228001
भाजपा नेता अवधेश पांडेय की जमानत अर्जी खारिज, जेल भेजे गए
Sultanpur, Uttar Pradesh:जानलेवा हमले के मामले में हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता अवधेश पांडेय को गुरुवार को एफटीसी फस्ट की कोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने पांच साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। अब उन्हें बेल के लिए हाईकोर्ट का सहारा लेना होगा। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर सुरौली निवासी देवनारायण पांडेय ने जुलाई 2024 में अवधेश के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Kuchaman City के लिए BJP का 10- सूत्रीय संकल्प: तेज़, सुरक्षित और स्वच्छ विकास
Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना जिले के कुचामन सिटी में आगामी नगर परिषद चुनावों के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'विकसित कुचामन, सुरक्षित कुचामन, स्वच्छ कुचामन' के दृष्टिकोण के साथ 10 सूत्रीय नगर विकास संकल्प पत्र प्रस्तुत किया है। भाजपा ने यह आश्वासन दिया है कि नगर परिषद में बोर्ड के गठन के उपरांत, प्रारंभिक 100 दिनों के भीतर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी और संकल्प पत्र में उल्लिखित सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा। भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता, सूरज सोनी ने रेखांकित किया कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकारें कार्यरत हैं। यदि कुचामन नगर परिषद में भी भाजपा का बोर्ड स्थापित होता है, तो 'ट्रिपल इंजन सरकार' के माध्यम से विकास योजनाओं का त्वरित कार्यान्वयन संभव हो पाएगा। इस संकल्प पत्र में शहर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और सुनियोजित शहरी विकास को केंद्रीय मुद्दों के रूप में सम्मिलित किया गया है। भाजपा ने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है: • स्वच्छता और पर्यावरण: बेहतर कचरा प्रबंधन प्रणाली की स्थापना, घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था, और निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान। • बुनियादी ढाँचा: सड़क, नाली, सीवरेज, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सेवाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान। • महिला सशक्तिकरण: प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर 'पिंक टॉयलेट' का निर्माण। • लघु व्यवसायी सहायता: स्ट्रीट वेंडरों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना और आधुनिक वेंडर जोन का विकास। • शहरी सौंदर्य और यातायात प्रबंधन: प्रमुख मार्गों और चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं नामांकन, गोल प्याऊ चौराहे सहित व्यस्त क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था में सुधार, आवश्यकतानुसार मल्टीलेवल पार्किंग सुविधाओं का निर्माण, व्यापारिक क्षेत्रों में बेहतर पार्किंग, पेयजल, सफाई और यातायात प्रबंधन, तथा नए ऑटो स्टैंड और ट्रांसपोर्ट नगरों का विकास। • खेल और युवा विकास: युवाओं और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियमों एवं खेल सुविधाओं का आधुनिकीकरण। • हरित क्षेत्र विकास: पार्कों और लव कुश वाटिका का विकास एवं सौंदर्यीकरण, साथ ही नए हरित क्षेत्रों का निर्माण। • सुरक्षा: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का विस्तार और आधुनिक अभय कमांड सेंटर की स्थापना। • अधूरी कॉलोनियों का विकास: अधूरी कॉलोनियों में सड़क, नाली, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना। • जनसुविधाएं: बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सार्वजनिक शौचालयों का नवीनीकरण एवं नए शौचालयों का निर्माण, मार्गदर्शक संकेतक बोर्डों की स्थापना, और डिजिटल माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान। भाजपा ने यह भी कहा है कि प्रत्येक वार्ड की स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी। इन विकास योजनाओं के निर्माण में वार्डवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सूरज सोनी ने इस बात पर जोर दिया कि विगत वर्षों में रेलवे, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और अन्य क्षेत्रों में प्रारंभ किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, और कुचामन सिटी सहित संपूर्ण डीडवाना-कुचामन जिले में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। अपने संकल्प पत्र के माध्यम से, भाजपा ने कुचामन नगर परिषद को जनसुविधा, सुशासन, स्वच्छता, सुरक्षा और सुनियोजित विकास का एक आदर्श नगर निकाय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है。0
0
Report
पावरफुल इंजीनियर मुकेश शर्मा के रिलीव में सरकारी आदेश उलझे
Jaipur, Rajasthan:कहानी एक ‘पावरफुल इंजीनियर’ की। आदेश हुआ, फिर भी रिलीव नहीं हुए मुकेश शर्मा! जल संसाधन विभाग ने डेपुटेशन तत्काल प्रभाव से किया था खत्म। मूल विभाग में लौटने के स्पष्ट थे निर्देश। आदेश के बावजूद अब तक मेडिकल विभाग से रिलीव नहीं हुए मुकेश शर्मा। पहले चिकित्सा मंत्री के निर्देश भी रहे बेअसर। सीएमओ तक भी पहुंचा था पूरा मामला। सूत्रों के मुताबिक 28 साल की नौकरी में 18 साल से ज्यादा समय डेपुटेशन पर रहे पॉवरफुल इंजीनियर। सबसे बड़ा सवाल—सरकारी आदेश के बावजूद मुकेश शर्मा को आखिर कौन नहीं क़र रहा रिलीव। मंत्री के निर्देश से लेकर विभागीय आदेश तक सामने आने के बावजूद स्थिति जस की तस। क्या एक बड़े अधिकारी का आशीर्वाद बन गया सरकारी आदेशों से भी बड़ा!0
0
Report
डीडवाना में नगर निकाय चुनाव प्रचार समाप्त, मतदान की तैयारी पूरी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार का शोर आज थम जाएगा। जिले के चार निकायों में प्रत्याशी आज शाम तक ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। इसके बाद कल पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। निर्वाचन विभाग ने मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, जिले के 104 संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ऐसे में अब सबकी नजरें मतदान के दिन पर टिकी हैं। इस मुद्दे पर संवाददाता ने जिला निर्वाचन अधिकारी से चुनावी तैयारीयों को लेकर बात की0
0
Report
Advertisement
ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में रकसपुरिया के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल
Kota, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की उपस्थिति में ग्राम रकसपुरिया के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल सांगोद, 7 सितंबर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के नेतृत्व और विकास नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए ग्राम रकसपुरिया से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया。 भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से लेखराज मीणा (रकसपुरिया), गब्बर सिंह मीणा, बने सिंह, भंवर सिंह, रामावतार, बनवारी मेहर, दिनेश डाबवाल, रघुवीर डाबवाल तथा मदन लाल हेड साहब शामिल हैं。 इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर आमजन और कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। नए कार्यकर्ताओं के आगमन से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। नए सदस्यों ने भी पार्टी की नीतियों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने और विकास यात्रा में सहभागी बनने का संकल्प लिया।0
0
Report
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस आर मोहपात्रा ने राजभवन में शपथ ली
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के आर मोहपात्रा ने आज राजभवन में शपथ ली.... उन्हें राज्यपाल रेमन डेका ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई....इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु साय समेत उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और सरकार के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे....जस्टिस मोहपात्रा आज शाम हाई कोर्ट पहुंचकर मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार ग्रहण करेंगे0
0
Report
जयपुर निकाय चुनाव: बीजेपी के प्रत्याशी जनता से जुड़े विकास मुद्दों के बूते आगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश भर में नगर निकाय चुनाव परवान पर है, निकाय चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियों ने पूरा दमखम लगा रखा है, दोनों पार्टियां अपना-अपना बोर्ड बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है, निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कहना है कि स्थानीय चुनाव में जनता को ऐसे व्यक्ति या प्रत्याशी की जरूरत होती है जो जनता से सीधा जुड़ा हुआ हो और भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे ही प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जो जनता से सीधा जुड़ाव रखते हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हो, वहीं भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों को लेकर राठौर ने कहा कि जितने भी विकास कार्य बीजेपी सरकार में हुए हैं वह विकास के मुद्दे ही चुनाव में बड़ा महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे, उन्होंने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि झोटवाड़ा क्षेत्र में जल भराव, सड़के, हाई टेंशन लाइन या सीवरेज जैसी समस्याएं ऐसी थी जिस वजह से झोटवाड़ा का आधे से ज़्यादा क्षेत्र समस्याओं से जूझ रहा था, लेकिन अब उन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए कार्य हो रहा है और अब ये समस्याएं झोटवाड़ा क्षेत्र से पूरी तरह समाप्त हो जाएगी, इनके समाधान को लेकर भी जनता में खासा उत्साह है और विकास के इन मुद्दों को लेकर ही जनता निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी चुनेगी और वार्ड पार्षद और विधायक का सीधा जुड़ाव होगा तो क्षेत्र के विकास में और बढ़ोतरी होगी... इस दौरान जी मिडिया से खास बातचीत की केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने......0
0
Report
Advertisement
ताज़ा खबर: स्रोत पुनः मिल गया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:0
0
Report
हिमाचल में एनपीए पर विचार, कैंसर देखभाल के लिए 800 करोड़ का बजट
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) देने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज शिमला में स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही。 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकार प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दे रही है और स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है。 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार कैंसर देखभाल संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया जारी है। इससे प्रदेश में मरीजों की जांच और उपचार सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा。 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों और फैकल्टी को विश्वस्तरीय उपचार पद्धतियों तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से परिचित करवाने के लिए विदेशों के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों के एक्सपोजर विजिट करवाने की योजना बनाई जा रही है। सरकार स्कूलों और तकनीकी संस्थानों के मेधावी विद्यार्थियों को भी विदेशों में एक्सपोजर विजिट करवा रही है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय कार्यशैली समझने और अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीन और मॉलिक्यूलर थेरेपी जैसी नवीन स्वास्थ्य उपचार तकनीकों की दिशा में भी आगे बढ़ने की योजना बना रही है。0
0
Report
Advertisement
महराजगंज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से युवती की मौत, परिजनों में दुख का दृश्य
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस भी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है । जानकारी के मुताबिक ग्राम कौलही निवासी करीब 22 वर्षीय प्रेमशीला रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। इसी दौरान नौतनवा से गोरखपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55070 करीब 10:15 बजे पोल संख्या 33/06 के पास पहुंची। इसी दौरान युवती ट्रेन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार शव ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जबकि एक पैर ट्रैक के बीच पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से मृतका की पहचान प्रेमशीला के रूप में हुई, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई और वे मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसे लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
अरुण गोविल का हापुड़ दौरा: आरक्षण पर सरकार की नीति स्पष्ट, सुरक्षा पर चिंता
Hapur, Uttar Pradesh:मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अरुण गोविल सोमवार को हापुड़ जिले के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभासदों के साथ संवाद बैठक की. बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने क्षेत्र के विकास, आरक्षण विवाद और दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. आरक्षण को लेकर देशभर में हो रहे विरोध और आंदोलनों पर पूछे गए सवाल पर सांसद अरुण गोविल ने कहा कि यह एक संवेदनशील और देशव्यापी मुद्दा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर सरकार पूरी गंभीरता से विचार कर रही है और कोई न कोई उचित नीति तय करेगी. गोविल ने कहा, यह पूरा देशव्यापी मामला है. ऐसे विषयों पर सरकार के निर्णय से पहले मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. सरकार जो भी फैसला लेगी, वह सभी को मान्य होगा. वहीं, दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि ऐसे हादसे बेहद पीड़ादायी होते हैं और किसी भी सूरत में नहीं होने चाहिए. सांसद ने कहा कि इमारतों के निर्माण और अनुमति के लिए जिम्मेदार संबंधित विभागों और एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी न हो, ताकि आम जनता की जान-माल का नुकसान न हो. जिले में अपने दौरे को लेकर सांसद अरुण गोविल ने कहा कि कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद बेहद जरूरी है. इस तरह की बैठकों से जमीनी समस्याओं और सुझावों की सीधी जानकारी मिलती है, जिससे विकास कार्यों को सही दिशा दी जा सके और जनता की बेहतर सेवा हो सके.0
0
Report
मीरजापुर के छात्रों ने स्कूल तक रास्ते के लिए प्रदर्शन; अधिकारी ने आश्वासन दिया
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर जनपद में जेन अल्फा का प्रदर्शन स्कूल जाने के लिए रास्ता न होने कारण किया प्रदर्शन सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल के गेट के सामने बैठकर किया प्रदर्शन छात्रों के प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के नेता भी रहे शामिल 40 सालों से स्कूल जाने के लिए नहीं है रास्ता छात्र और शिक्षक किसानों के खेत के मेड़ से आने को होते हैं मजबूर प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे जिले के अधिकारी 24 घंटे के अंदर सड़क बनवाने का दिया आश्वासन सीटी ब्लांक के चेरूईराम कम्पोजिट विद्यालय का मामला0
0
Report
Advertisement
अमेठी के कोतवाली तिराहे पर पुराने शौचालय के demolition के बाद नया शौचालय बनेगा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के कोतवाली तिराहे पर पुराने शौचालय के demolition के बाद नया शौचालय बनेगा0
0
Report
वन विभाग ने अवैध लकड़ी के ट्रक को पकड़ा; किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज
Moradabad, Uttar Pradesh:वन विभाग ने अवैध लकड़ी के ट्रक को पकड़ा; किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट राजवीर चौधरी बिजनौर एंकर बिजनौर मे सीज लकड़ी से भरा ट्रक छुड़ाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष समेत 9 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वनरक्षक मोहित कुमार की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोप है कि 5 सितंबर को 20-25 लोग रेंज कार्यालय पहुंचे, ट्रक छुड़ाने का दबाव बनाया, धरना-नारेबाजी की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसी दौरान रेंजर महेश गौतम और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। उसके बाद किसानो की गुंडागर्दी का आलम देखिये किसान जबरन रेंज आफिस से सागोंन की कीमती लकड़ी से भरा ट्रक छुड़ाकर जबरन ले गए। वन विभाग के दरोगा की तहरीर पर भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता सहित दस के खिलाफ संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद किसान संगठन मे ह्ड़कंप मच गया है।0
0
Report
NOIDA प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6 पर सवाल: बारिश में सड़क निर्माण गड़बड़?
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA नोएडा प्राधिकरण GM ए.के. अरोड़ा के वर्क सर्किल-6 के काम पर सवाल。 सर्फाबाद गांव के बाहर मेन रोड का बारिश में कराया जा रहा निर्माण。 सवाल—बारिश के बीच सड़क बनाने की इतनी जल्दी क्यों? निर्माण की गुणवत्ता और मानकों को लेकर उठे सवाल。 JE हरेंद्र मलिक, मैनेजर और SM अरुण कुमार की निगरानी पर सवाल。 क्या सिर्फ फोटो खींचकर काम पूरा दिखाने की तैयारी? सोशल मीडिया X हैंडल पर भी स्थानीय लोग शिकायतें उठा रहे हैं。 स्थानीय लोगों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
