231216
सोनभद्र के मारकुंडी घाटी में पहाड़ का मलबा गिरने से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग बाधित
Robertsganj, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में स्टेट हाईवे 5A पर अचानक पहाड़ का मलबा गिरने से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। लगातार बारिश के कारण पहाड़ का स्खलन हुआ जिससे सड़क पर मलबा आ गया। हालांकि प्रशासन ने रास्ते को वनवे कर दिया है और मलबा हटाने का काम तेज़ी से चल रहा है। सौभाग्य से मलबा गिरते समय कोई व्यक्ति या गाड़ी वहां नहीं थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुलदार के घुसने से विकासनगर में दहशत, वन विभाग ने जारी की सुरक्षा अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के जमुनीपुर इलाके में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है... जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में घुसा ये गुलदार एक घर के आंगन तक पहुंच गया... गुलदार को देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है... वन विभाग की चौहडपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में वन विभाग की टीम गस्त कर रही है साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दे रही है... लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है... वन विभाग ने बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजने की सलाह दी है, पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और गुलदार दिखाई देने पर उसे घेरने या भगाने का प्रयास न करें... वन विभाग की टीम मॉनीटरिंग कर रही है और आसपास के इलाके में ट्रेस करने के लिए कैमरे लगा दिए हैं...0
0
Report
94 सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान के लिए रवाना, गुरुद्वारा दर्शन कर वापसी 19 जून
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाने के लिए कुरुक्षेत्र से जत्था पाकिस्तान रवाना। HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने झंडी दिखाकर किया रवाना हरियाणा से 94 सिख यात्रियों को मिला पाकिस्तान का वीजा। 10 जून को वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में करेंगे प्रवेश और 19 जून को होगी वतन वापसी। बसों में बैठने से पहले बकायदा पासपोर्ट दिए गए और जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ बसों को रवाना किया गया इस दौरान पंजा साहिब, करतारपुर कॉरिडोर, ननकाना साहिब सहित अलग-अलग जगह पर गुरुधाम के दर्शन करके 19 जून को वतन वापसी होगी। तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी जहां अपने गुरु धामों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। पाकिस्तान गुरुधामों के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालु अपने गुरु धामों का दर्शन करने का मौका मिला है और उन्हें बेहद खुशी है । आज वह अपने गुरु धाम दर्शन के लिए जा रहे हैं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे کو किया रवाना। अलग-अलग बसों में सिख तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना। जाने वाले सिख श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह। प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि 105 वीजा अप्लाई किए थे जिनमें से 94 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा मिला है उन्होंने सरकार से अपील की की सभी को वीजा मिलना चाहिए क्योंकि गुरुधाम दर्शन करने का मौका बहुत ही कम तीर्थ यात्रियों को मिलता है। बाइट :- HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा0
0
Report
अररिया जीरो माइल पर लावारिश ट्रक: ड्राइवर-खलासी फरार, 12 करोड़ के मोबाइल गायब
Forbesganj, Bihar:ग्रेटर नोएडा से आसाम के कामरूप जा रही एक ट्रक लावारिश अवस्था में अररिया जिले के जीरो माइल पर लावारिश अवस्था में मिली , ट्रक से ड्राइवर और खलासी फरार था , ट्रक में 12 करोड़ 23 लाख रुपए के मोबाइल हैंडसेट थे जो गायब हैं, मामले को लेकर expy freight and forwaders pvt limited के राणा रामंजय सिंह ने अररिया एसपी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है0
0
Report
Advertisement
सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों का बवाल
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - सड़क हादसे में युवक की मौत आक्रोशित ग्रामीणों का बवाल एंकर ...धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के उमर्दा गांव में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध करते हुए 112 वाहन और निजी एंबुलेंस में तोड़फोड़ की पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की घटना में एंबुलेंस चालक और एक एसआई के घायल होने की जानकारी सामने आई है बताया गया उमर्दा निवासी लीलाराम साहू अपने एक साथी के साथ देर रात मोटरसाइकिकल से घर लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया हादसे में लीलाराम साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया सूचना पर 112 वाहन वंदे मातरम सेवा परिवार की निजी एंबुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया इस दौरान एंबुलेंस चालक से हाथापाई की गई और वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया..स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा बीच बचाव के दौरान एक एसआई सहित एंबुलेंस चालक के घायल होने की बात कही जा रही है..वहीं एंबुलेंस चालक ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में पेट्रोलिंग वाहनों की कमी के कारण मौके पर पहुंचने में कुछ देरी हुई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है.. बाइट - राधेश्याम निर्मलकर एंबुलेंस चालक बाइट - अवधराम साहू थाना प्रभारी कुरूद0
0
Report
48 घंटे में लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
Delhi, Delhi:48 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार; लूटा गया सामान बरामद। उत्तर-पूर्वी दिल्ली। वेलकम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, बैग, दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को वेलकम थाना क्षेत्र में स्थित ईदगाह मस्जिद, 66 फुटा रोड के पास लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही एसआई रामबीर और कांस्टेबल अंकित मौके पर पहुंचे, जहां घायल अवस्था में कृष्ण कुमार (19) निवासी जिला शामली, उत्तर प्रदेश मिले。 पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मंगलुरु से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा था और वहां से भजनपुरा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। सुबह करीब 4:30 बजे ईदगाह मस्जिद के पास उतरने के बाद दो युवकों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जबरन उससे 200 रुपये छीन लिए और उसका मोबाइल फोन लूट लिया。 पीड़ित जब आरोपियों का पीछा करने लगा तो उनके दो अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। चारों बदमाशों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद 18 हजार रुपये नकद, एक रियलमी मोबाइल फोन, एक सैमसंग टैबलेट, ट्रॉली बैग तथा बैकपैक लूटकर स्कूटी पर फरार हो गए。 घटना के संबंध में थाना वेलकम में एफआईआर संख्या 285/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई。 तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता डीसीपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर रूपेश कुमार खत्री (एसएचओ वेलकम) के नेतृत्व में एसआई रामबीर, एएसआई रामबीर, हेड कांस्टेबल अरुण, अजय तथा कांस्टेबल मनवीर और आकाश की टीम ने एसीपी भजनपुरा सहदेव राणा की निगरानी में जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने शाहिद उर्फ नसीम और अरमान उर्फ टिक्का को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों अमन और फर्दीन उर्फ चिकना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। लूटा गया सामान और स्कूटी बरामद गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का रियलमी मोबाइल फोन, ट्रॉली बैग, बैकपैक, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य सामान बरामद कर लिया गया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। आपराधिक इतिहास वाले हैं आरोपी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शाहिद उर्फ नसीम (32) के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं。 अरमान उर्फ टिक्का (24) के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े चार मुकदमे दर्ज हैं तथा वह थाना वेलकम का घोषित बदमाश (BC) भी है。 फर्दीन उर्फ चिकना (22) के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं。 वहीं अमन (32) की भूमिका भी वारदात में सामने आई है और उससे पूछताछ जारी है。 पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है तथा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
गुटबंदी, भीतरघात और आरोपों के बीच लालू समर्थक कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:गुटबाजी - भीतरघात - विश्वासघात , मक्कारी जिसकी फितरत , विरोधীদের से जिसकी मिलीभगत , नजदीकियों की बात बता कर उगाही - वसूली करना जिसका धंधा, जो अपनी झूठी धौंस जताने के लिए पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं - पदाधिकारियों को सामने बिठा कर बहन - बेटियों के बारे में ओछी - अमर्यादित बातें है करता , उसको कैसे "उसके" ही द्वारा उम्मीदवार बना दिया गया, जिसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने , पार्टी की बेहतरी की जिम्मेदारी लालू जी ने सौंपी ? समर्पित - निष्ठावान कार्यकर्ताओं - नेताओं का टोंटा पड़ गया क्या ? ऐसे ही लोगों की वजह से वर्षों से मजबूती के साथ खड़े कार्यकर्ताओं - समर्थकों में विक्षोभ - असंतोष भी है और ऐसे ही लोगों की वजह से हुआ नुकसान भी दिख ही चुका है बीते वर्ष के नवंबर के महीने में .. पार्टी की स्थापना के समय से लेकर आज तक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े एक नहीं अनेकों समर्पित, सम्मानित , जमीन से जुड़े कट्टर लालूवादी अल्पसंख्यक चेहरे हैं , यादव , दलित , पिछड़े व् वंचित समाज से आने वाले वरिष्ठ व् युवा लोग हैं , ऐसे लोगों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है और पार्टी हित में तो कतई नहीं है .0
0
Report
Advertisement
राज्य के पहले महीने की खुशी: दो रेल घोषणाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ
Jhargram, West Bengal:রাজ্য সরকারের ১মাস পূর্ন্য হওয়ায় খুশি ঝাড়গ্রাম বাসী। মূল খুশি দুটো রেল পথ ঘোষনায়। শিক্ষcentre্যায় যুক্ত মানুষ জন খুশি পরিচালন কমিটির সিদ্ধান্তে। অন্নপূর্ণা ভান্ডার, আয়ুষ্মान ভারত যোজনা, বাসে ফ্রী সহ একাধিক প্রকল্পে উচ্ছাাসিত। সীমান্তে জমী সমস্যা সহ বেকারত্ব দুর করতে শিল্প সম্ভাবনার পরিবেশ তৈরি সমস্ত বিষয়ে খুশি এলাকাবাসী।0
0
Report
झालावाड़ के बकानी अस्पताल के शौचालय में नवजात भ्रूण मिला, पुलिस ने मामला दर्ज
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के बकानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में एक नवजात भ्रूण पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। आज सुबह अस्पताल का सफाई कर्मचारी नंदलाल सफाई कर रहा था, तभी टॉयलेट के डस्टबिन में 4 से 5 माह का नवजात भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना उसने तुरंत ही अस्पताल प्रशासन को दी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बकानी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
टोंक में 115 छात्राओं के लिए कालीबाई स्कूटी जल्द वितरित कराने का दबाव
Tonk, Rajasthan:टोंक कालीबाई स्कूटी योजना की 115 छात्राएं अब भी इंतजार में, कलेक्टर से लगाई गुहार टोंक में कालीबाई स्कूटी योजना सत्र 2022-23 में चयनित छात्राओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द स्कूटी वितरण की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि उनका चयन वर्ष 2022-23 में हुआ था और उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले तथा अगस्त 2025 में राजकीय कन्या महाविद्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करवा दिए थे। छात्राओं के अनुसार पिछले वर्ष जून-जुलाई में 269 छात्राओं को स्कूटी वितरित कर दी गई, लेकिन शेष 115 छात्राओं को ई-वाउचर की प्रक्रिया का हवाला देकर अब तक स्कूटी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में राज्य सरकार की ओर से दो माह के भीतर सभी पात्र बालिकाओं को स्कूटी वितरण का दावा किया गया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। छात्राओं ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि उनकी समस्या से मुख्यमंत्री एवं संबंधित आयुक्तालय को अवगत करवाकर जल्द से जल्द स्कूटी वितरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि लंबे समय से लंबित मांग का समाधान हो सके।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा अस्पतालों में नर्सिंग हड़ताल: डॉक्टर शैली पर जवाबदेही और न्याय की मांग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के खिलाफ हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में आज भी नर्सिंग स्टाफ 2 घंटे की हड़ताल पर रहा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रही। बता दे कि ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्स फेडरेशन ने सीएम नायब सैनी को लेटर भेजकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया को पद से हटाने की मांग की है। हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हड़ताल की कॉल ली है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में भी नर्सिंग स्टाफ 2 घंटे की हड़ताल पर रहा। स्टाफ नर्सों ने आरोप लगाया कि सारी कार्रवाई हमारे ऊपर डालने या किसी को बचाने के लिए की जा रही है। हमें नहीं पता कि डॉक्टर शैली को किसने नियुक्त किया था, लेकिन हम दिन-रात उस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज तक उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया, जिसने इस आरोपी को छिपाने या बचाने का काम किया। हम चाहते हैं कि बच्ची को न्याय मिले। जिस डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया, उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। यदि डॉक्टर की ओर से कोई लापरवाही हुई है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। डॉक्टर शैली को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हम सम्मान के साथ उस बच्ची को न्याय दिलाना चाहते हैं। उस व्यक्ति को भी सजा मिलनी चाहिए, जिसने इस डॉक्टर को अपॉइंट किया, जिस पर 2 बार रेप के आरोप लगे। उस बन्दे का नाम अभी सामने क्यों नहीं आया।0
0
Report
अमरोहा के बछरायूं में दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और नगदी छीनी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मजदूर से बाइक सवार 3 बदमाशों ने की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल-नगदी छीनी, बछरायूं थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। देहरी बुजुर्ग गांव निवासी मजदूर प्रीतम सिंह पुत्र रघुवंश, जो गजरौला में नौकरी करता है, रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल में लात मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने पहले उसकी मोटरसाइकिल लूटने का प्रयास किया, लेकिन विरोध होने पर उसका मोबाइल फोन और नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों में भी भय का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, सरेआम लूट की इस वारदात ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट प्रीतम सिंह पीड़ित मजदूर0
0
Report
फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद के बीच ग्रामीण महिला ने अधिवक्ता के खिलाफ पिटाई की, वीडियो वायरल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद को लेकर सरेआम हंगामे का मामला सामने आया है। मामला कायमगंज कस्बे का है, जहां एक अधिवक्ता और ग्रामीण पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण अपने जमीनी विवाद के संबंध में सिविल न्यायालय में दूसरे अधिवक्ता से मिलने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ता रामबरन और ग्रामीण पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान ग्रामीण पक्ष की एक महिला ने अधिवक्ता की सरेबाजार चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला और अधिवक्ता के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के बाद अधिवक्ता रामबरन ने संबंधित ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।0
0
Report
Advertisement
7Maharashtra has approved 65 railway infrastructure projects in the first phase of a larger rail con
Ram Krishna Pur, Andaman and Nicobar Islands:7 Maharashtra has approved 65 railway infrastructure projects in the first phase of a larger rail connectivity plan, with Chief Minister Devendra Fadnavis directing officials to work towards eliminating railway level crossings across the state through overbridges, underpasses and pedestrian bridges.0
0
Report
फिरोजाबाद के सेखुपुर में विवाद के बाद गोलीबारी, एक युवक घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:युवक घायल UP के फिरोज़ाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के सेखुपुर गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब विवाद के बाद गोली चलीं जिसमें एक युवक घायल हो गया जिसे लेकर परिजन जिला अस्पताल ले कर आए। आरोप है कि प्रेमबीर अपने तीन साथियों के साथ मुन्नеш के पास पहुंचा जहां मुन्नेश के परिवार वालों से प्रेमबीर की कहा सुनी हो गई इसी दौरान गोलियां चलीं। बताया जा रहा है कि आरोपी से तमंचा छीनने के दौरान मुन्नेश के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
चितरी पुलिस ने स्टंटबाज़ों पर किया बड़ा एक्शन: 23 पावर बाइक कब्जे, चार गाड़ियाँ जब्त
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के चितरी थाने के सीआई रतनलाल जटिया ने बताया डूंगरपुर पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एसपी के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, बाइक स्टंट करने वाले और तेज गति से पावर बाइक चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया है। जिसके तहत तेज रफ्तार और स्टंटबाजी करने वाले चालकों की 23 पावर बाइक को पुलिस ने डिटेन किया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट के तहत 04 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 04 वाहनों को जब्त किया गया। इसके साथ ही एमवी एक्ट की अन्य धाराओं का उल्लंघन करने पर कुल 27 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। थानाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर आमशांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
Advertisement
