सुल्तानपुर में बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ विरोध
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने दरियापुर मंडल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि निजीकरण की तैयारी के तहत बड़े पैमाने पर संविदा कर्मियों को मनमाने तरीके से नौकरी से निकाला जा रहा है, समिति के अनुसार 2019 के एक आदेश का हवाला देकर 55 वर्ष की आयु पूरी करने वाले संविदा कर्मियों को नौकरी से हटाया जा रहा है, जबकि ये कर्मचारी पिछले 6 वर्षों से कार्यरत हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
