228001
भाजपा नेता अवधेश पांडेय की जमानत अर्जी खारिज, जेल भेजे गए
Sultanpur, Uttar Pradesh:जानलेवा हमले के मामले में हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता अवधेश पांडेय को गुरुवार को एफटीसी फस्ट की कोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने पांच साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। अब उन्हें बेल के लिए हाईकोर्ट का सहारा लेना होगा। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर सुरौली निवासी देवनारायण पांडेय ने जुलाई 2024 में अवधेश के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस का आरोप: UCC से आदिवासी हित प्रभावित, धान खरीदी सभी किसानों के लिए जरूरी
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव के UCC और धान खरीदी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने UCC को लेकर बीजेपी पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं धान खरीदी के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को किसानों के प्रति जवाबदेह बताते हुए सभी किसानों का धान खरीदने की मांग की। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में, जहां आदिवासी आबादी बड़ी संख्या में है, बीजेपी UCC के जरिए अपना एजेंडा थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे प्रदेश के आदिवासी समाज के हित प्रभावित हो सकते हैं। धान खरीदी के मुद्दे पर शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार किसी भी दल की हो, किसानों से धान खरीदना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में पंजीयन, गिरदावरी और खाता बंटवारे जैसे अलग-अलग कारणों से किसानों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पिछली बार पंजीयन कराने वाले करीब 7 लाख किसानों का धान नहीं खरीदा गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी किसानों का धान खरीदा जाए।0
0
Report
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ ने अयोध्या में बैंक कर्मचारियों से बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा कार्यशाला पहुंचे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
झज्जर में पूर्व विधायक ने SDM पर तानाशाही के आरोप, पार्षदों पर दबाव
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ एसडीएम अभिनव सिवाच पर तानाशाही का आरोप लगा झज्जर डीसी से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र जून के साथ कांग्रेस समर्थित बहादुरगढ़ नगर परिषद के करीब आधा दर्जن पार्षद भी मौजूद थे। पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक राजेश जून के कहने पर कांग्रेस के पार्षदों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कथित 24 करोड़ रुपये के घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने का खामियाजा अब पार्षदों को भुगतना पड़ रहा है। राजेंद्र जून का दावा है कि कागजात होने के बावजूद अवैध निर्माण का बहाना बनाकर कांग्रेस समर्थित पार्षदों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बहादुरगढ़ में प्रशासन की कार्रवाई को “पिक एंड चूज” की नीति करार देते हुए सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक ने कहा कि शासन-प्रशासन की कार्यशैली से आम लोग परेशान हैं, प्रदेश में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और गुंडाराज का बोलबाला है। संबंधित मामले में हस्तक्षेप की मांग को लेकर वे झज्जर डीसी के पास पहुंचे थे।0
0
Report
Advertisement
जालौन में नवविवाहिता की तेज बुखार से मौत, परिजनों में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनदी में तेज बुखार के बाद एक नवविवाहिता की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रेमकुमारी (22) के रूप में हुई है। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, प्रेमकुमारी को तेज बुखार आया था। बुखार के बाद उसकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रेमकुमारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि प्रेमकुमारी की शादी करीब तीन माह पहले ही हुई थी। नवविवाहिता की अचानक मौत से मायके और ससुराल पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
झुंझुनूं विधायक ने मतदान कर आमजन से अधिक मतदान की अपील की
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने किया मतदान बगड़ रोड स्थित जांगिड़ मंगल भवन मतदान केंद्र पहुंचे विधायक वार्ड 47 के मतदान केंद्र संख्या 74 के भाग-2 में डाला वोट मतदान के बाद विधायक ने मतदाताओं से की अधिक से अधिक मतदान की अपील विधायक बोले- लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर करें भागीदारी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है मतदान झुंझुनूं नगरिया निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र में मतदान जारी है। इसी क्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधायक ने बगड़ रोड स्थित जांगिड़ मंगल भवन मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।विधायक राजेंद्र भांबू ने मतदान केंद्र संख्या 74 के भाग संख्या 2, वार्ड 47 में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।विधायक ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभानी चाहिए।इस दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था भी नजर आई और मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे。0
0
Report
रावतसर पुलिस ने वरिष्ठ बुजुर्ग महिला को मतदान केंद्र तक पहुंचाकर दिखाया मानवीय पहलू
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : रावतसर मतदान केंद्र पर दिखा रावतसर पुलिस का मानवीय पहलू, करीब 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पहुँचाया मुख्य गेट तक, मतदान करने पहुँचि बुजुर्ग महिला को चलने में हो रही थी परेशानी, रावतसर थाना प्रभारी अजय कुमार ने समझी परेशानी, पुलिस की गाड़ी में बैठा कर गेट तक परिजनों के पास पहुंचाया, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदान करने आई थी बुजुर्ग महिला, मौके पर लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली को सराहा0
0
Report
Advertisement
जयपुर में पहले चरण के मतदान के बीच अधिकारी ने फील्ड में निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को मतदान के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संदेश नायक खुद फील्ड में उतरे। उन्होंने शाहपुरा नगर परिषद, बस्सी, मनोहरपुर क्षेत्र के अलग-अलग मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नायक ने बूथों पर पहुंचकर मतदान की स्थिति देखी और चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, निर्भीक और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान के दौरान लगातार अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन का फोकस मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने के साथ चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराने पर है। इस दौरान जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद भी साथ मतदान केंद्रों का विजिट कर रहे हैं। संवाददाता दीपक गोयल ने जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक और जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद से की बातचीत।0
0
Report
फसल बर्बाद होने से किसान ने खेत में बने पशुबाड़े में फांसी लगाकर किसान ने की आत्महत्या,
Odera, Uttar Pradesh:फसल बर्बाद होने से किसान ने की आत्महत्या, खेत में बने पशुबाड़े में फांसी लगाकर किसान ने की आत्महत्या, बारिश से फसल खराब होना बताई जा रही आत्महत्या की वजह, लगभग 30 बीघा फसल बलकट लिए था किसान, मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, राठ कोतवाली क्षेत्र के करगवा गांव का मामला।0
0
Report
रायबरेली में राहुल गांधी ने DISHA मीटिंग की अध्यक्षता, कई नेताओं की मौजूदगी
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस MP और लोकसभा LoP राहुल गांधी ने कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में DISHA मीटिंग की अध्यक्षता की। अमेठी MP के.एल. शर्मा, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
असम के ACS देवेश्वर बोरा गिरफ्तार: आवाज़ मिलान से करोड़ों की ठगी
Guwahati, Assam:CM Vigilance Cell द्वारा असम के वरिष्ठ एसीएस अधिकारी देवेश्वर बोरा की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मामलों का पूरा विवरण हिंदी में नीचे दिया गया है: मिमिक्री के जरिए धोखाधड़ी: देवेश्वर बोरा ने एक गिरोह बना रखा था, जो पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मुख्य सचिव की आवाजों की नकल कर सकता था. फोन पर मुख्यमंत्री या बड़े अधिकारियों की फर्जी आवाज सुनाकर वे नौकरी, सरकार ठेके और शराब की दुकान के लाइसेंस दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगते थे. करोड़ों की रिश्वत की मांग: उन्होंने अलग-अलग लोगों से 50 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये तक की रिश्वत मांगी थी. यहां तक कि राजनेता रमेन बोरठाकुर से भी उन्होंने 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसके अलावा, अपने सरकारी बंगले की मरम्मत करवाने के बाद उन्होंने ठेकेदार को उसका पैसा भी नहीं चुकाया था. फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल जब्त: सतर्कता सेल ने देवेश्वर बोरा के पास से 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इनमें से सिर्फ एक सिम कार्ड उनके खुद के नाम पर था, जबकि बाकी सभी सिम कार्ड दूसरों के नाम पर रजिस्टर्ड थे. यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत एक गंभीर अपराध है. कानूनन कार्रवाई केस दर्ज: कई पीड़ितों की शिकायतों को एक साथ मिलाकर सतर्कता सेल ने उनके खिलाफ मामला संख्या 14/26 दर्ज किया है. चूंकि यह धोखाधड़ी साल 2011 से चल रही थी, इसलिए इस मामले में पुरानी भारतीय दंड संहिता की धाराओं का इस्तेमाल किया गया है. भाई के नाम पर बेनामी संपत्ति: खुद को बचाने के लिए देवेश्वर बोरा ने अपनी काली कमाई से बनाई कई संपत्तियों का मालिकाना हक अपने भाई को दे रखा था. सीएम विजिलेंस की टीम ने इस सिलसिले में उनके भाई का बयान भी दर्ज किया है. अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया जाएगा. अरुणाचल प्रदेश में भी मामला दर्ज: देवेश्वर बोरा का यह खेल सिर्फ असम तक ही सीमित नहीं था. पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी एक कंपनी को ठेका दिलाने के नाम पर 3% कमीशन वसूलने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.0
0
Report
गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री के खिलाफ बेरहमी की घटना का वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल विवाद के बाद महिला को फर्श पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने का आरोप महिला को बचाने पहुंचे यात्री से भी मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे में हड़कंप आरपीएफ ने झांसी से आगरा मंडल तक शुरू की जांच, ट्रेन के सीसीटीवी खंगाले जा रहे0
0
Report
भीलवाड़ा के 70 वार्डों में शांत मतदान, बूथों पर पुलिस निगरानी तेज
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा के 70 वार्डों में शांत मतदान, बूथों पर पुलिस निगरानी तेज; एएसपी राजेश आर्य ने व्यवस्था संभाली है और 30 संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर है. सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी ने किया मतदान.0
0
Report
Advertisement
नेहरू विहार में अवैध लाइब्रेरी पर MCD का ताला, सुरक्षा खामियाँ उजागर
New Delhi, Delhi:नेहरू विहार में अवैध लाइब्रेरी पर MCD का ताला। उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जर्जर हालत में खड़ी वर्धमान मॉल की बिल्डिंग में चल रही कई लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर पर एमसीडी ने सीलिंग की कार्रवाई की। आरोप है कि इन लाइब्रेरियों में फायर सेफ्टी से जुड़े जरूरी इंतजाम नहीं थे। न पर्याप्त एग्जिट गेट और न ही आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता। कई जगह कम स्पेस में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते मिले। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके की हैं जहां जर्जर हालत में खड़ी वर्धमान मॉल की बिल्डिंग के अंदर चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर पर नगर निगम का एक्शन देखने को मिला। एमसीडी की टीम ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली कई लाइब्रेरियों को सील कर दिया। खास तौर पर उन लाइब्रेरियों पर कार्रवाई की गई, जहां उपलब्ध जगह के मुकाबले छात्रों की संख्या काफी ज्यादा थी। तस्वीरों में दिखाई दे रही इस लाइब्रेरी में 150 से ज्यादा बच्चे पढ़ने के लिए आते थे। लेकिन सवाल ये है कि अगर अचानक आग लग जाए या कोई दूसरी आपात स्थिति पैदा हो जाए, तो इन बच्चों के बाहर निकलने का रास्ता क्या था? एमसीडी के मुताबिक, मौके पर फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट से जुड़े जरूरी इंतजाम नहीं मिले। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी को गंभीर सुरक्षा खतरा माना गया। वहीं, इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतने लंबे समय से इन इमारतों के अंदर लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर कैसे संचालित हो रहे थे? जर्जर बिल्डिंग... सीमित जगह... बड़ी संख्या में छात्र... और सुरक्षा इंतजामों की कमी—इन सबके बीच नगर निगम ने अब सख्त रुख अपनाया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सख्त दिशा-निर्देशों के बाद नगर निगम के अधिकारी लगातार ऐसी जगहों का निरीक्षण कर रहे हैं जहां नियमों की अनदेखी कर बड़ी संख्या में छात्रों को बैठाया जा रहा है। नेहरू विहार में हुई ये कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। फिलहाल एमसीडी की कार्रवाई के बाद कई लाइब्रेरियों और कोचिंग सेंटर पर ताला लग चुका है लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या कार्रवाई सिर्फ हादसे के बाद होगी या ऐसी जर्जर इमारतों और असुरक्षित लाइब्रेरियों की पहले ही पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा?0
0
Report
दौसा के छह नगर निकायों में पहला चरण, 80% से अधिक मतदान की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:दौसा जिले की 6 नगर निकायों में प्रथम चरण का मतदान जारी है मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है उम्मीद है जिले में 80% से ऊपर मतदान पहुंचेगा जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा लगातार सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर रही है सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं बांदीकुई और भांडारेज में एक-एक मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में कुछ समय के लिए तकनीकी खराबी आई तो तत्काल प्रभाव से दूसरी मशीन लगाकर मतदान प्रक्रिया सुचारू की गई मतदान प्रक्रिया को लेकर हमने खास बातचीत की जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा से क्या उन्होंने कहा यह आप सुनिए उन्हीं की जुबानी0
0
Report
झारखंड में डॉप्लर रडार से मौसम सटीक भविष्यवाणी; रांची और देवघर में 2027 तक स्थापित
Ranchi, Jharkhand:भारत सरकार के मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि झारखंड में अभी कोई रडार नहीं है। रांची में वह रडार लगेगा और 400 मीटर की दूरी में जो भी वेदर डेवलपमेंट होगा उसको डिटेक्ट किया जाएगा। इसके साथ-साथ देवघर में भी एक रडार लगेगा और रांची में भी डॉप्लर रडार 2027 अप्रैल तक एस्टेब्लिश हो जाएगा। दरअसल भारत सरकार के मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर जनरल डॉ मृत्युंजय महापात्र,रांची आए थे। उन्होंने मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जुड़े तमाम अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ एक बैठक की पूर्वानुमान में नई तकनीक के इस्तेमाल, के बारे में बातचीत हुई। दरअसल डॉप्लर मौसम रडार (Doppler Weather Radar - DWR) एक विशेष प्रकार का रिमोट सेंसिंग उपकरण है, जिसका उपयोग आसमान में मौजूद बारिश, बर्फ, ओलों और हवा की गति और दिशा का पता लगाने के लिए किया जाता है。0
0
Report
Advertisement
