Back
सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम
Shakti Nagar, Uttar Pradesh
जनपद मिर्जापुर अंतर्गत हलिया थाना क्षेत्र के मतवार रामपुर नौडिहा गांव निवासी अवधेश अग्रहरि उर्फ डाक्टर की 35 वर्षीया पत्नी आशा देवी अग्रहरि अपने पक्के मकान के कमरे में तख्त पर सो रही थी। रविवार की देर रात सोते समय सर्प तख्त पर चढ़ गया और महिला के कान के पास डस लिया। महिला को सर्प काटने की आशंका हुई तो बगल में रखी टार्च जलाकर देखा तो बिस्तर पर सर्प था। तत्काल पति को जगाते हुए सर्पदंश की घटना बताई। कुछ देर बाद महिला अचेत हो गई।आनन-फानन में स्वजन उपचार हेतु दवा पिलाने वैद्य के यहां ले गए लेकिन हालत में कोई सुधार नही होने पर सोमवार सुबह पांच बजे के करीब मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है
15
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement

New Delhi, Delhi:
कोतवाली देहात के लक्ष्मणपुर जाट मे
दो पक्षों में हुए मार पीट मे हृदय लाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था जहां इलाज के दौरान हृदयलाल की मौत हो गई,शव का पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से गांव ले जा रहे थे की परिजन शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करना चाह रहे थे, लेकिन एंबुलेंस रोका नहीं और शव एंबुलेंस से लटक कर घसीटने लगा और फिर शव सड़क पर गिर गया जिसे उठा कर परिजन सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे, उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
0
Report
Parsada, Uttar Pradesh:
सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत शाहमहोली गांव स्थित एक मंदिर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब हरगांव की ओर से आए एक नागा साधु ने मंदिर में मौजूद पुजारी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया, खासकर गुप्तांग पर हुए वार से उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घायल पुजारी की पहचान शैलेश सिंह होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नागा साधु और पुजारी शैलेश सिंह के बीच पहले कुछ बहस हुई
3
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowAug 05, 2025 05:04:50Cooch Behar, West Bengal:
কোচবিহার - নিউ কোচবিহার রেলওয়ে স্টেশনে তৃণমূল কংগ্রেস কালো পতাকা নিয়ে বিক্ষোভ। যদিও শুভেন্দু অধিকারী আসবেন না ট্রেনে। মূলত কোচবিহারের কয়েকজন বিধায়ক ও জেলা সভাপতি গতকাল রাতে ট্রেনে করে কলকাতা থেকে রওনা দিয়েছেন কোচবিহারের উদ্দেশ্যে। তার আগেই বিক্ষোভ তৃণমূল কংগ্রেসের।
1
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowAug 05, 2025 05:04:45Cooch Behar, West Bengal:
কোচবিহার -অবশেষে আদালতে রায়ে কোচবিহারে পুলিশ সুপারের সাথে দেখা করতে আসছেন রাজ্যের বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী সহ পাঁচ বিধায়ক। এর আগে অনুমতি চেয়েও পাননি তারা অবশেষে আদালতের দ্বারস্থ হন এবং আদালত রায় দেয় কোচবিহারের পুলিশ সুপারকে সশরীরে উপস্থিত থাকতে হবে এবং পাঁচ বিধায়কদের বক্তব্য শুনতে হবে। মঙ্গলবার কোচবিহারে আসবেন রাজ্যের বিরোধী দলনেতা। মঙ্গলবারে বিরোধী দলনেতার কর্মসূচির আগেই সোমবার রাতে আক্রান্ত বিজেপি কর্মী। বিজেপি কর্মী অভিজিৎ বর্মন অভিযোগ করে বলেন বিজেপি করেন জন্যই তাকে মারা হয়েছে এমনকি বিভিন্ন এলাকায় হুমকি দেওয়া হচ্ছে যাতে শুভেন্দু অধিকারীর কর্মসূচিতে কেউ যেতে না পারে। অপরদিকে কোচবিহার শহরে ঢোকার বিভিন্ন রাস্তায়, অর্থাৎ মোট ১৯ টি জায়গায় তৃণমূল কংগ্রেসের এনআরসি বিরোধী বিক্ষোভ কর্মসূচি রয়েছে। গতকাল রাতে তৃণমূল কংগ্রেসের জেলা সভাপতি জানিয়ে দেন তারা একরাশ ঘৃণা উপড়ে দেবেন বিরোধীদের উপর। ফলে রাজ্যের বিরোধী দলনেতার কর্মসূচি ঘিরে বাড়তে শুরু করেছে রাজনৈতিক উত্তেজনা। এখন দেখার বিরোধী দলনেতার কর্মসূচির কে ঘিরে কি পরিস্থিতি সৃষ্টি হয়।
1
Report
PSPradeep Soni
FollowAug 05, 2025 05:04:41Jaipur, Rajasthan:
चौमूं जयपुर
लेबर इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या करने का मामला
कैब में सवार होकर आरोपी ने की चार-पांच राउंड फायरिंग
बगरू थाना इलाके के वाटिका सिटी में हुई घटना
आरोपी अजय कटारिया निवासी फुलेरा RAC 12 वी बटालियन में हैं तैनात
मृतक शंकर बलाई और आरोपी रिश्ते में हैं जीजा साला
आरोपी अजय ने फुलेरा थाने में किया सरेंडर
जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस टीम पहुंची फुलेरा
आरोपी को जयपुर लेकर आएगी पुलिस टीम
एंकर- बगरू थाना क्षेत्र की वाटिका सिटी में लेबर इंस्पेक्टर शंकर बलाई की गोली मारकर हत्या करने के बाद पूरी इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे इधर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान अजय कटारिया निवासी फुलेरा के रूप में हुई है ,जो RAC की 12वीं बटालियन में तैनात है,आरोपी ने कैब में सवार होकर चार-पांच राउंड फायरिंग की। मृतक और आरोपी आपस में रिश्ते में जीजा साला लगते हैं।हत्या की वारदात के बाद आरोपी अजय ने फुलेरा थाने में खुद सरेंडर कर दिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फुलेरा थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी की जिस लड़की सगाई हुई थी...उस लड़की का मृतक से अवैध संबंध होने का अंदेशा था...इस बात उसने हत्या कर दी...फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
बाइट -चन्द्र प्रकाश यादव,फुलेरा SHO
1
Report
JKJitendra Kanwar
FollowAug 05, 2025 05:03:47Chhattisgarh:
स्लग - किसान परेशान
एंकर - जांजगीर चाम्पा जिला मे भले ही 80 प्रतिशत से अधिक एरिया नहर से सिचाई होता है,,लेकिन नहर विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण टेल एरिया के किसान पानी की समस्या से परेशान रहते है,,इस वर्ष भी अभी तक नहर से पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया है,,जिसके कारण टेल एरिया केरा,,मिसदा,,नेगुरडीह,,और दर्जन भर गांव के किसान परेशान है,,खेत मे धान का बीज छिड़काव के बाद पानी की कमी के कारण खेतो मे दरार आ गई है,,वही किसानो को सोसायटी से खाद भी नहीं मिल रहा है जिसके कारण खुले बाजार मे अधिक क़ीमत मे खाद खरीदना पद रहा है,,अपनी समस्या को कलेक्टर को बताने के लिए यात्री बस को रिजर्व कर कलेक्टर के जनदर्शन मे पहुचे और ज्ञापन सौप कर पानी और खाद की मांग की,,और शीघ्र समस्याओ का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है,,
बाइट - 01 किसान
बाइट - 02 समीर वैष्णव ( किसान )
बाइट - 03 संतोष कोसले ( सरपंच )
1
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowAug 05, 2025 05:02:59Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
*MD ड्रग्स मामले में AIMIM के पूर्व नेता का बेटा गिरफ्तार*
मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निज़ामी के बेटे तौफीक निज़ामी की गिरफ्तारी
आरोपी के पास से भूरी की पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद
क्राइम ब्रांच कर रही गहन पूछताछ, ड्रग्स से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना।
केस में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं जल्द
अंशुल भूरी का 3 दिन का और बढ़ा रिमांड
4
Report
JKJitendra Kanwar
FollowAug 05, 2025 05:02:47Chhattisgarh:
अग्रसेन भवन में झूलनोत्सव की धूम,भक्तों को भक्ति रस में डुबो रहे स्वामी रामकृष्णाचार्य
एकर - जांजगीर चांपा जिले के अग्रसेन भवन में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है,,3 अगस्त से 8 अगस्त तक चल रहे झूलनोत्सव में हर दिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है,,इस आयोजन में इटारसी से पधारे श्री श्री 1008 युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य विशेष रूप से उपस्थित हैं,,जो हर दिन प्रवचन के माध्यम से लोगों को ईश्वर की भक्ति में डुबो रहे हैं,,स्वामी जी ने बताया कि यह आयोजन जांजगीर चांपा में पहली बार हो रहा है और यह माता शबरी की पावन भूमि है,,जहाँ आकर उन्हें विशेष आनंद की अनुभूति हो रही है,,उन्होंने कहा कि हमें हमेशा ऐसे कार्य करने चाहिए जो भगवान को प्रसन्न करें,,अपने सुख के लिए किसी को दुखी करना या किसी के अधिकार का हनन करना गलत है,भगवान की भक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है,,झूलनोत्सव के दौरान श्रीमन नारायण के विभिन्न रूपों को सजा कर झूला झुलाया जाएगा और भगवान की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया जाएगा,आयोजन स्थल पर भक्तों में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है
बाइट - श्री श्री 1008 युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य (प्रवचन कर्ता)
3
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 05, 2025 05:02:19Morena, Madhya Pradesh:
*गुना- आज गुना में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा वर्षा प्रभावित बूढ़े बालाजी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा के साथ राखी पहनाकर उनका स्वागत किया।*
4
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowAug 05, 2025 05:02:10Karauli, Rajasthan:
हिंडौन में पुलिस का ऐरिया डोमिनेशन अभियान, 14 अपराधी गिरफ्तार
हिंडौन सिटी। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हिंडौन सिटी में चलाए गए ऐरिया डोमिनेशन अभियान में हिंडौन सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना की तीन विशेष टीमों ने 31 स्थानों पर दबिश देकर 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, थाना क्षेत्र के 21 हिस्ट्रीशीटरों की जांच की गई, जिसमें 4 हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार कर पाबंद किया गया। इसके अतिरिक्त, पूर्व के तीन प्रकरणों में चालानशुदा 10 अपराधियों की जांच की गई, जिनमें से 7 को गिरफ्तार कर पाबंद किया गया। थाना सदर हिंडौन पुलिस ने लगातार दूसरे दिन एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना श्रीमहावीरजी में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सट्टे की खाईवाली करने वाले अभियुक्त रामदयाल माली को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से सट्टा उपकरण और 2110 रुपये की नकदी जब्त की गई।
4
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowAug 05, 2025 05:02:03Karauli, Rajasthan:
लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते पांचना बांध के दो गेट फिर से खोले गए, 1332 क्यूसेक पानी की निकासी,
करौली। पांचना बांध में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा बांध के दो गेट पुनः खोल दिए गए। गेट नंबर 3 और 4 को खोलकर 1332 क्यूसेक पानी की नियंत्रित निकासी की जा रही है। बांध का जलस्तर 258.25 मीटर पहुंचने के बाद यह निर्णय लिया गया। दो दिन पहले जलस्तर 257.90 मीटर तक पहुंचने पर बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए थे, लेकिन बारिश के चलते जलस्तर में फिर वृद्धि दर्ज की गई है।
1
Report
AYAmit Yadav
FollowAug 05, 2025 05:01:58Jaipur, Rajasthan:
खबर:-- TV HYPER KHABAR...
जिला:-- KOTPUTLI_BAHROR
विधानसभा:-- बानसूर
जिला रिपोर्टर:-- Amit_Yadav
इन्फॉर्मर:-- Amit_yadav
लोकेशन:-- बानसूर
Mob:-- 9694131304
Twitter:-- @ amitktp888,@ AmitYad28215022
इंट्रो:-- हरसोरा(कोटपूतली-बहरोड).....बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने हरसौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विधायकों ने डॉक्टरों और स्टाफ को सेवाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद विधायक ने हरसौरा से हाजीपुर तक बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया। सड़क चौड़ाई करण के मुद्दे पर मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने विधायक के सामने नाराजगी जताई।
3
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 05, 2025 05:01:53Jalore, Rajasthan:
जालोर-
जसवंतपुरा तहसीलदार नीरजा कुमारी पर एकतरफा कार्रवाई और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप लगे हैं। सुधामाता और राजपुरा गांव में तहसीलदार द्वारा क्षेत्र के दो प्रभावशाली व्यक्तियों के अतिक्रमण, अनियमितता की जांच को दबाने के लिए गरीब लोगों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया।मामले को लेकर ग्रामीण तहसील कार्यालय पर पहुंचे, जहां विधायक रतन देवासी भी उनके समर्थन में पहुंचे।
देवासी ने बताया कि तहसीलदार ने ज्ञापन देने आए ग्रामीणों को थाने में बंद कराने की धमकी दी और जब वे स्वयं पहुंचे तो उन्हें भी केस में फंसाने की बात कही गई। इस दौरान तहसीलदार कार्यालय छोड़कर चली गईं, जिससे नाराज होकर विधायक कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
काफी देर तक विरोध के बाद विधायक ने कलेक्टर को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। कलेक्टर के निर्देश पर भीनमाल एसडीएम मोहित कासनिया मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद तहसीलदार ने शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने तहसीलदार पर वर्चस्वशाली लोगों के पक्ष में कार्रवाई करने और आम लोगों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।
1
Report
MKMohammad Khan
FollowAug 05, 2025 05:01:46Bhilwara, Rajasthan:
नाम दिनेश पारीक मोबाइल 9413150200
जिला भीलवाड़ा
विधानसभा जहाजपुर
लोकेशन कोटडी
कोटडी भीलवाड़ा
कोटड़ी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख की चांदी बरामद
कोटडी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक शातिर चोर बलवंत तेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये की चांदी की करगनी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कन्हैयालाल तेली निवासी बीरधोल, जो मजदूरी के सिलसिले में इंदौर में रहते हैं, ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 8 मार्च को उनकी विधवा मां खेत पर गई हुई थी। जब वे शाम को घर लौटीं तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पेटी की तलाशी लेने पर पता चला कि उसमें रखे करीब सवा दो किलो चांदी की करगनियां, आधा किलो के पायजेब, तीन तोला सोने के रामनामी मांदलिया, एक छोटा मोबाइल फोन और 22 हज़ार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना प्रभारी महावीर
प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। छानबीन के दौरान नामजद आरोपी बलवंत तेली के बारे में पता चला कि वह घटना के बाद से ही फरार था। लगातार निगरानी के बाद मुखबिर की सूचना पर उसे दस्तयाब किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल-एल करीब एक लाख रुपये कीमत की चांदी की करगनी बरामद कर ली है।
2
Report
PJPrashant Jha2
FollowAug 05, 2025 05:01:35Patna, Bihar:
पटना में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और पिछले 24 घंटे में गंगा डेंजर लेवल से 1 मीटर
उपर बह रही है। पटना के गांधी घाट पर गंगा ने घाट के ऊपरी सतह को छू लिया है। गांधी घाट पर बने शिव मंदिर का कैम्पस गंगा में डूब गया है।
wt प्रशांत झा
गंगा का यह उफान सिर्फ शहर में नही बल्कि शहर से दूर दियारा इलाके में भी दिख रही है। घर डूब गए है सड़क भी गंगा के उफान में विलीन हो गयी है।
wt प्रशांत झा
गंगा के इस सतह को देखिये अब अगर गंगा के जलस्तर में आधा मीटर की बढ़ोत्तरी हुई तो पटना पर खतरा मंडराने लगेगा। लोग गंगा की पूजा भी आजकल ऊपर ही कर रहे है। लोग कहते हैं कि अब डर भी लग रहा है कि पानी गंगा में बढ़ा तो शहर तक पानी आ जायेगा।
wt प्रशांत झा
byte लोग
4
Report