Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sultanpur222302

बसुही गांव के पास दो बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरे का चल रहा इलाज

Nov 21, 2024 16:08:53
Lambhua, Uttar Pradesh

गुरुवार को देर शाम चांदा कोतवाली क्षेत्र के आनापुर भीखीपुर गांव के नजदीक बसुही मोड़ के पास अमरुपुर बाजार से बाइक सवार दो युवक घर जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों युवक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गये । जिन्हें गांव वालो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RCRAJVEER CHAUDHARY
Mar 11, 2026 04:47:11
Bijnor, Uttar Pradesh:सपा नेता अनुज मलिक की कॉलोनी पर बुलडोजर कार्रवाई हंगामा बिजनौर जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान ग्राम झगड़ी बांगर स्थित सपा नेता अनुज मलिक की बिना लेआउट पास विकसित की जा रही कॉलोनी पर प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर पहुंची, जहां कार्रवाई के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। तहसीलदार आशीष सक्सेना के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गंगा ग्रीन सिटी वैष्णो विहार फेस-2 नाम से विकसित की जा रही कॉलोनी की एक दीवार को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनी से जुड़े लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया और काम कुछ देर के लिए रुक गया。 बताया गया कि कॉलोनी काट रहे लोगों ने मौके पर मौजूद जेसीबी चालक सलमान को धमकी दी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। बाद में तहसीलदार आशीष सक्सेना स्वयं मौके पर पहुंचे, जहां उनकी भी कुछ लोगों से तीखी नोकझोंक हुई। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हालात को नियंत्रित किया गया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि उन्हें कार्रवाई से पूर्व कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ। इस पर टीम बिना आगे की कार्रवाई किए वापस लौट गई। हालांकि एसडीएम सदर रितु रानी ने स्पष्ट किया कि सभी अवैध कॉलोनियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जा चुके हैं और प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले प्रशासन ने जोधुवाला रोड स्थित कालिका मंदिर के पास दो अवैध कॉलोनियों के गेट व सड़कों को बुलडोजर से उखाड़ दिया तथा फरीदपुर काजी में निशान शोरूम के सामने बिना स्वीकृति बनाई जा रही अवैध मार्केट को भी जमींदोज किया।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 11, 2026 04:46:56
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़शीतला माता के दरबार में लगा आस्था का मेला, ठंडे प्रसाद का चढ़ावा ठिकाने काल की धरोहर शीतला माता मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु एंकर राजस्थान के खेतड़ी ठिकाने के समय से चली आ रही ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शुरुआती गर्मी के इस मौसम में माता शीतला के दर्शन के लिए आए भक्तों ने ठंडे खाद्य पदार्थ चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा दही, छाछ, पुड़ी-पकौड़ी सहित विभिन्न ठंडे प्रसाद चढ़ाए गए, जो शीतला माता की कृपा का प्रतीक माने जाते हैं। सुबह करीब 5 बजे से ही मंदिर में दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया और दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी श्रद्धा के साथ माता के चरणों में नतमस्तक हुए। खेतड़ी ठिकाने के राजसी वैभव से जुड़ा यह प्राचीन मंदिर स्थानीय आस्था और इतिहास का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि माता शीतला की पूजा से गर्मियों में फैलने वाली चेचक व खसरा जैसी बीमारियों से रक्षा होती है, इसलिए श्रद्धालु यहां ठंडे प्रसाद का भोग लगाकर माता को प्रसन्न करते हैं। खेतड़ी व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन न केवल खेतड़ी की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करता है, बल्कि समाज में एकजुटता और आस्था का भी प्रतीक है। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला जारी रहा। बाइट - सुधीर गुप्ता, उपाध्यक्ष व्यापार मंडल बाइट - प्रवेंद्र कुमार, श्रद्धालु बाइट - उषा देवी, महिला श्रद्धालु
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 11, 2026 04:46:38
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि रंगपंचमी के बाद सिंहस्थ से जुड़े विकास और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके लिए कलेक्टर स्वयं रात्रि में भी विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण और भ्रमण करेंगे, ताकि कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर समयसीमा में काम पूरे कराए जा सकें। इसी क्रम में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मंगलवार रात शहर के कई स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला फाटक से कंठल चौराहा तक नगर निगम द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि करीब 390 मीटर मार्ग में दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने सड़क के बीच बने चैंबरों को सड़क के लेवल के साथ मिलाकर कार्य करने और आगे के काम को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की मौके पर रहकर मॉनिटरिंग करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके बाद कलेक्टर ने बीयावानी चौराहे से तेलीवाड़ा तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर स्थानीय रहवासियों से चर्चा की। वहीं खजूर वाली मस्जिद से केडी गेट तक निर्माण कार्य के दौरान नगर निगम पीएचई की पाइपलाइन लीकेज होने से निर्माण स्थल पर पानी फैला मिला। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए बुधवार शाम तक सुधार नहीं होने पर संबंधित इंजीनियर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों को तेजी, गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 11, 2026 04:46:27
Jind, Haryana:अवैध फैक्ट्रियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क: एसडीएम पुलकित मल्होत्रा सफीदों उप मंडल में अवैध रूप से चल रही 5 फैक्ट्रियों को किया गया सील, बंद पडी 2 फैक्टरियों पर चस्पा किए गए नोटिस फॅक्टरी हादसे में 2 ओर महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, कुल 9 की मौत प्रशासन द्वारा गठित टीम लगातार कर रही जांच सफीदों सफीदों उपमंडल में अवैध रूप से संचालित हो रही फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई लगातार जारी है। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के निर्देश पर गठित प्रशासनिक टीम द्वारा विभिन्न शहरी तथा ग्रामिण क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान प्रशासन की बिना अनुमति के चल रही कई फैक्ट्रियों को सील किया गया तथा बंद मिलने वाली कारखानोें फैक्टरियों पर नोटिस भी चस्पा किए गए। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि उपमंडल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित औद्योगिक इकाइयों की लगातार जांच की जा रही है। गत दिनों आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया है, जिसमें नगर परिषद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निकाय,तहसीलदार तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम विभिन्न स्थानों पर जाकर फैक्टरियों की जांच कर रही है। निरीक्षण के दौरान जिन फैक्ट्रियों के पास आवश्यक अनुमति, लाइसेंस या सुरक्षा मानकों से संबंधित दस्तावेज नहीं पाए गए, उन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसी 2 फैक्टरियों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही बंद फैक्ट्री परिसर के बाहर नोटिस चस्पा कर संचालकों को निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले तीन अवैध फैक्ट्रियों को पहले ही सील कर दिया था। अब तक कुल पांच फैक्टरियों को सील किया जा चुका है और तीन को नोटिस जारी किये गए है। एसडीएम ने कहा कि अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियां न केवल कानून का उल्लंघन करती हैं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण और सुरक्षा संबंधी खतरे भी पैदा करती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपमंडल क्षेत्र में जहां कहीं भी अवैध फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिलेगी, वहां तुरंत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फैक्ट्री संचालकों से अपील की गई है कि वे सभी नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ही अपने प्रतिष्ठान संचालित करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 04:46:17
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ/ज़रगाम रिज़वी 21वी रमज़ान पर ग़मगीन माहौल में निकाला गया ताबूत। हजरत अली अलैहिस्सलाम की याद में निकाला गया ताबूत का जुलूस। जुलूस में हजारों की संख्या में रोजेदारो ने पहुचकर ताबूत की ज़ियारत की। आगे आगे अलम और ताबूत को देख इमाम की शहादत को याद किया गया। महिलाओ, बच्चों, जवानो और बुजुर्गों ने नम आंखों से अपने इमाम को पुरसा पेश किया। यह ताबूत नजफ़ से निकलकर बुनियादबाग, कटरा चौराहा, मंसूर नगर, टूरियागंज, हैदरगंज, एवरेडी चौराहा होते हुए जाता है करबला तालकटोरा। मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा ताबूत को नजफ़ से निकालकर कर्बला तालकटोरा कराया जाता सम्पन्न। जुलूस में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। घरों की छतों पर भी पुलिस के जवानों का पहरा बना रहा। वहीं, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से पुलिस द्वारा नजर रखी गई।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 11, 2026 04:46:07
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर पीबीएम अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की तैयारी अस्पताल में 9 ऑक्सीजन प्लांट लंबे समय से हैं बंद रोजाना 400 से 500 ऑक्सीजन सिलेंडरों की होती है खपत प्लांट शुरू होने पर अस्पताल को मिलेगी बड़ी राहत Intro - पीबीएम अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को फिर से शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है कोविड काल के दौरान लगाए गए इन प्लांट्स में से कई लंबे समय से बंद पड़े थे लेकिन अब अस्पताल प्रशासन इन्हें दोबारा चालू करने की दिशा में काम कर रहा है जानकारी के अनुसार पीबीएम अस्पताल में कुल 11 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे, जिनमें से 9 प्लांट लंबे समय से बंद हैं अब इन प्लांट्स की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम शुरू किया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो अस्पताल में रोजाना करीब 400 से 500 ऑक्सीजन सिलेंडरों की खपत होती है ऐसे में यदि सभी प्लांट चालू हो जाते हैं तो अस्पताल को बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्लांट्स की तकनीकी जांच और मरम्मत का काम विशेषज्ञ इंजीनियरों की निगरानी में कराया जाएगा इसके बाद ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा ताकि मरीजों को बेड तक सीधे पाइपलाइन के जरिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके। राज्य सरकार ने भी इस दिशा में पहल करते हुए जिम्मेदारी राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी है प्रदेश के कई अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट्स के रख-रखाव और संचालन की व्यवस्था इसी संस्था के माध्यम से की जा रही है अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन प्लांट्स के शुरू होने से पीबीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी तथा भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने में बड़ी मदद मिलेगी। बाईट - डॉ बीसी घीया ( अधीक्षक)
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 11, 2026 04:45:23
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक अस्पताल में उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब परिवारीजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया. परिवारीजनों का कहना था कि अस्पताल के स्टाफ ने डिलीवरी के बाद बधाई देते हुए कहा कि आपके बेटे हुआ है, और सुबह में जब उन्होंने बच्चे के कपड़े बदले, तो देखा कि बच्ची हाथ में थी. जिसे देखकर परिवार के लोग आग-bबूला हो गये और उन्होंने अस्पताल के स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं परिवार के लोगों ने देहात थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर भी दे दी. जबकि अस्पताल की संचालिका ने बताया कि गुस्साए परिवारीजनों को CCTV वीडियो से सच्चाई को दिखा दिया गया है. हैपुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शिवलोक कालौनी निवासी सोनू गर्ग ने बताया कि उनकी पत्नी चंचल को जब प्रसव पीड़ा हुई, तो उन्होंने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अखिल मैमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट कराया. यहां चंचल को देर रात 8:55 पर डिलीवरी हुई. अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि बधाई हो! आपके बेटा हुआ है. जिससे परिवार में खुशी का माहौल छा गया. पूरे अस्पताल परिसर में सभी को लड्डू भी बांट दिये गये. लेकिन जब परिवार के लोगों ने नवजात बच्चे के कपड़े बदले, तो देखा कि उनके हाथ में बच्ची थी. जिसे देखकर वह भड़ Capitalized हो गये. सोनू गर्ग का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने उनके बच्चे को बदल दिया. जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. मामला थाने तक पहुंच गया, परिवारीजनों ने देहात कोतवाली में अस्पताल प्रबंधन पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए तहरीर तक दे दी. वहीं, अस्पताल की संचालिका व महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा शर्मा ने बताया कि रात को ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी और डिलीवरी के बाद स्टाफ ने गलती से मेल बता दिया, वहीं गलती से उन्होंने भी मेल बता दिया, रजिस्टर में लिखा है. सुबह चेक करने पर फीमेल था. इस संशय को दूर करने के लिए अस्पताल द्वारा मरीज के सभी रिश्तेदारों को ऑपरेशन से पहले और ऑपरेशन के बाद के सभी CCTV वीडियो दिखा दिये हैं. डिलीवरी के बाद हुए बच्चे को तुरंत दिया गया है, यह भी दिखा दिया. कहीं कोई इसमें कंफ्यूजन नहीं है, बस यहां गलती हुई कि मेल की जगह फीमेल बता दिया, यही गलती हुई. उन्होंने कहा कि स्टाफ की गलती की वजह से फीमेल की जगह मेल को बता दिया गया, लेकिन बच्चे के बदले जाने की कहीं कोई ऐसी गड़बड़ी नहीं हुई है.
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 11, 2026 04:45:12
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मचा कोहराम जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 बताया जा रहा है कि गांव निवासी 30 वर्षीय सूरज चौहान, की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। करीब दो माह पहले उसकी पत्नी ने मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद सूरज अपने गांव वापस आ गया था और यहीं रह रहा था。 परिजनों के अनुसार सूरज खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो सूरज पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि उसने कमरे में रखे स्टूल के सहारे फांसी लगाई थी。 घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 11, 2026 04:34:36
Sikar, Rajasthan:सीकर शीतलाष्टमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, ठंडे पकवानों का लगाया भोग, गींदड़ में थिरके श्रद्धालु सीकर। शीतलाष्टमी के अवसर पर सीकर स्थित शीतला माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देर रात से ही मंदिर के बाहर लगनी शुरू हो गई थीं। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास का पूरा शीतला चौक माता शीतला के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। परंपरा के अनुसार शीतलाष्टमी के दिन माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए श्रद्धालु अपने घरों से पुए, पकौड़ी, पूरी, दही-बड़े सहित विभिन्न प्रकार के ठंडे पकवान बनाकर मंदिर पहुंचे और माता को अर्पित किए। भक्तों का विश्वास है कि माता शीतला की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और रोगों से रक्षा होती है。 देर रात शीतला चौक में पारंपरिक गींदड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया। चंग और बांसुरी की मधुर धुन पर कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में गींदड़ नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मौजूद रहे। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। शीतलाष्टमी के अवसर पर भव्य शाही शीतल भोग यात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा श्री कल्याण धाम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। भोग यात्रा श्री कल्याण धाम से प्रारंभ होकर घंटाघर, सूरजपोल गेट और अजमेर स्टैंड होते हुए शीतला चौक स्थित मां शीतला माता के मंदिर पहुंची, जहां माता को शीतल भोग अर्पित किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत भी किया। इस आयोजन का संचालन कल्याण धाम के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सान्निध्य में किया गया। श्रद्धालु महिला मंजू शर्मा ने बताया कि शीतलाष्टमी के पहले दिन ठंडा खाना बनाते हैं दूसरे दिन शीतला माता के ठंडे खाने का भोग लगता है राबड़ी बाजरा मीठे गुलगुले पकौड़ी ठन्डे व्यंजनों का शीतला माता के भोग लगाते हैं शीतला माता कई बीमारियों से हमारी रक्षा करती है बोदरी है भाव है इनसे इसलिए शीतला माता को खुश करने के लिए ठंडा बनाते हैं खाना बनाते ह और फिर शीतलाष्टमी के दिन भोग ठंडे पकवान का ही भोग लगाया जाता है और उसके पूरे दिन ठंडा खाना ही खाते हैं
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top