228131
सुल्तानपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
Gangoopur, Uttar Pradesh:राजीव गांधी पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाए जाने पर हुआ विवाद , कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को दिया ज्ञापन , ज्ञापन के जरिए अंतर्राष्ट्रीय विचारक/स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को अन्यत्र स्वतंत्र स्थल पर लगाए जाने की उठाई गई मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने के बाद डीएम हर्ष कुमार से मुलाकात पर अड़े है कांग्रेसी नेता।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए गौर चौक का अंडरपास ट्रायल के लिए खुला
Noida, Uttar Pradesh:Greater Noida (Uttar Pradesh): Newly Constructed Underpass at Gaur Chowk to Open for Trial Runs from November 5/ Expected to Ease Traffic Congestion for Greater Noida West Residents ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: आज यानी 5 नवंबर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा गौर चौक (चार मूर्ति गोलचक्कर) पर बनाए गए नए अंडरपास को प्रशिक्षण(ट्रायल रन) के लिए खोला जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है0
0
Report
म Mokri गांव में डाक विभाग की लापरवाही, बोरों में हजारों दस्तावेज मिले
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ प्रखंड के मोकरी गांव में डाक विभाग की घोर लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के वार्ड नंबर तीन में स्थित पुराना पोखरा और ट्रांसफार्मर के पास नाले से दो बोरों में भरे हजारों महत्वपूर्ण सरकारी और बैंकिंग दस्तावेज लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। इन दस्तावेजों में भारी मात्रा में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक चेकबुक, पासबुक और जरूरी सरकारी नोटिस शामिल हैं। मोकरी पंचायत के पूर्व मुखिया जयशंकर बिहारी और ग्रामीण तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जब किसान और स्थानीय लोग सिवान की तरफ खेतों में गए, तो उन्होंने पोखरे के पास दो बोरों में भरे ये कागजात देखे। एक बोरा वहीं बिखरा पड़ा था, जिसे ग्रामीण और बच्चे उठाकर गांव में लाए। पूर्व मुखिया का अनुमान है कि इन बोरों में लगभग दस हजार लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पोस्टमास्टर और डाकिया की नियुक्ति होने के बावजूद, वितरण की मेहनत से बचने के लिए इन जरूरी दस्तावेजों को कचरे की तरह फेंक दिया गया। क्षेत्र के हजारों लोग सालों से अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और चेकबुक के लिए परेशान भटक रहे थे, लेकिन डाक विभाग की इस कारस्तानी ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और सभी दस्तावेज असली मालिकों तक पहुंचाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भभुआ एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लिया है। एसडीएम ने बुधवार की शाम बताया कि प्रथम दृष्टया यह डाकघर द्वारा दस्तावेजों का वितरण न किए जाने की लापरवाही प्रतीत होती है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भभुआ थाना पुलिस के माध्यम से सभी बरामद सामग्रियों को जब्त कर थाने में सुरक्षित रखवाया है, जहां इनकी विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। डाक विभाग के संबंधित उच्चाधिकारियों को सूचित कर उनसे विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी और डाक विभाग के वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
लालगंज में ड्रग फ्री जोन के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की
Hajipur, Bihar:वैशाली के लालगंज में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल-कॉलेज के 500 मीटर दायरे को ड्रग फ्री जोन बनाने के लिए लालगंज चौक और कॉमर्स कॉलेज के आसपास की दुकानों और गुमटियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।गृह मंत्रालय भारत सरकार के संकल्प के तहत यह अभियान चलाया गया। पुलिस का लक्ष्य है कि स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे बच्चों तक किसी भी हाल में नशीला पदार्थ न पहुंचे। इसी को लेकर लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लालगंज चौक इलाके में स्थित कई दुकानों की सघन तलाशी ली। चरस, स्मैक, ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीले पदार्थों की तलाश में दुकानों को खंगाला गया। छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।स्कूल-कॉलेज के 500 मीटर दायरे को ड्रग फ्री जोन बनाना है। बच्चों तक नशा न पहुंचे, इसलिए यह अभियान चलाया गया है। आम लोगों से अपील है कि नशा बेचने की गुप्त सूचना हमें दें। दुकानदारों को कड़ा संदेश है, नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हालांकि इस छापेमारी में अभी तक कोई बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। बाईट---गोपाल मंडल एसडीपीओ लालगंज 20
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में दीपावली-छठ सुरक्षा: एसएसपी ने रातभर गश्ती तेज रखने के निर्देश दिए
Muzaffarpur, Bihar:दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर अब अन्य राज्यों में रहने वाले लोग अपने घर को लौटने लगे हैं, इस दौरान देर रात लोग ट्रेन और बस से शहर में पहुंचते हैं और फिर वहां से वह अपने घर के लिए रवाना होते हैं और मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का व्यवसाय का मुख्य मंडी है, ऐसे में रात के समय नो एंट्री खत्म होने पर ट्रको का आवाजाही शुरू हो जाती है. इस दौरान सुनसान रास्तों का फायदा उठाकर आसामाजिक तत्व लोगों के साथ कई तरह के घटनाओं को अंजाम देता है. आखिर इनकी सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर की पुलिस कितनी सजग और कितनी अलर्ट है, साथ ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा द्वारा प्रदेश से लौटने वाले लोगों के सुरक्षा को लेकर जो रणनीति बनाई गई है उसका जायजा लेने जी मीडिया की टीम देर रात मुजफ्फरपुर से गुजरने वाले हाईवे से लेकर शहर के करीब आधा दर्जन थाना क्षेत्रों का पुलिस गस्ती का जायेजा लिया. इसके बाद मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने ब्रह्मपुरा सिकंदरपुर नगर थाना क्षेत्र मिठनपुरा थाना क्षेत्र के साथ अलग-अलग जगह का निरीक्षण किया. इस दौरान गरीबस्थान स्थित ज्वेलरी मार्केट और व्यावसायिक प्रतिष्ठान वाले जगहों पर भी उनके द्वारा पुलिस मुस्तैदी का जायेजा लिया. वहीं जी मीडिया से बात करते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर अन्य राज्यों में रहने वाले लोग अब अपने घर को लौट रहे हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर जिले के सभी स्थान की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही रात्री में विशेष रूप से पुलिस के गस्ती टीम को सड़कों पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. वहीं अपने निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने नगर थाने की पुलिस के द्वारा गस्ती में शिथिलता बरतने की बात कही. जिसे लेकर उन्होंने कहा नगर थाना अध्यक्ष को शो कौज किया जाएगा कि आखिर किस परिस्थिति में नगर थाने की गस्ती गाड़ी रात को सड़कों पर नहीं दिखी. वहीं उनके द्वारा बताया गया कि पर्व के दौरान अन्य राज्यों से जो लोग अपने घर को लौट रहे हैं उनकी सुरक्षा को लेकर रात्रि में लौटने वाले लोगों के लिए पुलिस निशुल्क वाहन चला रही है, ताकि अन्य राज्यों से जो लोग देर रात मुजफ्फरपुर स्टेशन या फिर बस स्टैंड पहुंचते हैं उनको सुरक्षित उनके गंतव्य तक पुलिस पहुंचा सके. वहीं उन्होंने माना की निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर सुरक्षा को लेकर खामियां देखी गई है, लेकिन आने वाले समय में उसको दुरुस्त किया जाएगा और हम लोग पूरी तरह से अन्य राज्यों से आने वाले लोगों और शहर के व्यासाइयो के सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में है. वही धनतेरस पर्व को लेकर भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर विशेष रणनीति तैयार कर ली गई है.0
0
Report
जहानाबाद में बच्चों की लड़ाई ने युवक की हत्या कर दी; पुलिस जांच में जुटी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ बच्चों के बीच हुई मामूली सी लड़ाई ने एक युवक की जान ले ली। गोपालपुर बाजार में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बड़े आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें एक युवक को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं, इस हिंसक झड़प में दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हुआ है। वारदात के बाद गांव में भारी तनाव है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार की है। दरअसल बुधवार की शाम गांव में कुछ बच्चों के बीच खेल-खेल में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। लेकिन यह छोटी सी बात देखते ही देखते दोनों परिवारों के बड़ों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई। दोनों पक्षों के अभिभावक आमने-सामने आ गए। पहले तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई और फिर अचानक हथियार निकल आए। आरोपी है कि दूसरे पक्ष के विनोद कुमार ने तैश में आकर नागमणि यादव के 25 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से लहूलुहान होकर अशोक जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ अशोक को परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, इस हिंसक टकराव में दूसरे पक्ष का धीरज कुमार नामक युवक भी घायल हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ गोपालपुर बाजार पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घायल धीरज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वारदात के बाद मुख्य आरोपी विनोद कुमार समेत अन्य लोग घर छोड़कर फरार हैं। गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
अररिया के त्रिशूलिया घाट पर गंगा उत्सव: आरती और बच्चों के गीतों ने माहौल बना दिया
Forbesganj, Bihar:अररिया के त्रिशूलिया घाट पर भव्य गंगा उत्सव का आयोजन किया गया जहां जिला प्रशासन के लोगों और नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद के द्वारा गंगा आरती किया गया। गंगा आरती के बाद छोटे बच्चियों द्वारा छठी मैया के गीत और भक्ति गीतों ने समा बांध दिया। गीत प्रस्तुत की गई बच्चीयो को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर आपदा एडीएम, वरीय उप समाहर्ता, नप कार्यपालक पदाधिकारी और उप मुख्य पार्षद मौजूद थे.0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र पर कांग्रेस का बयान हास्यास्पद, महादेव ऐप केस में खुलेंगे कई राज: सीएम विष्णु देव साय
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को असली खतरा कांग्रेस से है, जिसने आपातकाल लगाकर प्रेस और गैर-कांग्रेसी नेताओं की आवाज दबाई तथा अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया। हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाना इनकी पुरानी आदत है। वहीं, महादेव सट्टेबाजी ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण पर सीएम ने कहा कि सीबीआई पूछताछ के बाद इस मामले में कई अन्य चेहरे भी बेनकाब होंगे। Congress Talking About Democracy Is Laughable; Many Will Be Caught in Mahadev App Scam: CM Sai0
0
Report
महादेव सट्टा ऐप: सौरभ चंद्राकर को लेकर दिल्ली रवाना हुई CBI टीम, 12 नवंबर तक रिमांड पर
Raipur, Chhattisgarh:महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम रायपुर से दिल्ली रवाना हो गई है। इससे पहले रायपुर की एक विशेष अदालत ने चंद्राकर को 8 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था। जांच एजेंसी अब दिल्ली स्थित मुख्यालय में सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों को लेकर उससे विस्तृत पूछताछ करेगी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर को दोबारा रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। Mahadev Betting App: CBI Team Departs for Delhi with Saurabh Chandrakar on 8-Day Remand0
0
Report
उन्नाव में राजा भैया का बड़ा बयान: हिंदुत्व, सनातन और संविधान पर तकरार
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ 。 उन्नाव - प्रदीप मिश्रा की कथा में राजा भैया का बड़ा बयान 。 सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा कराई जा रही कथा, कथा में राजा भैया का बड़ा बयान 。 मुसलमान अगर इस्लाम की बात करता है तो समाज समर्थन देता है - राजा भैया । हिंदू अगर सनातन और हिंदुत्व की बात करे तो उसे दूर किया जाता है - राजा भैया । भारत तभी तक संवैधानिक राष्ट्र जब तक हिंदू बहुल्य है - राजा भैया । बिना भारत के हिंदुस्व की और बिना हिन्दुस्व के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती - राजा भैया । उन्नाव में राजा भैया ने दिया बड़ा बयान ।0
0
Report
Advertisement
रीवा के पटाखा गोदामों पर लाइसेंस-सुरक्षा का बड़ा सवाल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदानी में स्थित पटाखा गोदामों पर प्रशासन की टीम ने अचानक दबिश देकर जांच की। दरअसल, जिन स्थानों पर पटाखों का भंडारण किया जा रहा है, वहां घनी आबादी बसी हुई है। ऐसे में रिहायशी इलाके के बीच पटाखा गोदामों का संचालन सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर कलेक्टर ने पहले इन गोदामों के लाइसेंस देने से इनकार करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। इसके बाद व्यापारियों ने कलेक्टर के फैसले के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील प्रस्तुत की और अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि उनके गोदाम निर्धारित नियमों के तहत संचालित हो रहे हैं तथा उन्हें लाइसेंस दिया जाना चाहिए. व्यापारियों की दलील सुनने के बाद कमिश्नर स्तर से उन्हें लाइसेंस देने की अनुमति मिल गई. गौरतलब है कि बीते दिनों पटाखा व्यापारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर लाइसेंस निरस्त होने की जानकारी दे चुके थे। व्यापारियों का कहना था कि यदि लाइसेंस नहीं मिला तो इस बार रीवा में दिवाली के दौरान आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री प्रभावित होगी। इसके बाद 2 नवंबर को कमिश्नर स्तर से गोदाम खोलने की अनुमति मिलने की बात सामने आई और इसके ठीक दो दिन बाद प्रशासन की टीम अचानक देर रात गोदामों की जांच करने पहुंच गई. इस दौरान एसडीएम ने बताया कि टीम केवल जांच करने आई थी। निरीक्षण में कुछ कमियां मिली हैं, जिन्हें दूर करने के निर्देश व्यापारियों को दिए गए हैं। साथ ही हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसी कमियां दोबारा न हों और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। लेकिन इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक व्यवस्था पर खड़ा हो रहा है कि जब कलेक्टर ने रिहायशी इलाके और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के आधार पर लाइसेंस निरस्त किया था. तो आखिर कमिश्नर ने किस आधार और किन परिस्थितियों में दोबारा लाइसेंस की अनुमति दे दी. क्या लाइसेंस देने से पहले मौके की स्थिति और आबादी की सघनता का दोबारा परीक्षण किया गया था. क्या व्यापारियों को अनुमति देने से पहले सुरक्षा के सभी मानकों की पुष्टि की गई. घनी आबादी के बीच पटाखों का भंडारण किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ऐसे में केवल कमियां बताकर हिदायत देना पर्याप्त है या जिम्मेदार अधिकारियों को इस पूरे मामले में जवाबदेही भी तय करनी चाहिए. फिलहाल मैदानी के पटाखा गोदामों की जांच के बाद प्रशासनिक फैसलों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं。0
0
Report
बलरामपुर: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस सतर्क, ड्रोन व सीसीटीवी से होगी बाजारों की निगरानी
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। आगामी पर्व धनतेरस और दीपावली को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा गैसड़ी के प्रमुख बाजारों और सर्राफा मंडी समेत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी सुझाव लिए। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही यह हिदायत भी दी कि यदि कोई शरारती या अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़भाड़ और महत्वपूर्ण स्थलों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों और बाजारों की निगरानी ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी के जरिए की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहें और भड़काऊ टिप्पणियां करने वालों पर साइबर व सोशल मीडिया सेल की पैनी नजर रहेगी। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल और प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।0
0
Report
सरायखास डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी छात्रों से रूबरू हुए डीएम, स्मार्ट क्लास की शैक्षिक गुणवत्ता
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। नौनिहालों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकासखंड रेहरा बाजार के ग्राम सरायखास स्थित कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एक संवेदनशील प्रशासनिक पहल करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर फर्श पर बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और पोषण आहार की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। सरायखास केंद्र पर बच्चों को कढ़ी-चावल तथा इडली-सांभर परोसा जा रहा था। डीएम ने भोजन के स्वाद और पौष्टिकता को जांचा और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उल्लेखनीय है कि विकासखंड के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जोमैटो फीडिंग इंडिया के सहयोग से बच्चों को गर्म व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि जो बच्चे किसी कारणवश केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए गांव में ही निश्चित स्थल तय कर भोजन पहुंचाया जाए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए स्वच्छ पैकिंग में पौष्टिक आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके उपरांत डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था देखी और छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता जांची। उन्होंने ग्राम में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद कर उन्हें लक्ष्य के प्रति निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
रेहरा बाजार और सादुल्लानगर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आधी सड़क बनकर तैयार
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जनपद के सुदूर ग्रामीण अंचलों में सड़क ढांचे को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड रेहरा बाजार पहुंचकर लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि नाबार्ड-31 योजना के तहत 2994.90 लाख (लगभग 29.94 करोड़) रुपये की स्वीकृत लागत से 15.87 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सड़क की वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जा रही है। 19 मार्च 2026 से शुरू हुए इस कार्य की अब तक 50 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूरी हो चुकी है। परियोजना को 18 जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। जीएसबी व डब्ल्यूएमएम का कार्य 15.50 किमी और आबादी क्षेत्र में 2 किमी सीसी रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर देते हुए शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रेहरा बाजार तिराहे पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद कर सड़क निर्माण से जुड़े सुझाव प्राप्त किए और अधिकारियों को व्यावहारिक समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बेहतर सड़क से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।0
0
Report
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर बलरामपुर पुलिस मुस्तैद, फायर कर्मियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। आगामी दीपावली पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत बलरामपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने अग्निशमन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान जनपद के सभी अग्निशमन केंद्रों पर दमकल वाहन तथा बचाव उपकरण हर समय पूरी तरह क्रियाशील अवस्था में रखे जाएं। पानी के टैंकरों तथा अन्य तकनीकी संसाधनों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि सूचना मिलने पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी कर्मियों को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट मोड पर रहने और घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। इसके अलावा पटाखा बिक्री स्थलों, प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में अग्निशमन विभाग की विशेष निगरानी रहेगी। एसपी ने कहा कि अग्निशमन कर्मी आम नागरिकों और व्यापारियों को भी आग से बचाव के सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करें। सुरक्षा के दृष्टिगत आपसी समन्वय और तत्परता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने की हिदायत दी गई है, ताकि जिले में पर्व का उल्लास किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावित न हो।0
0
Report
बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में आसमा खातून की मौत, पिता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
Orajhar, Uttar Pradesh:पचपेड़वा (बलरामपुर)। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम हरखड़ी में बुधवार की सुबह एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के भीतर दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान आसमा खातून (40) पत्नी मोहम्मद अकरम उर्फ राजू के रूप में हुई है। मृतका का पति बीते 4 जून को आजीविका के लिए सऊदी अरब गया हुआ है, जहां वह मजदूरी करता है। आसमा अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ गांव में रह रही थी, जबकि उसकी बेटी का विवाह करीब चार महीने पहले ही हुआ था। बुधवार सुबह घर के अंदर दुपट्टे से बंधे फंदे पर उसका शव लटकता देखकर लोगों ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय थाने को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जिला पंचायत सदस्य साजिद खान और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वहीं मृतका के पिता आफत अली निवासी रमईपुर, थाना गैसड़ी ने पचपेड़वा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी की मौत की वजह स्पष्ट करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर थाना प्रभारी पचपेड़वा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
