कार्तिक पूर्णिमा पर बेलहरी चौरासी आश्रम में भंडारे का भव्य आयोजन
Sultanpur, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर तहसील के बेलहरी गांव स्थित गोमती तट के चौरासी आश्रम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जनपद सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने चौरासी बाबा महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में बाबा के जयकारे लगाते हुए आश्रम पहुंचने लगे। शाम को शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालु सिर पर रुमाल और गमछा रखकर बाबा के आश्रम में प्रवेश कर उनका आशीर्वाद लेते रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
