्रदेश में रही अन्य सरकारों ने भी नहीं लिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में टिकट के लगातार बढ़ रहे तलबगारों को लेकर स्पष्ट करते हुए कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है और इस अधिकार से उन्हें वंचित भी नहीं किया जा सकता। चूंकि राष्ट्रीय नेतृत्व ही टिकट का आवंटन करता है और इसकी एक प्रक्रिया है। उसी के आधार पर टिकट का आवंटन केंद्रीय चुनाव समिति करती है। बहरहाल राष्ट्रीय नेतृत्व जो तय करता है वही पार्टी का भी फैसला होता है।0
0
Report
हमीरपुर नगर निगम ने मार्केट में अतिक्रमण रोकने के लिये कड़े निर्देश जारी किए
Chanwal, Himachal Pradesh:त्योहारों का सीजन अब शुरू हो गया है बाजारों में भीड़ और रौनक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है ऐसे में लोगों की बाजार में आवाजाही बेहतर ढंग से हो सके इसे लेकर नगर निगम ने शहर के दुकानदारों से अपील की है कि वह अपनी दुकान के शटर के आगे किसी भी तरह का सामान लगाकर अतिक्रमण न करें। लोगों की भीड़ सही ढंग से बाजार में घूम कर खरीददारी कर सके इसे लेकर व्यवस्था बनाने का काम किया जा रहा है। नगर निगम ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि जो दुकानदार अपनी दुकान के बाहर अतिक्रमण करेंगे उनका न केवल जुर्माना किया जाएगा बल्कि उनका सारा सामान भी जप्त कर लिया जाएगा। बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण की वजह से आवाजाही प्रभावित तो नहीं हो रही है और किन दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है इसे चेक करने के लिए नगर निगम ने पांच कर्मचारियों की एक टीम बनाई है जो रोजाना सुबह शाम बाजार में घूम कर इस व्यवस्था को चेक करेगी। इसके अलावा में बाजार में जितने भी फायर हाइड्रेंट पॉइंट है उनके आसपास किसी भी तरह का किसी दुकानदार ने अतिक्रमण तो नहीं कर रखा है इस बात को भी चेक किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी भरने के लिए कोई दिक्कत ना आए। नगर निगम हमीरपुर के कमिश्नर राकेश शर्मा ने बताया कि दुकानदारों को साफ हिदायत दी जा रही है कि वह अपनी शटर के आगे Kisi भी तरह का कोई अतिक्रमण न करें जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे उनका जुर्माना भी होगा और उनका सामान भी जप्त किया जाएगा। दुकानदार नगर निगम का पूर्ण सहयोग करें ताकि की हार के सीजन में लोग बेहतर ढंग से सामान खरीद सके। निगम की एक टीम रोजाना अतिक्रमण को चेक करेगी और जहां पर भी ऐसा होगा वहां पर कानूनी कार्यवाही होगी।0
0
Report
Advertisement
