228001
नशे में धुत दबंगों ने निजी हॉस्टल में घुस कर मचाया तांडव
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर -बीती रात शराब के नशे में धुत दर्जन भर दबंग युवकों ने एक निजी हास्टल में घुसकर मचाया तांडव। पुलिस ने आधा दर्जन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में किया केस दर्ज। हास्टल में रह रहे लड़कों और हास्टल संचालक को दबंग युवकों ने जमकर की थी पिटाई। हॉस्टल संचालक शहबाज खान ने दबंग हमलावर युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया था आरोप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के पांचोपिरन कस्बा इलाके का मामला।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बंटवारे को लेकर महिला को पीट कर घायल किया, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के बासित नगर चौराहे पर एक महिला को दुकान और मकान के बंटवारे को लेकर दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया। घटना की नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहाबाद कोतवाली के ग्राम बासित नगर निवासी पूजा गुप्ता पत्नी स्वर्गीय आनंद गुप्ता के अनुसार अनिल गुप्ता पुत्र रामकृष्ण गुप्ता के बीच दुकान और मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है । इसी विवाद के चलते सुबह 9:00 बजे बासित नगर चौराहे पर अनिल गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, प्रशांत गुप्ता एवं स्वाति गुप्ता ने मिलकर उसे पीटा जिससे उसे काफी चोटे आई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण करा कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।0
0
Report
दबंगों ने किशोर की पिटाई की, इलाके में दहशत फैल गई
Hathras, Uttar Pradesh:दबंग काफी देर तक किशोर को पीटते रहे, जिसके चलते आसपास अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।0
0
Report
राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी: इम्पर्सोनेशन फ्रॉड से सावधान रहें
Jaipur, Rajasthan:सावधान- साहब की DP लगाकर ठग रहे हैं साइबर अपराधी राजस्थान पुलिस ने जारी की इम्पर्सोनेशन फ्रॉड एडवाइजरी राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे इम्पर्सोनेशन फ्रॉड (पहचान चोरी) को लेकर एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। ADG साइबर क्राइम वी के सिंह के निर्देशानुसार विभाग ने आमजन और विशेषकर सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा है। साइबर अपराधी अब अधिकारियों के नाम और फोटो का सहारा लेकर डिजिटल ठगी के नए जाल बुन रहे हैं। कैसे जाल बिछाते हैं अपराधी? डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी किसी भी वारदात से पहले पूरी रेकी करते हैं। वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अधिकारियों के नाम और पद निकालते हैं। इसके बाद LinkedIn और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यह पता लगाते हैं कि कौन किसका जूनियर है और वर्तमान में विभाग में कौन सा प्रोजेक्ट चल रहा है। कई बार ये अपराधी विभागीय WhatsApp ग्रुप्स में सेंध लगाकर सदस्यों की सूची भी चोरी कर लेते हैं। ठगी के हाई-टेक तरीके: पहचानिए ये खतरे साइबर ठग अब केवल मैसेज तक सीमित नहीं हैं, वे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं: - फेक प्रोफाइल और इमरजेंसी का बहाना: किसी बड़े अधिकारी (जैसे डायरेक्टर, कमिश्नर या एमडी) की फोटो लगाकर नया व्हाट्सएप अकाउंट बनाया जाता है। अपराधी मैसेज करता है मैं मीटिंग में हूँ, कॉल नहीं ले सकता, तुरंत कुछ गिफ्ट वाउचर्स या पैसे इस नंबर पर भेज दो। - डीपफेक वॉइस (एआई का खेल): आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए अपराधी आपके बॉस की आवाज की हूबहू नकल कर कॉल करते हैं, जिससे कर्मचारी को लगता है कि सच में साहब ही बोल रहे हैं। - Spoofed Emails: ईमेल एड्रेस बिल्कुल असली जैसा दिखता है, जिसमें केवल एक छोटे से अक्षर या डोमेन (जैसे .com की जगह .in-com) का अंतर होता है। - मेडिकल इमरजेंसी: रिश्तेदार के अस्पताल में होने का झांसा देकर तुरंत पैसों की मांग करना。 बचाव के लिए गोल्डन रूल्स 1. यदि किसी नए नंबर से अधिकारी के नाम पर मैसेज आए, तो तुरंत उनके पुराने या आधिकारिक नंबर पर कॉल करके पुष्टि करें。 2. इंटरनेट से किसी की भी DP (प्रोफाइल पिक्चर) डाउनलोड करना आसान है। केवल फोटो देखकर भरोसा न करें。 3. ठग हमेशा इमरजेंसी दिखाकर आपको सोचने का समय नहीं देते। किसी भी वित्तीय लेनदेन से पहले शांत रहें और अपने वरिष्ठों से चर्चा करें。 4. अपना OTP, बैंक विवरण या व्यक्तिगत जानकारी कभी भी व्हाट्सएप पर साझा न करें。 यहाँ करें शिकायत यदि आपके साथ ऐसी कोई घटना होती है या कोई ठगी की कोशिश करता है, तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर हेल्पडेस्क 9256001930/9257510100, ऑनलाइन पोर्टल www.cybercrime.gov.in और अपने पास के साइबर पुलिस स्टेशन में भी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं...0
0
Report
Advertisement
नारी शक्ति वंदन कानून पर सदन में विमर्श, विपक्ष ने विश्वासघात कहा
Delhi, Delhi:कपिल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सदन में चर्चा की गई है, सीएम ने प्रस्ताव रखा था, ध्वनि मत से प्रस्ताव को पास किया। लोकसभा में विपक्ष ने विश्वासघात किया, नारी शक्ति के साथ। अरविंद केजरीवाल को जेल जाना है, चाहे कही भी चले जाए। गांधी जी अगर आज जीवित होते तो अरविंद केजरीवाल को लाठी लेकर दौड़ा रहे होते, शराब घोटाले में फंसने के बाद आप बापू का नाम ले रहे हो। चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।0
0
Report
जालौन में शिक्षक हत्या: पांच लाख लेनदेन की साजिश, कार से कुचली मौत; CCTV
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में शिक्षक हत्या: पांच लाख लेनदेन की साजिश, कार से कुचली मौत; CCTV0
0
Report
नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ में सचिन जून के सगाई समारोह में आशीर्वाद दिया
Jhajjar, Haryana:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे बहादुरगढ़। निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून के शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे सीएम सैनी। आज है सचिन जून के सगाई समारोह। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बीजेपी हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया भी पहुंचे बहादुरगढ़। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली चरखी दादरी से विधायक सुनील सांगवान भी मौजूद। भव्य शादी समारोह में पहुँचने पर सीएम का विधायक राजेश जून ने किया स्वागत। बहादुरगढ़ में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून के सगाई समारोह में सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने समारोह में शिरकत कर सचिन जून को आशीर्वाद दिया और विधायक राजेश जून व उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, भाजपा हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, चरखी दादरी से विधायक सुनील सांगवान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक और सोमबीर सांगवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भव्य समारोह के लिए बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में करीब 15 एकड़ क्षेत्र में विशाल टेंट लगाया गया, जहां मेहमानों के लिए 56 भोग की विशेष व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर विधायक राजेश जून ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ भोजन भी किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए समारोह स्थल पर करीब 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हम आपको बता दें कि विधायक पुत्र सचिन जून का विवाह हिसार जिले के सिसाय गांव निवासी डॉ. सनोज के साथ तय हुआ है। दोनों 30 अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर में सात फेरे लेंगे। मान्यता है कि इसी पावन स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।0
0
Report
Advertisement
एक ही महीने में एक्स-रे, अलग बिल की कहानी
Noida, Uttar Pradesh:Same x-ray, different bill in one month0
0
Report
ज़ा राजस्थान के खुलासे के बाद डीडवाना में SDRF फंड घोटाला: विधायक जांच की मांग
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : ज़ी राजस्थान की ख़बर का बड़ा असर, सरकारी स्कूलों में मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर सरकारी खजाने को करोड़ों की चपत का मामला, विधायक यूनुस खान ने सरकार से की जांच की मांग, यूनुस खान ने कहा भ्रष्टाचार किसी हाल में बर्दास्त नहीं। डीडवाना-कुचामन जिले में SDRF फंड के जरिए स्कूलों के मरम्मत कार्यों में हुए कथित भ्रष्टाचार का मामला गहरा गया है. ज़ी राजस्थान के खुलासे के बाद डीडवाना विधायक और पूर्व मंत्री यूनुस खान ने जिला कलेक्टर अवधेश मीणा से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. विधायक खान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार से अलग जांच दल भेजने की मांग की है. यूनुस खान (विधायक डीडवाना) दूसरी ओर, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच की बात कही है. ज़ी राजस्थान की पड़ताल में स्कूलों में हुए कार्यों में गड़बड़ी सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग में हडकंप मचा हुआ है. जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने भी स्पष्ट किया है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी. जितेंद्र सिंह जोधा (भाजपा नेता) सरकारी स्कूलों में मरम्मत के नाम पर हुए इस फर्जीवाड़े में अगर जांच होती है तो एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निराला एस्टेट में बालकनी मंदिर से आग, काबू
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में फ्लैट की बालकनी में बने मंदिर में जल रहे दीपक से आग फैल गई। जिसने आसपास रखे सामान को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची मेंटेनेंस विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बिसरख थाना क्षेत्र की निराला स्टेट सोसायटी के टावर संख्या आठ की फ्लैट संख्या 1603 में बृज किशोर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पूजा पाठ करने के लिए फ्लैट की बालकनी में लकड़ी का मंदिर बनाया हुआ था। परिवार के सदस्यों ने पूजा करने के बाद दीपक जलाया। दीपक की लो ने मंदिर में रखी मूर्तियों व अन्य सामान को अपने आगोश में ले लिया। थोड़ी ही देर में बालकनी में रखा अन्य सामान भी लपटों की चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने मेंटेनेंस कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मेंटेनेंस कर्मियों ने परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग पर काबू ला लिया।0
0
Report
Advertisement
पन्ना में आंधी-बारिश से दीवार गिरकर महिला की मौत, तीन घायल
Panna, Madhya Pradesh:कल आंधी और बारिश से मौत बनकर गिरी दीवार, एक महिला की मौत, 3 घायल। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के कचौरी गाँव में बीती रात करीब 12 बजे मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि अफरा-तफरी मच गई। तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए कुछ राहगीरों ने एक टीन शेड का सहारा लिया, लेकिन किसे पता था कि वही दीवार उनकी काल बन जाएगी। ईंटों से बनी यह भारी-भरकम दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसके मलबे में चार लोग दब गए। घटना में माया सिंह (40 वर्ष) की मौत हो गई, वही निर्भय सिंह, रवि शंकर और परसोत्तम सिंह तीनों घायलों का अस्पताल में उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से लोगों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुदरत के इस कहर ने पूरे गांव में मातम पसरा दिया है।0
0
Report
बीकानेर में 45 डिग्री पर तापमान, रेलवे फाटकों पर लोग बेहाल, राहत इंतजार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री के पार, लोग बेहाल, रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से बढ़ी परेशानी, हर साल लगते हैं टेंट, इस बार अब तक नहीं व्यवस्था, नगर निगम ने कहा- जल्द शुरू होगी व्यवस्था, गर्मी समय से पहले दिखा रही तेवर, लोगों को राहत का इंतजार। बीकानेर में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है तो वही शहर का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और आमजन भीषण गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं खासतौर पर रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हर साल नगर निगम की ओर से इन फाटकों के दोनों तरफ टेंट लगाकर राहगीरों और वाहन चालकों को तेज धूप से राहत दी जाती है लेकिन इस बार अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आई है ऐसे में लोग गर्मी में घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं हालांकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी 1 मई से टेंट लगाने की व्यवस्था शुरू की जाएगी लेकिन सवाल यह है कि जब गर्मी पहले ही अपने चरम पर पहुंच चुकी है तो राहत के इंतजाम भी समय रहते क्यों नहीं किए गए फिलहाल लोगों को अब 1 मई का इंतजार है ताकि कुछ राहत मिल सके ।0
0
Report
फागी-जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर भिड़ंत में बहन की मौत, भाई घायल
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) फागी में जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाइवे बनी मौत का हाईवे। कार और पिकअप की भिड़ंत में बहन की मौत, भाई हुआ लहूलुहान। जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर निमेड़ा नर्सरी के पास हुआ हादसा। हादसे में कार चालक महिला की मौके पर मौत, वहीं कार सवार एक अन्य व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल। पुलिस पहुंची मौके पर, मृतका के शव को कब्जे में लिया और घायल को एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया उप जिला अस्पताल। मृतका की पहचान राधा निवासी अजमेर के रूप में हुई। मृतका और घायल दोनों बताए जा रहे भाई बहन, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को SMS हॉस्पिटल में किया रैफर। खस्ताहाल हाईवे पर आए दिन हो रहे हैं हादसे, ग्रामीण हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कई बार कर चुके आंदोलन।0
0
Report
Advertisement
मेड़ता से ग्राम रथ अभियान की शुरुआत – हरी झंडी के साथ रवाना हुआ रथ
Nagaur, Rajasthan:HEADLINE - मेड़ता कृषि उपज मंडी से ग्राम रथ अभियान की हुई शुरुआत, मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना BODY - मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में ‘ग्राम रथ अभियान’ की शुरुआत विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने हरी झंडी दिखाकर की। कृषि उपज मंडी मेड़तासिटी से विधायक लक्ष्मण राम कलरु और उपखंड अधिकारी पूनम चोयल ने किसानों का सम्मान करते हुए माला व साफा पहनाकर ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाई। अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों एवं आमजन तक विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएगी। अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर वीडियो एवं ऑडियो के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी। जिन गांवों में रथ पहुंचेगा, वहां के ग्रामीण सुझाव भी दे सकेंगे कि प्रदेश सरकार किस दिशा में कार्य करें तथा आगामी समय के लिए गांव की महत्वपूर्ण जरूरतें क्या हैं, जिनके लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।0
0
Report
PTC गेट पर बवाल: दबंग सुरक्षा गार्ड मौके से फरार, CCTV में कैद
Noida, Uttar Pradesh:PTC- सोसाइटी के गेट पर बवाल काटने के बाद दबंग सुरक्षा गार्डों को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए...लेकिन उनकी ये हरकत CCTV में कैद हो गई0
0
Report
हनीमुन हत्या केस: सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिली
Noida, Uttar Pradesh:हनीमुन के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में जेल में बंद सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। राघा रघुवंशी का शव मिलने के बाद से सोनम रघुवंशी लापता थी और गाजीपुर में उसने सरेंडर किया था।0
0
Report
Advertisement
