228001
सुलतानपुर में बोल बम पोस्टर विवाद के चलते BJP सभासद ने दर्ज कराया मुकदमा
Sultanpur, Uttar Pradesh:कोतवाली नगर में बोल बम के पोस्टर पर सांसद की फोटो लगाने को लेकर विवाद हुआ। सूचना के अनुसार भाजपा सभासद दिनेश चौरसिया ने आरोप लगाया कि खेल शिक्षक युवक ने उन्हें पीटा और धमकी दी। साथ ही सभासद का कहना है कि युवक नशे में था और सांसद की फोटो लगाने की मांग कर रहा था। वहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
गाजियाबाद: सिहानीगेट पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 2 घायल; 2 देशी तमंचे और कारतूस बरामद
Noida, Uttar Pradesh:थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुल 03 शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्त (02 अभियुक्त घायल अवस्था में) गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध देशी तमंचे .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद।0
0
Report
रंगरा चौक पर टूटी रेलवे लाइन से कोसी में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Naya Chak, Bihar:नवगछिया के रंगरा चौक के बनिया में टूटी पुरानी रेलवे लाइन बांध, कोसी नदी के बाढ़ के दबाव से टूटा रेल लाइन बांध का 15 मीटर हिस्सा, टूटे हिस्से से तेज रफ्तार में गांवों की ओर बह रहा बाढ़ का पानी, साधोपुर, मसूदनपुर, बैसी, भवानीपुर, नवगछिया-बनिया समेत कई गांवों पर बाढ़ का खतरा ग्रामीणों में मचा हड़कंप, कोसी के जलस्तर में लगातार हुई है बढ़ोतरी रंगरा के मदरौनी, चापर समेत कई गाँव पहले से है जलमग्न0
0
Report
Advertisement
पंचायत भवन की छत धंसी: गांव में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बराह पंचायत के हसपुरा गांव में दस दिन पहले बना पंचायत भवन का छत धंस गया। ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। अनुसूचित जाति टोला में दस लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण होना था। दस दिनों पहले ठेकेदार ने पंचायत भवन के छत की ढलाई कराई थी। लेकिन थोड़ी बारिश में ही पंचायत भवन की छत धंस गई, जो किसी भी समय नीचे गिरने की स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मुखिया जी ने निर्माण कार्य के दौरान कभी इसकी गुणवत्ता की जांच नहीं की और न ही कोई इंजीनियर ही निरीक्षण के लिए आया। ठेकेदार ने मनमाने तरीके से निर्माण कार्य को पूरा किया है। पंचायत भवन की स्थिति इतनी घटिया है कि यह कुछ महीनों में ही भरभराकर गिर सकती है। हालत यह है कि लोग निर्माणाधीन पंचायत भवन में जाने से भी डरते हैं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद अब मुखिया ने पंचायत भवन की छत फिर से तोड़कर निर्माण कराने की बात कही है। जेई और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी के बाद अधिकारी भी हरकत में आए हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने पर राजी हुए हैं।0
0
Report
पेण के गणेश मूर्ति उद्योग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी
Chendhare, Maharashtra:बाप्पांची पंढरी म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या पेणच्या गणेशमूर्ती व्यवसायात महिलांचा सहभाग दिवसेंदिवस वाढतोय... बाप्पाच्या मूर्ती घडवण्यापासून रंगकाम, कलाकुसर, वस्त्रालंकार, पगडी आणि फेटे तयार करण्यापर्यंतची जबाबदारी महिला कारागीर समर्थपणे सांभाळतायत.. गणेशोत्सव तोंडावर आल्याने पेणमधील मूर्ती कारखान्यांमध्ये महिलांचीही रात्रंदिवस लगबग सुरू आहे. आपल्या कलाकुसरीतून बाप्पाचं रूप अधिक देखणं करण्यासाठी महिला कारागीर मेहनत घेतायत. महिला कारागिरांशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी प्रफुल्ल पवार यांनी.0
0
Report
बेगूसराय के मटिहानी में बाढ़ ने खोरामपुर गांव को टापू बना दिया
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि लोगों की खुशियां छिन गई हैं। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरामपुर गांव में बाढ़ का पानी लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। पूरा गांव चारों तरफ से पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया है। वहीं करीब 20 से 25 परिवार पिछले 20 दिनों से इसी पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में करीब 6 फीट से अधिक पानी जमा है और परिवार के लोग घर छोड़कर छत पर शरण लिए हुए हैं। रात के अंधेरे में डर के saye में जिंदगी गुजर रही है। इन परिवारों के लिए महज एक छोटा सा नाव सहारा बना हुआ है, जिससे दिन के समय सामुदायिक रसोई से खाना लाया जाता है। यह तस्वीरें बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरामपुर गांव की हैं। जहां चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ के पानी ने पूरे गांव को टापू में तब्दील कर दिया है। करीब 20 से 25 परिवार पिछले 20 दिनों से इसी जलजमाव के बीच रहने को मजबूर हैं।हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घरों में करीब 6 फीट से अधिक पानी जमा है। ऐसे में परिवार के लोगों ने घर छोड़कर छत को ही अपना आशियाना बना लिया है। छोटे से छत के हिस्से में किसी तरह परिवार के लोग दिन और रात गुजार रहे हैं।रात होते ही इन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं और पानी के बीच हादसे का डर बना रहता है। बावजूद इसके बाढ़ पीड़ित परिवारों के पास यहां रहने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।बाढ़ के बीच इन परिवारों के लिए एक छोटा सा नाव ही सहारा बना हुआ है। इसी नाव से दिन के समय लोग सामुदायिक रसोई तक पहुंचते हैं और खाना लेकर वापस अपने घर की छत पर लौटते हैं। यानी बाढ़ के पानी के बीच जिंदगी पूरी तरह नाव के सहारे चल रही है।हमारे संवाददाता जितेन्द्र कुमार ने भी जान जोखिम में डालकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका दर्द जाना। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि करीब 20 दिनों से गांव में बाढ़ का पानी जमा है। घर के अंदर 6 फीट से अधिक पानी है और पूरा परिवार छत पर रहने को मजबूर है। रात में काफी डर लगता है, लेकिन मजबूरी में इसी जगह जिंदगी गुजारनी पड़ रही है।बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि हर साल बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर के दौरान गांव में इसी तरह बाढ़ का पानी पहुंच जाता है। हर तरफ पानी नजर आता है और लोगों की जिंदगी तबाह हो जाती है। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि हर साल बाढ़ की त्रासदी में लोगों को अपना घर-बार और खुशियां न गंवानी पड़े。0
0
Report
Advertisement
जयपुर में ट्रेन में शराब पकड़ी: 133 बोतलें बरामद, आरोपी गुजरात निवासी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव आचार संहिता की पालना में आबकारी विभाग सजग। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर निरोधात्मक कार्यवाही। जयपुर शहर में अन्य राज्य की शराब का एक मामला दर्ज। रेलवे सुरक्षा बल की टीम के साथ ट्रेन में पकड़ी शराब। अतिरिक्त आयुक्त जयपुर जोन घनश्याम शर्मा और जयपुर शहर आबकारी अधिकारी लखन व्यास ने की मॉनिटरिंग। विभिन्न ब्रांड की कुल 133 शराब की बोतलें की गई बरामद। दिल्ली में बिक्री योग्य इस शराब की कीमत है 1.73 लाख रुपए। जयपुर पश्चिम प्रहराडी़री रामचन्द्र चौधरी ने की कार्यवाही। गांधीनगर, गुजरात निवासी आरोपी मकवाना को किया गिरफ्तार。0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद के खिलाफ विश्व शांति का आह्वान किया
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath 11 सितंबर, 2001 का कायरतापूर्ण आतंकी हमला मानवता की स्मृति में अंकित ऐसी त्रासदी है, जिसकी पीड़ा समय भी नहीं मिटा सकता। इस अमानवीय हमले में अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। भारत मानवता की रक्षा और विश्व में शांति व सुरक्षा की स्थापना के लिए दृढ़-संकल्पित है।0
0
Report
लखनऊ में निषाद पार्टी ने विनोद निषाद हत्या के विरोध पर कार्रवाई की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow: कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद धरने पर बैठ गए हैं. गुरुवार देर शाम यह धरना निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं विनोद निषाद की हत्या के विरोध में दिया गया. विनोद निषाद को गोली मारी गई और चाकू से हमला किया गया. इलाज के दौरान KGMU में विनोद की मौत हो गई. वह गोन्डा के परसपुर का रहने वाला था। राज्य मंत्री संजय कुमार निषाद कहते हैं, प्रशासन—चाहे वह जिला प्रशासन हो या पुलिस—को शर्म आनी चाहिए. हमने उन्हें दोपहर 2 बजे ही सूचना दे दी थी और हम तब से यहीं हैं, फिर भी SP अभी-अभी पहुँचे हैं. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम हर ज़रूरी लड़ाई लड़ेंगे. हमारी पार्टियाँ या विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन समाज के लिए हर संभव काम करने के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं. इसमें शामिल अपराधियों और उन्हें बचाने वाले पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए, और न्याय या सुरक्षा न दे पाने के लिए उन पर केस दर्ज होने चाहिए. साथ ही, उन्होंने जो बेहिसाब संपत्ति जमा की है, उसके ख़िलाफ बुलडोज़र का इस्तेमाल होना चाहिए. पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवज़ा और सुरक्षा मिलनी चाहिए... हम सड़क से लेकर विधानसभा तक यह लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. जब तक हमारे समुदाय को संवैधानिक सुरक्षा और एक समर्पित सुरक्षा कानून नहीं मिल जाता, तब तक हम मिलकर लड़ते रहेंगे। मृतक की पत्नी कहती हैं, "कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उनके घर पर बुलडोज़र चलाया जाना चाहिए और उन्हें फांसी दी जानी चाहिए..." मृतक के बेटे राज साहनी कहते हैं, "बात यह थी कि मेरे पिता पहले से ही सोशल मीडिया पर अपने समाज सेवा के कामों का प्रचार कर रहे थे, और इसी वजह से यह घटना हुई. उन्हें मारने की साज़िश रची गई थी. इसमें सुभाष सिंह, गोलू सिंह, शुभम सिंह—कई लोग शामिल थे: लगभग 10 से 15 लोग. उनके नाम सरकारी कागज़ात में दर्ज हैं, और हमें उम्मीद है कि कार्रवाई होगी. हम सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह पक्की कार्रवाई सुनिश्चित करे. पुलिस की कार्रवाई अब तक बेअसर रही है... सरकार से हमारी बस यही मांग है कि हमें इंसाफ़ मिले और दोषियों को सज़ा मिले..." विपक्षी VIP के प्रमुख मुकेश सहनी कहते हैं, "हम यहां उनके इलाज में हुई लापरवाही के विरोध में धरना दे रहे हैं. सत्ता में बैठे लोगों की शह पर उनकी हत्या की गई. उन्हें सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी... आज हम सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हैं. इस धरने में सरकार का एक मंत्री भी शामिल है... जब दस लोगों के नाम दिए गए थे, तो FIR में सिर्फ़ तीन के नाम दर्ज किए गए, जबकि बाकी लोगों को अज्ञात बताया गया. साफ़ है कि इन लोगों को बचाने और उन्हें सुरक्षा देने की कोशिश की जा रही है..."0
0
Report
Advertisement
हनुमान अंश फिल्म एकात्म मानववाद और समाजसेवा की प्रेरणा देती है
BHOPAL आज कार्यकर्ताओं के साथ बहुचर्चित ‘हनुमान अंश’ फिल्म को देखा। नीम करोली बाबा के जीवन चरित्र पर केंद्रित यह फिल्म हमें एकात्म मानववाद, सेवा एवं सर्वहारा वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देती है। फिल्म की पूरी टीम को इस सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।0
0
Report
गोंडा हत्या मामले में VIP नेताओं की मौजूदगी, सुरक्षा के साथ अंतिम संस्कार तैयारी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा - बर्तन व्यापारी व VIP पार्टी,निषाद समाज नेता विनोद साहनी की हत्या का मामला। पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव पहुंचा गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव पहुंचा शव। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अंतिम संस्कार में रहेंगे मौजूद। VIP पार्टी संस्थापक मुकेश साहनी भी पहुंचेंगे गोंडा। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आएंगे गोंडा। सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप भी अंतिम संस्कार में रहेंगे मौजूद। विनोद साहनी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तमाम नेता। गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स हुई तैनात। करनैलगंज बस स्टॉप के पास गोंडा- लखनऊ और गोंडा- परसपुर मार्ग पर बैरिकेडिंग कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात।कैबिनेट मंत्री संजय निषाद,सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पल,VIP पार्टी संस्थापक मुकेश साहनी,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आने की सूचना पर बैरिकोडिंग।करनैलगंज,कटरा बाजार,खरगूपुर,कौड़िया, तरबगंज, नवाबगंज थानों की फोर्स तैनात।लखनऊ से परसपुर,गोंडा जिला मुख्यालय जाने वाले मार्गों पर भारी संख्या में बैरिकेडिंट।मंत्री संजय निषाद,सपा और कांग्रेस नेताओं ने दिए है जिला मुख्यालय पर शव रखकर प्रदर्शन करने की चेतावनी। ASP, CO और 5 थानों की फोर्स की गई तैनात。0
0
Report
बहराइच में भंडारे के दौरान पूड़ी बनाते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, भन्डारे के लिये पूड़ी बना रही महिला बुरी तरह झुलसी, पास में खड़ी स्कूटी के अचानक गिरने से हुआ हादसा, खौलते तेल की कढ़ाही पलटने से महिला बुरी तरह झुलसी, बहन के घर पर आयोजित जन्माष्टमी के भन्डारे के लिये महिला बना रही थी पूड़ी, कोतवाली नानपारा के बंजरिया में हुआ हादसा, गम्भीर हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती, सन्नो देवी 35 पति विनोद निवासी परागपुरवा थाना मोतीपुर के रूप में हुई महिला की पहचान, जिला अस्पताल में चल रहा घायल महिला का इलाज0
0
Report
Advertisement
यूपी में 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान, मंत्रियों को जिम्मेदारियाँ मिलीं
Noida, Uttar Pradesh:मंत्रियों को सौंपी गई सेवा संकल्प अभियान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ यूपी के 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के अलग अलग मंत्रियों को जिम्मेदारियां भी दी गई है 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ से अभियान की शुरुआत होगी। इसकी जिम्मेदारी धर्मवीर प्रजापति को दी गई है ‘मेरे सपनों का भारत : चित्र सेवा’ की कमान संदीप सिंह, जबकि ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ की जिम्मेदारी जयवीर सिंह को दी गई है आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ की प्रभारी बेबी रानी मौर्य होंगी। लाभार्थियों की सफलता की कहानियों वाले ‘सेवा की कहानी’ अभियान की जिम्मेदारी गिरीश चंद्र यादव और ब्रजेश सिंह को दी गई है। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ की जिम्मेदारी जसवंत सिंह सैनी संभालेंगे। वाराणसी से वडनगर यात्रा के प्रभारी जेपीएस राठौड़ होंगे वाराणसी से 250 बाइक और 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर जाएंगे। ‘सेवा मेरा योगदान’ की जिम्मेदारी एके शर्मा, ‘सेवा सेतु अभियान’ की जिम्मेदारी सोमेंद्र तोमर और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की जिम्मेदारी असीम अरुण को दी गई है। युवाओं के ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ की कमान कपिल देव अग्रवाल संभालेंगे। 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा, जिसके प्रभारी दयाशंकर सिंह हैं। एक महीने तक यूपी में सेवा, सुशासन, विकास और जनभागीदारी का बड़ा अभियान चलेगा। सेवा से संकल्प... और संकल्प से विकसित भारत 2047।0
0
Report
मोहोबा में खरीफ बीमा सर्वे के नाम पर अवैध वसूली, किसानों ने बेंडरों को पकड़ा
Mahoba, Uttar Pradesh:यूपी के महोबा जिले में कुदरत ने एक बार फिर अन्नदाताओं पर कहर बरपाया है, बीते दिनों हुई अतिवृष्टि की चपेट में आकर जनपद के खेतों में बोयी गई खरीफ सीजन की ज्यादातर फसल बर्बाद हो गई है। खराब फसलों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग होने पर प्रशासन के निर्देश पर पीएम फसल बीमा योजना के तहत इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सर्वे करने के दौरान किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। दैवीय आपदा के बाद सिस्टम से जुड़े कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली से आक्रोशित किसानों ने बीमा कंपनी के बेंडरो को पकड़ कर लिया और दोनों को ब्लाउज, पेटीकोट, चूड़ियाँ पहनाकर होंठों पर लिपिस्टिक लगाई और जूतों की माला पहनाकर गांव में घूमाकर पुलिस के सुपुर्द कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।0
0
Report
नगर विकास मंत्री के कोतवाली पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
Sitapur, Uttar Pradesh:और जब देर रात योगी सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु शहर कोतवाली पहुंचे और मीडिया के सामने भावुक होकर रोने लगे नगर विकास राज्य मंत्री के साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी थे। आपको बता दें अतिक्रमण के दौरान नगर पालिका प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं को शहर कोतवाली में लाकर बैठा दिया. नगर विकास मंत्री ने कई बार फोन किया लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा। मंत्री ने को से लेकर एसपी तक को फोन किया फिर भी कार्यकर्ता नहीं छूटे. इसके बाद मंत्री लव लश्कर के साथ कोतवाली पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने जमकर शहर कोतवाली में हंगामा किया. नगर विकास राज्य मंत्री ने आरोप माफिया मुजीब अहमद जिस पर 32 केस दर्ज हैं पुलिस उसकी कुर्सी पर बैठी है और BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में बैठाया जाता है. काफी देर तक कोतवाली में BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस ने जिन कार्यकर्ताओं जितेंद्र मिश्रा और सुरभ मिश्रा को ये कह कर हिरासत में लिया था कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अभद्रता की छोड़ दिया गया. वही इस मामले पर ASP आलोक सिंह का कहना है जिनको हिरासत में लिया गया था मंत्री जी के आने के बाद उनको छोड़ दिया गया. दोनों पर किसी भी तरह का कोई केस रजिस्टर नहीं किया गया है. दोनों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच में प्रशासन से अभद्रता का आरोप था।0
0
Report
Advertisement
