228001
सुल्तानपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, एमपी सिंह बोले गुंडो के साथ रहेगी सपा तो होगी दुर्गति
Sultanpur, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र और यूपी उपचुनाव में BJP को मिली जीत से उत्साहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर के डाकखाना चौराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। साथ ही आतिशबाजी भी की। डाकखाने चौराहे पर एकत्रित हुए और योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ एमपी सिंह ने मीडिया से बात किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस हादसा: 6 यात्रियों की मौत, 15 घायल
Chanwaridand, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।0
0
Report
संकिसा बौद्ध स्तूप परिसर में धन-वितरण विवाद के कारण भिक्षुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: संकिसा बौद्ध स्तूप परिसर में दो बौद्ध भिक्षुओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल. मुंडन संस्कार के बाद मिली धनराशि के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ. वायरल वीडियो में एक दूसरे को गिराकर मारपीट करते दिख रहे लोग. मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया. मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिसा का मामला0
0
Report
दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामा, पार्षदों ने मेयर के आसन तक पहुंचकर हंगामा
New Delhi, Delhi:आप ओर कांग्रेस के नेता में हुआ विवाद के बाद हुआ हंगामा दिल्ली नगर निगम की सदन की आज महत्वपूर्ण बैठक थी बैठक में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण पर चर्चा होनी थी लेकि उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस की नेता नाज़िया दानिश चर्चा कर रही थी सभी आम आदमी पार्टी को पार्षदा पर तंज कसा के बाद आम आदमी पार्टी की के नेता प्रतिपक्ष और आप महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी और अन्य पार्षद मेयर के आसन तक पहुंच गए और माइक छीन कर तोड़ने की कोशिश की चाय फेंकी मेयर ने किसी तरह इस हंगामे के चलते अपना एजेंडा पास कराया ओर फिर सदन को स्थगित कर दिया अब ये मामला लगतार तूल पकड़ रहा है स्टेंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा ने आप के नेता और पार्षदों के इस रवैए को लेकर नाराजगी दिखाई साथ इस इस आचरण के लिए कार्यवाही होने की बात कही0
0
Report
Advertisement
दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामा: एजेंडा पारित, विपक्ष खड़ा रहा
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की सदन की आज महत्वपूर्ण बैठक थी। बैठक में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण पर चर्चा होनी थी, लेकिन उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस की नेता नाज़िया दानिश चर्चा कर रही थीं। सभी आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर तंज कसा के बाद आम आदमी पार्टी की नेता प्रतिपक्ष और आप महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी और अन्य पार्षद मेयर के आसन तक पहुँच गए और माइक छीन कर तोड़ने की कोशिश की। चाय फेंकी। मेयर ने किसी तरह इस हंगामे के चलते अपना एजेंडा पास कराया और फिर सदन को स्थगित कर दिया। अब यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। महापौर ने आप के नेता और पार्षदों के इस रवैए को लेकर नाराजगी दिखाई है और इस आचरण के लिए कार्यवाही होने की बात कही। विपक्ष ने आप पर कटाक्ष किया और आप पर जमकर हमला बोला。0
0
Report
नावां में पंचायत समिति चुनाव: नामांकन 58 तक, समर्थकों का भारी प्रदर्शन
Didwana, Rajasthan:एंकर ने नावां जिले के नावां में पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशीों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपनी ताकत दिखाई। कहीं समर्थकों का हुजूम नजर आया, तो कहीं वाहनों के काफिले के साथ प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नावां Panchayat Samiti क्षेत्र के गांवों में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हैं। प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने के साथ चुनावी समीकरण बनाने में जुटे हैं। नावां पंचायत समिति के 21 वार्डों में अब तक कुल 58 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम हुक्मीचंद रुलानिया के अनुसार, नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन कल है। ऐसे में नामांकन की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने आवेदन जमा करवाए। अब सभी की नजरें नामांकन के अंतिम दिन और उसके बाद सामने आने वाले चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं。 - बाइट 01 हुक्मीचंद रुलानिया- रिटर्निंग अधिकारी नावां0
0
Report
टोंक पुलिस ने दो दिन में इजरायली युवती का खोया पर्स बरामद
Noida, Uttar Pradesh:टोंक पुलिस की तत्परता से इजरायली युवती का खोया सामान बरामद मालपुरा पुलिस और DST टीम को मिली बड़ी सफलता महज दो दिन में पासपोर्ट, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद इजरायली युवती का पुष्कर से रणथंभौर जाते समय खोया था पर्स पर्स में 20 हजार रुपये, 4 क्रेडिट कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट थे मौजूद एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में पुलिस ने चलाया विशेष तलाशी अभियान मालपुरा थानाधिकारी चैनाराम बेड़ा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई DST टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचना से लगाया सुराग ग्राम मुमाणा से पुलिस ने बरामद किया युवती का पूरा सामान इजरायली युवती ने राजस्थान पुलिस का जताया आभार, वीडियो जारी कर की सराहना DST के हेड कांस्टेबल नारायण लाल शर्मा और कांस्टेबल रामराज हेड़ की रही विशेष भूमिका0
0
Report
Advertisement
भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहला टी-20 India ने न्यूजीलैंड को हराया
Noida, Uttar Pradesh:Christchurch (New Zealand) India vs New Zealand 1st T-20 match/India beats New Zealand/Vox-pop0
0
Report
हरदा के रनहाई कला में लाइसेंस मान्य नहीं पटाखे पकड़े, 1.5 लाख के माल जब्त
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के ग्राम रनहाई कला में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक घर में रखे पटाखों के स्टॉक का पता लगाकर कार्रवाई की है। टीम ने मौके से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम रनहाई कला निवासी मन मोहन पति मधुसुदन त्रिवेदी के घर में पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि पटाखे रखने के लिए जारी लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद घर में पटाखों का स्टॉक रखा गया था। संयुक्त टीम ने मौके से 9 कार्टून और 9 बोरियों में रखे पटाखे बरामद किए हैं। जब्त पटाखों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा पटाखों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
धार के पीथमपुर में तेज ट्राले की टक्कर, तीन स्कूली छात्रों की मौत
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के पीथमपुर में दर्दनाक हादसा, तीन स्कूली बच्चों की मौत. तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मारी, दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की गई जान. नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर उठे सवाल, सड़क सुरक्षा पर फिर चिंता. धार जिले के पीथमपुर से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई. हादसा महू-नीमच मार्ग पर महेंद्र ब्रिज के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत. मृतकों की पहचान सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थी प्रियांश रजक, मोक्ष रजक और आयुषी रजक के रूप में बताई जा रही है. मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं. एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. इस हादसे में एक गंभीर सवाल भी सामने आया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक नाबालिग बच्चे चला रहे थे. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बच्चों के हाथों में वाहन कैसे पहुंचा? क्या अभिभावकों ने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति दी थी, या फिर यातायात नियमों की अनदेखी की गई? हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है. फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नाबालिगों के वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीथमपुर आईटीआई सुनील शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौत हुई मर्ग कायम कर जा शुरू की गई.0
0
Report
Advertisement
नवादा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद
Nawada, Bihar:नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से भारी मात्रा में बने-अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बनगंगा गांव में छापेमारी की। इस दौरान विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री को मौके से हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 15 देसी कट्टे के सांचे, चार बंदूक की नाल बरामद की है। इसके अलावा हथियार बनाने में प्रयुक्त 30 लोहे की रेती, छह हथौड़े, चार बेंच वाइस, दो ग्राइंडर मशीन और ड्रिल मशीनें भी जब्त की गई हैं। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से यह अवैध कारोबार कर रहा था। इस मामले में आरोपी के पुत्र दिलीप विश्वकर्मा की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों को धर दबोचा: 4 गिरफ्तार, एक फरार
Khargone, Madhya Pradesh:अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. आरोपियों के कब्जे से 14 अवैध देशी पिस्टल, 5 मेगजीन, 4 मोबाइल जब्त. हथियारों के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार; एक फरार. जब्त अवैध हथियार की कीमत करीब 3 लाख 55 हजार रुपए, जब्त कार की कीमत 7 लाख रुपए. बुरहानपुर जिले के खकनार से धार जिले के गंधवानी लेकर जा रहे थे अवैध हथियार. चारो आरोपी जिला धार के रहने वाले. एसपी रविन्द्र वर्मा ने किया खुलासा. आरोपियों के नेटवर्क और गिरोह को लेकर की जा रही है पूछताछ. पूछताछ के दौरान हो सकते है बडे खुलासे. बेड़िया फाटे पर पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध हथियार तस्करों को पकडा. खरगोन कोतवाली और मेनगांव थाने की संयुक्त कार्यवाही.0
0
Report
रांची के चेक डैम से 30 वर्षीय युवक का शव, हत्या या हादसा?
Ranchi, Jharkhand:रांची में चेक डैम से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद रांची के नामकुम स्थित गुरुटोली चेक डैम से युवक का शव बरामद दो दिन पहले घर से निकला था 30 वर्षीय युवक युवक की मौत से इलाके में मचा हड़कंप परिजनों के मुताबिक, युवक ने बेची थी जमीन, रकम भी थी बकाया जमीन के पैसों समेत हर पहलू पर जांच कर रही पुलिस हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम और जांच के बाद होगा खुलासा0
0
Report
Advertisement
बारिश के थमते ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ के किसानों की धान फसल पर संकट
Saiki, Bihar:कुदरत का खेल भी बड़ा अजीब है! कभी लगातार बारिश किसानों की चिंता बढ़ा रही थी, तो अब बारिश थमने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बारिश बंद होने के बाद खेतों का पानी सूखने लगा है। ऐसे में धान की फसल को लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।टैंकरों से खेत में पानी डाला जा रहा है । किसानों का कहना है कि यदि समय पर बारिश नहीं हुई, तो धान की फसल खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। इससे उनकी मेहनत पर पानी फिरने के साथ ही आर्थिक संकट भी गहरा सकता है। पहले से ही खेती-किसानी में लागत और कर्ज का बोझ झेल रहे किसानों को अब फसल की पैदावार कम होने की आशंका सता रही है। वहीं, किसानों ने राज्य सरकार से मांग की है कि फसल को हुए नुकसान का आकलन कराकर पात्र किसानों को फसल बीमा योजना के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाए। इसके साथ ही किसानों ने कर्ज माफी की मांग उठाते हुए सरकार से राहत प्रदान करने की अपील की है। अब देखना होगा कि मौसम किसानों का साथ देता है या नहीं, और किसानों की इन चिंताओं को दूर करने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं। बाइट 1: किसान (बारिश बंद होने से खेतों में पानी की कमी और धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता) बाइट 2: लोचन पटेल (किसानों की समस्याओं, फसल नुकसान और मुआवजा व कर्ज माफी की मांग पर0
0
Report
फतेहपुर में हिन्दू धर्म अपनाकर महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर लौटी
Fatehpur, Uttar Pradesh:हिंदू महिला ने बच्चों के साथ की घर वापसी महिला और उसके तीन बच्चों ने ग्रहण किया हिंदू धर्म 15 साल पहले बरगलाकर महिला को अपने साथ भगा ले गया था मुसलिम युवक नसीम महिला का कराया था धर्म परिवर्तन, जबरन खिलाया था गाय का गोस्त, हिंदू धर्म के बार में गलत बातें बताकर किया था ब्रेनवाश सिमरन बनी स्मिता, अरसद अली बने कार्तिक, कैतरीन बनी अवनी और मुरसिद बने यश गायत्री मंदिर (हरिहरगंज)में विधि-विधान से हुई विश्व हिंदू परिषद ने कराई घर वापसी पति नसीम की दूसरी शादी और उत्पीड़न के बाद महिला की घर वापसी जहानाबाद थाना क्षेत्र के खोड़ा की रहने वाली है महिला0
0
Report
भीड़ तंत्र हटाओ अभियान पर भाजपा लोकतंत्र बचाने का दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ अभियान को लेकर हुई बैठक बैठक के बाद मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बयान कांग्रेस सत्ता में थी तब भी लोकतंत्र का गला घोटा भाजपा सत्ता में रहकर भी लोकतन्त्र बचा रही कांग्रेस देश में अराजकता फैला रही है कांग्रेस देश में बांग्लादेश देश जैसे हालात पैदा करना चाहती हैं भीड़ तंत्र के माध्यम से लोकतंत्र को खतरा पैदा किया जा रहा है कांग्रेस ने भीड़ तंत्र के माध्यम से देश में अराजकता फैलाने का काम किया बांग्लादेश में लोकतंत्र के माध्यम से चुनी गई सरकार को हटाने का काम किया संविधान में चुनाव आयुक्त को हटाने की स्पष्ट प्रक्रिया है लेकिन चुनाव हारने वाले लोग अब मैदान में जीत नहीं पा रहे बाइट - नरेंद्र शिवाजी पटेल,राज्य मंत्री0
0
Report
Advertisement
