सुल्तानपुर DAP खाद और धान खरीद को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पांच पर केस दर्ज
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में बुधवार को कांग्रेसियों ने DAP खाद और धान खरीद जैसे मुद्दों पर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर कोतवाल नारदमुनि सिंह ने गुस्से में आकर अपनी वर्दी के बटन तक तोड़ दिए। इस मामले पर प्रशासन ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पांच नामजद कांग्रेसियों और दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
