228132
चलती ई-बाइक में लगी आग, किशोरी बाल-बाल बची
Motigarpur Pathkauli, Uttar Pradesh:सुलतानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर शनिवार सुबह एक ई-बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई। बाइक चला रही किशोरी इस हादसे में सुरक्षित बच गई। कोतवाली देहात के अभियांकला गांव की रहने वाली किशोरी खुशी अपनी ई-बाइक से खरीदारी के लिए दोमुहां चौराहे गई थी। लौटते समय बाइक के पीछे से धुंआ उठने लगा। उसने तुरंत बाइक सड़क किनारे रोकी, लेकिन तभी बाइक में आग लग गई। लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे लेकिन पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NH-510 पर पेड़ गिरे, एक बस के ऊपर गिरा; यात्रियों की जान बची
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग NH-510 पर बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे लगे दो विशाल पेड़ अचानक गिर गए, जिसमें से एक पेड़ सड़क से गुजर रही यात्रियों से भरी बस के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों की जान बच गई, कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बस पूरी तरह से पेड़ के नीचे दब गई। पेड़ गिरने से बिजली का तार भी टूट गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली बाधित हो गई है। साथ ही कुछ देर के लिए NH पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर दारू पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हाइड्रा की मदद से पेड़ की टहनियों को काटकर हटाया गया और सड़क पर यातायात बहाल कराया गया। बिजली विभाग की टीम भी लाइन ठीक करने में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे कई पुराने और सूखे पेड़ हैं, जिनकी समय रहते छंटाई नहीं की गई तो भविष्य में और बड़ा हादसा हो सकता है。0
0
Report
हमीरपुर में बारिश से कच्चे मकान ढह, 65 वर्षीय वृद्ध मलबे में दबकर मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-लगातार हो रही बारिश कच्चे मकानों के लिये बनी आफत, भारी बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान, कच्चा मकान गिरने से घर के अंदर सो रहा 65 वर्षीय वृद्ध मलबे में दबा, मौके पर पहुंचे SDM - CO ने पुलिस की मदद से मलबे में दबे वृद्ध को बाहर निकाला, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित किया, हादसे के वक़्त घर में अकेला था मृतक वृद्ध राम प्रकाश, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एसडीएम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मुआवजा दिए जाने की बात, कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव का मामला।0
0
Report
अल्मोड़ा में तेज बारिश से ठंड बढ़ी, स्कूल और आंगनबाड़ी एक दिन छुट्टी
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है और तापमान में गिरावट आई है। बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस, आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ को अलर्ट किया है। लोगों से जरूरी होने पर ही घर से निकलने और पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं बारिश के चलते जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में दो दिन की बारिश से मौसम बदला; स्कूल बंद
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल दिया है. बारिश के बाद जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है. सड़कों पर बेहद जरूरत होने पर या तो कार से निकल रहे हैं या फिर छाता लेकर निकल रहे हैं. लेकिन आम दिनों वाली चहलकदमी सड़कों पर नहीं दिख रही है. शनिवार को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम ने सुरक्षा कारणों से जिले के 12वीं तक के सभी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया है. ये तस्वीरें प्रयागराज की हैं...जहां पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है...बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया है...गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी है... लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर दिन घरों से निकलने वालों के लिए बारिश ने मुश्किलें भी खड़ी कर दी है...लगातार बारिश का असर अब शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई दे रहा है...कई प्रमुख मार्गों और बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम नजर आ रही है... बारिश के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.0
0
Report
रतलाम के जावरा में पुलिस की सख्ती से तनाव नियंत्रण, पांच प्रकरण दर्ज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में पुलिस की सख्ती से तनावपूर्ण माहौल को पूरी तरह नियंत्रण में रखा गया। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की। शुक्रवार को दिन में आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस ने पांच प्रकरण दर्ज किए। वहीं रात में एक और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कुछ लोगों का आक्रोश बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग शिकायत करने थाने पहुंच गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, लेकिन स्थिति सामान्य बनी रही।0
0
Report
डिंडोरी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, नर्मदा पुल डूबने से हाईवे बंद
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, नर्मदा पुल डूबने से हाईवे बंद आवागमन बाधित हो गया है।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर-खीरी कच्ची दीवार ढही,पति-पत्नी व बच्चे की मौत।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में गुरुवार से हो रही लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के कारण एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में रहमतपुर निवासी मोहन कश्यप, उनकी पत्नी तथा उनका छोटा बेटा शामिल था । हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एक ही घर से तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।0
0
Report
मेरठ: लालकुर्ती पैंठ बाजार में युवती से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार
*मेरठ: लालकुर्ती पैंठ बाजार में युवक-युवती से छेड़खानी, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा* मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र के पैंठ बाजार में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल शुक्रवार दोपहर पैंठ बाजार में शॉपिंग करने आई दो युवतियों से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर हंगामा हो गया था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दो युवकों कामिल और सुफियान को हिरासत में ले लिया। दोनों लालकुर्ती और सदर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया - दोपहर के समय में थाना लालकुर्ती क्षेत्र में पैंठ बाजार है वहाँ पे सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें एक युवती से दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ होना प्रकाश में आया था। तुरंत इसको गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, आसपास की सीसीटीवी फुटेज हासिल की और दो अभियुक्त कामिल और सुफियान की गिरफ्तारी कर ली गई है। चौकी प्रभारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और इनको माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।0
0
Report
पुनपुन पितृपक्ष मेले की 15 दिनों तक शुभारंभ, श्रद्धालु जुटे पिंडदान के लिए
Masaurhi, Bihar:पुनपुन अंतर्राष्ट्रीय पितृपक्ष मेले का शुभारंभ। 15 दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों से पिंडदान करने पहुंचते हैं लोग। मसौढ़ी में पुनपुन में 15 दिनों तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय पितृपक्ष मेले की शुरुआत हुई। मेला 15 दिनों तक संचालित है। पितृपक्ष के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ नेपाल और भूटान से श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन तत्पर रहता है। पिंडदान स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवासीय, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा 24 घंटे मेला परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। शुभारंभ के दिन यूपी और उत्तराखंड सहित अन्य जगहों से श्रद्धालु पुनपुन घाट पहुंचे। हालांकि इस दौरान इनकी संख्या सुबह से शाम तक हजार के आसपास रही। जिसकी वजह मौसम का खराब होना बताया गया। श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर विधि-विधान से तर्पण किया। उनके द्वारा बताया कि प्रथम पिंडदान स्थल की महत्ता के कारण सभी यहाँ आए हैं। धार्मिक मान्यता है कि पुनपुन में पिंडदान के बाद ही गया का पिंडदान किया जाता है। इसके बाद सभी गया जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
मंत्री बेटी की मौत के बाद रांची पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई
Ranchi, Jharkhand:जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से हुई टक्कर में मंत्री की बेटी की मौत के बाद अब रांची पुलिस भी अलर्ट मोड में है। रांची एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार की रात एनएच और रिंग रोड पर विशेष अभियान चलाया गया, जहां सड़क किनारे बेतरतीब और खराब वाहनों को हटाया गया। रांची एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एनएच और रिंग रोड पर विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान ब्रेकडाउन और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात सुगम रहे और दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी खड़ी नहीं करने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया। जमशेदपुर में सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से हुई टक्कर में मंत्री की बेटी की मौत के बाद रांची पुलिस की यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता के तौर पर सामने आई है।0
0
Report
रायपुर में भारी बारिश से पानी भर, SDRF रेस्क्यू जारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में भारी बारिश के चलते कई जगह पानी घुंसा लखना और नवापारा गांव में एसडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू.. कई लोगों के फंसे होंने की खबर.. चंदनडीह और भाठागांव इलाके में भी कुछ लोगों के फंसे होने की खबर.. थोड़ी देर में चंदनडीह और भाठागांव पहुंचेगी एसडीआरएफ की टीम.. सड़कों में पानी भरा0
0
Report
उत्तरकाशी में मुख्य सचिव के दौरे के दौरान समीक्षा बैठक और सुधार के निर्देश
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्य सचिव आनंद बर्धन उत्तरकाशी जनपद के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्य सचिव ने ग्राम मल्ली कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया और समूह की महिलाओं के प्रयास सराहा। उसके बाद मुख्य सचिव ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मालाती में शिक्षा व्यवस्थाओं जायजा लिया और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। जिला मुख्यालय पहुंचने पर मुख्य सचिव ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जनपद में संचालित जिला योजना, राज्य वित्त, 25 सूत्रीय कार्यक्रम तथा केंद्र पोषित विभिन्न विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जिला सभागार में सिविल सोसायटी, भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के पेंशनर्स, होटल एसोसिएशन तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी संवाद किया। मुख्य सचिव ने नेलांग और जादुंग में सिंगल विंडो सिस्टम बनाने के लिए राज्य सरकार भी कर रही है और वन विभाग की ओर से बताया कि जल्द एक माह सिंगल विंडो सिस्टम हो जाएगा। वहीं मुख्य सचिव ने सड़क से जुड़े सभी विभागों को 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
DLF क्षेत्र में साइकिल सवार की मौत, अज्ञात वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई
Faridabad, Haryana:अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, दो दिन तक चले उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने चालक को पकड़ने की मांग. फ्रीदाबाद के DLF इलाके से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ दो दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए साइकिल सवार अशोक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अशोक एक कंपनी में काम करता था और ड्यूटी खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद अशोक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अब तक टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा पाई है। परिवार के मुताबिक अशोक घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
उधम सिंह नगर के फर्जी प्रमाणपत्र घोटाले में प्रशासन जवाबदेही की मांग तेज
Jaspur, Uttarakhand:स्लाग : गप्रशासनिक शह पर पनपते फर्जीवाड़े के खेल की पड़ताल करती यह विशेष रिपोर्ट लोकशन उधम सिंह नगर फर्जी प्रमाणपत्रों के सिंडिकेट में राजस्व तंत्र का मौन संरक्षण, जांच की आंच से बाहर क्यों है पटवारी की कलम? कागजी फर्जीवाड़े पर मोहरों पर गाज, पर डिजिटल दस्तखत करने वाले 'साहबों' पर मेहरबानी कब तक? उधम सिंह नगर में फर्जी प्रमाणपत्रों का बड़ा खेल: आवेदकों पर मुकदमे, लेकिन संस्तुति देने वाले राजस्व अधिकारी बेदाग क्यों? फाइनल व्यू : जब तक इस सिंडिकेट की जड़ों पर वार नहीं होगा और केवल 'मोहरों' को बलि का बकरा बनाकर मुख्य सूत्रधारों को छोड़ दिया जाएगा, तब तक फर्जीवाड़े का यह खेल थमने वाला नहीं है। केवल प्रमाणपत्र निरस्त कर देने या किसी प्राइवेट बिचौलिए पर मुकदमा दर्ज करा देने से राजस्व विभाग अपनी आपराधिक जवाबदेही से मुक्त नहीं हो सकता। समय आ गया है कि शासन इस पूरे तंत्र की जांच कराए और उन भ्रष्ट पटवारियों व अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर सलाखों के पीछे भेजे, जिनकी कलम की मेहरबानी से फर्जी दस्तावेजों को सरकारी मुहर मिल रही है।0
0
Report
लखनऊ में बीजेपी मंत्री दया शंकर सिंह ने राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): BJP Minister Daya Shankar Singh Pays Tribute To Senior SP Leader Ram Govind Chaudhary0
0
Report
Advertisement
