228001
बीजेपी सभासद और उनके पुत्र समेत 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुलतानपुर में होर्डिंग के फोटो लगाने के दौरान हुए विवाद में कल बीजेपी सभासद ने केस दर्ज करवाया था। जहां मीडिया की सुर्खियां बनी खबर तो हरकत में पुलिस महकमा आ गया। बता दें कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। केस में बताया गया कि शराब पीकर घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं से अभद्रता की गई। नगर कोतवाली के पंचरास्ते स्थित भारत प्रिंटिग की गली का मामला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करहल सेंट वी.पी.एस.में जल संरक्षण पर जागरूकता,बच्चों ने दिए जल बचाने के सशक्त संदेश"हर बूंद अनमोल है
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी करहल के सेंट वी.पी.एस.में जल संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पोस्टर,बैनर,स्लोगन लेखन और भाषण के जरिए जल बचाने का संदेश दिया। पूरे परिसर में "जल है तो कल है","जल बचाओ-जीवन बचाओ" के नारे गूंजते रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ.जे. पी.यादव ने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं,बल्कि जीवन का आधार है। उन्होंने परिवारों से वर्षा जल संचयन अपनाने और वृक्षारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने जल बचाने की शपथ ली।0
0
Report
मैनपुरी-रात में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को सर्प ने डसा, 5 वर्षीय मासूम की मौत, मां की हाल
Barnahal, Uttar Pradesh:रात में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को सर्प ने डसा 5 वर्षीय मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर बरनाहल,,ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रेड्डापुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को रात करीब 2 बजे जहरीले सर्प ने डस लिया घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई जानकारी के अनुसार, गुड़िया (26 वर्ष), पत्नी जितेंद्र और उनका 5 वर्षीय पुत्र शिव कुमार, पुत्र जितेंद्र कुमार रात में जमीन पर सो रहे थे इसी दौरान एक जहरीला सर्प वहां पहुंच गया और दोनों को डस लिया कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सैफई पीजीआई अस्पताल लेकर पहुंचे। सैफई अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 5 वर्षीय शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां गुड़िया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार अस्पताल में जारी है। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्प निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
जालौन में अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खाई में पलटी लग्जरी बस,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खाई में पलटी लग्जरी बस, बस पलटने के बाद मची चीख पुकार, हादसे में करीब 6 लोग घायल, बस में सवार थे करीब 40 लोग, बस में फंसे लोगों को निकाला गया सुरक्षित बाहर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, गोरखपुर से ग्वालियर जा रही थी यात्रियों से भरी लग्जरी बस, अचानक ब्रेक जाम होने से बस का संतुलन बिगड़ने से हादसे की जताई जा रही आशंका, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के NH-27 स्थित विजय विक्रम के पास हादसा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में नगर पालिका के स्वच्छता एवं विकास के दावों की खुली पोल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नगर पालिका के स्वच्छता एवं विकास के दावों की खुली पोल, आराजीलाइन मोहल्ले में बारिश के बाद हालात हुए बद से बदतर, सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, हर तरफ जलभराव और कीचड़, कई साल गुजर गए, लेकिन नहीं बदली मोहल्ले की तस्वीर, बच्चे कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर, सभासद प्रतिनिधि का आरोप- कई बार बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने की मांग की, लेकिन नहीं हुई कोई सुनवाई, मोहल्ले के लोगों का द्वारा कई बार की गई शिकायतों के बावजूद नगर पालिका ने नहीं की सुनवाई, जालौन के कोंच नगरपालिका क्षेत्र के मोहल्ला आराजीलाइन वार्ड नंबर 25 का मामला। बाइट:- रिजवान कुरैशी--सभासद प्रतिनिधि0
0
Report
तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दो कर्मचारी घायल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली,, शामली। शहर के धीमानपुरा फाटक के पास स्थित एक मेडिकल एजेंसी के बाहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दुकान के बाहर काम कर रहे दो कर्मचारियों को ई-रिक्शा टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में गांव गोहरनी निवासी मेडिकल एजेंसी संचालक सुनील कुमार ने कोतवाली शामली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनकी एजेंसी के कर्मचारी सचिन कुमार और रोहित कुमार दुकान का सामान ई-रिक्शा में रख रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आए ई-रिक्शा ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर का आरोपी गिरफ्तार। 28लाख की स्मेक बरामद
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ...नशे का तस्कर .....शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में नशे की तस्करी कर रहे एक अंतर राज्य स्मेक तस्कर को पुलिस ने लाखों रुपए की स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा प्रदेश का रहने वाला है जो वहां से नशे का सामान लाकर शामली जनपद में बेचने का काम करता था।पकड़े गए आरोपी पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ..... आपको बता दे.कि मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे मार्ग पर स्थित अपना घर आश्रम झिंझाना नहर के पुल के पास का है।जहां पर सदर कोतवाल धर्मेंद्र गौतम अपनी पुलिस टीम को लेकर चेकिंग कर रहे थे।इस दौरान करनाल हरियाणा की साइड से आ रहे स्कूटी UP19 AL 0457 सवार एक युवक को रोका। और पुलिस द्वारा तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 280 ग्राम चरस बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई जा रही है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी गुरप्रीत पुत्र करनैल सिंह निवासी गली नंबर 7 फुसगढ़ रोड विकास नगर करनाल हाल निवासी सिटी करनाल हरियाणा का रहने वाला है। जिस पर पहले भी नशाखोरी ,नशातस्करी के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज है।पकड़े गए आरोपी पर हरियाणा यूपी के शामली मुजफ्फरनगर सहारनपुर में अन्य के जगह पर मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अब अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
बरेली: पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशी आरोपी घायल होकर गिरफ्तार, जीवित गोवंश कराया मुक्त
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने गोकशी के प्रयास को विफल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। मौके से एक जीवित गोवंश (बैल) को सुरक्षित मुक्त कराया गया, साथ ही अवैध हथियार और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहले से वांछित दो आरोपी ग्राम मुड़िया हाफिज के पास खेत में गोवंश की हत्या की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक आरक्षी के हाथ में चोट आई।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान दानिश पुत्र यासीन और फईम पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासी धौराटांडा, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली के रूप में बताई।मौके से दो अवैध .315 बोर तमंचे, दो जीवित कारतूस, दो खोखा कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त दो छुरियां, एक बांका, एक लोहे का दांत, लकड़ी का गुटका, रस्सियां तथा एक जीवित बैल बरामद किया गया।घायल पुलिसकर्मी और दोनों आरोपियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा भेजा गया। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
शीशगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को दबोचा, कोर्ट के आदेश पर हुई गिरफ्तारी
Shishgarh Dehat, Uttar Pradesh:शीशगढ़/बरेली। वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शीशगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान अफजाल उर्फ छोटे पुत्र कल्लू कुरैशी, निवासी ग्राम मानपुर, थाना शीशगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी वाद संख्या 79/2023 एवं मुकदमा अपराध संख्या 31/2023 से संबंधित है। उसके विरुद्ध अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट), न्यायालय संख्या-05, बरेली द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने वारंट से अवगत कराते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रियाजुद्दीन, कांस्टेबल रिकू कुमार, संदीप कुमार एवं तरुण कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
भाई की हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली/शेरगढ़। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में अपने ही भाई की हत्या कर फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम का एक सिपाही भी आरोपी की फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध 12 बोर तमंचा, कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को ग्राम खजुआ जागीर निवासी इसरार की उसके बड़े भाई गुड्डू उर्फ तौफीक ने आपसी विवाद के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इलाज के दौरान इसरार की मौत हो गई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से कस्बापुर पुल की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे एक आरक्षी घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या में प्रयुक्त तमंचे से ही अपने भाई की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, दो जीवित कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) बहेड़ी श्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भाई की हत्या के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा व अन्य सामान बरामद हुआ है। घायल आरोपी और घायल पुलिसकर्मी का उपचार कराया जा रहा है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल आरोपी और घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी शेरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
परतावल में नए बीईओ शिव कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले- शिक्षा की गुणवत्ता होगी सर्वोच्च प्राथमिकता*
Maharajganj, Uttar Pradesh:परतावल / महाराजगंज परतावल ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर सोमवार को नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शिव कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बीआरसी कर्मचारियों ने फूल-माला, अंगवस्त्र एवं भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद बीईओ शिव कुमार ने कहा कि सरकार की सभी शैक्षिक योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कि इससे पहले वह पनियारा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान स्वागत करने वालों में कंप्यूटर ऑपरेटर शंभू सिंह, लिपिक तीजील श्रीवास्तव, अकाउंटेंट ऋषभ, एमआईएस विनोद, उमेश यादव और मोहम्मद अकरम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से समाध
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शांता प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी आलोक यादव को सौंपा गया। वही पदाधिकारी ने बताया।कि आर्थिक स्थिति सुधारने तथा जनपद की कई प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वही जिला अध्यक्ष ने बताया कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने, कृषि लागत कम करने, गन्ना भुगतान समय पर कराने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही शामली-बागपत-मेरठ हाईवे का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों की फसलों पर हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने, बिना सूचना बिजली कटौती बंद करने, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने तथा यमुना नदी में गिर रहे दूषित पानी को रोकने की मांग भी की गई। ज्ञापन में रेत खनन पर प्रभावी कार्रवाई, प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस वसूली और मनमानी पर रोक लगाने तथा जलालाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाताधारकों के साथ कथित धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।0
0
Report
पनियरा में पीडब्ल्यूडी की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा (महराजगंज)। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इन दिनों अपने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा में है। विभाग द्वारा कराए जा रहे कई निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लग रहे हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर-8, कृष्णा नगर का है। यहां से नेशनल हाईवे तक लगभग एक किलोमीटर लंबी पिच सड़क का मरम्मत कार्य करीब एक माह पहले कराया गया था। लेकिन पहली ही बारिश में सड़क जगह-जगह उखड़ गई और गड्ढे दिखाई देने लगे। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। यही कारण है कि सड़क एक माह भी नहीं टिक सकी। ग्रामीणों ने विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सड़क की स्थिति की जानकारी उन्हें है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क की आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली जाने से पहले किसान नेता को किया पुलिस टीम ने हाउस अरेस्ट,21 को होना था प्रदर्शन
Bhainswala, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... भाकियू नेता हाउस अरेस्ट एंकर ....शामली जनपद में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्षा को सोमवार की देर शाम से उनके घरों पर हैस अरेस्ट कर लिया है। वही संगठन के जिला अध्यक्ष निखिल खेवाल ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे किसानों को रोकने के लिए की गई है।हाउस अरेस्ट से उनके इरादे बदलने वाले नही है। आप को बता दे कि जनपद में भाकियू चढूनी के जिला अध्यक्ष को झिझाना थानां पुलिस की चार लोगो की टीम ने उनके गाँव पीरखेड़ा में हाउस अरेस्ट कर लिया है। जहा उन्हें कल शाम दिल्ली के लिये रवाना हुआ था वही जिला अध्यक्ष निखिल खेवाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे से उन्हें और संगठन के अधिकांश सक्रिय पदाधिकारियों को पुलिस ने उनके घरों पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। कई पदाधिकारियों के घरों पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिससे वे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।उन्होंने कहा की सरकार हमें हाउस अरेस्ट करके अपनी कमियां छुपाना चाहती है सरकार तानाशाही चल रही है लेकिन इस तरह की हरकतों से हमारे इरादे बदलने वाले नहीं है। भाकियू (चढूनी) के नेता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने किसानों को नई दिल्ली स्थित किसान घाट पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। संगठन ने 21 जुलाई को बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की योजना बनाई थी। पुलिस कार्रवाई के बावजूद, निखिल खेवाल ने दावा किया कि शामली जिले से बड़ी संख्या में किसान आज फिर भी ट्रेन बस और अपनी पर्सनल गाड़ियों से किसान घाट, नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर अपनी आवाज दबने नहीं देंगे।0
0
Report
मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ढांचे को गिराए जाने की आशंका: राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता मुस्तहसन जौहर ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को सुरक्षित रखने और किसी भी तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। राज्यपाल को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। पत्र के मुताबिक, विश्वविद्यालय में हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें समाज के वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। अधिवक्ता मुस्तहसन जौहर ने पत्र में चिंता जताई है कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को नुकसान पहुंचने से हजारों छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है। पत्र में कहा गया है कि यदि विश्वविद्यालय से जुड़ी कोई तकनीकी या प्रशासनिक कमी है, तो उसे कानूनी और प्रशासनिक विकल्पों के जरिए दूर किया जाना चाहिए। पत्र में यह भी कहा गया है कि किसी शैक्षणिक संस्थान के भवन को गिराना या उसे नष्ट करना अंतिम उपाय नहीं होना चाहिए। अधिवक्ता ने राज्यपाल से अपील की है कि संविधान प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विश्वविद्यालय को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए जाएं और किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। फिलहाल, इस पूरे मामले में राज्यपाल से सकारात्मक हस्तक्षेप की उम्मीद जताई गई है। अब देखना होगा कि इस अपील पर राजभवन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।0
0
Report
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रूसी हमले में देवरिया के नाविक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Deoria, Uttar Pradesh:यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रविवार रात एक व्यापारी जहाज पर हुए हमले में देवरिया जिले के एक युवा नाविक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव निवासी अभिषेक निषाद (22) पुत्र कौशल निषाद के रूप में हुई है। सोमवार शाम शिपिंग कंपनी के एजेंट द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दिए जाने के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। 10 जून को ही जहाज पर हुए थे तैनात.... जानकारी के अनुसार अभिषेक निषाद गत 10 जून को मुंबई स्थित एक एजेंट के माध्यम से 'गोल्डेन लिओ' नामक व्यापारी जहाज पर नाविक (Seaman) के रूप में नियुक्त हुए थे। रविवार को उनका जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओडेसा बंदरगाह के समीप जहाज पर मिसाइल हमला हुआ। हमले में जहाज को भारी क्षति पहुंची और अभिषेक सहित कई क्रू सदस्य लापता हो गए। सोमवार शाम शिपिंग कंपनी के एजेंट ने फोन पर अभिषेक के पिता को उनके निधन की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। शव भारत लाने की कोशिश में जुटे परिजन.. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया और परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई। परिवार के सदस्य अब भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अभिषेक का पार्थिव शरीर भारत लाने के प्रयास में जुटे हैं। एक महीने में दूसरी बड़ी त्रासदी.... यह पहली घटना नहीं है जब देवरिया का कोई नाविक अंतरराष्ट्रीय संघर्ष की चपेट में आया हो। इससे पहले सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया (38) की भी विदेश में व्यापारी जहाज पर हुए हमले में मौत हो गई थी। शिवानंद ओमान के मर्चेंट शिप एमटी सेटेबेलो पर इंजन फिटर (नाविक) के रूप में कार्यरत थे। उनके भाई रामप्रवेश चौरसिया के अनुसार 10 जून को जहाज पर हुए हमले में वह लापता हो गए थे। बाद में उनका शव बरामद हुआ और कंपनी के माध्यम से परिवार को सूचना दी गई। लगातार दो नाविकों की विदेश में जहाजों पर हुए हमलों में मौत ने देवरिया जिले को गहरा आघात पहुंचाया है। दोनों घटनाओं ने उन परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है, जिनका जीवन इन युवाओं की कमाई पर निर्भर था।0
0
Report
Advertisement
