231216
सोनभद्र में जिम और अस्पताल के बीच हिंसक झड़प, जानें क्या हुआ!
Robertsganj, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में आज निजी अस्पताल और जिम संचालक के बीच भिड़ंत हो गई। अस्पताल संचालक का आरोप है कि जिम के कुछ लोग अस्पताल के शौचालय का गलत तरीके से उपयोग करते हैं। दरअसल महिला शौचालय का उपयोग करने पर जब उन्हें मना किया गया तो जिमवाले लड़के और उसके साथियों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के खिलाफ 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में संविदा कर्मचारियों का धरना: समान वेतन और नियुक्ति की मांग तेज
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों का धरना, सीएमओ कार्यालय परिसर में 3 दिवसीय धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी, समान कार्य समान वेतन और नियमित किये जाने की माँग, दोनों प्रमुख माँगे न माने जाने तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा,महंगाई भत्ता,रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थांतरण नीति,अनुकम्पा नियुक्ति सहित अन्य मांगों को पूरा करने की माँग, मांगे न माने जाने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ कुच कर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी, जिला मुख्यालय के सीएमओ कार्यालय परिसर का मामला।0
0
Report
हरदोई में गोमती समेत नदियाँ उफान पर, 30 से अधिक गाँव जलमग्न, राहत किट वितरित
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में नदियों का जलस्तर बढ़ा,30 से अधिक गांव में भरा पानी,सड़के कटी,एमएलसी ने किया निरीक्षण,सांसद एमएलसी ने बाटी राहत किट\n\nउत्तर प्रदेश के हरदोई के तहसील संडीला के विकास खण्ड भरावन और कछौना में गोमती नदी व अन्य नदियों प्रकोप जारी है।गोमती नदी का पानी पूरी तरह से 30 से अधिक गाँवों में पहुंच चुका है। 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो रहे है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त है। सांसद अशोक रावत एमएलसी अशोक अग्रवाल ने अतरौली में राहत किट का वितरण किया है वही एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कछौना में गांव का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।\n\nभरावन के भटपुर के पास देवरी, कटका कला कटका खुрд़, कूड़ा लक्ष्मणपुरवा, तुलसीपुर, सिकरी धना खेड़ा कटका कटकी,बंभुआ, महिठा, नगखेड़ा, मन्दौली सहित 30 अधिक गांव में जलस्तर इतना अधिक हो चुका है लोग अपने घर की छतो पर रहने को मजबूर हो रहे है।गोमती का जलस्तर इतना अधिक बाढ़ गया है गाँवों में सड़क के दोनों तरफ पानी पहुंचने से 40 हजार बीघे से अधिक फसले खराब हो गई है। सांसद अशोक रावत व एमएलसी अशोक अग्रवाल ने राहत किट का वितरण किया अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ एमएलसी अशोक अग्रवाल कछौना के मोहाई गांव पहुंचे गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है एमएलसी ने हालातो का जायजा लिया इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।एमएलसी ने कहा कि यहां सत प्रतिशत फसले खराब हो गई है जिनके मुआवजे के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और जिलाधिकारी से भी मुलाकात कर जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए नहर के पानी रुकवाने की बात की गई है।फिलहाल गांव के हालात बदतर है और ग्रामीण परेशान है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में शेखावाटी साहित्य संगम: महिला सशक्तिकरण की चर्चा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — शेखावाटी साहित्य संगम के उद्घाटन सत्र में महिला सशक्तिकरण पर मंथन — भारतीय नारी की गौरवशाली परंपरा समझने का दिया महत्वपूर्ण संदेश — वक्ताओं ने भारतीय चिंतन से वर्तमान महिला विमर्श जोड़ने पर चर्चा की — डॉ. शुचि चौहान ने वर्तमान नरेटिव्स को समझने पर जोर दिया — डॉ. रोहित जैन ने स्थानीय संस्कृति को वैश्विक मंच से जोड़ने पर जोर — झुंझुनूं में साहित्य संगम के तहत दो सत्र आयोजित हुए — डीईओ दुर्गा चौधरी, डॉ. जीएल कालेर, परमेंद्र कुल्हार आदि मौजूद रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के सानिध्य में आयोजित सातवें शेखावाटी साहित्य संगम-2026 का झुंझुनूं सत्र गुरुवार को न्यू राजस्थान गर्ल्स पीजी कॉलेज में हुआ। आयोजन के पहले एवं उद्घाटन सत्र में ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर वक्ताओं ने भारतीय चिंतन, नारी की गौरवशाली परंपरा और वर्तमान दौर में महिलाओं से जुड़े विमर्श पर विचार रखे। सत्र में लेखिका डॉ. शुचि चौहान और शिक्षाविद् डॉ. रोहित कुमार जैन ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को समझने के लिए केवल वर्तमान परिस्थितियों को देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भारतीय समाज में नारी को लेकर रहे मूल चिंतन, उसकी परंपरा और गौरवशाली इतिहास को भी समझना जरूरी है। लेखिका डॉ. शुचि चौहान ने कहा कि सत्र में यह समझने का प्रयास किया गया कि पुराने समय में भारतीय चिंतन में महिलाओं को लेकर क्या दृष्टिकोण था और समय के साथ यह विचार किस तरह आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं से जुड़े विभिन्न नारे और विमर्श सामने आ रहे हैं, ऐसे में उनके पीछे के कारणों को समझना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने मूल और अपने चिंतन को समझना तथा वर्तमान समय में फैलाए जा रहे विभिन्न नरेटिव्स को समझना इस सत्र का प्रमुख उद्देश्य रहा। उनके अनुसार महिला सशक्तिकरण की चर्चा अपनी जड़ों और भारतीय चिंतन को समझे बिना अधूरी है। शिक्षाविद् डॉ. रोहित कुमार जैन ने कहा कि शेखावाटी साहित्य संगम का उद्देश्य केवल साहित्यिक आयोजन तक सीमित नहीं है। जिस क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, वहां की भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं की विशेषताओं को रेखांकित कर जनमानस को उनसे जोड़ना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की इन विशेषताओं और एकत्व को आधार बनाकर उसे वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के सत्र में भारतीय नारी के गौरवशाली इतिहास से लेकर वर्तमान स्थिति तक पर चिंतन किया गया और भारतीय नारी की परंपरा को सामने रखा गया। शेखावाटी साहित्य संगम का झुंझुनूं पड़ाव पांच दिवसीय आयोजन की कड़ी का हिस्सा है। यहां पहले सत्र में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में डीईओ एलीमेंट्री दुर्गा चौधरी, शिक्षाविद् डॉ. गुलजारीलाल कालेर, डाइट के प्रभागाध्यक्ष परमेन्द्र कुल्हार सहित शिक्षाविद्, साहित्यप्रेमी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शेखावाटी साहित्य संगम का आयोजन 7 से 11 अक्टूबर तक किया जा रहा है। नीमकाथाना के बाद झुंझुनूं में कार्यक्रम हुआ, जबकि आगामी सत्र सीकर में आयोजित होंगे। 9 अक्टूबर को सीकर में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के शामिल होने का कार्यक्रम है। बाइट 01 : डॉ. शुचि चौहान, प्रसिद्ध लेखिका बाइट 02 : डॉ. रोहित कुमार जैन, लेखक0
0
Report
राजर्षि सर्किल के नाम बदले जाने के विरोध में अलवर के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन
Alwar, Rajasthan:राजर्षि सर्किल का नाम बदले जाने के विरोध में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, ‘ज्योति कलश’ नामकरण वापस लेने की मांग अलवर। आरआर कॉलेज सर्किल, जिसे राजर्षि सर्किल के नाम से जाना जाता है, का नाम बदलकर ‘ज्योति कलश सर्किल’ किए जाने की घोषणा के बाद विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सर्किल पर पहुंचे और नाम परिवर्तन के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना था कि राजर्षि सर्किल का नाम अलवर की संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इसका नाम बदलना शहर की ऐतिहासिक पहचान के साथ छेड़छाड़ है। उन्होंने सरकार से ‘ज्योति कलश सर्किल’ नामकरण की घोषणा तत्काल वापस लेने और राजर्षि सर्किल का पुराना नाम बरकरार रखने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में शामिल अलवर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंकित गोयल ने प्रदेश सरकार और वन मंत्री संजय शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजर्षि नाम केवल एक सर्किल की पहचान नहीं, बल्कि अलवर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अलवर को ऋषियों की भूमि के रूप में जाना जाता है और महाराजा जयसिंह को देश के कई बड़े Shankaracharyas द्वारा ‘राजर्षि’ की उपाधि दिए जाने की बात कही जाती है। गोयल ने कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और अलवर के विकास में महाराजा जयसिंह के योगदान को देखते हुए ‘राजर्षि’ नाम की अपनी ऐतिहासिक पहचान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को नाम बदलने के बजाय शहर की मूल समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। अंकित गोयल ने तंज कसते हुए कहा कि यदि नाम बदलना ही सरकार की प्राथमिकता है तो रोजगार कार्यालय का नाम ‘बेरोजगार कार्यालय’ और नगर निगम का नाम ‘नरक निगम’ कर देना चाहिए। उन्होंने शहर में विकास कार्यों और अपराध की स्थिति को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि ‘ज्योति कलश सर्किल’ नामकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो शहर कांग्रेस युवाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर विरोध प्रदर्शन को और व्यापक किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की मुख्य मांग है कि राजर्षि सर्किल का पुराना नाम बरकरार रखा जाए और ‘ज्योति कलश सर्किल’ नामकरण की घोषणा तत्काल वापस ली जाए।0
0
Report
जैसलमेर के चेलक गांव में एक रात में चोरी: दो घरों से नकदी-जेवरात गायब
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा जैसलमेर खबर की लोकेशन जैसलमेर जैसलमेर : चेलक गांव में एक रात में हुई दो घरों में चोरी,20 लाख नकद और 30–40 तोला सोना चोरी, फुटप्रिंट और CCTV से चोरों की तलाश जारी. जैसलमेर जैसलमेर के खूहड़ी थाना क्षेत्र के चेलक गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए...वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर खूहड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला के अनुसार वारदात रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद हुई। जिस समय चोरी हुई, दोनों घरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे। सुबह जागने पर सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। पुलिस के अनुसार सुखपाल सिंह के घर से करीब 20 लाख रुपये नकद और 30 से 40 तोला सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर पास के खाली मकान से छत पर पहुंचे और वहां से आंगन में उतरकर घर में दाखिल हुए। वहीं नीम सिंह के घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, 5 से 7 तोला सोना और करीब 30 तोला चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी सामने आई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 3 से 4 विशेष टीमें गठित की हैं। मौके पर MOB टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। गांव से बाहर जाने वाले तीन प्रमुख रास्तों पर मिले फुटप्रिंट को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।पुलिस की तकनीकी टीम गांव और आसपास के चौराहों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर किस रास्ते से गांव में दाखिल हुए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। फिलहाल किसी व्यक्ति पर सीधे तौर पर संदेह नहीं जताया गया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
नाना पाटेकर के निधन पर मालिनी अवस्थी ने कहा—अत्यंत व्यक्तिगत आघात जैसा महसूस हुआ
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): नाना पाटेकर के निधन पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा, "नाना पाटेकर का जाना ऐसा लग रहा है कि जैसे एक व्यक्तिगत आघात हो। मैं उनको भारतवर्ष के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में कहना चाहूंगी। एक ऐसा अभिनेता जिसने अपनी खुद की एक शैली बनाई। नाना पाटेकर से ना पहले कोई हुआ ना कभी बाद में कोई नाना पाटेकर होगा। उनका बोलने का अंदाज और सब उन्हें ज़बरदस्त एक्टिंग के लिए जानते थे। जब कॉमेडी किया तो उन्होंने कॉमेडी में सबको पीछे छोड़ दिया....लोग उन्हें उनके अभिनय के कारण पर्दे पर देखना चाहते थे...वह sच्चे देश भक्त थे....मैं उन्हें प्रणाम करती हूं और शत शत नमन करके अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।"0
0
Report
बांसवाड़ा में कांग्रेस का पुतला दहन, निर्वाचन प्रक्रिया पर विरोध
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां से रैली के रूप में विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। रैली अम्बेडकर सर्किल होते हुए हॉस्पिटल चौराहा पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आवाज उठाती रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की.0
0
Report
नदबई में एसीबी ने डॉक्टर शशिकांत शर्मा को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया
Bharatpur, Rajasthan:नदबई।नदबई में एसीबी की बड़ी कार्रवाई। डॉ. शशिकांत शर्मा 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। MLC बनवाने के लिए मांगे पहले 50 हजार रुपए。 बाद में 35000 रुपए में हुआ सौंदा तय。 दलाल त्रिलोक उर्फ चीनू के मार्फत ली रिश्वत की राशि। एमएलसी बनवाने की एवज ली रिश्वत की राशि。 पिपरऊ निवासी परिवादी शिवसिंह ने धौलपुर एसीबी में की शिकायत。 शिकायत का सत्यापन होने के बाद की कार्रवाई。 धौलपुर CO प्रेमचंद मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई。 नदबई थाने में डॉक्टर व दलाल के खिलाफ चल रही कार्रवाई। एसीबी टीम ने डॉक्टर के आवास पर भी मारा छापा।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ में सर्पदंश से मासूम की मौत, आक्रोश में गांव ने सड़क जाम किया
Barh, Bihar:बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव स्थित पोथमा टोले में गुरुवार को सर्पदंश से मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ईशू रोज की तरह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई थी। केंद्र परिसर में ही उसे विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र कर्मियों ने घटना के बाद गंभीर लापरवाही बरती। बच्ची को सीधे उसके घर भेज दिया गया। मासूम ने लगभग पचास मीटर दूर अपने घर आकर मां को सांप काटने की जानकारी दी। बच्ची की मां लोगों के समझाने पर मासूम को लेकर झाड़ फूंक करने बड़हिया लेकर गए, जहां पुजारी ने उसे मृत बताया। इसके बाद वह बड़हिया में ही एक अस्पताल लेकर गई जहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों ने मासूम को शेखपुरा स्थित अस्पताल और फिर अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लेकर गए दोनो जगह डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर NH-30A को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कर्मियों को निलंबित और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटी है। कृष्णा जोशी , एसडीओ, बाढ़ मृतक के परिजन0
0
Report
मुजफ्फरपुर के ससुराल से EOU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास से 51.5 लाख कैश बरामद
Muzaffarpur, Bihar:मुंगेर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल पर EOU की रेड खत्म हो गई है और ससुराल के आवास से EOU ने 51 लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद किया है. EOU ने कई कागजात भी जब्त करने की बात कही है. मुजफ्फरपुर के नयाटोला स्थित राधिका अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर स्थित आवास पर सुबह से EOU की टीम पहुंची थी, जहाँ कई घंटों तक रेड चली, जिसमें 51 लाख 50 हजार कैश बरामद हुआ है. सास-ससुर भी मौजूद थे और उनकी निगरानी में पूरे घर की तलाशी ली गई. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से इतनी नकदी बरामद होने से उनके पास और कितनी अकूत संपत्ति हो सकती है. EOU की टीम सूटकेश में कैश और आभूषण लेकर निकली. EOU के सीनियर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि नारद कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के बाद यह रेड की गई, जिसमें मुजफ्फरपुर स्थित उनके ससुराल से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ. मामला EOU द्वारा आगे जांचाधीन है. नारद कुमार दास भागलपुर के रहने वाले हैं और फिलहाल मुंगेर में पोस्टेड हैं. मौके से और जानकारी दे रहे हैं संवाददाता मणितोष कुमार...0
0
Report
कटनी में जर्जर दो मंजिला बिल्डिंग अतिक्रमण दस्ता ने जेसीबी से गिरा दी
Katni, Madhya Pradesh:कटनी ब्रेकिंग - दो मंजिला इमारत पर चला बुलडोज़र - दो मंजिला इमारत पूरी तरह हो चुकी थी जर्जर - रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र बजाज एजेंसी के सामने स्थित दो मंजिला इमारत को गिराया जा रहा - इसी जर्जर बिल्डिंग से गिरकर कुछ दिनों पहले बुजुर्ग की हुई थी मौत - अग्रवाल बिल्डिंग के नाम से जानी जाती थी बिल्डिंग - नगर निगम अतिक्रमण दस्ता दो मंजिल इमारत को जेसीबी की सहायता से गिरा रही0
0
Report
Advertisement
सीपीआर से रेलयात्री की जान बचाने वाली रेल पुलिसकर्मी की मेहनत ने नई जिंदगी दी
Katihar, Bihar:सीपीआर से बचा रेलयात्री, रेल पुलिस ने दी नई जिंदगी रेल पुलिसकर्मी सारिका कुमारी अपने सहयोगी के साथ पहुंची और तत्काल उसे लक्षण को देखते हुए सीपीआर देकर उसकी जान बचाई मालदा पश्चिम बंगाल का रहने वाला तेजन मंडल अपनी पत्नी के साथ माकटिहार होते ہوئے जोगबनी जा रहा था कटिहार जंक्शन पर आज सुबह 8.05 बजे उस समय अफरा तफरी मच गया जब प्लेटफार्म नंबर दो पर कोलकाता से जोगबनी जाने वाली ट्रेन सं० 13159 पहुंची । इस समय मालदा से सफर कर रहे जोगबनी जाने वाले एक मरीज के बारे में सूचना मिली कि उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई है जब तक मैं मेडिकल टीम आई तब तक में स्टेशन पर ही रेल पुलिसकर्मी सारिका कुमारी अपने सहयोगी के साथ पहुंची और तत्काल उसे लक्षण को देखते हुए सीपीआर देकर उसकी जान बचाई । कंट्रोल के द्वारा मेडिकल टीम भेजने के बाद उसे मरीज को स्थानीय सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां से तेजन मंडल इलाज कराकर वापस अपने घर जा चुका था । इस संबंध में कटिहार आरपीएफ पोस्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मालदा पश्चिम बंगाल का रहने वाला तेजन मंडल अपनी पत्नी के साथ माकटिहार होते हुए जोगबनी जा रहा था जहां से वह सीमा पर पार नेपाल आंख का इलाज के लिए जाता । साथ-साथ चलने परिजन को पूछने पर पता चला कि 6 महीना पहले तेज़न मंडल स्ट्रोक आया था ।0
0
Report
शेखपुरा में महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
Sheikhpura, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन शेखपुरा में देखने को मिला। महागठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों के लोगों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। शहर के स्टेशन रोड स्थित राजद कार्यालय से निकला प्रतिरोध मार्च दल्लू चौक,कटरा चौक चांदनी चौक होते हुए समाहरणालय के मुख द्वार तक पहुंचा।इस दौरान महागठबंधन से जुड़े कांग्रेस,राजद,सीपीआई,माले के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करते हुए पद से हटाए जाने की मांग की。0
0
Report
पालकमंत्री शिरसाट की अध्यक्षता में छत्रपती संभाजीनगर में दुष्काळ समीक्षा बैठक; उपायों पर जोर
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:पालकमंत्री संजय शिरसाट यांच्या अध्यक्षतेखाली छत्रपती संभाजीनगर जिल्हाधिकारी कार्यालयात दुष्काळाच्या अनुषंगाने आढावा बैठक पार पडली. या बैठकीत जिल्ह्यातील तालुकानिहाय दुष्काळ परिस्थितीचा आढावा घेण्यात आला. संभाव्य दुष्काळ परिस्थितीवर काय उपाययोजना केल्या पाहिजे यावर सविस्तर सकारात्मक चर्चा करण्यात आली. संभाव्य पाणी टंचाई, चारा टंचाई बाबत नियोजन, शेतकरी, शेतमजूर, वन्य प्राणी यांच्यासाठीच्या उपाययोजना कशा असाव्यात याबाबत प्रशासनाला पालकमंत्र्यांनी निर्देश दिले.0
0
Report
Advertisement
